• Latest
  • Trending
  • All
  • न्यूज
  • बिजनेस
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • जीवन शैली
  • राज्य
भगवान बिरसा मुंडा की जयती 15 नवंबर पर विशेष, आदिवासी अस्मिता और साँस्कृतिक के रक्षक, महान क्राँतिकारी भगवान बिरसा मुँडा….

November 13, 2026
सिक्किम में बर्फबारी के बीच सेना का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 900 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला

Uttarakhand News: प्रवासी उत्तराखंडियों को पैतृक गांवों से जोड़ रही धामी सरकार, गांवों के विकास में निभा रहे अहम भूमिका…..

Uttarakhand News: प्रवासी उत्तराखंडियों की प्रतिभा और संसाधनों से संवरेगा प्रदेश, CM धामी बोले- विकास में निभाएं अपनी भागीदारी….

पाकिस्तान के मिलिट्री कैंप पर फिदायीन हमला, BLA ने 18 जवानों को मारने का किया दावा

दो लॉन्च फेल होने के बाद ISRO को मिली बड़ी सफलता, PSLV के थर्ड स्टेज मोटर का सफल परीक्षण

जनजातीय अस्मिता, शौर्य और संस्कृति का गौरवशाली उत्सव : छत्तीसगढ़ से गूंजेगा स्वाभिमान और राष्ट्रनिर्माण का संदेश….

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, मंजूरी प्राप्त निविदा वाले कार्यों के कार्यादेश जल्द जारी करने के निर्देश….

गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय……

जनजातीय गौरव दिवसरू जड़ों की ओर लौटने और इतिहास के महानायकों के पुण्य स्मरण का महापर्व….

आठवें वेतन आयोग के बीच सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, EV खरीदने के लिए 20 लाख रुपये तक की लिमिट

ईरान का शक्ति प्रदर्शन: बंदर अब्बास में जोल्फगार बैलिस्टिक मिसाइल का डबल लॉन्चर दिखाया

Paytm को प्रीपेड वॉलेट के लिए RBI की मंजूरी, शेयर बाजार में स्टॉक ने बनाया नया रिकॉर्ड

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Friday, November 13, 2026
Swatantra Baat
  • होम
  • न्यूज
    • All
    • crime
    • देश
    • बिजनेस
    • राजनीति
    • विदेश
    सिक्किम में बर्फबारी के बीच सेना का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 900 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला

    सिक्किम में बर्फबारी के बीच सेना का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 900 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला

    Uttarakhand News: प्रवासी उत्तराखंडियों को पैतृक गांवों से जोड़ रही धामी सरकार, गांवों के विकास में निभा रहे अहम भूमिका…..

    Uttarakhand News: प्रवासी उत्तराखंडियों को पैतृक गांवों से जोड़ रही धामी सरकार, गांवों के विकास में निभा रहे अहम भूमिका…..

    Uttarakhand News: प्रवासी उत्तराखंडियों की प्रतिभा और संसाधनों से संवरेगा प्रदेश, CM धामी बोले- विकास में निभाएं अपनी भागीदारी….

    Uttarakhand News: प्रवासी उत्तराखंडियों की प्रतिभा और संसाधनों से संवरेगा प्रदेश, CM धामी बोले- विकास में निभाएं अपनी भागीदारी….

    दो लॉन्च फेल होने के बाद ISRO को मिली बड़ी सफलता, PSLV के थर्ड स्टेज मोटर का सफल परीक्षण

    दो लॉन्च फेल होने के बाद ISRO को मिली बड़ी सफलता, PSLV के थर्ड स्टेज मोटर का सफल परीक्षण

    पाकिस्तान के मिलिट्री कैंप पर फिदायीन हमला, BLA ने 18 जवानों को मारने का किया दावा

    पाकिस्तान के मिलिट्री कैंप पर फिदायीन हमला, BLA ने 18 जवानों को मारने का किया दावा

    जनजातीय अस्मिता, शौर्य और संस्कृति का गौरवशाली उत्सव : छत्तीसगढ़ से गूंजेगा स्वाभिमान और राष्ट्रनिर्माण का संदेश….

    जनजातीय अस्मिता, शौर्य और संस्कृति का गौरवशाली उत्सव : छत्तीसगढ़ से गूंजेगा स्वाभिमान और राष्ट्रनिर्माण का संदेश….

    भगवान बिरसा मुंडा की जयती 15 नवंबर पर विशेष, आदिवासी अस्मिता और साँस्कृतिक के रक्षक, महान क्राँतिकारी भगवान बिरसा मुँडा….

    भगवान बिरसा मुंडा की जयती 15 नवंबर पर विशेष, आदिवासी अस्मिता और साँस्कृतिक के रक्षक, महान क्राँतिकारी भगवान बिरसा मुँडा….

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, मंजूरी प्राप्त निविदा वाले कार्यों के कार्यादेश जल्द जारी करने के निर्देश….

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, मंजूरी प्राप्त निविदा वाले कार्यों के कार्यादेश जल्द जारी करने के निर्देश….

    गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय……

    गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय……

    जनजातीय गौरव दिवसरू जड़ों की ओर लौटने और इतिहास के महानायकों के पुण्य स्मरण का महापर्व….

    जनजातीय गौरव दिवसरू जड़ों की ओर लौटने और इतिहास के महानायकों के पुण्य स्मरण का महापर्व….

  • राज्य
    • All
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली

    गाजियाबाद के औद्योगिक क्षेत्र में हैंडल निर्माण इकाई में भड़की आग, दमकल विभाग की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

    यूपी चुनाव 2027: असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की नई सियासी चाल, ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ के तहत सभी 403 सीटों पर ताल ठोकने का ऐलान

    त्योहारी मिठास में घुला जहर: सिद्धार्थनगर में गोलगप्पे खाने से 150 से अधिक ग्रामीण बीमार, 18 मासूम पीआईसीयू में भर्ती

    लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क दुर्घटना: बेकाबू होकर पलटी तेज रफ्तार बस, 3 मुसाफिरों की दर्दनाक मौत, 44 घायल अस्पताल में भर्ती

    शाहजहांपुर में शराब के विवाद में उजड़ा परिवार: सनकी पति ने पत्नी का घोंटा गला, मासूम बेटी पर भी किया जानलेवा हमला, आरोपी हिरासत में

    गाजियाबाद के डासना गेट पर देर रात भड़की भीषण आग: ताला तोड़कर निकाले गए गैस सिलेंडर, अग्निशमन दस्ते की सूझबूझ से टला भयानक विस्फोट

    दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई जहरीली तो अखिलेश यादव ने बोला तीखा हमला: ‘झूठे आंकड़ों से सांसों का संकट नहीं छुपा सकती भाजपा सरकार’

    राम मंदिर पर फिर गरमाई यूपी की सियासत: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- ‘सच्चे सनातनी नहीं हैं अखिलेश’, दयाशंकर सिंह ने याद दिलाया कारसेवकों पर गोलीबारी का इतिहास

    खेतों में आग लगाने का झंझट खत्म: यूपी में बायोगैस ऊर्जा का जरिया बनी पराली, योगी सरकार के मॉडल से किसानों को मिली नई आय और मुफ्त जैविक खाद

  • मनोरंजन
    • All
    • खेल
    दुबई में शाहरुख खान के 50 करोड़ के पेंटहाउस लॉन्च होते ही बिके, गौरी खान ने किया डिजाइन

    सलमान खान की ‘मातृभूमि’ में कौन हैं चीनी मेजर? नेपाली सिनेमा के इस विलेन की जानें कहानी

    इयान हीली ने उस्मान ख्वाजा को बताया खराब टीममेट, चोट का बहाना बनाकर F1 देखने जाने का लगाया आरोप

    यूथ ओलंपिक 2026 में भारत का डंका, अंबेडकर और गुंजन ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

    मौसमी चटर्जी के पति जयंत मुखर्जी का निधन, 54 साल का साथ छूटा; परिवार में शोक

    भारत के सामने न्यूजीलैंड ने रखा 334 रनों का लक्ष्य, विल यंग के शतक से कीवी टीम का स्कोर 333 रन

    2032 से 2035 तक ICC का पूरा शेड्यूल तैयार, चार साल में होंगे 6 बड़े टूर्नामेंट

    चौथे वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होंगे 3 बड़े बदलाव, ईशान किशन ओपनर तो श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी

    संन्यास के बाद फिर क्रिकेट में वापसी करेंगे केएस भरत, अब UAE की जर्सी में मचाएंगे धमाल!

    जापान में लक्ष्य सेन का जलवा, चीनी ताइपे के यू जेन को लगातार दूसरी बार दी शिकस्त

    जापान में लक्ष्य सेन का जलवा, चीनी ताइपे के यू जेन को लगातार दूसरी बार दी शिकस्त

  • जीवन शैली
    AI CEO का बड़ा दावा, 10 साल में कैंसर का इलाज बन सकता है हकीकत

    पुरुषों में भी तेजी से बढ़ रही इनफर्टिलिटी, इन बीमारियों के चलते अस्पतालों के चक्कर काट रहे लोग

    सर्दियों में मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी रूखी रहती है त्वचा? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 9 गलतियां

    ठंडा-गर्म खाते ही दांतों में क्यों होती है झनझनाहट? जानें सेंसिटिविटी के कारण और बचाव

    अलसी और नींबू से घर पर बनाएं नेचुरल स्किन जेल, झुर्रियों और फाइन लाइन्स से पाएं छुटकारा

    5 मिनट की टैपिंग थेरेपी से कम होगा तनाव? जानें EFT तकनीक कैसे सुधार सकती है मूड और मानसिक शांति

    सर्दियों में चेहरे पर कौन सा तेल लगाना सही? नारियल से रोजहिप ऑयल तक, जानें डर्मेटोलॉजिस्ट की राय

    सोते समय लोग क्यों करते हैं बड़बड़ाना? जानें Sleep Talking के पीछे की वजह और कब सतर्क होना जरूरी

  • धर्म संसार
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Swatantra Baat
No Result
View All Result
Home न्यूज देश

भगवान बिरसा मुंडा की जयती 15 नवंबर पर विशेष, आदिवासी अस्मिता और साँस्कृतिक के रक्षक, महान क्राँतिकारी भगवान बिरसा मुँडा….

by News Desk
November 13, 2026
in देश, न्यूज
0
भगवान बिरसा मुंडा की जयती 15 नवंबर पर विशेष, आदिवासी अस्मिता और साँस्कृतिक के रक्षक, महान क्राँतिकारी भगवान बिरसा मुँडा….
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on Facebook

रायपुर: महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, जनजातीय गौरव के प्रतीक एवं “धरती आबा” जल, जंगल, जमीन एवं जनजातीय अस्मिता के सजग प्रहरी भगवान बिरसा मुंडा जी ने अन्याय और विदेशी शासन के विरुद्ध संघर्ष का बिगुल फूंककर आदिवासी समाज में स्वाभिमान और अधिकारों की चेतना जागृत की। अल्पायु में ही मातृभूमि, समाज और संस्कृति की रक्षा के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास में सदैव अमर रहेगा। उनका साहस, नेतृत्व और जनसेवा का भाव आज भी हमें सामाजिक न्याय, स्वाभिमान और राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर को मनाया जाता है। भारतीय इतिहास में “धरती आबा” (धरती पिता) के नाम से पूजे जाने वाले बिरसा मुंडा मात्र एक क्रांतिकारी नहीं थे, बल्कि वे आदिवासी चेतना, स्वाभिमान और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के सबसे बड़े प्रतीक थे। 19 वीं सदी के अंत में जब ब्रिटिश हुकूमत और जमींदार मिलकर आदिवासियों का शोषण कर रहे थे, तब बिरसा मुंडा ने एक ऐसी अलख जगाई जिसने अंग्रेजी साम्राज्य की नींव हिलाकर रख दी।

प्रारंभिक जीवन और चेतना का उदय

बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को वर्तमान झारखंड के खूंटी जिले के उलीहातु गांव में हुआ था। भारत सरकार द्वारा उनके जन्मदिन 15 नवंबर को हर साल जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनका बचपन चाईबासा के जंगलों और खेतों में बीता। पढ़ाई के लिए उन्होंने कुछ समय ईसाई मिशनरी स्कूल में दाखिला लिया, जहां उनका नाम बिरसा डेविड रखा गया। स्कूल के दिनों में ही उन्होंने महसूस किया कि मिशनरी और ब्रिटिश व्यवस्था आदिवासियों की संस्कृति, भाषा और उनके पारंपरिक अधिकारों को नष्ट कर रही है। इसके बाद उन्होंने मिशनरी स्कूल छोड़ दिया और अपनी संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया।

बिरसा संप्रदाय और सामाजिक सुधार

क्रांति से पहले बिरसा मुंडा ने समाज को अंदर से मजबूत करने का काम किया। उन्होंने देखा कि अंधविश्वास और नशे के कारण आदिवासी समाज कमजोर हो रहा है। उन्होंने आदिवासियों को केवल एक ईश्वर (सिंगबोंगा) की पूजा करने की सलाह दी। सामाजिक बुराइयों का अंत करने शराबबंदी, पशु बलि के विरोध और स्वच्छता पर जोर दिया। उनके इन विचारों से प्रभावित होकर हजारों लोग उनके अनुयायी बन गए और लोग उन्हें प्यार से “धरती आबा” कहने लगे।

उलगुलान (महान विद्रोह) की शुरुआत

उलगुलान मुंडारी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ है महान उथल-पुथल या विद्रोह। यह आंदोलन ब्रिटिश सरकार की दिक्षु (बाहरी शोषक, जमींदार और सूदखोर) नीति के खिलाफ था, जो आदिवासियों की ज़मीनें छीन रहे थे। बिरसा मुंडा ने सिंहभूम और रांची के जंगलों में आदिवासियों को एकजुट किया और नारा दिया- अबुआ राज एते जाना, महारानी राज टुंडू जाना (अर्थात अब हमारा राज शुरू हो गया है और महारानी का राज खत्म हो गया है)। मुंडा तीर- कमान और पारंपरिक हथियारों से लैस होकर ब्रिटिश चौकियों, थानों और जमींदारों पर गुरिल्ला युद्ध के माध्यम से हमला करते थे। डोम्बारी पहाड़ी का युद्ध इस आंदोलन का एक ऐतिहासिक केंद्र बना।

1 अक्टूबर 1894 को बिरसा ने एक प्रखर युवा नेता के रूप में जन अधिकारों की रक्षा के लिए हुंकार भरी। उन्होंने अवैध जमीन्दारी के विरोध में लगान माफी आन्दोलन का सूत्रपात किया। अंग्रेजी सरकार ने इसे अपने शासन के विरुद्ध खुली चुनौती माना और 1895 में उन्हें बन्दी बना लिया। उन्हें हजारीबाग केन्द्रीय कारागार में 2 वर्ष के कारावास की दण्ड दिया गया। रिहाई के बाद उन्होंने शान्त बैठने के स्थान पर छोटानागपुर क्षेत्र में अकाल और महामारी से पीड़ित जनमानस की सेवा की। उनकी इस सेवा भावना ने उन्हें जन-जन का प्रिय बना दिया और लोग उन्हें ‘धरती आबा’ कहकर पुकारने लगे। उनका संघर्ष अब केवल आर्थिक नहीं, बल्कि जनजातीय स्वाभिमान और संस्कृति की रक्षा का महासंग्राम बन गया था। उन्होंने “अबुआ दिशुम, अबुआ राज” अर्थात “हमारा देश, हमारा राज” का अमर उद्घोष किया। इस नारे ने सोए हुए समाज में नई चेतना का संचार किया।

महानायक का बलिदान

1897 से 1900 के मध्य उन्होंने ब्रिटिश सत्ता के विरुद्ध सशस्त्र संघर्ष आरम्भ किया। इसके लिए उन्होंने गुरिल्ला युद्ध की रणनीति अपनाई। उनके बढ़ते प्रभाव से अंग्रेज अधिकारी और शोषक वर्ग भयभीत हो उठा। 24 दिसम्बर 1899 को यह आन्दोलन अत्यन्त उग्र हो गया। पुलिस थानों पर तीरों से प्रहार किए गए। इस संघर्ष के दौरान अंग्रेजी सेना ने “डोम्बारी बुरु पहाड़ी” पर निहत्थे जनजातीयों पर बर्बरतापूर्वक गोलीबारी की। जनजातीयों ने अदम्य साहस का परिचय दिया,किन्तु उनके तीर और कमान अंग्रेजों के आधुनिक हथियारों और गोलियों के सम्मुख अधिक समय तक टिक नहीं सके।

ब्रिटिश सेना आधुनिक हथियारों से लैस थी, फिर भी बिरसा मुंडा की रणनीतियों के सामने उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। आखिरकार, अंग्रेजों ने चाल चली और बिरसा मुंडा पर इनाम रख दिया। मार्च 1900 में चक्रधरपुर के जामकोपाई जंगल से सोते समय उन्हें धोखे से गिरफ्तार कर लिया गया। मात्र 24 वर्ष की आयु में 9 जून 1900 को रांची जेल में रहस्यमय परिस्थितियों में (अंग्रेजों के अनुसार हैजे के कारण) उन्होंने अंतिम सांस ली। लेकिन इतिहासकारों और उनके अनुयायियों का मानना है कि उन्हें अंग्रेजों द्वारा जेल में धीमा जहर दिया गया था। उनकी शहादत के बाद अंग्रेजों को आदिवासियों की जमीन की रक्षा के लिए छोटा नागपुर काश्तकारी अधिनियम, 1908 (Chota Nagpur Tenancy Act, 1908 – CNT Act) कानून बनाना पड़ा, जिसने बाहरी लोगों को आदिवासी जमीन खरीदने से रोका।

वास्तव में, ब्रिटिश भू-राजस्व नीति, मिशनरियों द्वारा धर्म परिवर्तन का दबाव, ‘खुटकट्टी प्रणाली’ का विनाश और ‘दिकू’ अर्थात बाहरी शोषकों का अनैतिक हस्तक्षेप ही इस विद्रोह के मूल में था। मुंडा जनजातियों का एक और नारा अत्यन्त प्रसिद्ध हुआ: “अबुआ राज एतेर जना, महारानी राज तुदु जना” जिसका अर्थ था कि अब हमारा राज स्थापित हो और ब्रिटिश महारानी का राज समाप्त हो। 9 जून 1900 को मात्र 25 वर्ष की अल्पायु में राँची जेल में बिरसा मुंडा का निधन हो गया। यद्यपि ब्रिटिश सरकार ने मृत्यु का कारण हैजा बताया, किन्तु जनमानस और कई इतिहासकारों ने इसे सन्दिग्ध माना है। कुछ विवरणों में उन्हें विष दिए जाने की आशंका भी व्यक्त की गई है।

धरती आबा बिरसा मुंडा का जीवन हमें सिखाता है कि जब बात अपनी संस्कृति, अस्मिता और अधिकारों की हो, तो संसाधनों की कमी कभी भी आपके हौसलों को डिगा नहीं सकती। भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय समाज की अस्मिता के संरक्षण एवं जनमानस के अदम्य संघर्ष और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। “जल, जंगल और ज़मीन”की रक्षा के लिये अंग्रेज़ी हुकूमत के विरुद्ध उनके जनआंदोलन ने जनजातीय गौरव की अमिट ज्योति प्रज्वलित की। उनके साहस, समाज व संस्कृति के लिए अनन्य समर्पण के प्रतिमान आने वाली पीढ़ी के लिए त्याग और वीरता की अद्वितीय शौर्यगाथा हैं।

आजादी के 75 वें वर्ष के अवसर पर 2021 में केंद्र सरकार ने आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों की सेवाओं को मनाने के लिए 15 नवंबर को “जनजातीय गौरव दिवस” के रूप में घोषित की।  भारत ही नहीं बल्कि जनजाति समुदाय बिरसा मुंडा की जयंती बड़ी धूमधाम व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं और उनके इस योगदान को भारतीय समाज प्रेरणा दायक मानता हैं। ऐसे ही महानायक हुये बिरसा मुँडा। उनके जीवन में कुछ ऐसी विलक्षण घटनाएँ घटीं जिससे लोग उन्हे असाधारण कहते हैं और भगवान का दर्जा देते हैं, उनकी पूजा करते हैं।

Share197Tweet123SendShareSend
News Desk

News Desk

Recent Posts

  • सिक्किम में बर्फबारी के बीच सेना का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 900 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला
  • Uttarakhand News: प्रवासी उत्तराखंडियों को पैतृक गांवों से जोड़ रही धामी सरकार, गांवों के विकास में निभा रहे अहम भूमिका…..
  • Uttarakhand News: प्रवासी उत्तराखंडियों की प्रतिभा और संसाधनों से संवरेगा प्रदेश, CM धामी बोले- विकास में निभाएं अपनी भागीदारी….
  • पाकिस्तान के मिलिट्री कैंप पर फिदायीन हमला, BLA ने 18 जवानों को मारने का किया दावा
  • दो लॉन्च फेल होने के बाद ISRO को मिली बड़ी सफलता, PSLV के थर्ड स्टेज मोटर का सफल परीक्षण

Recent Comments

No comments to show.
Swatantra Baat

© 2024 Swatantra Baat.

Navigation

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • खेल
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • फिल्म जगत
    • टेलिविज़न
  • जीवन शैली
    • फूड
    • फैशन
    • सेहत
    • पर्यटन
  • धर्म संसार
  • ई-पेपर

© 2024 Swatantra Baat.