• Latest
  • Trending
  • All
  • न्यूज
  • बिजनेस
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • जीवन शैली
  • राज्य

BJP जॉइन करने पर पिता ने जूतों से पीटा था, 15 साल बाद बासित बने पार्टी का मुस्लिम चेहरा

August 25, 2026
एशियन पैरा गेम्स 2026: मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, अवनी लेखरा को मिला सिल्वर; भारत को दोहरी खुशी

एशियन पैरा गेम्स 2026: मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, अवनी लेखरा को मिला सिल्वर; भारत को दोहरी खुशी

October 19, 2026
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से बॉलीवुड में हड़कंप, AICWA ने CM देवेंद्र फडणवीस से की 5 बड़ी मांगें

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से बॉलीवुड में हड़कंप, AICWA ने CM देवेंद्र फडणवीस से की 5 बड़ी मांगें

October 19, 2026
टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में 4 संदिग्ध पकड़े गए, कोटा से 3 गिरफ्तार

टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में 4 संदिग्ध पकड़े गए, कोटा से 3 गिरफ्तार

October 19, 2026
भारत के विरोध के बाद जेडी वेंस की सफाई, H-1B वीजा धारकों को ‘बंधुआ मजदूर’ कहने पर जताई गलती

भारत के विरोध के बाद जेडी वेंस की सफाई, H-1B वीजा धारकों को ‘बंधुआ मजदूर’ कहने पर जताई गलती

October 19, 2026
इथियोपिया-इरिट्रिया में युद्ध का खतरा, सीमा पर सेना तैनात; संयुक्त राष्ट्र तक पहुंचा विवाद

इथियोपिया-इरिट्रिया में युद्ध का खतरा, सीमा पर सेना तैनात; संयुक्त राष्ट्र तक पहुंचा विवाद

October 19, 2026
ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से तेल खरीदने पर भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा 60 दिन टला

ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से तेल खरीदने पर भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा 60 दिन टला

October 19, 2026
CISF में 1 नवंबर से बड़ा बदलाव, बिजली, कोयला, स्टील और बंदरगाहों की सुरक्षा के लिए बनेंगे विशेष सेक्टर

CISF में 1 नवंबर से बड़ा बदलाव, बिजली, कोयला, स्टील और बंदरगाहों की सुरक्षा के लिए बनेंगे विशेष सेक्टर

October 19, 2026
फ्रांस, इटली से अमेरिका तक 8 देशों में विरोध की लहर, महंगाई-बेरोजगारी से क्यों भड़के लोग?

फ्रांस, इटली से अमेरिका तक 8 देशों में विरोध की लहर, महंगाई-बेरोजगारी से क्यों भड़के लोग?

October 19, 2026
कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 9 नवंबर से 137 दवाओं की कीमतों में 70% तक कटौती

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 9 नवंबर से 137 दवाओं की कीमतों में 70% तक कटौती

October 19, 2026
पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर भीषण गोलीबारी, पाकिस्तानी हमले में तालिबान के कई जवानों की मौत का दावा

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर भीषण गोलीबारी, पाकिस्तानी हमले में तालिबान के कई जवानों की मौत का दावा

October 19, 2026
उद्धव ठाकरे पर फडणवीस का तंज, बोले- जो अपनी पार्टी नहीं संभाल पाए, वो क्या बदलेंगे?

उद्धव ठाकरे पर फडणवीस का तंज, बोले- जो अपनी पार्टी नहीं संभाल पाए, वो क्या बदलेंगे?

October 19, 2026
FSSAI की नई गाइडलाइन: खोया, पनीर, मांस-मछली के भंडारण और ढुलाई में तापमान का ध्यान जरूरी

FSSAI की नई गाइडलाइन: खोया, पनीर, मांस-मछली के भंडारण और ढुलाई में तापमान का ध्यान जरूरी

October 19, 2026
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Monday, October 19, 2026
Swatantra Baat
  • होम
  • न्यूज
    • All
    • crime

    ट्रंप रूस पर प्रतिबंध और टैरिफ लगाने से पहले 60 दिन करेंगे अध्ययन, भारत की ऊर्जा निर्भरता पर नजर

    ट्रंप रूस पर प्रतिबंध और टैरिफ लगाने से पहले 60 दिन करेंगे अध्ययन, भारत की ऊर्जा निर्भरता पर नजर

  • राज्य
    • All
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    ग्रेटर नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन: शातिर बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 12 चोरी की मोटरसाइकिल और फर्जी नंबर प्लेट के साथ दो गिरफ्तार

    ग्रेटर नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन: शातिर बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 12 चोरी की मोटरसाइकिल और फर्जी नंबर प्लेट के साथ दो गिरफ्तार

    ओपी राजभर का राहुल-अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- ‘ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने वाले दोनों नेता पहले अपने पदों से दें इस्तीफा’

    ओपी राजभर का राहुल-अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- ‘ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने वाले दोनों नेता पहले अपने पदों से दें इस्तीफा’

    स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सख्त, मुरादाबाद जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

    स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सख्त, मुरादाबाद जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

    ‘केस नंबर 2047’: सीएम योगी ने लखनऊ में अनोखे अंदाज में पेश किया ‘विकसित भारत’ का लीगल ब्लूप्रिंट, युवाओं को दिए बड़े मंत्र

    ‘केस नंबर 2047’: सीएम योगी ने लखनऊ में अनोखे अंदाज में पेश किया ‘विकसित भारत’ का लीगल ब्लूप्रिंट, युवाओं को दिए बड़े मंत्र

    ‘दूसरों की शादी में कब तक बनेंगे सहबाला?’ ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर सीधा प्रहार, कहा- 2027 में यूपी से मिट जाएगा सपा का वजूद

    ‘दूसरों की शादी में कब तक बनेंगे सहबाला?’ ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर सीधा प्रहार, कहा- 2027 में यूपी से मिट जाएगा सपा का वजूद

    मेरठ का चर्चित नीला ड्रम मर्डर केस: सौरभ राजपूत हत्याकांड में पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा

    मेरठ का चर्चित नीला ड्रम मर्डर केस: सौरभ राजपूत हत्याकांड में पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा

    यूपी पंचायत चुनाव पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का सख्त फैसला: 3 महीने में पूरी हो मतदान प्रक्रिया, मौजूदा प्रधान ही संभालेंगे प्रशासक का जिम्मा

    यूपी पंचायत चुनाव पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का सख्त फैसला: 3 महीने में पूरी हो मतदान प्रक्रिया, मौजूदा प्रधान ही संभालेंगे प्रशासक का जिम्मा

    आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी निर्माण में 416 करोड़ के हेरफेर का खुलासा, यूपी पुलिस ने दर्ज किया नया केस

    आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी निर्माण में 416 करोड़ के हेरफेर का खुलासा, यूपी पुलिस ने दर्ज किया नया केस

    मेरठ में दर्दनाक सड़क हादसा: नवजात की दवा लेकर लौट रहे दंपति को एलपीजी ट्रक ने रौंदा, मां और 8 दिन के मासूम की मौके पर मौत

    मेरठ में दर्दनाक सड़क हादसा: नवजात की दवा लेकर लौट रहे दंपति को एलपीजी ट्रक ने रौंदा, मां और 8 दिन के मासूम की मौके पर मौत

    मैनपुरी में 14 वर्षीय दलित किशोरी से दरिंदगी: पॉक्सो कोर्ट ने 50 साल के महावीर यादव को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 1 लाख का जुर्माना

    मैनपुरी में 14 वर्षीय दलित किशोरी से दरिंदगी: पॉक्सो कोर्ट ने 50 साल के महावीर यादव को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 1 लाख का जुर्माना

  • मनोरंजन
    • All
    • खेल
    एशियन पैरा गेम्स 2026: मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, अवनी लेखरा को मिला सिल्वर; भारत को दोहरी खुशी

    एशियन पैरा गेम्स 2026: मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, अवनी लेखरा को मिला सिल्वर; भारत को दोहरी खुशी

    टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से बॉलीवुड में हड़कंप, AICWA ने CM देवेंद्र फडणवीस से की 5 बड़ी मांगें

    टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से बॉलीवुड में हड़कंप, AICWA ने CM देवेंद्र फडणवीस से की 5 बड़ी मांगें

    टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में 4 संदिग्ध पकड़े गए, कोटा से 3 गिरफ्तार

    टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में 4 संदिग्ध पकड़े गए, कोटा से 3 गिरफ्तार

    हार्दिक पंड्या का विकल्प ढूंढने में समय बर्बाद न करे टीम इंडिया: सुनील गावस्कर की दोटूक

    हार्दिक पंड्या का विकल्प ढूंढने में समय बर्बाद न करे टीम इंडिया: सुनील गावस्कर की दोटूक

    NZ दौरे से पहले शुभमन गिल फ्लॉप, रणजी ट्रॉफी में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट; बढ़ी चिंता

    NZ दौरे से पहले शुभमन गिल फ्लॉप, रणजी ट्रॉफी में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट; बढ़ी चिंता

    भारत-न्यूजीलैंड T20 सीरीज 22 अक्टूबर से शुरू, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उतरेंगे ये खिलाड़ी

    भारत-न्यूजीलैंड T20 सीरीज 22 अक्टूबर से शुरू, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उतरेंगे ये खिलाड़ी

    शुभमन गिल का बड़ा फैसला, न्यूजीलैंड दौरे पर अपने खर्च से ले जाएंगे 5 नेट गेंदबाज

    शुभमन गिल का बड़ा फैसला, न्यूजीलैंड दौरे पर अपने खर्च से ले जाएंगे 5 नेट गेंदबाज

    नीरज चोपड़ा का कमबैक प्लान तैयार, चोट से उबरकर 2027 में करेंगे दमदार वापसी

    नीरज चोपड़ा का कमबैक प्लान तैयार, चोट से उबरकर 2027 में करेंगे दमदार वापसी

    नेहा धूपिया ने ठुकराई थी शाहरुख खान की ‘चक दे इंडिया’, सालों बाद हुआ पछतावा

    नेहा धूपिया ने ठुकराई थी शाहरुख खान की ‘चक दे इंडिया’, सालों बाद हुआ पछतावा

    चीफ सेलेक्टर की रेस में बड़ा उलटफेर, प्रज्ञान ओझा नहीं ये पूर्व सलामी बल्लेबाज बना दावेदार

    चीफ सेलेक्टर की रेस में बड़ा उलटफेर, प्रज्ञान ओझा नहीं ये पूर्व सलामी बल्लेबाज बना दावेदार

  • जीवन शैली
    प्याज के छिलके फेंकने की गलती न करें, पौधों से लेकर किचन तक इन 5 तरीकों से आएंगे काम

    प्याज के छिलके फेंकने की गलती न करें, पौधों से लेकर किचन तक इन 5 तरीकों से आएंगे काम

    45 की उम्र में भी त्वचा दिखेगी जवां? घर पर बनाएं मुल्तानी मिट्टी का नेचुरल फेस पैक

    45 की उम्र में भी त्वचा दिखेगी जवां? घर पर बनाएं मुल्तानी मिट्टी का नेचुरल फेस पैक

    तंबाकू चबाने वालों के लिए बड़ा खतरा! 2.51 लाख मौतें, 24.1 करोड़ लोग प्रभावित

    तंबाकू चबाने वालों के लिए बड़ा खतरा! 2.51 लाख मौतें, 24.1 करोड़ लोग प्रभावित

    फटे और रूखे होंठों से मिलेगा छुटकारा, घर पर ऐसे बनाएं चुकंदर का नेचुरल लिप बाम

    फटे और रूखे होंठों से मिलेगा छुटकारा, घर पर ऐसे बनाएं चुकंदर का नेचुरल लिप बाम

    Gen Z ने शराब से बनाई दूरी, लेकिन सीनियर लोगों में बढ़ी खपत; रिसर्च में सामने आई वजह

    Gen Z ने शराब से बनाई दूरी, लेकिन सीनियर लोगों में बढ़ी खपत; रिसर्च में सामने आई वजह

    बारिश में तेजी से झड़ रहे बाल? प्याज के रस की ये ट्रिक करें, जड़ों से मजबूत होंगे बाल

    बारिश में तेजी से झड़ रहे बाल? प्याज के रस की ये ट्रिक करें, जड़ों से मजबूत होंगे बाल

    फटे होंठों से हैं परेशान? घर पर बनाएं 2 चीजों से नेचुरल लिप बाम

    फटे होंठों से हैं परेशान? घर पर बनाएं 2 चीजों से नेचुरल लिप बाम

    बालों की चमक और सॉफ्टनेस के लिए लगाएं दही, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल

    बालों की चमक और सॉफ्टनेस के लिए लगाएं दही, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल

    घर पर बनाएं शुद्ध आंवला तेल, गिरते बाल और डैंड्रफ से मिलेगा छुटकारा

    घर पर बनाएं शुद्ध आंवला तेल, गिरते बाल और डैंड्रफ से मिलेगा छुटकारा

    ग्लोइंग स्किन के लिए बनाएं चुकंदर के आइस क्यूब्स, जानें बनाने और लगाने का तरीका

    ग्लोइंग स्किन के लिए बनाएं चुकंदर के आइस क्यूब्स, जानें बनाने और लगाने का तरीका

  • धर्म संसार
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Swatantra Baat
No Result
View All Result
Home न्यूज

BJP जॉइन करने पर पिता ने जूतों से पीटा था, 15 साल बाद बासित बने पार्टी का मुस्लिम चेहरा

by News Desk
August 25, 2026
in न्यूज, राजनीति
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on Facebook

 नई दिल्ली
   
राजनीति की राह कभी भी आसान नहीं होती, लेकिन जब विचार और पहचान की धाराएं विपरीत दिशा में बह रही हों, तो वह राह सिर्फ राजनीति नहीं रह जाती, बल्कि एक बड़ा सामाजिक संघर्ष बन जाती है. बीजेपी का झंडा उठाकर मुस्लिम समाज के बीच राजनीति करना कुंवर बासित अली के लिए आसान नहीं था. जब चुनौतियां अपनों और समाज की पुरानी सोच से शुरू होती हैं, तो वह सफर एक आम राजनीतिक यात्रा नहीं बल्कि एक बड़ा संघर्ष बन जाता है। 

मेरठ के छोटे से गांव कायस्थ बड्ढा से निकलकर भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद तक का सफर तय करने वाले कुंवर बासित अली की कहानी कुछ ऐसी ही तपिश में ढली है. घर के आंगन से उठी असहमति की आवाजों से लेकर मुस्लिम समाज के तानों के बीच कुंवर बासित अली ने अपने सियासी कदम बीजेपी की राजनीति से कभी पीछे नहीं खींचे। 

बीजेपी में कदम रखते ही बासित अली को अपने पिता हामिद अली से सिर्फ बात ही नहीं सुनी पड़ी बल्कि जूते और लाठियों से मार भी खानी पड़ी. इसके बावजूद बासित अली ने अपना रास्ता नहीं बदला. 15 साल पहले बीजेपी कार्यकर्ता के तौर अपनी राजनीतिक पारी का आगाज किया और अब पार्टी के सबसे बड़े मुस्लिम चेहरा बनकर उभरे हैं। 

मुस्लिम समाज के बीच करना पड़ा संघर्ष
कुंवर बासित अली के राजनीतिक सफर की शुरुआत ही सबसे मुश्किल पड़ाव से हुई थी. जब 2011 में उन्होंने भाजपा से जुड़ने का फैसला किया, तो सबसे पहली और सबसे बड़ी दीवार खुद उनके घर और मुस्लिम समाज के भीतर खड़ी हुई. 15 साल पहले किसी मुस्लिम के लिए भाजपा का झंडा उठाना आम बात नहीं थी. उस समय मुस्लिम समुदाय के लोग भाजपा का नाम सुनते ही नाक-भौं सिकोड़ने लगते थे। 

नितिन नवीन और बासित अली
मुस्लिम समाज का एक बड़ा हिस्सा परंपराओं के ढांचे से बाहर निकलने पर सवाल उठाने लगा था. लेकिन तानों और सामाजिक दबाव की परवाह किए बिना उन्होंने अपने इरादों को डिगने नहीं दिया. भाजपा से जुड़ने के बाद बासित अली को रिश्तेदारों की खामोशी, पड़ोसियों की चुभती निगाहें और समाज से अलग-थलग किए जाने का अघोषित डर हर रोज़ सताता था. भाजपा में शामिल होने के बाद जब भी वह घर से बाहर निकलते, तो दोस्त और रिश्तेदार तंज कसते थे, "किस राह पर निकल पड़े हो?

अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष कुंवर बासित अली
सियासत में कदम रखते ही उन्हें न केवल विरोधियों की तीखी रणनीतियों से जूझना पड़ा, बल्कि अपनी विचारधारा और काम को साबित करने के लिए दोगुनी मेहनत भी करनी पड़ी. मुस्लिम समुदाय की नाराजगी, ज़मीनी स्तर पर लोगों को जोड़ने की चुनौती और हर मोड़ पर उठते सवालों के बावजूद उन्होंने जनता से सीधा संवाद बनाए रखा. विपक्षी दल उन्हें और उनके जैसे कार्यकर्ताओं को 'राजनीतिक ढाल' कहकर तंज कसते थे. ऐसे में बासित अली के सामने अपनी वफादारी और अपनी पहचान दोनों को एक साथ साबित करने की बड़ी चुनौती थी। 

भाजपा में शामिल होते ही पिता ने की थी पिटाई
कुंवर बासित अली ने 15 साल पहले 2011 में जब राजनीति में आने का फैसला किया, तो उन्होंने भाजपा को चुना. वर्ष 2011 में जब वे भाजपा में शामिल हुए, तो मेरठ के पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी. बासित अली के पिता हामिद अली गांव के प्रधान थे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से जुड़े हुए थे। 

बासित अली के भाजपा में शामिल होने की खबर अगले दिन अखबार में छपी, जिसे पढ़ते ही उनके पिता बेहद नाराज हो गए. गुस्से में चिल्लाते हुए पिता हामिद अली ने बासित की जूते से पिटाई कर दी. उन्हें पारिवारिक व सामाजिक स्तर पर कड़ा विरोध झेलना पड़ा और लाठियां तक खानी पड़ीं। 
बासित अली बताते हैं कि 2012 के विधानसभा चुनाव का माहौल था. उनके पिता गांव के प्रधान थे और बसपा से जुड़े हुए थे. उनके सियासी संबंध बसपा नेता मुनकाद अली और हाजी याकूब कुरैशी से थे, जिसके चलते घर पर आए दिन बसपा की बैठकें हुआ करती थीं. इसी कड़ी में एक दिन उनके घर पर बसपा का कार्यक्रम तय था, लेकिन उसी दिन भाजपा ने भी जय पाल सिंह का कार्यक्रम उनके घर पर रख दिया। 

बासित ने जिलाध्यक्ष से बहुत कहा कि यह कार्यक्रम आज के बजाय किसी और दिन रख दिया जाए, लेकिन वे तैयार नहीं हुए. सुबह पिता ने घर पर बसपा का कार्यक्रम कराया और मुनकाद अली के साथ किठौर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए निकल गए। 

बसपा के कार्यक्रम के बाद उसी दिन शाम को उसी स्थान पर भाजपा का कार्यक्रम आयोजित हुआ.जब इस बात की खबर उनके पिता को हुई, तो उन्होंने लाठियों से बासित अली की पिटाई कर दी. पिता के डर की वजह से बासित अली घर से भाग गए और जंगल में स्थित ईदगाह में रात गुजार, इसके बाद वे दो महीने तक अपने घर वापस नहीं आए. बाद में बासित अली के बहनोई बीच में पड़े और उन्हें घर वापस लेकर आए। 

बीजेपी का प्रचार करते बासित को सुनना पड़ा ताना
2012 के चुनाव के दौरान ही बासित अली किठौर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता जय पाल सिंह के साथ रोड शो कर रहे थे. दोनों एक ही रथ पर सवार थे., बाजार में जब उन्हें प्चार करते हुए पिता हामिद अली ने देखा, तो उन्होंने सरेबाजार लाठियों से मारना शुरू कर दिया। 

उस समय बासित भाजपा के रथ से उतरकर भाग गए, लेकिन इसके बाद उन्होंने घर पर बैठकर पिता से बात की और साफशब्दों में कहा कि वे किसी भी सूरत में भाजपा नहीं छोड़ेंगे. बासित अली बताते हैं कि उस दिन के बाद से उनके पिता ने कभी कुछ नहीं कहा और खुद भी बसपा से दूरी बना ली. यहीं से बासित अली के हौसले को उड़ान मिली और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

बासित अली का फर्श से अर्श तक का सफर
तमाम विरोधों और चुनौतियों के बावजूद बासित अली ने अपना रास्ता नहीं बदला. उन्होंने पार्टी के लिए ज़मीनी स्तर पर काम करना जारी रखा. भाजपा युवा मोर्चा और फिर अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़कर उन्होंने मेरठ में काम शुरू किया. उनका दिन-रात का संघर्ष धीरे-धीरे रंग लाने लगा। 

कुंवर बासित अली ने लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाया और ज़मीनी राजनीति का हिस्सा बने. समाज और परिवार के जिस विरोध से उनका सफर शुरू हुआ था, वही विरोध उनके अडिग संकल्प के आगे धीरे-धीरे समर्थन और विश्वास में बदलने लगा। 

 बासित अली पहले जिला सह-मीडिया प्रभारी बने और फिर 2012 में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नियुक्त हुए. इसके साथ ही उन्होंने मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के क्षेत्रीय संयोजक का दायित्व भी संभाला. वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान जब उत्तर प्रदेश के मेरठ में नरेंद्र मोदी की पहली चुनावी रैली तय हुई, तो बासित अली ने उन्हें प्रधानमंत्री बनाने के लिए मुस्लिम समुदाय से दुआ कराने का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया, जिससे वे राजनीतिक सुर्खियों में आए। 

केंद्र में मोदी सरकार के बनने के बाद 2014 में ही भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू हुआ, तो पहले ही दिन मेरठ में 2,500 से अधिक मुस्लिमों को पार्टी से जोड़कर वे संगठन में चर्चा का केंद्र बन गए. उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद उन्हें राज्य उर्दू अकादमी का सदस्य बनाया गया, जिससे उर्दू भाषा और साहित्य से जुड़े मुद्दों पर उनकी समझ को संगठन में महत्व मिला। 

बासित अली अपनी सांगठनिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ ज़मीनी स्तर पर भी सक्रिय रहे. उन्होंने अपने स्तर पर मदरसों में योग को बढ़ावा देने और 'मोदी मित्र' जैसी योजनाओं को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई. इसके बाद उन्हें यूपी अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 

यूपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए कुंवर बासित अली ने मुस्लिम बहुल इलाकों में पार्टी संगठन को सक्रिय करने और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया. अब उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर पार्टी नेतृत्व ने उनके सांगठनिक कौशल पर भरोसा जताया है और युवाओं को जोड़ने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। 

संघर्ष से सम्मान तक की सियासी यात्रा
बासित अली ने अपने सामने आई मुश्किलों का जवाब तर्कों से नहीं, बल्कि ज़मीनी मेहनत से दिया. उन्होंने बूथ स्तर पर काम करना शुरू किया. एक सामान्य कार्यकर्ता से लेकर जिला सह-मीडिया प्रभारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और अब राष्ट्रीय अध्यक्ष पद तक पहुँचना आसान नहीं था.

जब बासित अली ने मदरसों में योग शिविर आयोजित कराने की पहल की या पसमांदा और मुस्लिम राजपूत समाज को जोड़ने के लिए चौपालें लगाईं, तो उन्हें अपने ही समाज के तमाम लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. इसके बावजूद उन्होंने घर-घर जाकर संवाद कायम रखा। 

तीन तलाक कानून और भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचकर उन्होंने यह साबित करने का प्रयास किया कि राजनीति पूर्वाग्रहों से परे भी हो सकती है. 15 वर्षों के निरंतर सांगठनिक कार्य और निष्ठा को देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने उनके काम को सराहा है। 

संगठन के विस्तार और अल्पसंख्यक समुदाय के बीच पैठ मजबूत करने की रणनीति के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बासित अली को अपनी टीम में प्रमुख मुस्लिम चेहरे के रूप में शामिल किया है. सांगठनिक पदोन्नति के तहत उन्हें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है, जिसकी कमान वे औपचारिक रूप से मंगलवार को संभालेंगे। 

कुंवर बासित अली की कहानी यह दर्शाती है कि राजनीति में जब धारा के विपरीत तैरना पड़े, तो सबसे बड़ी ताकत आपका अपना संकल्प होता है. अपनों का विरोध, समाज का अविश्वास और राजनीति की बिसात. इन सबको लांघकर ही एक आम कार्यकर्ता राष्ट्रीय पटल पर अपनी पहचान बना पाता है. यही कारण है कि जिस भाजपा से जुड़ने पर कभी पिता ने जूतों और लाठियों से पिटाई की थी, आज वही पिता अपने बेटे की इस ऐतिहासिक सियासी कामयाबी पर जश्न मना रहे हैं। 

Share196Tweet123SendShareSend
News Desk

News Desk

Recent Posts

  • एशियन पैरा गेम्स 2026: मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, अवनी लेखरा को मिला सिल्वर; भारत को दोहरी खुशी
  • टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से बॉलीवुड में हड़कंप, AICWA ने CM देवेंद्र फडणवीस से की 5 बड़ी मांगें
  • टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में 4 संदिग्ध पकड़े गए, कोटा से 3 गिरफ्तार
  • भारत के विरोध के बाद जेडी वेंस की सफाई, H-1B वीजा धारकों को ‘बंधुआ मजदूर’ कहने पर जताई गलती
  • इथियोपिया-इरिट्रिया में युद्ध का खतरा, सीमा पर सेना तैनात; संयुक्त राष्ट्र तक पहुंचा विवाद

Recent Comments

No comments to show.
Swatantra Baat

© 2024 Swatantra Baat.

Navigation

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • खेल
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • फिल्म जगत
    • टेलिविज़न
  • जीवन शैली
    • फूड
    • फैशन
    • सेहत
    • पर्यटन
  • धर्म संसार
  • ई-पेपर

© 2024 Swatantra Baat.