• Latest
  • Trending
  • All
  • न्यूज
  • बिजनेस
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • जीवन शैली
  • राज्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को लिखा आत्मीय पत्र, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं…

November 1, 2026
भारत छोड़ो नोटिस’ पर कोर्ट पहुंचे इमरान खान, बोले- जिंदगी में कभी प्रोटेस्ट में नहीं जाऊंगा

November 2, 2026
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : राज्योत्सव में बस्तर के स्वाद का जलवा, प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों में लोगों की विशेष रूचि…

राज्योत्सव-2026 के शिल्प ग्राम में उमड़ रहा लोगों का आकर्षण, मिट्टी के दीये और पारंपरिक कलाकृतियां बनीं खास आकर्षण…

रिलायंस का मार्केट कैप पहली बार ₹17 लाख करोड़ के पार, 6 साल में सबसे बड़ी तेजी

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र…

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026:शिल्पग्राम साज-सज्जा जनमानस को कर रही मुग्ध,पीएम के संदेश को सीएम साय कर रहे साकार…

सचिव भीम सिंह ने नारायणपुर के कोचवाही मल्टी एक्टिविटी सेंटर का किया निरीक्षण…

नामीबिया ने रचा इतिहास, पहली बार फुल मेंबर टीम के खिलाफ जीती ODI सीरीज

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : खाना खजाना जोन में छत्तीसगढ़ी व्यंजन स्टॉल बना आकर्षण का केन्द्र,पताल (टमाटर) की चटनी के साथ मूंग बड़ा का स्वाद लोगों को खूब भाया

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने किया विभागीय स्टॉल का निरीक्षण, वनोपजों से बने उत्पादों को चखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ,मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने निवेशकों से की चर्चा, सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के स्टॉल का किया अवलोकन…

2047 के विकसित भारत की बागडोर युवाओं के हाथों में- केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया….

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Monday, November 2, 2026
Swatantra Baat
  • होम
  • न्यूज
    • All
    • crime

    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    केजीएमयू में जबरन धर्मांतरण और प्रताड़ना के खेल पर शासन की टेढ़ी नजर: एसटीएफ की जांच रिपोर्ट के बाद दागी डॉक्टरों पर गिरेगी गाज

    जेल से रिहाई की दहलीज पर फिर लगा बड़ा झटका: सलाखों से बाहर आते ही आजम खान और अब्दुल्ला को ED ने दबोचा

    मतदाता सूची की सुरक्षा पर बड़ा एक्शन: पीलीभीत में पोर्टल से छेड़छाड़ के बाद यूपी के सभी ERO कंप्यूटर सहायकों की लॉगिन आईडी बंद

    मिशन 2027 के लिए बीजेपी ने कसी कमर: लखनऊ में शीर्ष नेतृत्व का बड़ा मंथन, हर बूथ को साधने की बनी खास रणनीति

    2027 में सैफई लौटेगी सपा की साइकिल, 30 वर्षों तक सत्ता की कोई गुंजाइश नहीं: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर सीधा प्रहार

    ‘मोदी अभिमन्यु नहीं अर्जुन हैं, 2029 में चौथी बार लेंगे PM पद की शपथ’: आचार्य प्रमोद कृष्णम का विपक्ष पर करारा प्रहार

    रेल क्रांति से संवरेगा यूपी का भविष्य: दिल्ली-वाराणसी के बीच वंदे भारत स्लीपर का आगाज, युवाओं को कौशल विकास की सौगात

    गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में फैब्रिकेशन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

    सिंगापुर की आधुनिक तकनीक और यूपी का औद्योगिक सामर्थ्य: एमओयू से मैन्युफैक्चरिंग तक का नया सफर

    यूपी एमएलसी चुनाव के परिणाम: भाजपा का शानदार प्रदर्शन जारी, वाराणसी सीट पर सपा ने मारी बाजी

  • मनोरंजन
    • All
    • खेल
    नामीबिया ने रचा इतिहास, पहली बार फुल मेंबर टीम के खिलाफ जीती ODI सीरीज

    नामीबिया ने रचा इतिहास, पहली बार फुल मेंबर टीम के खिलाफ जीती ODI सीरीज

    CSK का बड़ा फैसला! ₹14.2 करोड़ वाले प्रशांत वीर की हो सकती है छुट्टी

    वैभव सूर्यवंशी को लेकर बढ़ा सस्पेंस, न इधर के रहे न उधर के, कहां फंसा मामला?

    भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर सवाल, न्यूजीलैंड दौरे में सिर्फ 1 विकेट

    नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट की फटकार, सुकेश चंद्रशेखर केस में पेश न होने पर जताई नाराजगी

    फाइनल जीतने के बाद भी पाकिस्तान पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 5% लगा जुर्माना

    हॉलीवुड निर्देशक माइकल मैन के साथ हादसा, शूटिंग रेंज में अचानक चली गोली

    हॉलीवुड निर्देशक माइकल मैन के साथ हादसा, शूटिंग रेंज में अचानक चली गोली

  • जीवन शैली
    ठंडा-गर्म खाते ही दांतों में क्यों होती है झनझनाहट? जानें सेंसिटिविटी के कारण और बचाव

    अलसी और नींबू से घर पर बनाएं नेचुरल स्किन जेल, झुर्रियों और फाइन लाइन्स से पाएं छुटकारा

    5 मिनट की टैपिंग थेरेपी से कम होगा तनाव? जानें EFT तकनीक कैसे सुधार सकती है मूड और मानसिक शांति

    सर्दियों में चेहरे पर कौन सा तेल लगाना सही? नारियल से रोजहिप ऑयल तक, जानें डर्मेटोलॉजिस्ट की राय

    सोते समय लोग क्यों करते हैं बड़बड़ाना? जानें Sleep Talking के पीछे की वजह और कब सतर्क होना जरूरी

    घर पर बनाएं नीम और एलोवेरा का होममेड जेल, पिंपल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा पाने में मिलेगी मदद

    दिवाली पर दमकेगा चेहरा, महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह अपनाएं ये 5 आसान स्किनकेयर टिप्स

    चेहरे की फोटो से पता चलेगी कैंसर मरीज की कितनी बची है जिंदगी? वैज्ञानिकों का बड़ा दावा

    किडनी की बीमारी से दिल पर कैसे पड़ता है असर? हाई BP से हार्ट फेल्योर तक, जानें पूरा कनेक्शन

  • धर्म संसार
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Swatantra Baat
No Result
View All Result
Home न्यूज देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को लिखा आत्मीय पत्र, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं…

by News Desk
November 1, 2026
in देश, न्यूज
0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को लिखा आत्मीय पत्र, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं…
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on Facebook

रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आत्मीय पत्र लिखकर प्रदेश के सभी भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने पत्र में छत्तीसगढ़ से अपने दशकों पुराने आत्मीय संबंधों, प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, नक्सलवाद के विरुद्ध मिली निर्णायक सफलता तथा विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में हो रहे व्यापक बदलावों का विशेष उल्लेख किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि छत्तीसगढ़ आने वाले समय में विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अटल जी के दूरदर्शी नेतृत्व में साकार हुई छत्तीसगढ़ की आकांक्षाएं

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने पत्र में भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का स्मरण करते हुए कहा कि 26 वर्ष पूर्व उनके दूरदर्शी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ था। इस ऐतिहासिक निर्णय ने लाखों नागरिकों की दशकों पुरानी आकांक्षाओं को साकार किया और प्रदेश के विकास की नई यात्रा का शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ से अपने व्यक्तिगत जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन के दिनों से ही छत्तीसगढ़ से विशेष लगाव रहा है। अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से उन्हें अनेक बार यहां आने का अवसर मिला। सरगुजा के वनांचलों से लेकर बस्तर की पावन धरती तक की यात्राओं में उन्होंने छत्तीसगढ़िया संस्कृति और जनजीवन को निकट से जाना और समझा है।

उन्होंने उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ की सरलता, सहजता, परिश्रमशीलता और जीवंत सांस्कृतिक परंपराएं उन्हें सदैव प्रेरणा देती रही हैं। प्रधानमंत्री ने पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ की रजत जयंती के अवसर पर अपने प्रदेश प्रवास और नए विधानसभा भवन के लोकार्पण का भी स्मरण किया।

नक्सलवाद के रेड कॉरिडोर अब बन रहे शांति और विकास के नए केंद्र

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध मिली सफलता को प्रदेश की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण परिवर्तन बताया। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले तक जो क्षेत्र नक्सलवाद के रेड कॉरिडोर के रूप में पहचाने जाते थे, वे आज शांति, विश्वास और विकास के नए केंद्र बन रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लंबे समय तक नक्सलवाद प्रदेश के विकास की सबसे बड़ी बाधाओं में से एक रहा, लेकिन आज इसे निर्णायक रूप से समाप्त करने में सफलता मिली है। इससे प्रदेश में विकास का नया वातावरण बना है तथा कनेक्टिविटी और आधुनिक अधोसंरचना के विस्तार को नई गति मिली है।

उन्होंने बस्तर में आए ऐतिहासिक बदलाव का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि सुरक्षा बलों के अदम्य साहस और स्थानीय जनता के सहयोग से बस्तर को माओवादी आतंक से मुक्त कराने का संकल्प पूरा हुआ है। बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन इस परिवर्तन के प्रतीक बन रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि नियद नेल्ला नार, आजीविका उन्नयन योजना और मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर जैसी पहलों से स्थानीय नागरिक बुनियादी सुविधाओं और विकास के नए अवसरों से जुड़ रहे हैं। उन्होंने बस्तर के शांति, सुशासन और समृद्धि की नई राह पर आगे बढ़ने पर गर्व व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने छत्तीसगढ़ में कनेक्टिविटी के विस्तार को विकास की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने स्मरण किया कि 25 वर्ष पहले दिल्ली और रायपुर के बीच दिनभर में केवल एक उड़ान उपलब्ध हुआ करती थी, जबकि आज प्रदेश में चार आधुनिक हवाई अड्डों का नेटवर्क है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। वंदे भारत और अमृत भारत जैसी आधुनिक रेल सेवाएं भी शुरू की गई हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सड़क निर्माण के विस्तार से रायपुर और बिलासपुर के बीच यात्रा का समय लगभग आधा हो गया है। विशाखापत्तनम और रांची-धनबाद जैसे प्रमुख आर्थिक केंद्रों को जोड़ने वाले निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे आने वाले समय में राज्य की कनेक्टिविटी, उद्योग और रोजगार के अवसरों को नई गति देंगे।

‘मनखे-मनखे एक समान’ का संदेश डबल इंजन सरकार की नीतियों का मूल आधार

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने संत गुरु घासीदास जी के ‘मनखे-मनखे एक समान’ के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि यह डबल इंजन सरकार की नीतियों के मूल आधार जैसा है। इसी मंत्र को आत्मसात करते हुए सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास’ की भावना से समाज के प्रत्येक वर्ग की प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से सुदूर जनजातीय क्षेत्रों तक पक्के मकान, सड़क, बिजली, स्वच्छ पेयजल, शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। इन प्रयासों से प्रदेश की बड़ी आबादी को गरीबी से बाहर निकलने में मदद मिली है।

73 लाख परिवारों को निःशुल्क अनाज, 22 लाख से अधिक पक्के आवासों का निर्माण

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पत्र में जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के 73 लाख जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से निःशुल्क अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है।
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 22 लाख से अधिक पक्के आवासों का निर्माण पूरा हुआ है। 41 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल पहुंचा है और करीब 40 लाख परिवारों को गैस कनेक्शन मिले हैं। लगभग ढाई करोड़ आयुष्मान कार्डों के माध्यम से नागरिकों की आरोग्य सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उल्लेख किया कि इन योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश के हर परिवार के जीवन को बेहतर बनाना डबल इंजन सरकार का मूल ध्येय है।

25 लाख से अधिक किसानों को उपज का बेहतर मूल्य, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में कृषि के महत्वपूर्ण योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में धान खरीदी की मजबूत व्यवस्था से 25 लाख से अधिक किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है। इससे किसानों की समृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।

उन्होंने दंतेवाड़ा जैसे आकांक्षी क्षेत्रों में माओवादी आतंक के बाद आए सकारात्मक बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना जैसी पहलें इन क्षेत्रों में कृषि को और मजबूत बना रही हैं।

युवाओं के लिए उच्च शिक्षा और कौशल विकास के नए अवसर

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति को प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में एम्स, आईआईटी, ट्रिपल आईटी, आईआईएम और निफ्ट जैसे प्रतिष्ठित संस्थान युवाओं के भविष्य को नई दिशा दे रहे हैं।

पीएम-सेतु और प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के माध्यम से कौशल विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप छत्तीसगढ़ी के साथ गोंडी, हल्बी और सरगुजिहा जैसी स्थानीय भाषाओं एवं बोलियों में प्राथमिक शिक्षा की व्यवस्था भी की जा रही है।

महतारी वंदन योजना से माताओं-बहनों को आर्थिक संबल

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रदेश के विकास में नारीशक्ति की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

उन्होंने महतारी वंदन योजना का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना के तहत 68 लाख से अधिक माताओं-बहनों के बैंक खातों में प्रतिमाह एक हजार रुपये भेजे जा रहे हैं। इससे महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ परिवार और समाज में उनकी भागीदारी बढ़ रही है।

इनोवेशन और टेक्नोलॉजी का प्रमुख केंद्र बन रहा छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री ने नवा रायपुर के आधुनिक शहर के रूप में उभरने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इंडिया AI मिशन और सेमीकंडक्टर मिशन के अनुरूप नई तकनीक से जुड़ी परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि फार्मा, टेक्सटाइल, आईटी, बिजली, एल्युमिनियम और स्टील जैसे क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। नवा रायपुर में आयोजित ऑल इंडिया स्टील कॉन्क्लेव 2.0 और ग्रीन स्टील एंड माइनिंग समिट ने देश के स्टील क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को नई पहचान दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों और प्रतिभाशाली युवाओं की शक्ति से प्रगति का नया मार्ग तैयार हो रहा है।

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत देश की अमूल्य धरोहर

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह प्रभु श्रीराम का ननिहाल और संत गुरु घासीदास जी की पावन जन्मभूमि है। यहां कबीरपंथ की समतामूलक विचारधारा की गहरी छाप है।

उन्होंने पद्म विभूषण तीजन बाई की पंडवानी को छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि यहां की लोककलाएं, लोकभाषाएं और जनजातीय परंपराएं देश की सांस्कृतिक विविधता को समृद्ध बनाती हैं। छत्तीसगढ़ अपनी इस गौरवशाली विरासत को संजोते हुए विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने पत्र के समापन में छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य के प्रति विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ की बड़ी भूमिका होने वाली है।

प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ सरकार का विजन डॉक्यूमेंट ‘अंजोर विजन’, विकसित छत्तीसगढ़ से विकसित भारत के संकल्प को नई दिशा दे रहा है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा और अधिक तेजी से आगे बढ़ेगी तथा प्रदेश अपनी उपलब्धियों से मां भारती और छत्तीसगढ़ महतारी का गौरव बढ़ाता रहेगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पत्र के अंत में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित छत्तीसगढ़ के सभी परिवारजनों को राज्य स्थापना दिवस की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Share196Tweet123SendShareSend
News Desk

News Desk

Recent Posts

  • भारत छोड़ो नोटिस’ पर कोर्ट पहुंचे इमरान खान, बोले- जिंदगी में कभी प्रोटेस्ट में नहीं जाऊंगा
  • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : राज्योत्सव में बस्तर के स्वाद का जलवा, प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों में लोगों की विशेष रूचि…
  • राज्योत्सव-2026 के शिल्प ग्राम में उमड़ रहा लोगों का आकर्षण, मिट्टी के दीये और पारंपरिक कलाकृतियां बनीं खास आकर्षण…
  • रिलायंस का मार्केट कैप पहली बार ₹17 लाख करोड़ के पार, 6 साल में सबसे बड़ी तेजी
  • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र…

Recent Comments

No comments to show.
Swatantra Baat

© 2024 Swatantra Baat.

Navigation

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • खेल
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • फिल्म जगत
    • टेलिविज़न
  • जीवन शैली
    • फूड
    • फैशन
    • सेहत
    • पर्यटन
  • धर्म संसार
  • ई-पेपर

© 2024 Swatantra Baat.