• Latest
  • Trending
  • All
  • न्यूज
  • बिजनेस
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • जीवन शैली
  • राज्य
मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम…

November 18, 2026
मुख्य सचिव विकासशील द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा….

स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव….

धान खरीदी में अन्नदाताओं को न हो कोई असुविधा- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप…..

भोपाल में 26 नवंबर को कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, क्या शामिल होंगे राहुल गांधी?

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2.32 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन….

Uttarakhand News: योगी-धामी की मुलाकात में यूपी-उत्तराखंड के लंबित परिसंपत्ति विवादों पर चर्चा, पुलों की मरम्मत और पुनर्निर्माण का मुद्दा उठा…..

राहुल गांधी का बीजेपी के विकसित भारत विजन 2047 पर तंज, बोले- लक्ष्य 2070 और फिर 3000 में

पाकिस्तानी दिग्गज ने की एमएस धोनी की जमकर तारीफ, बोले- सदियों में एक बार आता है ऐसा कप्तान

Panchayat Season 5: फुलेरा में फिर लौटेगी रौनक, 3 दिसंबर को रिलीज होगा नया सीजन

Uttarakhand News: धामी सरकार का विकास पर फोकस, विभिन्न जनपदों में 17.75 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय मंजूरी….

Uttarakhand News: लखनऊ में प्रवासी उत्तराखण्डियों के बीच पहुंचे धामी, संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का किया आह्वान….

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़…..

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Wednesday, November 18, 2026
Swatantra Baat
  • होम
  • न्यूज
    • All
    • crime

    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले, कानपुर-वाराणसी समेत 6 जिलों के बदले गए डीएम

    आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में यूपी सरकार की याचिका खारिज, परिवार को भी मिली कानूनी राहत

    महराजगंज में दर्दनाक हादसा: घर की छत से दिवाली की सजावटी लाइट हटाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आए पति-पत्नी, मौत; बेटी गंभीर रूप से झुलसी

    2011 के आंकड़ों की मजबूरी होगी खत्म: जनगणना 2027 से तय होगी उत्तर प्रदेश के समग्र विकास की दिशा, सीएम योगी ने किया शुभारंभ

    वनटांगिया बस्तियों से लेकर हर वंचित तक: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताए शासन के मायने, कहा- वंचितों को मिला सम्मानजनक जीवन

    सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को बड़ी राहत: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में यूपी सरकार की याचिका खारिज, जेल से बाहर आने का रास्ता साफ

    गोपाष्टमी पर प्रयागराज के बलुआ घाट पर उमड़ी भारी भीड़, श्रद्धालुओं ने की गौ माता की विशेष पूजा-अर्चना

    फिरोजाबाद में सनसनीखेज हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी गोलीबारी में घायल हुआ देवेंद्र

    यूपी में योगी सरकार का बड़ा कदम: 18 विभागों के समन्वय से संवर रही 517 जनजातीय गांवों की तकदीर

    यूपी विधानसभा चुनाव 2027: चिराग पासवान ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान, सीट बंटवारे पर कही यह बड़ी बात

  • मनोरंजन
    • All
    • खेल
    पाकिस्तानी दिग्गज ने की एमएस धोनी की जमकर तारीफ, बोले- सदियों में एक बार आता है ऐसा कप्तान

    पाकिस्तानी दिग्गज ने की एमएस धोनी की जमकर तारीफ, बोले- सदियों में एक बार आता है ऐसा कप्तान

    Panchayat Season 5: फुलेरा में फिर लौटेगी रौनक, 3 दिसंबर को रिलीज होगा नया सीजन

    Panchayat Season 5: फुलेरा में फिर लौटेगी रौनक, 3 दिसंबर को रिलीज होगा नया सीजन

    नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन

    ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत

    दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब

    सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां

    IPL 2027 नीलामी से पहले 10 टीमों का बड़ा फैसला, किस खिलाड़ी को किया रिलीज और किसे रखा बरकरार?

    धोनी का अधूरा रह गया चेन्नई में आखिरी मैच खेलने का वादा, IPL से संन्यास लेकर बने CSK के मेंटर

    सिद्धार्थ की गोद में दिखीं बेटी सरायाह, पहली बार सामने आई लाडली की झलक

    भारत से हार के बाद भी पाकिस्तान ने जीता दिल, टीम इंडिया को दिया गार्ड ऑफ ऑनर

    भारत से हार के बाद भी पाकिस्तान ने जीता दिल, टीम इंडिया को दिया गार्ड ऑफ ऑनर

  • जीवन शैली
    सर्दियों में इम्युनिटी और चेहरे का निखार बढ़ाएगा तुलसी-पान रसम, जानिए बनाने की आसान रेसिपी

    शादी से पहले स्लिम दिखने के लिए GLP-1 इंजेक्शन का बढ़ा चलन, भोपाल के डॉक्टरों ने दी चेतावनी

    AI CEO का बड़ा दावा, 10 साल में कैंसर का इलाज बन सकता है हकीकत

    पुरुषों में भी तेजी से बढ़ रही इनफर्टिलिटी, इन बीमारियों के चलते अस्पतालों के चक्कर काट रहे लोग

    सर्दियों में मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी रूखी रहती है त्वचा? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 9 गलतियां

    ठंडा-गर्म खाते ही दांतों में क्यों होती है झनझनाहट? जानें सेंसिटिविटी के कारण और बचाव

    अलसी और नींबू से घर पर बनाएं नेचुरल स्किन जेल, झुर्रियों और फाइन लाइन्स से पाएं छुटकारा

    5 मिनट की टैपिंग थेरेपी से कम होगा तनाव? जानें EFT तकनीक कैसे सुधार सकती है मूड और मानसिक शांति

  • धर्म संसार
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Swatantra Baat
No Result
View All Result
Home न्यूज देश

मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम…

by News Desk
November 18, 2026
in देश, न्यूज
0
मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम…
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on Facebook

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नवा रायपुर स्थित निवास में आज आयोजित दीपावली मिलन समारोह सामाजिक समरसता, आत्मीयता, सेवा भावना और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम बना। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पद्मश्री सम्मानित विभूतियों, विभिन्न समाजों के वरिष्ठजनों, लोकतंत्र सेनानियों, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं तथा शिक्षा, सेवा, साहित्य, संस्कृति, सामाजिक जागरण, सुरक्षा और आर्थिक क्षेत्र में सक्रिय संगठनों के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को विशेष स्वरूप प्रदान किया।

 मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम

नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित दीपावली मिलन समारोह केवल शुभकामनाओं के आदान-प्रदान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह समाज के विभिन्न क्षेत्रों में दशकों से समर्पित भाव से कार्य कर रहे लोगों के सम्मान, उनके अनुभवों को साझा करने और सामाजिक संबंधों को नई ऊर्जा देने का यादगार अवसर बना। समारोह में छत्तीसगढ़ की सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक गौरव, सेवा भावना और आपसी सद्भाव की सुंदर झलक देखने को मिली।

 मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम

 मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम

मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात करने और दीपावली की शुभकामनाएं देने के लिए प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। वे स्वयं एक-एक टेबल पर पहुंचे और लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने वरिष्ठजनों के अनुभव सुने, विभिन्न संगठनों की गतिविधियों की जानकारी ली और समाज के लिए किए जा रहे उनके कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री के सहज, सरल और आत्मीय व्यवहार ने समारोह को औपचारिक आयोजन से आगे बढ़कर अपनत्व और पारिवारिक मिलन का स्वरूप प्रदान किया।

 मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दीपावली का पर्व केवल प्रकाश और उल्लास का उत्सव नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर भी है। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में समर्पित भाव से कार्य करने वाले लोगों से मिलना और उनके अनुभवों को जानना सदैव प्रेरणादायक होता है।

 मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी शक्ति यहां के लोगों की सरलता, आत्मीयता, सामाजिक एकता और सेवा भावना है। समाज के विभिन्न वर्गों और संगठनों के सामूहिक प्रयासों से ही प्रदेश की गौरवशाली परंपराओं को सहेजते हुए विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा जा सकता है।

 मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम

*विभिन्न समाजों के वरिष्ठजनों से आत्मीय मुलाकात, सामाजिक समरसता पर जोर*

दीपावली मिलन समारोह में जैन समाज, वैष्णव समाज, छत्तीसगढ़िया सोनार समाज सहित विभिन्न समाजों के वरिष्ठजनों और प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात की। इस अवसर पर विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा सामाजिक, सांस्कृतिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों के संबंध में चर्चा की।

 मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी विविधता में एकता और सामाजिक सद्भाव की समृद्ध परंपरा से है। विभिन्न समाजों की अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान, परंपराएं और जीवन मूल्य हैं, जो मिलकर छत्तीसगढ़ की साझा संस्कृति को समृद्ध बनाते हैं।

उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन नई पीढ़ी के लिए अमूल्य है। सामाजिक संगठनों की सकारात्मक भूमिका से आपसी सहयोग, सद्भाव और जनसेवा की भावना को नई मजबूती मिलती है।

 मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम

समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लगभग चार दशक पूर्व से सक्रिय रहे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, छत्तीसगढ़ प्रांत के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की विशेष उपस्थिति रही।

मुख्यमंत्री श्री साय ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात कर उनके अनुभवों और समाज जीवन में किए गए कार्यों के संबंध में चर्चा की। इस दौरान लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे कार्यकर्ताओं के बीच पुरानी स्मृतियां भी ताजा हुईं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी समाज और संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। दशकों तक निष्ठा, अनुशासन और सेवा भावना के साथ कार्य करने वाले वरिष्ठजनों का अनुभव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

*लोकतंत्र सेनानियों से संवाद, उनके संघर्ष और योगदान को किया नमन*

दीपावली मिलन समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोकतंत्र सेनानियों ने भी मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनसे आत्मीय संवाद किया और आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष तथा उनके अनुभवों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि लोकतंत्र भारत की सबसे बड़ी शक्ति है। लोकतांत्रिक अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

*सेवा संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा, जनसेवा के कार्यों की सराहना*

समारोह में आरोग्य भारती, राष्ट्रीय सेवा भारती, भारतीय कुष्ठ निवारक संघ सहित विभिन्न सेवा संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने इन संगठनों द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता, रोग निवारण, जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक पुनर्वास और जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सेवा हमारी संस्कृति का मूल भाव है। समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने वाले संगठन सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

*शिक्षा और वैचारिक संगठनों से संवाद, नई पीढ़ी के निर्माण में उनकी भूमिका को सराहा*

दीपावली मिलन समारोह में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय शिक्षण मंडल और विद्या भारती सहित शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इन संगठनों के प्रतिनिधियों से शिक्षा, विद्यार्थी विकास, संस्कार, कौशल और नई पीढ़ी के व्यक्तित्व निर्माण से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

 मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध विकसित करने का महत्वपूर्ण आधार है। आधुनिक शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों, कौशल और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का समन्वय आवश्यक है।

समारोह में प्रज्ञा प्रवाह, भारतीय साहित्य परिषद सहित वैचारिक एवं साहित्यिक क्षेत्र से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि साहित्य, विचार और बौद्धिक विमर्श समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमारी समृद्ध ज्ञान परंपरा, भाषा, साहित्य और सांस्कृतिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में इन संगठनों का योगदान उल्लेखनीय है।

*सामाजिक जागरण और सुरक्षा क्षेत्र से जुड़े संगठनों की रही भागीदारी*

समारोह में विश्व हिंदू परिषद, वनवासी कल्याण आश्रम, राष्ट्रीय सेवा समिति सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने सामाजिक जागरूकता, जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा और सेवा, सांस्कृतिक संरक्षण तथा समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का जनजातीय समाज हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण आधार है। जनजातीय अंचलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और सामाजिक जागरूकता के लिए किए जाने वाले सकारात्मक प्रयास प्रदेश के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं।

समारोह में पूर्व सैनिक परिषद और हिंदू जागरण मंच सहित सुरक्षा एवं सामाजिक जागरण से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्व सैनिकों के योगदान का सम्मान करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले हमारे सैनिक राष्ट्र के गौरव हैं। सेवानिवृत्ति के बाद भी समाजसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका अनुकरणीय है।

*आर्थिक और श्रमिक संगठनों से संवाद, आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण पर जोर*

दीपावली मिलन समारोह में लघु उद्योग भारती, भारतीय मजदूर संघ सहित आर्थिक और श्रमिक क्षेत्र से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने लघु उद्योगों, स्थानीय उद्यमिता, रोजगार सृजन, श्रमिक कल्याण और आर्थिक गतिविधियों के विस्तार से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में उद्योगों, उद्यमियों, श्रमिकों और युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। लघु एवं सूक्ष्म उद्योग स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हैं।

 मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम

उन्होंने कहा कि श्रमिकों का परिश्रम और उद्यमियों की पहल विकास की दो महत्वपूर्ण शक्तियां हैं। स्थानीय संसाधनों, कौशल और उद्यमिता को प्रोत्साहन देकर आत्मनिर्भर एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण को गति दी जा सकती है।

*पद्मश्री सम्मानित विभूतियों से आत्मीय मुलाकात, कला और संस्कृति के संरक्षण पर चर्चा*

समारोह में पद्मश्री सम्मानित कलाकारों और कला-साधकों की उपस्थिति विशेष आकर्षण रही। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रसिद्ध सूफी गायक पद्मश्री श्री मदन सिंह चौहान से मुलाकात कर संगीत के क्षेत्र में उनके लंबे समर्पण और योगदान की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संगीत समाज को जोड़ने, प्रेम और सद्भाव का संदेश देने तथा मानवीय संवेदनाओं को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। श्री चौहान जैसे कलाकार अपनी कला-साधना से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को समृद्ध कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने पद्मश्री श्री पंडीराम मंडावी से भी आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने अबूझमाड़ की पारंपरिक काष्ठकला और उसके संरक्षण के प्रयासों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर की जनजातीय कला और संस्कृति छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर है। इन कलाओं में पीढ़ियों से संचित ज्ञान, प्रकृति के साथ जुड़ाव और हमारी सांस्कृतिक परंपराओं की सुंदर अभिव्यक्ति दिखाई देती है। इनका संरक्षण और नई पीढ़ी तक हस्तांतरण अत्यंत आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने पद्मश्री सम्मानित भारती बंधु से भी आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने संत कबीर की वाणी और भक्ति संगीत को जन-जन तक पहुंचाने में उनके योगदान की प्रशंसा की।

*जनजातीय बच्चों तक अंतरिक्ष विज्ञान पहुंचाने की पहल को सराहा*

दीपावली मिलन समारोह में विज्ञान भारती के प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात की। उन्होंने जनजातीय और दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान से परिचित कराने के लिए संचालित ‘स्पेस ऑन व्हील’ पहल की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जनजातीय और दूरस्थ अंचलों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता उन्हें सही अवसर, मार्गदर्शन और आधुनिक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने की है।

*छत्तीसगढ़ की सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विविधता की दिखी सुंदर झलक*

दीपावली मिलन समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, छत्तीसगढ़ प्रांत के पदाधिकारियों, विभिन्न समाजों के वरिष्ठजनों और प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव की भावना को और मजबूत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत संगठनों और विभूतियों का अनुभव, समर्पण और जनसेवा की भावना छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा को नई ऊर्जा प्रदान करती है। सेवा, शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक जागरण, उद्योग और श्रमिक कल्याण जैसे क्षेत्रों में किए जा रहे सामूहिक प्रयास प्रदेश की प्रगति के महत्वपूर्ण आधार हैं।

*एक-एक टेबल पर पहुंचे मुख्यमंत्री, आत्मीय संवाद से यादगार बना समारोह*

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का सहज और आत्मीय व्यवहार अतिथियों के लिए विशेष आकर्षण रहा। उन्होंने औपचारिकताओं से अलग हटकर सभी समूहों के बीच पहुंचकर व्यक्तिगत संवाद किया। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से पुराने अनुभवों की जानकारी ली, लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष को सम्मान दिया, कलाकारों की साधना को सराहा और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से उनके सामाजिक कार्यों के संबंध में चर्चा की।

मुख्यमंत्री के साथ आत्मीय संवाद के दौरान अतिथियों ने भी अपने अनुभव और विचार साझा किए। अलग-अलग जिलों और क्षेत्रों से आए लोगों के बीच परिचय, संवाद और शुभकामनाओं के आदान-प्रदान से मुख्यमंत्री निवास में उल्लास, सौहार्द और अपनत्व का वातावरण बना रहा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ऐसे अवसर केवल मिलन समारोह नहीं होते, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच विश्वास, संवाद और सहयोग के संबंधों को और अधिक मजबूत बनाते हैं। वर्षों से समाज जीवन में सक्रिय वरिष्ठजनों का अनुभव और नई पीढ़ी का उत्साह मिलकर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखते हैं।

उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप छत्तीसगढ़ को भी एक विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। इस संकल्प को साकार करने में समाज के प्रत्येक वर्ग और प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

Share196Tweet123SendShareSend
News Desk

News Desk

Recent Posts

  • मुख्य सचिव विकासशील द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा….
  • स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव….
  • धान खरीदी में अन्नदाताओं को न हो कोई असुविधा- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप…..
  • भोपाल में 26 नवंबर को कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, क्या शामिल होंगे राहुल गांधी?
  • मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम…

Recent Comments

No comments to show.
Swatantra Baat

© 2024 Swatantra Baat.

Navigation

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • खेल
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • फिल्म जगत
    • टेलिविज़न
  • जीवन शैली
    • फूड
    • फैशन
    • सेहत
    • पर्यटन
  • धर्म संसार
  • ई-पेपर

© 2024 Swatantra Baat.