• Latest
  • Trending
  • All
  • न्यूज
  • बिजनेस
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • जीवन शैली
  • राज्य
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले को दी 232 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात…..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले को दी 232 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात…..

October 28, 2026
राष्ट्रपति मुर्मु का सातवां उत्तराखंड का दो दिवसीय दौरा एक नवंबर से।

राष्ट्रपति मुर्मु का सातवां उत्तराखंड का दो दिवसीय दौरा एक नवंबर से।

October 28, 2026
हंगामे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित।

हंगामे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित।

October 28, 2026
Uttarakhand News: श्रीनगर-देवप्रयाग मार्ग पर सुरक्षा कार्यों का CM धामी ने लिया जायजा, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जोर….

Uttarakhand News: श्रीनगर-देवप्रयाग मार्ग पर सुरक्षा कार्यों का CM धामी ने लिया जायजा, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जोर….

October 28, 2026
Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला: हरिद्वार, नैनीताल से पिथौरागढ़ तक विकास कार्यों के लिए 36 करोड़ रुपये मंजूर…..

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला: हरिद्वार, नैनीताल से पिथौरागढ़ तक विकास कार्यों के लिए 36 करोड़ रुपये मंजूर…..

October 28, 2026
Uttarakhand News: ऋषिकेश में युवाओं ने रोका CM धामी का काफिला, युवा आयोग के गठन को लेकर रखी मांग…

Uttarakhand News: ऋषिकेश में युवाओं ने रोका CM धामी का काफिला, युवा आयोग के गठन को लेकर रखी मांग…

October 28, 2026
PM मोदी कहीं नहीं जा रहे’, भाजपा अध्यक्ष नबीन का बड़ा दावा

PM मोदी कहीं नहीं जा रहे’, भाजपा अध्यक्ष नबीन का बड़ा दावा

October 28, 2026
मेधावी विद्यार्थियों को इसरो, अहमदाबाद के शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाएगा जिला प्रशासन सक्ती, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 15 नवंबर को होगी चयन परीक्षा….

मेधावी विद्यार्थियों को इसरो, अहमदाबाद के शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाएगा जिला प्रशासन सक्ती, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 15 नवंबर को होगी चयन परीक्षा….

October 28, 2026
सरगुजा ओलंपिक में 4.16 लाख खिलाड़ियों का पंजीयन, विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न…..

सरगुजा ओलंपिक में 4.16 लाख खिलाड़ियों का पंजीयन, विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न…..

October 28, 2026
समान नागरिक संहिता के प्रारूप तैयार करने में जनभागीदारी – बिलासपुर में आठ जिलों के प्रतिनिधियों ने रखे सुझाव…

समान नागरिक संहिता के प्रारूप तैयार करने में जनभागीदारी – बिलासपुर में आठ जिलों के प्रतिनिधियों ने रखे सुझाव…

October 28, 2026
WPL नीलामी में मोलिन्यूक्स पर UP ने लगाई बड़ी बोली, किरण बनीं सबसे महंगी भारतीय

WPL नीलामी में मोलिन्यूक्स पर UP ने लगाई बड़ी बोली, किरण बनीं सबसे महंगी भारतीय

October 28, 2026
कैंसर से जंग जीत चुके मरीजों की देखभाल पर फोकस, छत्तीसगढ़ में 49 डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण………

कैंसर से जंग जीत चुके मरीजों की देखभाल पर फोकस, छत्तीसगढ़ में 49 डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण………

October 28, 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

October 28, 2026
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Wednesday, October 28, 2026
Swatantra Baat
  • होम
  • न्यूज
    • All
    • crime
    • देश
    • बिजनेस
    • राजनीति
    • विदेश
    राष्ट्रपति मुर्मु का सातवां उत्तराखंड का दो दिवसीय दौरा एक नवंबर से।

    राष्ट्रपति मुर्मु का सातवां उत्तराखंड का दो दिवसीय दौरा एक नवंबर से।

    हंगामे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित।

    हंगामे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित।

    Uttarakhand News: श्रीनगर-देवप्रयाग मार्ग पर सुरक्षा कार्यों का CM धामी ने लिया जायजा, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जोर….

    Uttarakhand News: श्रीनगर-देवप्रयाग मार्ग पर सुरक्षा कार्यों का CM धामी ने लिया जायजा, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जोर….

    Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला: हरिद्वार, नैनीताल से पिथौरागढ़ तक विकास कार्यों के लिए 36 करोड़ रुपये मंजूर…..

    Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला: हरिद्वार, नैनीताल से पिथौरागढ़ तक विकास कार्यों के लिए 36 करोड़ रुपये मंजूर…..

    Uttarakhand News: ऋषिकेश में युवाओं ने रोका CM धामी का काफिला, युवा आयोग के गठन को लेकर रखी मांग…

    Uttarakhand News: ऋषिकेश में युवाओं ने रोका CM धामी का काफिला, युवा आयोग के गठन को लेकर रखी मांग…

    PM मोदी कहीं नहीं जा रहे’, भाजपा अध्यक्ष नबीन का बड़ा दावा

    PM मोदी कहीं नहीं जा रहे’, भाजपा अध्यक्ष नबीन का बड़ा दावा

    मेधावी विद्यार्थियों को इसरो, अहमदाबाद के शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाएगा जिला प्रशासन सक्ती, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 15 नवंबर को होगी चयन परीक्षा….

    मेधावी विद्यार्थियों को इसरो, अहमदाबाद के शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाएगा जिला प्रशासन सक्ती, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 15 नवंबर को होगी चयन परीक्षा….

    सरगुजा ओलंपिक में 4.16 लाख खिलाड़ियों का पंजीयन, विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न…..

    सरगुजा ओलंपिक में 4.16 लाख खिलाड़ियों का पंजीयन, विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न…..

    समान नागरिक संहिता के प्रारूप तैयार करने में जनभागीदारी – बिलासपुर में आठ जिलों के प्रतिनिधियों ने रखे सुझाव…

    समान नागरिक संहिता के प्रारूप तैयार करने में जनभागीदारी – बिलासपुर में आठ जिलों के प्रतिनिधियों ने रखे सुझाव…

    कैंसर से जंग जीत चुके मरीजों की देखभाल पर फोकस, छत्तीसगढ़ में 49 डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण………

    कैंसर से जंग जीत चुके मरीजों की देखभाल पर फोकस, छत्तीसगढ़ में 49 डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण………

  • राज्य
    • All
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी की बढ़ी मुश्किलें: धार्मिक भावनाएं आहत करने के गंभीर आरोप में दादरी थाने में एफआईआर दर्ज

    सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी की बढ़ी मुश्किलें: धार्मिक भावनाएं आहत करने के गंभीर आरोप में दादरी थाने में एफआईआर दर्ज

    संगीत सोम का अखिलेश यादव पर सनसनीखेज आरोप: टीटू यादव के जरिए रची गई थी मेरी हत्या की साजिश

    संगीत सोम का अखिलेश यादव पर सनसनीखेज आरोप: टीटू यादव के जरिए रची गई थी मेरी हत्या की साजिश

    बरेली कचहरी से शातिर बंदी के फरार होने पर बड़ा एक्शन: तीन दिन तक दबा रखा मामला, लापरवाही पर एसएसपी ने 8 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

    बरेली कचहरी से शातिर बंदी के फरार होने पर बड़ा एक्शन: तीन दिन तक दबा रखा मामला, लापरवाही पर एसएसपी ने 8 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

    मुंबई लोकल में बड़ा हादसा टला: महिला डिब्बे में फटा पावर बैंक, मची भगदड़; रेलवे ने जारी की चेतावनी

    मुंबई लोकल में बड़ा हादसा टला: महिला डिब्बे में फटा पावर बैंक, मची भगदड़; रेलवे ने जारी की चेतावनी

    अस्पतालों में सिंगल-यूज मेडिकल उपकरणों के दोबारा इस्तेमाल पर लगी पाबंदी, केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को जारी किए कड़े निर्देश

    अस्पतालों में सिंगल-यूज मेडिकल उपकरणों के दोबारा इस्तेमाल पर लगी पाबंदी, केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को जारी किए कड़े निर्देश

    औरैया प्रेम कहानी में आया बड़ा यूटर्न: 75 साल के रामसुघर को 30 साल की रीना राजपूत ने दिया धोखा, शादी से किया साफ इनकार

    औरैया प्रेम कहानी में आया बड़ा यूटर्न: 75 साल के रामसुघर को 30 साल की रीना राजपूत ने दिया धोखा, शादी से किया साफ इनकार

    ओवैसी के ‘मुस्लिम नेतृत्व’ वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार, पूछा- तेलंगाना में खुद क्यों नहीं लागू किया यह फार्मूला?

    ओवैसी के ‘मुस्लिम नेतृत्व’ वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार, पूछा- तेलंगाना में खुद क्यों नहीं लागू किया यह फार्मूला?

    यूपी की सियासत पर अनुप्रिया पटेल का बड़ा दावा: 2027 में एनडीए रचेगा इतिहास, लगातार तीसरी बार बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार

    यूपी की सियासत पर अनुप्रिया पटेल का बड़ा दावा: 2027 में एनडीए रचेगा इतिहास, लगातार तीसरी बार बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार

    अंधविश्वास की खौफनाक इंतहा: जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने की 30 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या

    अंधविश्वास की खौफनाक इंतहा: जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने की 30 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या

    अयोध्या में दुकानदारों की बेदखली पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख, बिना मुआवजे और पुनर्वास के हटाने को बताया असंवैधानिक

    अयोध्या में दुकानदारों की बेदखली पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख, बिना मुआवजे और पुनर्वास के हटाने को बताया असंवैधानिक

  • मनोरंजन
    • All
    • खेल
    WPL नीलामी में मोलिन्यूक्स पर UP ने लगाई बड़ी बोली, किरण बनीं सबसे महंगी भारतीय

    WPL नीलामी में मोलिन्यूक्स पर UP ने लगाई बड़ी बोली, किरण बनीं सबसे महंगी भारतीय

    अभिषेक शर्मा बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज, ईशान किशन से छिना टी20 रैंकिंग का ताज

    अभिषेक शर्मा बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज, ईशान किशन से छिना टी20 रैंकिंग का ताज

    21 साल के प्रियांशु मोलिया ने रणजी ट्रॉफी में मचाया धमाल, 321 रन ठोक बड़ौदा के लिए रचा इतिहास

    21 साल के प्रियांशु मोलिया ने रणजी ट्रॉफी में मचाया धमाल, 321 रन ठोक बड़ौदा के लिए रचा इतिहास

    Bigg Boss 19: रोहित शेट्टी की होस्टिंग ने लूटी महफिल, क्या सलमान खान की कुर्सी पर मंडरा रहा खतरा?

    Bigg Boss 19: रोहित शेट्टी की होस्टिंग ने लूटी महफिल, क्या सलमान खान की कुर्सी पर मंडरा रहा खतरा?

    भारत-न्यूजीलैंड तीसरे टी20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को गौतम गंभीर की खास टिप्स, प्लेइंग XI में मिलेगा मौका?

    भारत-न्यूजीलैंड तीसरे टी20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को गौतम गंभीर की खास टिप्स, प्लेइंग XI में मिलेगा मौका?

    विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना के लिए जताया प्यार, ट्रोलर्स को कहा- ‘बाकी सब भाड़ में जाओ’

    विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना के लिए जताया प्यार, ट्रोलर्स को कहा- ‘बाकी सब भाड़ में जाओ’

    सानिया मिर्जा और महेश भूपति उतरेंगे टेनिस प्रशासन में, 7 नवंबर को होंगे AITA के चुनाव

    सानिया मिर्जा और महेश भूपति उतरेंगे टेनिस प्रशासन में, 7 नवंबर को होंगे AITA के चुनाव

    टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरे के लिए खास प्लान तैयार, 12 मैचों में गेंदबाजों का वर्कलोड संभालने की तैयारी

    टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरे के लिए खास प्लान तैयार, 12 मैचों में गेंदबाजों का वर्कलोड संभालने की तैयारी

    ‘लव गिल को फंसाया गया’ विवाद पर मचा बवाल, काम्या पंजाबी और मनु पंजाबी ने स्काउट-काशवी पर उठाए सवाल

    ‘लव गिल को फंसाया गया’ विवाद पर मचा बवाल, काम्या पंजाबी और मनु पंजाबी ने स्काउट-काशवी पर उठाए सवाल

    गोविंदा का छलका दर्द, बोले- ‘आपका नसीब चुराने के लिए लोग आपकी स्त्री चुरा लेते हैं’

    गोविंदा का छलका दर्द, बोले- ‘आपका नसीब चुराने के लिए लोग आपकी स्त्री चुरा लेते हैं’

  • जीवन शैली

    सर्दियों में चेहरे पर कौन सा तेल लगाना सही? नारियल से रोजहिप ऑयल तक, जानें डर्मेटोलॉजिस्ट की राय

    सोते समय लोग क्यों करते हैं बड़बड़ाना? जानें Sleep Talking के पीछे की वजह और कब सतर्क होना जरूरी

    सोते समय लोग क्यों करते हैं बड़बड़ाना? जानें Sleep Talking के पीछे की वजह और कब सतर्क होना जरूरी

    घर पर बनाएं नीम और एलोवेरा का होममेड जेल, पिंपल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा पाने में मिलेगी मदद

    घर पर बनाएं नीम और एलोवेरा का होममेड जेल, पिंपल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा पाने में मिलेगी मदद

    दिवाली पर दमकेगा चेहरा, महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह अपनाएं ये 5 आसान स्किनकेयर टिप्स

    दिवाली पर दमकेगा चेहरा, महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह अपनाएं ये 5 आसान स्किनकेयर टिप्स

    चेहरे की फोटो से पता चलेगी कैंसर मरीज की कितनी बची है जिंदगी? वैज्ञानिकों का बड़ा दावा

    चेहरे की फोटो से पता चलेगी कैंसर मरीज की कितनी बची है जिंदगी? वैज्ञानिकों का बड़ा दावा

    किडनी की बीमारी से दिल पर कैसे पड़ता है असर? हाई BP से हार्ट फेल्योर तक, जानें पूरा कनेक्शन

    किडनी की बीमारी से दिल पर कैसे पड़ता है असर? हाई BP से हार्ट फेल्योर तक, जानें पूरा कनेक्शन

    लगातार सूखी खांसी और सीढ़ियां चढ़ते फूलती है सांस? फेफड़ों की इस गंभीर बीमारी के हो सकते हैं संकेत

    लगातार सूखी खांसी और सीढ़ियां चढ़ते फूलती है सांस? फेफड़ों की इस गंभीर बीमारी के हो सकते हैं संकेत

    बाल धोने से पहले या बाद में कब लगाएं तेल? जानें मुलायम और चमकदार बालों के लिए सही तरीका

    बाल धोने से पहले या बाद में कब लगाएं तेल? जानें मुलायम और चमकदार बालों के लिए सही तरीका

    प्याज के छिलके फेंकने की गलती न करें, पौधों से लेकर किचन तक इन 5 तरीकों से आएंगे काम

    प्याज के छिलके फेंकने की गलती न करें, पौधों से लेकर किचन तक इन 5 तरीकों से आएंगे काम

    45 की उम्र में भी त्वचा दिखेगी जवां? घर पर बनाएं मुल्तानी मिट्टी का नेचुरल फेस पैक

    45 की उम्र में भी त्वचा दिखेगी जवां? घर पर बनाएं मुल्तानी मिट्टी का नेचुरल फेस पैक

  • धर्म संसार
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Swatantra Baat
No Result
View All Result
Home न्यूज देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले को दी 232 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात…..

by News Desk
October 28, 2026
in देश, न्यूज
0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले को दी 232 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात…..
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on Facebook

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सूरजपुर जिले को 232 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। उन्होंने रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से प्रेमनगर में आयोजित कार्यक्रम में 24 करोड़ 29 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए 63 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 208 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत के 54 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर नगर पंचायत में 2 करोड़ 70 लाख रुपये के अतिरिक्त विकास कार्यों की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार सरगुजा और बस्तर सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाओं को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है। हमारा संकल्प है कि विकास की रोशनी प्रदेश के अंतिम गाँव तक पहुँचे और प्रत्येक नागरिक को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रेमनगर नगर पंचायत में मंगल भवन के पास डोम निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये, इंडोर स्टेडियम के लिए 50 लाख रुपये तथा वार्ड क्रमांक 10, 11 एवं 12 से विश्रामगृह तक लगभग दो किलोमीटर बीटी सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ 20 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। क्षेत्र की आवश्यकताओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा रखी गई माँगों के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले को दी 232 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज सूरजपुर जिले के लिए खुशी और गौरव का अवसर है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन जिले की प्रगति को नई गति देगा। इन कार्यों से नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा तथा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विकास के नए अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने प्रतिकूल मौसम के कारण कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुँच पाने पर क्षेत्रवासियों से खेद व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे प्रेमनगर के लोगों से प्रत्यक्ष मुलाकात करने के लिए उत्सुक थे, लेकिन मौसम की बाधा के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका। उन्होंने कार्यक्रम की बेहतर तैयारियों के लिए जिला प्रशासन की सराहना की।

जल संचय जनभागीदारी अभियान में सूरजपुर की उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक

मुख्यमंत्री श्री साय ने जल संचय जनभागीदारी अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने पर सूरजपुर जिले के नागरिकों, कलेक्टर और जिला प्रशासन की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि इस अभियान में सूरजपुर जिला प्रदेश में प्रथम और देश में चौथे स्थान पर है। यह उपलब्धि जनभागीदारी, जागरूकता और प्रशासन के समर्पित प्रयासों का उत्कृष्ट उदाहरण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते वर्षा चक्र, गिरते भूजल स्तर और पेयजल की बढ़ती आवश्यकताओं को देखते हुए जल संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी जरूरतों में से एक है। वर्षा जल का संचयन और पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सूरजपुर जिले ने इस दिशा में जो प्रयास किए हैं, वे अन्य जिलों के लिए भी अनुकरणीय हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल संरक्षण और जल संवर्धन को विशेष प्राथमिकता दे रही है। सूरजपुर जिले में जल संरक्षण एवं संवर्धन से संबंधित अधोसंरचना विकास के 2,212 कार्यों पर लगभग 130 करोड़ 56 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन कार्यों से वर्षा जल संचयन को बढ़ावा मिलेगा, भूजल स्तर सुधारने में सहायता मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जल उपलब्धता बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों के साथ प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी हमारी सरकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

किसानों की समृद्धि और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की खुशहाली और आर्थिक समृद्धि के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की खरीदी कर रही है। किसानों को अपनी उपज बेचने में अधिक सुविधा मिले, इसके लिए प्रदेश में 360 नए धान खरीदी केंद्रों को स्वीकृति दी गई है। इससे किसानों को धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय करने और खरीदी केंद्रों में अनावश्यक प्रतीक्षा करने से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसानों को धान की अंतर राशि भी एकमुश्त प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती की समृद्धि के लिए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार अत्यंत आवश्यक है। हमारी सरकार का प्रयास है कि किसानों के खेतों तक पर्याप्त पानी पहुँचे और वे बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकें। प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों को स्वीकृति दी गई है। इसके अतिरिक्त वर्षों पुरानी लगभग 1,500 सिंचाई योजनाओं की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार के लिए 2,800 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों से नहरों, बांधों के गेट तथा अन्य सिंचाई संरचनाओं का सुधार होगा और किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

माताओं-बहनों के चेहरे की खुशी हमारी योजनाओं की सार्थकता : मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश की माताओं-बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना हमारी सरकार का महत्वपूर्ण संकल्प है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं के बैंक खातों में प्रतिमाह आर्थिक सहायता पहुँचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास के दौरान जब वे योजना से लाभान्वित माताओं-बहनों से मिलते हैं और उनके चेहरों पर खुशी तथा आत्मविश्वास देखते हैं, तो उन्हें अत्यंत संतोष होता है। महिलाओं के जीवन में आ रहा यह सकारात्मक बदलाव ही हमारी योजनाओं की वास्तविक सार्थकता है।

विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार करते हुए राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। विशेष पिछड़ी जनजातीय समुदायों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत प्रदेश में लगभग 32 हजार आवास स्वीकृत किए गए हैं। पहाड़ी कोरवा, बिरहोर, कमार, बैगा और अबूझमाड़िया जैसे विशेष पिछड़ी जनजातीय समुदायों को पक्के आवास सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वनांचल के परिवारों की आय बढ़ाने के लिए भी राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। तेंदूपत्ता संग्रहण की पारिश्रमिक दर 4 हजार रुपये से बढ़ाकर 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा की गई है। इससे प्रदेश के लाखों वनवासी परिवारों को आर्थिक लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राकृतिक और वन संपदा स्थानीय लोगों की आजीविका तथा समृद्धि का मजबूत आधार बने, इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

बस्तर में शांति, विश्वास और विकास का नया वातावरण

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध लड़ाई में ऐतिहासिक सफलता मिली है। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से बस्तर में शांति, विश्वास और विकास का नया वातावरण बना है। जिन क्षेत्रों में कभी नक्सलवाद के कारण विकास की गति बाधित थी, वहाँ अब सड़क, बिजली, पानी, आवास और आजीविका के नए अवसर उपलब्ध हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बस्तर और सरगुजा जैसे वनांचलों में पर्यटन की अपार संभावनाएँ हैं। राज्य सरकार इन क्षेत्रों की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों को नई पहचान दिलाने के लिए कार्य कर रही है। पर्यटन के विस्तार से स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

सुशासन का उद्देश्य नागरिकों को घर बैठे मिले शासकीय सेवाओं का लाभ

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुशासन का वास्तविक अर्थ है कि आम नागरिकों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शुरुआत की गई है, जिसके माध्यम से नागरिक अपनी शिकायतें और समस्याएँ दर्ज करा सकते हैं। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित हो।

उन्होंने कहा कि सेवा सेतु के माध्यम से विभिन्न शासकीय सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जा रहा है। नागरिक अब मोबाइल के माध्यम से आवेदन कर घर बैठे प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्रों के माध्यम से शासकीय सेवाओं के साथ बैंकिंग सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए बैंकों और सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

अंजोर विजन 2047 के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में बढ़ रहे कदम

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों, समृद्ध वन संपदा और मेहनतकश लोगों का प्रदेश है। यहाँ विकास की अपार संभावनाएँ हैं। राज्य सरकार ने वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए अंजोर विजन 2047 तैयार किया है और इसके अनुरूप मिशन मोड में कार्य किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य ऐसा छत्तीसगढ़ बनाना है, जहाँ प्रत्येक नागरिक को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास के समान अवसर मिलें। उन्होंने प्रदेशवासियों से विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरगुजा संभाग में विकास कार्यों को मिल रही नई गति : कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम

कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रेमनगर अपने नाम के अनुरूप प्रेम और आत्मीयता से भरे लोगों का क्षेत्र है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित हम सभी यहाँ आकर क्षेत्रवासियों से मिलना चाहते थे, लेकिन प्रतिकूल मौसम के कारण कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुँच सके।

उन्होंने इसके लिए क्षेत्रवासियों से खेद व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की सराहना की।
कृषि मंत्री श्री नेताम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पूरे प्रदेश, विशेषकर सरगुजा संभाग के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिली है। राज्य सरकार सुनियोजित ढंग से अधोसंरचना निर्माण और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुँचाने के लिए कार्य कर रही है। वर्षा ऋतु समाप्त होने के बाद स्वीकृत निर्माण कार्यों में और तेजी आएगी तथा आने वाले समय में सूरजपुर सहित पूरे सरगुजा संभाग में विकास के नए कार्य धरातल पर दिखाई देंगे।

उन्होंने कहा कि सूरजपुर जिला प्राकृतिक सुंदरता और संसाधनों से समृद्ध है तथा यहाँ विकास की व्यापक संभावनाएँ हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से प्रत्येक ग्राम पंचायत की आवश्यकताओं के अनुरूप प्राथमिकता तय कर विकास कार्य स्वीकृत करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में एक-दो आवश्यक निर्माण कार्य प्रारंभ कराए जाएँ, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान हो और विकास का लाभ अंतिम गाँव तक पहुँचे।

महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बना रही राज्य सरकार की योजनाएँ : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास और जनकल्याण के कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। राज्य सरकार की योजनाओं से महिलाओं, किसानों, गरीब परिवारों और जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब परिवारों के पक्के मकान का सपना साकार हो रहा है। सड़क, पुल-पुलिया और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से आम नागरिकों का जीवन सुगम बन रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना भी है। महिलाओं और समाज के सभी वर्गों की आर्थिक मजबूती से ही प्रदेश की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने सूरजपुर जिले को विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिलने पर क्षेत्रवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास से सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक श्रीमती गोमती साय, श्री भरत सिंह सिसोदिया तथा प्रेमनगर स्थित कार्यक्रम स्थल पर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी, विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंदमणि पैकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Share196Tweet123SendShareSend
News Desk

News Desk

Recent Posts

  • राष्ट्रपति मुर्मु का सातवां उत्तराखंड का दो दिवसीय दौरा एक नवंबर से।
  • हंगामे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित।
  • Uttarakhand News: श्रीनगर-देवप्रयाग मार्ग पर सुरक्षा कार्यों का CM धामी ने लिया जायजा, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जोर….
  • Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला: हरिद्वार, नैनीताल से पिथौरागढ़ तक विकास कार्यों के लिए 36 करोड़ रुपये मंजूर…..
  • Uttarakhand News: ऋषिकेश में युवाओं ने रोका CM धामी का काफिला, युवा आयोग के गठन को लेकर रखी मांग…

Recent Comments

No comments to show.
Swatantra Baat

© 2024 Swatantra Baat.

Navigation

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • खेल
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • फिल्म जगत
    • टेलिविज़न
  • जीवन शैली
    • फूड
    • फैशन
    • सेहत
    • पर्यटन
  • धर्म संसार
  • ई-पेपर

© 2024 Swatantra Baat.