• Latest
  • Trending
  • All
  • न्यूज
  • बिजनेस
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • जीवन शैली
  • राज्य
राज्यसभा चुनाव में NDA की बढ़ी ताकत, बीजेपी की बल्ले-बल्ले; जानें नया नंबर गेम और विजेताओं की पूरी सूची

राज्यसभा चुनाव में NDA की बढ़ी ताकत, बीजेपी की बल्ले-बल्ले; जानें नया नंबर गेम और विजेताओं की पूरी सूची

June 12, 2026
सेलाकुई मेडिकल यूनिवर्सिटी में 20.55 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

सेलाकुई मेडिकल यूनिवर्सिटी में 20.55 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

October 19, 2026
मां दुर्गा के दरबार में भावुक हुए TMC सांसद कल्याण बनर्जी

मां दुर्गा के दरबार में भावुक हुए TMC सांसद कल्याण बनर्जी

October 19, 2026
उत्तराखंड में 24 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने की तैयारी

उत्तराखंड में 24 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने की तैयारी

October 19, 2026
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली राज्यपाल पद की शपथ, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा प्राथमिकता।

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली राज्यपाल पद की शपथ, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा प्राथमिकता।

October 19, 2026
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, सात की मौत; धमाके में 3 CRPF जवान घायल

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, सात की मौत; धमाके में 3 CRPF जवान घायल

October 19, 2026
दिल्ली: सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी

दिल्ली: सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी

October 19, 2026
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 16 घंटे में 954 किमी भागे आरोपी

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 16 घंटे में 954 किमी भागे आरोपी

October 19, 2026
‘गन्ना के समर्थन मूल्य में वृद्धि से मनोहर लाल सिन्हा के जीवन में आई मिठास, धान की तुलना में कम जोखिम, कारखाने तक सीधी पहुंच से सुरक्षित हुआ मुनाफा…..

‘गन्ना के समर्थन मूल्य में वृद्धि से मनोहर लाल सिन्हा के जीवन में आई मिठास, धान की तुलना में कम जोखिम, कारखाने तक सीधी पहुंच से सुरक्षित हुआ मुनाफा…..

October 19, 2026
इटली के मिलान में लगातार दूसरे दिन हिंसा, युद्ध-महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन; 160 हिरासत में

इटली के मिलान में लगातार दूसरे दिन हिंसा, युद्ध-महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन; 160 हिरासत में

October 19, 2026
मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी, 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामपुर आईटीआई, डिंगापुर के पास स्थल चिन्हित…..

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी, 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामपुर आईटीआई, डिंगापुर के पास स्थल चिन्हित…..

October 19, 2026
आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

October 19, 2026
भारत के पैरा चौंपियन भरेंगे जीत की उड़ान, एशियाई पैरा खेल 2026 के लिए भारतीय दल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं….

भारत के पैरा चौंपियन भरेंगे जीत की उड़ान, एशियाई पैरा खेल 2026 के लिए भारतीय दल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं….

October 19, 2026
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Tuesday, October 20, 2026
Swatantra Baat
  • होम
  • न्यूज
    • All
    • crime
    • देश
    • बिजनेस
    • राजनीति
    • विदेश
    सेलाकुई मेडिकल यूनिवर्सिटी में 20.55 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

    सेलाकुई मेडिकल यूनिवर्सिटी में 20.55 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

    मां दुर्गा के दरबार में भावुक हुए TMC सांसद कल्याण बनर्जी

    मां दुर्गा के दरबार में भावुक हुए TMC सांसद कल्याण बनर्जी

    उत्तराखंड में 24 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने की तैयारी

    उत्तराखंड में 24 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने की तैयारी

    डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली राज्यपाल पद की शपथ, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा प्राथमिकता।

    डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली राज्यपाल पद की शपथ, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा प्राथमिकता।

    मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, सात की मौत; धमाके में 3 CRPF जवान घायल

    मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, सात की मौत; धमाके में 3 CRPF जवान घायल

    दिल्ली: सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी

    दिल्ली: सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी

    ‘गन्ना के समर्थन मूल्य में वृद्धि से मनोहर लाल सिन्हा के जीवन में आई मिठास, धान की तुलना में कम जोखिम, कारखाने तक सीधी पहुंच से सुरक्षित हुआ मुनाफा…..

    ‘गन्ना के समर्थन मूल्य में वृद्धि से मनोहर लाल सिन्हा के जीवन में आई मिठास, धान की तुलना में कम जोखिम, कारखाने तक सीधी पहुंच से सुरक्षित हुआ मुनाफा…..

    इटली के मिलान में लगातार दूसरे दिन हिंसा, युद्ध-महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन; 160 हिरासत में

    इटली के मिलान में लगातार दूसरे दिन हिंसा, युद्ध-महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन; 160 हिरासत में

    मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी, 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामपुर आईटीआई, डिंगापुर के पास स्थल चिन्हित…..

    मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी, 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामपुर आईटीआई, डिंगापुर के पास स्थल चिन्हित…..

    आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

  • राज्य
    • All
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    ग्रेटर नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन: शातिर बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 12 चोरी की मोटरसाइकिल और फर्जी नंबर प्लेट के साथ दो गिरफ्तार

    ग्रेटर नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन: शातिर बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 12 चोरी की मोटरसाइकिल और फर्जी नंबर प्लेट के साथ दो गिरफ्तार

    ओपी राजभर का राहुल-अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- ‘ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने वाले दोनों नेता पहले अपने पदों से दें इस्तीफा’

    ओपी राजभर का राहुल-अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- ‘ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने वाले दोनों नेता पहले अपने पदों से दें इस्तीफा’

    स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सख्त, मुरादाबाद जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

    स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सख्त, मुरादाबाद जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

    ‘केस नंबर 2047’: सीएम योगी ने लखनऊ में अनोखे अंदाज में पेश किया ‘विकसित भारत’ का लीगल ब्लूप्रिंट, युवाओं को दिए बड़े मंत्र

    ‘केस नंबर 2047’: सीएम योगी ने लखनऊ में अनोखे अंदाज में पेश किया ‘विकसित भारत’ का लीगल ब्लूप्रिंट, युवाओं को दिए बड़े मंत्र

    ‘दूसरों की शादी में कब तक बनेंगे सहबाला?’ ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर सीधा प्रहार, कहा- 2027 में यूपी से मिट जाएगा सपा का वजूद

    ‘दूसरों की शादी में कब तक बनेंगे सहबाला?’ ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर सीधा प्रहार, कहा- 2027 में यूपी से मिट जाएगा सपा का वजूद

    मेरठ का चर्चित नीला ड्रम मर्डर केस: सौरभ राजपूत हत्याकांड में पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा

    मेरठ का चर्चित नीला ड्रम मर्डर केस: सौरभ राजपूत हत्याकांड में पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा

    यूपी पंचायत चुनाव पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का सख्त फैसला: 3 महीने में पूरी हो मतदान प्रक्रिया, मौजूदा प्रधान ही संभालेंगे प्रशासक का जिम्मा

    यूपी पंचायत चुनाव पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का सख्त फैसला: 3 महीने में पूरी हो मतदान प्रक्रिया, मौजूदा प्रधान ही संभालेंगे प्रशासक का जिम्मा

    आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी निर्माण में 416 करोड़ के हेरफेर का खुलासा, यूपी पुलिस ने दर्ज किया नया केस

    आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी निर्माण में 416 करोड़ के हेरफेर का खुलासा, यूपी पुलिस ने दर्ज किया नया केस

    मेरठ में दर्दनाक सड़क हादसा: नवजात की दवा लेकर लौट रहे दंपति को एलपीजी ट्रक ने रौंदा, मां और 8 दिन के मासूम की मौके पर मौत

    मेरठ में दर्दनाक सड़क हादसा: नवजात की दवा लेकर लौट रहे दंपति को एलपीजी ट्रक ने रौंदा, मां और 8 दिन के मासूम की मौके पर मौत

    मैनपुरी में 14 वर्षीय दलित किशोरी से दरिंदगी: पॉक्सो कोर्ट ने 50 साल के महावीर यादव को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 1 लाख का जुर्माना

    मैनपुरी में 14 वर्षीय दलित किशोरी से दरिंदगी: पॉक्सो कोर्ट ने 50 साल के महावीर यादव को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 1 लाख का जुर्माना

  • मनोरंजन
    • All
    • खेल
    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 16 घंटे में 954 किमी भागे आरोपी

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 16 घंटे में 954 किमी भागे आरोपी

    एशियन पैरा गेम्स 2026: भारत ने पहले दिन जीते 11 मेडल, चार गोल्ड के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर

    एशियन पैरा गेम्स 2026: भारत ने पहले दिन जीते 11 मेडल, चार गोल्ड के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर

    सनी देओल की नई फिल्म ‘सूर्या’ का टीजर रिलीज, मेडिकल सिस्टम के खिलाफ गरजते दिखे एक्टर

    सनी देओल की नई फिल्म ‘सूर्या’ का टीजर रिलीज, मेडिकल सिस्टम के खिलाफ गरजते दिखे एक्टर

    रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का लॉस एंजेलिस में होगा वर्ल्ड प्रीमियर, दिवाली थीम पर सजेगा खास आयोजन

    रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का लॉस एंजेलिस में होगा वर्ल्ड प्रीमियर, दिवाली थीम पर सजेगा खास आयोजन

    टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद फिर चर्चा में सलमान खान, लॉरेंस गैंग ने दी थी दूरी बनाने की धमकी

    टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद फिर चर्चा में सलमान खान, लॉरेंस गैंग ने दी थी दूरी बनाने की धमकी

    BCCI में बड़ा फेरबदल: प्रज्ञान ओझा बने चयन समिति के चेयरमैन, रमेश पोवार को भी मिली जगह

    BCCI में बड़ा फेरबदल: प्रज्ञान ओझा बने चयन समिति के चेयरमैन, रमेश पोवार को भी मिली जगह

    रणजी ट्रॉफी में रिंकू सिंह का धमाका, लगातार दो शतक जड़ने के बाद टीम इंडिया में वापसी की दावेदारी मजबूत

    रणजी ट्रॉफी में रिंकू सिंह का धमाका, लगातार दो शतक जड़ने के बाद टीम इंडिया में वापसी की दावेदारी मजबूत

    जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय महिला टीम का धमाल, टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

    जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय महिला टीम का धमाल, टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

    रणजी ट्रॉफी में चिन्मय सुतार का ऐतिहासिक धमाका, 400 रन बनाकर पृथ्वी शॉ का रिकॉर्ड तोड़ा

    एशियन पैरा गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, कोकिला ने जीता सिल्वर और कपिल परमार ने ब्रॉन्ज मेडल

    एशियन पैरा गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, कोकिला ने जीता सिल्वर और कपिल परमार ने ब्रॉन्ज मेडल

  • जीवन शैली
    लगातार सूखी खांसी और सीढ़ियां चढ़ते फूलती है सांस? फेफड़ों की इस गंभीर बीमारी के हो सकते हैं संकेत

    लगातार सूखी खांसी और सीढ़ियां चढ़ते फूलती है सांस? फेफड़ों की इस गंभीर बीमारी के हो सकते हैं संकेत

    बाल धोने से पहले या बाद में कब लगाएं तेल? जानें मुलायम और चमकदार बालों के लिए सही तरीका

    बाल धोने से पहले या बाद में कब लगाएं तेल? जानें मुलायम और चमकदार बालों के लिए सही तरीका

    प्याज के छिलके फेंकने की गलती न करें, पौधों से लेकर किचन तक इन 5 तरीकों से आएंगे काम

    प्याज के छिलके फेंकने की गलती न करें, पौधों से लेकर किचन तक इन 5 तरीकों से आएंगे काम

    45 की उम्र में भी त्वचा दिखेगी जवां? घर पर बनाएं मुल्तानी मिट्टी का नेचुरल फेस पैक

    45 की उम्र में भी त्वचा दिखेगी जवां? घर पर बनाएं मुल्तानी मिट्टी का नेचुरल फेस पैक

    तंबाकू चबाने वालों के लिए बड़ा खतरा! 2.51 लाख मौतें, 24.1 करोड़ लोग प्रभावित

    तंबाकू चबाने वालों के लिए बड़ा खतरा! 2.51 लाख मौतें, 24.1 करोड़ लोग प्रभावित

    फटे और रूखे होंठों से मिलेगा छुटकारा, घर पर ऐसे बनाएं चुकंदर का नेचुरल लिप बाम

    फटे और रूखे होंठों से मिलेगा छुटकारा, घर पर ऐसे बनाएं चुकंदर का नेचुरल लिप बाम

    Gen Z ने शराब से बनाई दूरी, लेकिन सीनियर लोगों में बढ़ी खपत; रिसर्च में सामने आई वजह

    Gen Z ने शराब से बनाई दूरी, लेकिन सीनियर लोगों में बढ़ी खपत; रिसर्च में सामने आई वजह

    बारिश में तेजी से झड़ रहे बाल? प्याज के रस की ये ट्रिक करें, जड़ों से मजबूत होंगे बाल

    बारिश में तेजी से झड़ रहे बाल? प्याज के रस की ये ट्रिक करें, जड़ों से मजबूत होंगे बाल

    फटे होंठों से हैं परेशान? घर पर बनाएं 2 चीजों से नेचुरल लिप बाम

    फटे होंठों से हैं परेशान? घर पर बनाएं 2 चीजों से नेचुरल लिप बाम

    बालों की चमक और सॉफ्टनेस के लिए लगाएं दही, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल

    बालों की चमक और सॉफ्टनेस के लिए लगाएं दही, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल

  • धर्म संसार
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Swatantra Baat
No Result
View All Result
Home न्यूज

राज्यसभा चुनाव में NDA की बढ़ी ताकत, बीजेपी की बल्ले-बल्ले; जानें नया नंबर गेम और विजेताओं की पूरी सूची

by News Desk
June 12, 2026
in न्यूज, राजनीति
0
राज्यसभा चुनाव में NDA की बढ़ी ताकत, बीजेपी की बल्ले-बल्ले; जानें नया नंबर गेम और विजेताओं की पूरी सूची
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on Facebook

नई दिल्ली
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा के अलावा भाजपा नेता सतीश पूनिया और तरुण चुघ सहित 24 उम्मीदवार गुरुवार को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। राज्यसभा की 27 सीटों में से 24 सीटों का फैसला निर्विरोध हो गया। इनमें 19 सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए, जबकि शेष पांच सीटें कांग्रेस के खाते में गईं।

आंध्र प्रदेश: एनडीए ने चारों सीटों पर जमाया कब्जा
आंध्र प्रदेश की चारों राज्यसभा सीटों पर एनडीए उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. सत्तारूढ़ गठबंधन की प्रमुख पार्टी टीडीपी के सना सतीश बाबू, भाष्यम रामकृष्ण और चिंतकायाला विजय के साथ जनसेना पार्टी के लिंगमनेनी रमेश राज्यसभा पहुंचे. विधानसभा में भारी बहुमत के कारण विपक्षी वाईएसआर कांग्रेस कोई चुनौती नहीं दे सकी. खास बात यह रही कि जनसेना पार्टी को पहली बार राज्यसभा में प्रतिनिधित्व मिला. यह नतीजा मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की राजनीतिक ताकत का संकेत माना जा रहा है। 

गुजरात: भाजपा ने किया क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सफाया
गुजरात में राज्यसभा की चारों सीटों पर भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. जितेंद्र कंजारिया, मानसिंह परमार, राजेश शुक्ला और मुकेश राठवा उच्च सदन पहुंचे. विधानसभा में भाजपा के भारी बहुमत और कांग्रेस की कमजोर स्थिति के चलते मुकाबले की नौबत ही नहीं आई. सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश यह रहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल के कार्यकाल समाप्त होने के बाद राज्यसभा में गुजरात से कांग्रेस का कोई प्रतिनिधि नहीं रहेगा. भाजपा ने आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े चेहरों को आगे बढ़ाकर सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश भी की है। 

मेघालय: एनपीपी के जेम्स संगमा निर्विरोध जीते
मेघालय की एकमात्र राज्यसभा सीट पर नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के जेम्स संगमा निर्विरोध निर्वाचित हुए. मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के नेतृत्व वाली सरकार के उम्मीदवार जेम्स संगमा के खिलाफ विपक्ष ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा. विधानसभा में एनपीपी गठबंधन के बहुमत को देखते हुए उनकी जीत पहले से तय मानी जा रही थी. पूर्व मंत्री रह चुके जेम्स संगमा अब अगले छह वर्षों तक राज्यसभा में मेघालय का प्रतिनिधित्व करेंगे. उनके निर्वाचन से संसद में एनपीपी की उपस्थिति और मजबूत हुई है। 

राजस्थान: भाजपा को दो, कांग्रेस को एक सीट
राजस्थान में तीनों राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए. भाजपा की ओर से अलका गुर्जर और सतीश पूनिया विजयी रहे, जबकि कांग्रेस अपने वरिष्ठ नेता नीरज डांगी को दोबारा राज्यसभा भेजने में सफल रही. विधानसभा में भाजपा के बहुमत का असर चुनावी नतीजों में साफ दिखा, लेकिन कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक मौजूदगी बनाए रखने के लिए एक सीट सुरक्षित रख ली. सतीश पूनिया का राज्यसभा पहुंचना भाजपा के लिए बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है, वहीं नीरज डांगी का पुनर्निर्वाचन कांग्रेस के लिए राहत की खबर है। 

मध्य प्रदेश: कांग्रेस खाली हाथ, भाजपा की तीनों सीटों पर जीत
मध्य प्रदेश में भाजपा के तीनों उम्मीदवार तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए. कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन तकनीकी कारणों से रद्द हो गया, जिसके बाद मुकाबला खत्म हो गया. परिणामस्वरूप भाजपा ने तीनों सीटों पर कब्जा कर लिया और कांग्रेस राज्यसभा चुनाव में पूरी तरह खाली हाथ रह गई. हालांकि कांग्रेस ने नामांकन रद्द किए जाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिस पर सुनवाई होनी है. फिलहाल यह नतीजा भाजपा के लिए बड़ी राजनीतिक जीत माना जा रहा है। 

महाराष्ट्र: महायुति की ताकत के आगे विपक्ष ने नहीं उतारा उम्मीदवार
महाराष्ट्र में राज्यसभा की रिक्त सीट पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राजेंद्र जैन निर्विरोध निर्वाचित हुए. यह सीट सुनेत्रा पवार के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. विधानसभा में महायुति गठबंधन के मजबूत बहुमत को देखते हुए विपक्ष ने उम्मीदवार ही नहीं उतारा. भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के गठबंधन ने बिना किसी मुकाबले के सीट अपने नाम कर ली. यह नतीजा दिखाता है कि राज्य की राजनीति में महायुति फिलहाल मजबूत स्थिति में बनी हुई है और विपक्ष उसके सामने प्रभावी चुनौती खड़ी नहीं कर पा रहा है। 

कर्नाटक: कांग्रेस ने दिखाई ताकत, खरगे और पवन खेड़ा फिर राज्यसभा पहुंचे
कर्नाटक की चार राज्यसभा सीटों पर सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. कांग्रेस ने अपनी विधानसभा में मजबूत स्थिति का फायदा उठाते हुए पार्टी अध्यक्ष मल्‍ल‍िकार्जुन खरगे और प्रवक्ता पवन खेड़ा को फिर से राज्यसभा भेजा. वहीं भाजपा के प्रोफेसर एम. नागराज भी उच्च सदन पहुंचे. किसी उम्मीदवार के खिलाफ पर्याप्त संख्या में प्रतिद्वंद्वी नहीं होने के कारण मतदान की जरूरत नहीं पड़ी. कर्नाटक का नतीजा कांग्रेस के लिए बड़ी राहत माना गया, क्योंकि यहां पार्टी ने अपना प्रतिनिधित्व बरकरार रखा। 

झारखंड: INDIA गठबंधन का दबदबा, JMM और कांग्रेस को फायदा
झारखंड की दो सीटों पर सत्तारूढ़ INDIA गठबंधन का पलड़ा भारी रहा. विधानसभा में बहुमत होने के कारण झारखंड मुक्‍ति‍ मोर्चा और कांग्रेस ने सीटों का बंटवारा किया. एक सीट JMM और दूसरी कांग्रेस के खाते में जाने की तस्वीर पहले से लगभग साफ थी. भाजपा यहां अपनी एक सीट बचाने की कोशिश में थी, लेकिन विधानसभा गणित INDIA गठबंधन के पक्ष में रहा। 

अरुणाचल प्रदेश: भाजपा के ताई टागक निर्विरोध जीते
अरुणाचल प्रदेश की एकमात्र राज्यसभा सीट पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ताई टागक निर्विरोध निर्वाचित हुए. उनके खिलाफ किसी अन्य दल ने उम्मीदवार नहीं उतारा. यह नतीजा राज्य में भाजपा की मजबूत पकड़ को दर्शाता है. विधानसभा में भाजपा के भारी बहुमत के कारण चुनाव पहले से ही एकतरफा माना जा रहा था। 

मणिपुर: भाजपा ने बरकरार रखी सीट
मणिपुर की एकमात्र राज्यसभा सीट पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. राज्य में राजनीतिक अस्थिरता और राष्ट्रपति शासन जैसे हालातों के बावजूद भाजपा अपना प्रभाव बनाए रखने में सफल रही. विपक्ष कोई प्रभावी चुनौती खड़ी नहीं कर सका और सीट भाजपा के खाते में चली गई. यह नतीजा पूर्वोत्तर में भाजपा की रणनीतिक बढ़त को मजबूत करने वाला माना जा रहा है। 

 

इन सीटों पर होगा चुनाव
झारखंड की दो सीटों पर, जहां कड़ा मुकाबला होने की संभावना है, तथा मिजोरम की एक सीट पर चुनाव 18 जून को कराया जाएगा। दस राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के चुनाव तथा महाराष्ट्र, ओडिशा और तमिलनाडु की एक-एक सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच गुरुवार को की गई। निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए सभी उम्मीदवारों को संबंधित निर्वाचन अधिकारियों ने जीत का प्रमाण-पत्र सौंप दिया।

रोमांचक होगा मुकाबला
झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव कराया जाएगा, जहां तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें झामुमो के बैद्यनाथ राम, कांग्रेस के प्रणव झा और निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी शामिल हैं। नाथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के निदेशक हैं और उन्हें भाजपा का समर्थन प्राप्त है। झारखंड विधानसभा में INDIA गठबंधन के 56 विधायक हैं और जीत के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को 28 प्रथम वरीयता मतों की आवश्यकता होगी।

वहीं, भाजपा के पास 21 विधायक हैं। इसके अलावा नीतीश कुमार की पार्टी जद(यू), लोजपा (रामविलास) और ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन का एक-एक विधायक है।

मिजोरम से एकमात्र राज्यसभा सीट के चुनाव के लिए, सत्तारूढ़ ज़ोरम पीपल्स मूवमेंट (JPM) के प्रवक्ता के लालतलुआंगकिमा और मुख्य विपक्षी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) से ज़ोथानसांगी हमार चुनावी मैदान में हैं।

MP में हुआ बड़ा खेला
मध्यप्रदेश में राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में भाजपा के तीनों उम्मीदवारों तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट को निर्वाचन अधिकारी ने निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे समेत चार उम्मीदवारों को कर्नाटक से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इनमें एक भाजपा उम्मीदवार है। खरगे के अलावा, अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों में कांग्रेस सचिव मंसूर अली खान, खेड़ा और भाजपा के एम नागराज शामिल हैं। राज्य से मौजूदा चार राज्यसभा सदस्यों इरन्ना कडाडी और नारायण कोरागाप्पा (दोनों भाजपा से), कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खरगे और जनता दल (सेक्युलर) के नेता एचडी देवेगौड़ा का कार्यकाल 25 जून को खत्म हो रहा है और इन रिक्त पदों को भरने के लिए चुनाव की घोषणा की गई थी।

मेघालय: एनपीपी ने बचाई अपनी सीट
मेघालय की एकमात्र राज्यसभा सीट पर जेम्‍स संगमा निर्विरोध निर्वाचित हुए. सत्तारूढ़ नेशनल प‍ीपुल्‍स पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ विपक्ष ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा. विधानसभा में एनपीपी गठबंधन के बहुमत के कारण उनकी जीत तय मानी जा रही थी. इस जीत से संसद में एनपीपी की मौजूदगी और मजबूत हुई है। 

अन्य राज्यों का हाल
राज्यसभा चुनाव के इस दौर के साथ ही, संसद में देवेगौड़ा की पांच दशकों से ज्यादा लंबी पारी खत्म हो जाएगी। गुजरात से चार सीट के लिए सत्तारूढ़ भाजपा के सभी चारों उम्मीदवारों को निर्वाचित घोषित कर दिया गया। इनमें राजूभाई शुक्ला, मानसिंह परमार, मुकेशभाई राठवा और जितेंद्र कंजारिया शामिल हैं।

आंध्र प्रदेश से NDA के चारों उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिए गए। निर्वाचित उम्मीदवारों में तीन तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और एक जनसेना से है। निर्वाचन अधिकारी आर वनिता रानी ने बश्याम रामकृष्ण, लिंगमनेनी रमेश, सी विजय और सना सतीश बाबू के उच्च सदन के लिए निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। रामकृष्ण, विजय और बाबू तेदेपा से हैं, जबकि रमेश जनसेना से हैं। विजय, आंध्र प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सी अय्यन्नापतरुदू के पुत्र हैं।

राजस्थान से भाजपा के दो और कांग्रेस के एक उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाचन अधिकारी ने भाजपा के सतीश पूनिया और अलका गुर्जर तथा कांग्रेस के नीरज डांगी को संसद के उच्च सदन के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।

नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेम्स के संगमा मेघालय से राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए। मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के भाई जेम्स के संगमा को उच्च सदन के द्विवार्षिक चुनाव के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया, क्योंकि मुकाबले में कोई अन्य उम्मीदवार नहीं था। वानवेइरॉय खरलुखी का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्यसभा की सीट खाली हो गई थी।

मणिपुर में, भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष अधिकारीमायुम शारदा देवी को राज्य से एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता ताई तागाक अरुणाचल प्रदेश से एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के राजेंद्र जैन उपचुनाव में महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

ओडिशा में, भाजपा उम्मीदवार देवाशीष सामंतराय को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। बीजू जनता दल (BJD) छोड़ने और संसद के उच्च सदन के सदस्य के रूप में इस्तीफा देने के बाद 26 मई को भाजपा में शामिल हुए सामंतराय इस उपचुनाव में एकमात्र उम्मीदवार थे। तमिलनाडु से कांग्रेस उम्मीदवार प्रवीण चक्रवर्ती को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

अन्नाद्रमुक नेता सी षणमुगम ने अपना छह वर्षीय कार्यकाल 2028 में समाप्त होने से पहले ही सात मई को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वह वर्ष 2022 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के समर्थन से चक्रवर्ती ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। नौ जून को अधिकारियों ने उनके नामांकन को वैध घोषित कर दिया, जबकि 12 निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए।

Share196Tweet123SendShareSend
News Desk

News Desk

Recent Posts

  • सेलाकुई मेडिकल यूनिवर्सिटी में 20.55 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण
  • मां दुर्गा के दरबार में भावुक हुए TMC सांसद कल्याण बनर्जी
  • उत्तराखंड में 24 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने की तैयारी
  • डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली राज्यपाल पद की शपथ, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा प्राथमिकता।
  • मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, सात की मौत; धमाके में 3 CRPF जवान घायल

Recent Comments

No comments to show.
Swatantra Baat

© 2024 Swatantra Baat.

Navigation

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • खेल
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • फिल्म जगत
    • टेलिविज़न
  • जीवन शैली
    • फूड
    • फैशन
    • सेहत
    • पर्यटन
  • धर्म संसार
  • ई-पेपर

© 2024 Swatantra Baat.