• Latest
  • Trending
  • All
  • न्यूज
  • बिजनेस
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • जीवन शैली
  • राज्य
E100 Fuel क्या है? 100% इथेनॉल कैसे लेगा पेट्रोल की जगह, जानिए फायदे, चुनौतियां और पूरी सच्चाई

June 16, 2026
Uttarakhand News: श्रीनगर-देवप्रयाग मार्ग पर सुरक्षा कार्यों का CM धामी ने लिया जायजा, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जोर….

October 28, 2026
Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला: हरिद्वार, नैनीताल से पिथौरागढ़ तक विकास कार्यों के लिए 36 करोड़ रुपये मंजूर…..

Uttarakhand News: ऋषिकेश में युवाओं ने रोका CM धामी का काफिला, युवा आयोग के गठन को लेकर रखी मांग…

PM मोदी कहीं नहीं जा रहे’, भाजपा अध्यक्ष नबीन का बड़ा दावा

मेधावी विद्यार्थियों को इसरो, अहमदाबाद के शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाएगा जिला प्रशासन सक्ती, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 15 नवंबर को होगी चयन परीक्षा….

सरगुजा ओलंपिक में 4.16 लाख खिलाड़ियों का पंजीयन, विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न…..

समान नागरिक संहिता के प्रारूप तैयार करने में जनभागीदारी – बिलासपुर में आठ जिलों के प्रतिनिधियों ने रखे सुझाव…

WPL नीलामी में मोलिन्यूक्स पर UP ने लगाई बड़ी बोली, किरण बनीं सबसे महंगी भारतीय

कैंसर से जंग जीत चुके मरीजों की देखभाल पर फोकस, छत्तीसगढ़ में 49 डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण………

छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

किसानों की आय बढ़ाने बाजार आधारित खेती और फसल विविधीकरण को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता-कृषि उत्पादन आयुक्त परदेशी….

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Wednesday, October 28, 2026
Swatantra Baat
  • होम
  • न्यूज
    • All
    • crime

    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी की बढ़ी मुश्किलें: धार्मिक भावनाएं आहत करने के गंभीर आरोप में दादरी थाने में एफआईआर दर्ज

    संगीत सोम का अखिलेश यादव पर सनसनीखेज आरोप: टीटू यादव के जरिए रची गई थी मेरी हत्या की साजिश

    बरेली कचहरी से शातिर बंदी के फरार होने पर बड़ा एक्शन: तीन दिन तक दबा रखा मामला, लापरवाही पर एसएसपी ने 8 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

    मुंबई लोकल में बड़ा हादसा टला: महिला डिब्बे में फटा पावर बैंक, मची भगदड़; रेलवे ने जारी की चेतावनी

    अस्पतालों में सिंगल-यूज मेडिकल उपकरणों के दोबारा इस्तेमाल पर लगी पाबंदी, केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को जारी किए कड़े निर्देश

    औरैया प्रेम कहानी में आया बड़ा यूटर्न: 75 साल के रामसुघर को 30 साल की रीना राजपूत ने दिया धोखा, शादी से किया साफ इनकार

    ओवैसी के ‘मुस्लिम नेतृत्व’ वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार, पूछा- तेलंगाना में खुद क्यों नहीं लागू किया यह फार्मूला?

    यूपी की सियासत पर अनुप्रिया पटेल का बड़ा दावा: 2027 में एनडीए रचेगा इतिहास, लगातार तीसरी बार बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार

    अंधविश्वास की खौफनाक इंतहा: जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने की 30 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या

    अयोध्या में दुकानदारों की बेदखली पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख, बिना मुआवजे और पुनर्वास के हटाने को बताया असंवैधानिक

  • मनोरंजन
    • All
    • खेल
    WPL नीलामी में मोलिन्यूक्स पर UP ने लगाई बड़ी बोली, किरण बनीं सबसे महंगी भारतीय

    WPL नीलामी में मोलिन्यूक्स पर UP ने लगाई बड़ी बोली, किरण बनीं सबसे महंगी भारतीय

    अभिषेक शर्मा बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज, ईशान किशन से छिना टी20 रैंकिंग का ताज

    21 साल के प्रियांशु मोलिया ने रणजी ट्रॉफी में मचाया धमाल, 321 रन ठोक बड़ौदा के लिए रचा इतिहास

    Bigg Boss 19: रोहित शेट्टी की होस्टिंग ने लूटी महफिल, क्या सलमान खान की कुर्सी पर मंडरा रहा खतरा?

    भारत-न्यूजीलैंड तीसरे टी20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को गौतम गंभीर की खास टिप्स, प्लेइंग XI में मिलेगा मौका?

    विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना के लिए जताया प्यार, ट्रोलर्स को कहा- ‘बाकी सब भाड़ में जाओ’

    सानिया मिर्जा और महेश भूपति उतरेंगे टेनिस प्रशासन में, 7 नवंबर को होंगे AITA के चुनाव

    टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरे के लिए खास प्लान तैयार, 12 मैचों में गेंदबाजों का वर्कलोड संभालने की तैयारी

    ‘लव गिल को फंसाया गया’ विवाद पर मचा बवाल, काम्या पंजाबी और मनु पंजाबी ने स्काउट-काशवी पर उठाए सवाल

    गोविंदा का छलका दर्द, बोले- ‘आपका नसीब चुराने के लिए लोग आपकी स्त्री चुरा लेते हैं’

    गोविंदा का छलका दर्द, बोले- ‘आपका नसीब चुराने के लिए लोग आपकी स्त्री चुरा लेते हैं’

  • जीवन शैली

    सर्दियों में चेहरे पर कौन सा तेल लगाना सही? नारियल से रोजहिप ऑयल तक, जानें डर्मेटोलॉजिस्ट की राय

    सोते समय लोग क्यों करते हैं बड़बड़ाना? जानें Sleep Talking के पीछे की वजह और कब सतर्क होना जरूरी

    घर पर बनाएं नीम और एलोवेरा का होममेड जेल, पिंपल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा पाने में मिलेगी मदद

    दिवाली पर दमकेगा चेहरा, महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह अपनाएं ये 5 आसान स्किनकेयर टिप्स

    चेहरे की फोटो से पता चलेगी कैंसर मरीज की कितनी बची है जिंदगी? वैज्ञानिकों का बड़ा दावा

    किडनी की बीमारी से दिल पर कैसे पड़ता है असर? हाई BP से हार्ट फेल्योर तक, जानें पूरा कनेक्शन

    लगातार सूखी खांसी और सीढ़ियां चढ़ते फूलती है सांस? फेफड़ों की इस गंभीर बीमारी के हो सकते हैं संकेत

    बाल धोने से पहले या बाद में कब लगाएं तेल? जानें मुलायम और चमकदार बालों के लिए सही तरीका

    प्याज के छिलके फेंकने की गलती न करें, पौधों से लेकर किचन तक इन 5 तरीकों से आएंगे काम

    45 की उम्र में भी त्वचा दिखेगी जवां? घर पर बनाएं मुल्तानी मिट्टी का नेचुरल फेस पैक

  • धर्म संसार
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Swatantra Baat
No Result
View All Result
Home न्यूज

E100 Fuel क्या है? 100% इथेनॉल कैसे लेगा पेट्रोल की जगह, जानिए फायदे, चुनौतियां और पूरी सच्चाई

by News Desk
June 16, 2026
in न्यूज, बिजनेस
0
E100 Fuel क्या है? 100% इथेनॉल कैसे लेगा पेट्रोल की जगह, जानिए फायदे, चुनौतियां और पूरी सच्चाई
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on Facebook

  नई दिल्ली

E100 Fuel Explained- Pros & Cons: पेट्रोल महंगा है, डीजल का भविष्य धुंधला है और इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर अभी भी रेंज एंजायटी का साया मंडरा रहा है. ऐसे में सरकार ने अब एक नया दांव चला है. E100 फ्यूल को मंजूरी मिल गई है और दावा किया जा रहा है कि यह भारत की तेल आयात पर निर्भरता कम कर सकता है. लेकिन सवाल यह है कि क्या वाकई प्योर इथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियां पेट्रोल को रिप्लेस कर पाएंगी, या फिर यह भी लंबा प्रयोग साबित होगा? आइए समझते हैं कि E100 फ्यूल आखिर है क्या, इसके फायदे क्या हैं और इसकी राह में कौन-कौन सी बड़ी चुनौतियां खड़ी हैं। 

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में बड़ी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, E100 फ्यूल के लिए नियमों को मंजूरी दे दी गई है. इसके लिए उन्होंने रात 8 बजे फाइल पर हस्ताक्षर किए और अब E100 फ्यूल कानूनी रूप से देश में इस्तेमाल होने के लिए तैयार है। 

सरकार के इस फैसले के बाद एक बार फिर इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल चर्चा में है. केंद्रीय मंत्री का कहना है कि, आने वाले डेढ़-दो महीनों में हुंडई, टोयोटा और एमजी मोटर जैसी कंपनियां भी अपनी फ्लेक्स फ्यूल कारों को पेश करेंगी. हाल ही में उन्होंने मारुति सुजुकी की लोकप्रिय कार वैनगआर के फ्लेक्स फ्यूल वर्जन को पेश किया था. जिसे शुरुआत में फ्लीट ऑपरेटर्स (कैब सर्विस प्रोवाइडर्स) के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. आगे चलकर कंपनी इसे प्राइवेट व्हीकल के तौर पर भी पेश कर सकती है। 

क्या है E100 फ्यूल?
E100 एक ऐसा फ्यूल है जिसमें लगभग 100 प्रतिशत इथेनॉल होता है और इसमें पारंपरिक पेट्रोल नहीं मिलाया जाता. इथेनॉल एक ऐसा फ्यूल है, जिसे गन्ना, मक्का, चावल और और कृषि अपशिष्ट जैसी चीजों से तैयार किया जाता है. भारत में अभी E20 पेट्रोल का इस्तेमाल पहले से ही हो रहा है. जिसमें 20 प्रतिशत इथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल होता है. E100 इसी दिशा में अगला कदम है, जिसे पूरी तरह इथेनॉल पर चलने के लिए तैयार किया गया है। 

E20 फ्यूल के इस्तेमाल को लेकर पहले ही तमाम शिकायतें सामने आ चुकी हैं. कई वाहन मालिकों ने कहा है कि, E20 फ्यूल के इस्तेमाल के बाद उनके वाहनों का माइलेज गिरा है और साथ ही मेंटनेंस कॉस्ट भी बढ़ी है. इस बात से सरकार भी इंकार नहीं कर रही है, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) ने सोशल नेटवर्किंग साइट 'X' पर अपने एक बयान में कहा है कि, "रेगुलर पेट्रोल की तुलना में इथेनॉल की एनर्जी डेंसिटी कम होने के कारण, माइलेज में मामूली कमी आती है. जो E10 के लिए डिज़ाइन किए गए और E20 के लिए कैलिब्रेट किए गए चार पहिया वाहनों के लिए अनुमानित 1-2%, और अन्य वाहनों के लिए लगभग 3-6% है। 

E100 फ्यूल पर इतना जोर क्यों?
सरकार की मानें तो भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल के रूप में विदेशों से आयात करता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है. ऐसे में सरकार E100 फ्यूल के जरिए इंपोर्टेड तेल पर निर्भरता कम करना चाहती है. देश में तैयार होने वाला इथेनॉल के जरिए तेल आयात पर होने वाला खर्च भी घट सकता है। 

बताया जा रहा है कि, इसका एक बड़ा फायदा किसानों को भी मिलेगा. इथेनॉल उत्पादन बढ़ने से गन्ना, मक्का और अन्य कृषि उत्पादों की मांग बढ़ेगी, जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है. सरकार के अनुसार इथेनॉल प्रोग्राम की वजह से अब तक कच्चे तेल के आयात में 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बचत हुई है और किसानों को करीब 80,000 करोड़ रुपये की एक्स्ट्रा इनकम हुई है। 

क्या E100 फ्यूल पेट्रोल की जगह ले सकता है?
अब एक बड़ा सवाल ये है कि, क्या E100 फ्यूल पूरी तरह से पेट्रोल को रिप्लेस कर सकता है. सैद्धांतिक रूप से E100 फ्यूल पेट्रोल की जगह ले सकता है, लेकिन यह बदलाव तुरंत संभव नहीं है. इसके लिए स्पेशली डिजाइन किए गए वाहनों की जरूरत होगी. मौजूदा समय में भारत की सड़कों पर चल रही करोड़ों पेट्रोल कारें, बाइक और स्कूटर E100 फ्यूल पर चलने के लिए तैयार नहीं हैं. ये वाहन रेगुलर पेट्रोल या E20 फ्यूल के लिए बनाए गए हैं। 

इन वाहनों में एक बड़ी संख्या उनकी भी है, जो पूरी तरह से E20 फ्यूल के लिए भी तैयार नहीं है. यही कारण है कि, पुराने वाहन मालिकों को नए फ्यूल के इस्तेमाल के बाद तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. एक अनुमान है कि, आने वाले सालों में E20 और E100 फ्यूल दोनों साथ-साथ मौजूद रहेंगे. धीरे-धीरे फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों की संख्या बढ़ने के बाद ही E100 का इस्तेमाल बड़े स्तर पर संभव हो पाएगा। 

किन वाहनों में इस्तेमाल होगा E100?
E100 फ्यूल हर वाहन में नहीं डाला जा सकता. इथेनॉल का गुण और व्यवहार पेट्रोल से बिल्कुल अलग होता है, इसलिए इंजन, फ्यूल पंप, इंजेक्टर और फ्यूल लाइन में विशेष बदलाव करने पड़ते हैं. इसके लिए फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक वाले वाहन जरूरी होते हैं. मारुति सुजुकी ने वैगनआर फ्लेक्स-फ्यूल प्रोटोटाइप पेश किया है, जिसे E100 जैसे हाई इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल पर चलाया जा सकता है. दोपहिया सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प ने स्प्लेंडर और HF डीलक्स के फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन भी पेश किए हैं. इसके अलावा सुजुकी के पोर्टफोलियो में भी एक मॉडल है और होंडा ने भी अपनी सीबी 350 के फ्लेक्स फ्यूल मॉडल को पेश किया था, जिसे अब डिस्कंटीन्यू किया जा चुका है। 

फ्लेक्स-फ्यू वाले वाहन और उनकी कीमत
वाहन     कीमत (एक्स-शोरूम)
HF Deluxe Flex Fuel     72,792 रुपये 
Splendor+ Flex Fuel     82,710 रुपये 
Suzuki Gixxer SF 250 Flex Fuel     2,26,382 रुपये
Maruti Wagon R Flex Fuel     बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं

 E100 फ्यूल के बड़े फायदे
E100 फ्यूल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे भारत की विदेशी कच्चे तेल पर निर्भरता कम हो सकती है. चूंकि इथेनॉल देश में ही तैयार किया जा सकता है, इसलिए इसका इसका इस्तेमाल बढ़ा कर पेट्रोल की कीमतों में भी कमी आने की उम्मीद की जा रही है. हाल ही में E85 फ्यूल को दिल्ली में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 82.12 रुपये प्रतिलीटर है जो रेगुलर पेट्रोल के मुकाबले (102.12 रुपये प्रतिलीटर) तकरीबन 20 रुपये सस्ता है. पर्यावरण के लिहाज से भी इथेनॉल को बेहतर माना जाता है. यह ट्रेडिशनल फॉसिल फ्यूल की तुलना में ज्यादा क्लीन तरीके से जलता है, जिससे कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद मिल सकती है। 

E100 फ्यूल के नुकसान
जहां E100 फ्यूल के फायदे हैं वहीं कुछ नुकसान भी हैं. पेट्रोल की तुलना में E100 फ्यूल की एनर्जी डेंसिटी कम होती है. इसका मतलब है कि समान दूरी तय करने के लिए वाहन को अधिक फ्यूल की जरूरत पड़ सकती है. दूसरी बड़ी समस्या व्हीकल कंम्पैटिबिलिटी है. मौजूदा पेट्रोल वाहन सीधे E100 पर नहीं चल सकते. इसके लिए ग्राहकों को फ्लेक्स-फ्यूल वाहन खरीदने होंगे. जो एक बड़ा निवेश होगा, क्योंकि ऐसे वाहन रेगुलर पेट्रोल वाहनों की तुलना में ज्यादा महंगे होंगे. इसके अलावा हर कोई एक बड़े इन्वेस्टमेंट के लिए तैयार नहीं होगा. ख़ासकर तब, जब उसने हाल ही में नई कार खरीदी हो. इसके अलावा पेट्रोल पंपों को भी E100 फ्यूल के स्टोरेज और डिस्ट्रीब्यूशन के लिए नई सुविधाएं डेवलप करनी होंगी, जिससे शुरुआती लागत बढ़ सकती है। 

राह नहीं… आसान
E100 फ्यूल के फायदे कई हैं, लेकिन इसका बड़े स्तर पर इस्तेमाल रातोंरात संभव नहीं होगा. सबसे बड़ी चुनौती देशभर में पर्याप्त इथेनॉल फ्यूल स्टेशन तैयार करना है. जब तक मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं बनेगा, तब तक लोग E100 आधारित वाहन खरीदने में झिझक सकते हैं. दूसरी चुनौती फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों की उपलब्धता है. फिलहाल ऐसे वाहन सीमित संख्या में हैं या अभी डेवलपिंग फेज में हैं। 

सरकार को आने वाले समय में ग्राहकों को फ्यूल के लिए ज्यादा विकल्प देने होंगे. मसलन, पेट्रोल पंपों पर E20 से लेकर E100 फ्यूल तक के अलग-अलग ऑप्शन मौजूद होने चाहिए और इन सभी फ्यूल के डिस्पेंसर भी भिन्न रंग-रूप में होने चाहिए. ताकि एक आम ग्राहक आसानी से ये समझ सके कि, उसे अपने वाहन के फ्यूल टाइप के अनुसार किस तरह का ईंधन लेना चाहिए. इसके लिए पेट्रोल पंपों पर मौजूद कर्मचारियों को भी बाकायदा ट्रेंनिंग देनी होगी, ताकि वो ग्राहकों को सही फ्यूल बेच सकें। 

E100 फ्यूल भारत के लिए केवल एक नया फ्यूल नहीं, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. इससे तेल आयात घट सकता है, किसानों को फायदा मिल सकता है और प्रदूषण कम करने में भी मदद मिल सकती है. हालांकि, वाहन तकनीक, इंफ्रास्ट्रक्चर और उत्पादन क्षमता जैसी चुनौतियों को पार किए बिना इसका बड़े स्तर पर इस्तेमाल संभव नहीं होगा. आने वाले सालों में यह देखना दिलचस्प होगा कि E100 फ्यूल भारत की सड़कों पर कितना बड़ा बदलाव ला पाता है। 

Share196Tweet123SendShareSend
News Desk

News Desk

Recent Posts

  • Uttarakhand News: श्रीनगर-देवप्रयाग मार्ग पर सुरक्षा कार्यों का CM धामी ने लिया जायजा, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जोर….
  • Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला: हरिद्वार, नैनीताल से पिथौरागढ़ तक विकास कार्यों के लिए 36 करोड़ रुपये मंजूर…..
  • Uttarakhand News: ऋषिकेश में युवाओं ने रोका CM धामी का काफिला, युवा आयोग के गठन को लेकर रखी मांग…
  • PM मोदी कहीं नहीं जा रहे’, भाजपा अध्यक्ष नबीन का बड़ा दावा
  • मेधावी विद्यार्थियों को इसरो, अहमदाबाद के शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाएगा जिला प्रशासन सक्ती, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 15 नवंबर को होगी चयन परीक्षा….

Recent Comments

No comments to show.
Swatantra Baat

© 2024 Swatantra Baat.

Navigation

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • खेल
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • फिल्म जगत
    • टेलिविज़न
  • जीवन शैली
    • फूड
    • फैशन
    • सेहत
    • पर्यटन
  • धर्म संसार
  • ई-पेपर

© 2024 Swatantra Baat.