• Latest
  • Trending
  • All
  • न्यूज
  • बिजनेस
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • जीवन शैली
  • राज्य
जनजातीय अस्मिता, शौर्य और संस्कृति का गौरवशाली उत्सव : छत्तीसगढ़ से गूंजेगा स्वाभिमान और राष्ट्रनिर्माण का संदेश….

जनजातीय अस्मिता, शौर्य और संस्कृति का गौरवशाली उत्सव : छत्तीसगढ़ से गूंजेगा स्वाभिमान और राष्ट्रनिर्माण का संदेश….

November 13, 2026
सिक्किम में बर्फबारी के बीच सेना का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 900 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला

सिक्किम में बर्फबारी के बीच सेना का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 900 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला

November 13, 2026
Uttarakhand News: प्रवासी उत्तराखंडियों को पैतृक गांवों से जोड़ रही धामी सरकार, गांवों के विकास में निभा रहे अहम भूमिका…..

Uttarakhand News: प्रवासी उत्तराखंडियों को पैतृक गांवों से जोड़ रही धामी सरकार, गांवों के विकास में निभा रहे अहम भूमिका…..

November 13, 2026
Uttarakhand News: प्रवासी उत्तराखंडियों की प्रतिभा और संसाधनों से संवरेगा प्रदेश, CM धामी बोले- विकास में निभाएं अपनी भागीदारी….

Uttarakhand News: प्रवासी उत्तराखंडियों की प्रतिभा और संसाधनों से संवरेगा प्रदेश, CM धामी बोले- विकास में निभाएं अपनी भागीदारी….

November 13, 2026
पाकिस्तान के मिलिट्री कैंप पर फिदायीन हमला, BLA ने 18 जवानों को मारने का किया दावा

पाकिस्तान के मिलिट्री कैंप पर फिदायीन हमला, BLA ने 18 जवानों को मारने का किया दावा

November 13, 2026
दो लॉन्च फेल होने के बाद ISRO को मिली बड़ी सफलता, PSLV के थर्ड स्टेज मोटर का सफल परीक्षण

दो लॉन्च फेल होने के बाद ISRO को मिली बड़ी सफलता, PSLV के थर्ड स्टेज मोटर का सफल परीक्षण

November 13, 2026
भगवान बिरसा मुंडा की जयती 15 नवंबर पर विशेष, आदिवासी अस्मिता और साँस्कृतिक के रक्षक, महान क्राँतिकारी भगवान बिरसा मुँडा….

भगवान बिरसा मुंडा की जयती 15 नवंबर पर विशेष, आदिवासी अस्मिता और साँस्कृतिक के रक्षक, महान क्राँतिकारी भगवान बिरसा मुँडा….

November 13, 2026
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, मंजूरी प्राप्त निविदा वाले कार्यों के कार्यादेश जल्द जारी करने के निर्देश….

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, मंजूरी प्राप्त निविदा वाले कार्यों के कार्यादेश जल्द जारी करने के निर्देश….

November 13, 2026
गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय……

गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय……

November 13, 2026
जनजातीय गौरव दिवसरू जड़ों की ओर लौटने और इतिहास के महानायकों के पुण्य स्मरण का महापर्व….

जनजातीय गौरव दिवसरू जड़ों की ओर लौटने और इतिहास के महानायकों के पुण्य स्मरण का महापर्व….

November 13, 2026
आठवें वेतन आयोग के बीच सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, EV खरीदने के लिए 20 लाख रुपये तक की लिमिट

आठवें वेतन आयोग के बीच सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, EV खरीदने के लिए 20 लाख रुपये तक की लिमिट

November 13, 2026
ईरान का शक्ति प्रदर्शन: बंदर अब्बास में जोल्फगार बैलिस्टिक मिसाइल का डबल लॉन्चर दिखाया

ईरान का शक्ति प्रदर्शन: बंदर अब्बास में जोल्फगार बैलिस्टिक मिसाइल का डबल लॉन्चर दिखाया

November 13, 2026
Paytm को प्रीपेड वॉलेट के लिए RBI की मंजूरी, शेयर बाजार में स्टॉक ने बनाया नया रिकॉर्ड

Paytm को प्रीपेड वॉलेट के लिए RBI की मंजूरी, शेयर बाजार में स्टॉक ने बनाया नया रिकॉर्ड

November 13, 2026
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Friday, November 13, 2026
Swatantra Baat
  • होम
  • न्यूज
    • All
    • crime
    • देश
    • बिजनेस
    • राजनीति
    • विदेश
    सिक्किम में बर्फबारी के बीच सेना का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 900 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला

    सिक्किम में बर्फबारी के बीच सेना का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 900 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला

    Uttarakhand News: प्रवासी उत्तराखंडियों को पैतृक गांवों से जोड़ रही धामी सरकार, गांवों के विकास में निभा रहे अहम भूमिका…..

    Uttarakhand News: प्रवासी उत्तराखंडियों को पैतृक गांवों से जोड़ रही धामी सरकार, गांवों के विकास में निभा रहे अहम भूमिका…..

    Uttarakhand News: प्रवासी उत्तराखंडियों की प्रतिभा और संसाधनों से संवरेगा प्रदेश, CM धामी बोले- विकास में निभाएं अपनी भागीदारी….

    Uttarakhand News: प्रवासी उत्तराखंडियों की प्रतिभा और संसाधनों से संवरेगा प्रदेश, CM धामी बोले- विकास में निभाएं अपनी भागीदारी….

    दो लॉन्च फेल होने के बाद ISRO को मिली बड़ी सफलता, PSLV के थर्ड स्टेज मोटर का सफल परीक्षण

    दो लॉन्च फेल होने के बाद ISRO को मिली बड़ी सफलता, PSLV के थर्ड स्टेज मोटर का सफल परीक्षण

    पाकिस्तान के मिलिट्री कैंप पर फिदायीन हमला, BLA ने 18 जवानों को मारने का किया दावा

    पाकिस्तान के मिलिट्री कैंप पर फिदायीन हमला, BLA ने 18 जवानों को मारने का किया दावा

    जनजातीय अस्मिता, शौर्य और संस्कृति का गौरवशाली उत्सव : छत्तीसगढ़ से गूंजेगा स्वाभिमान और राष्ट्रनिर्माण का संदेश….

    जनजातीय अस्मिता, शौर्य और संस्कृति का गौरवशाली उत्सव : छत्तीसगढ़ से गूंजेगा स्वाभिमान और राष्ट्रनिर्माण का संदेश….

    भगवान बिरसा मुंडा की जयती 15 नवंबर पर विशेष, आदिवासी अस्मिता और साँस्कृतिक के रक्षक, महान क्राँतिकारी भगवान बिरसा मुँडा….

    भगवान बिरसा मुंडा की जयती 15 नवंबर पर विशेष, आदिवासी अस्मिता और साँस्कृतिक के रक्षक, महान क्राँतिकारी भगवान बिरसा मुँडा….

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, मंजूरी प्राप्त निविदा वाले कार्यों के कार्यादेश जल्द जारी करने के निर्देश….

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, मंजूरी प्राप्त निविदा वाले कार्यों के कार्यादेश जल्द जारी करने के निर्देश….

    गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय……

    गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय……

    जनजातीय गौरव दिवसरू जड़ों की ओर लौटने और इतिहास के महानायकों के पुण्य स्मरण का महापर्व….

    जनजातीय गौरव दिवसरू जड़ों की ओर लौटने और इतिहास के महानायकों के पुण्य स्मरण का महापर्व….

  • राज्य
    • All
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली

    गाजियाबाद के औद्योगिक क्षेत्र में हैंडल निर्माण इकाई में भड़की आग, दमकल विभाग की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

    गाजियाबाद के औद्योगिक क्षेत्र में हैंडल निर्माण इकाई में भड़की आग, दमकल विभाग की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

    यूपी चुनाव 2027: असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की नई सियासी चाल, ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ के तहत सभी 403 सीटों पर ताल ठोकने का ऐलान

    यूपी चुनाव 2027: असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की नई सियासी चाल, ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ के तहत सभी 403 सीटों पर ताल ठोकने का ऐलान

    त्योहारी मिठास में घुला जहर: सिद्धार्थनगर में गोलगप्पे खाने से 150 से अधिक ग्रामीण बीमार, 18 मासूम पीआईसीयू में भर्ती

    त्योहारी मिठास में घुला जहर: सिद्धार्थनगर में गोलगप्पे खाने से 150 से अधिक ग्रामीण बीमार, 18 मासूम पीआईसीयू में भर्ती

    लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क दुर्घटना: बेकाबू होकर पलटी तेज रफ्तार बस, 3 मुसाफिरों की दर्दनाक मौत, 44 घायल अस्पताल में भर्ती

    लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क दुर्घटना: बेकाबू होकर पलटी तेज रफ्तार बस, 3 मुसाफिरों की दर्दनाक मौत, 44 घायल अस्पताल में भर्ती

    शाहजहांपुर में शराब के विवाद में उजड़ा परिवार: सनकी पति ने पत्नी का घोंटा गला, मासूम बेटी पर भी किया जानलेवा हमला, आरोपी हिरासत में

    शाहजहांपुर में शराब के विवाद में उजड़ा परिवार: सनकी पति ने पत्नी का घोंटा गला, मासूम बेटी पर भी किया जानलेवा हमला, आरोपी हिरासत में

    गाजियाबाद के डासना गेट पर देर रात भड़की भीषण आग: ताला तोड़कर निकाले गए गैस सिलेंडर, अग्निशमन दस्ते की सूझबूझ से टला भयानक विस्फोट

    गाजियाबाद के डासना गेट पर देर रात भड़की भीषण आग: ताला तोड़कर निकाले गए गैस सिलेंडर, अग्निशमन दस्ते की सूझबूझ से टला भयानक विस्फोट

    दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई जहरीली तो अखिलेश यादव ने बोला तीखा हमला: ‘झूठे आंकड़ों से सांसों का संकट नहीं छुपा सकती भाजपा सरकार’

    दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई जहरीली तो अखिलेश यादव ने बोला तीखा हमला: ‘झूठे आंकड़ों से सांसों का संकट नहीं छुपा सकती भाजपा सरकार’

    राम मंदिर पर फिर गरमाई यूपी की सियासत: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- ‘सच्चे सनातनी नहीं हैं अखिलेश’, दयाशंकर सिंह ने याद दिलाया कारसेवकों पर गोलीबारी का इतिहास

    राम मंदिर पर फिर गरमाई यूपी की सियासत: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- ‘सच्चे सनातनी नहीं हैं अखिलेश’, दयाशंकर सिंह ने याद दिलाया कारसेवकों पर गोलीबारी का इतिहास

    खेतों में आग लगाने का झंझट खत्म: यूपी में बायोगैस ऊर्जा का जरिया बनी पराली, योगी सरकार के मॉडल से किसानों को मिली नई आय और मुफ्त जैविक खाद

    खेतों में आग लगाने का झंझट खत्म: यूपी में बायोगैस ऊर्जा का जरिया बनी पराली, योगी सरकार के मॉडल से किसानों को मिली नई आय और मुफ्त जैविक खाद

  • मनोरंजन
    • All
    • खेल
    दुबई में शाहरुख खान के 50 करोड़ के पेंटहाउस लॉन्च होते ही बिके, गौरी खान ने किया डिजाइन

    दुबई में शाहरुख खान के 50 करोड़ के पेंटहाउस लॉन्च होते ही बिके, गौरी खान ने किया डिजाइन

    सलमान खान की ‘मातृभूमि’ में कौन हैं चीनी मेजर? नेपाली सिनेमा के इस विलेन की जानें कहानी

    सलमान खान की ‘मातृभूमि’ में कौन हैं चीनी मेजर? नेपाली सिनेमा के इस विलेन की जानें कहानी

    इयान हीली ने उस्मान ख्वाजा को बताया खराब टीममेट, चोट का बहाना बनाकर F1 देखने जाने का लगाया आरोप

    इयान हीली ने उस्मान ख्वाजा को बताया खराब टीममेट, चोट का बहाना बनाकर F1 देखने जाने का लगाया आरोप

    यूथ ओलंपिक 2026 में भारत का डंका, अंबेडकर और गुंजन ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

    यूथ ओलंपिक 2026 में भारत का डंका, अंबेडकर और गुंजन ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

    मौसमी चटर्जी के पति जयंत मुखर्जी का निधन, 54 साल का साथ छूटा; परिवार में शोक

    मौसमी चटर्जी के पति जयंत मुखर्जी का निधन, 54 साल का साथ छूटा; परिवार में शोक

    भारत के सामने न्यूजीलैंड ने रखा 334 रनों का लक्ष्य, विल यंग के शतक से कीवी टीम का स्कोर 333 रन

    भारत के सामने न्यूजीलैंड ने रखा 334 रनों का लक्ष्य, विल यंग के शतक से कीवी टीम का स्कोर 333 रन

    2032 से 2035 तक ICC का पूरा शेड्यूल तैयार, चार साल में होंगे 6 बड़े टूर्नामेंट

    2032 से 2035 तक ICC का पूरा शेड्यूल तैयार, चार साल में होंगे 6 बड़े टूर्नामेंट

    चौथे वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होंगे 3 बड़े बदलाव, ईशान किशन ओपनर तो श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी

    चौथे वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होंगे 3 बड़े बदलाव, ईशान किशन ओपनर तो श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी

    संन्यास के बाद फिर क्रिकेट में वापसी करेंगे केएस भरत, अब UAE की जर्सी में मचाएंगे धमाल!

    संन्यास के बाद फिर क्रिकेट में वापसी करेंगे केएस भरत, अब UAE की जर्सी में मचाएंगे धमाल!

    जापान में लक्ष्य सेन का जलवा, चीनी ताइपे के यू जेन को लगातार दूसरी बार दी शिकस्त

    जापान में लक्ष्य सेन का जलवा, चीनी ताइपे के यू जेन को लगातार दूसरी बार दी शिकस्त

  • जीवन शैली
    AI CEO का बड़ा दावा, 10 साल में कैंसर का इलाज बन सकता है हकीकत

    AI CEO का बड़ा दावा, 10 साल में कैंसर का इलाज बन सकता है हकीकत

    पुरुषों में भी तेजी से बढ़ रही इनफर्टिलिटी, इन बीमारियों के चलते अस्पतालों के चक्कर काट रहे लोग

    पुरुषों में भी तेजी से बढ़ रही इनफर्टिलिटी, इन बीमारियों के चलते अस्पतालों के चक्कर काट रहे लोग

    सर्दियों में मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी रूखी रहती है त्वचा? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 9 गलतियां

    ठंडा-गर्म खाते ही दांतों में क्यों होती है झनझनाहट? जानें सेंसिटिविटी के कारण और बचाव

    ठंडा-गर्म खाते ही दांतों में क्यों होती है झनझनाहट? जानें सेंसिटिविटी के कारण और बचाव

    अलसी और नींबू से घर पर बनाएं नेचुरल स्किन जेल, झुर्रियों और फाइन लाइन्स से पाएं छुटकारा

    अलसी और नींबू से घर पर बनाएं नेचुरल स्किन जेल, झुर्रियों और फाइन लाइन्स से पाएं छुटकारा

    5 मिनट की टैपिंग थेरेपी से कम होगा तनाव? जानें EFT तकनीक कैसे सुधार सकती है मूड और मानसिक शांति

    सर्दियों में चेहरे पर कौन सा तेल लगाना सही? नारियल से रोजहिप ऑयल तक, जानें डर्मेटोलॉजिस्ट की राय

    सोते समय लोग क्यों करते हैं बड़बड़ाना? जानें Sleep Talking के पीछे की वजह और कब सतर्क होना जरूरी

    सोते समय लोग क्यों करते हैं बड़बड़ाना? जानें Sleep Talking के पीछे की वजह और कब सतर्क होना जरूरी

  • धर्म संसार
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Swatantra Baat
No Result
View All Result
Home न्यूज देश

जनजातीय अस्मिता, शौर्य और संस्कृति का गौरवशाली उत्सव : छत्तीसगढ़ से गूंजेगा स्वाभिमान और राष्ट्रनिर्माण का संदेश….

by News Desk
November 13, 2026
in देश, न्यूज
0
जनजातीय अस्मिता, शौर्य और संस्कृति का गौरवशाली उत्सव : छत्तीसगढ़ से गूंजेगा स्वाभिमान और राष्ट्रनिर्माण का संदेश….
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on Facebook

रायपुर: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन बनेगा ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक चेतना और समावेशी विकास का संगम भारत की सभ्यता का इतिहास केवल राजवंशों, साम्राज्यों और सत्ता परिवर्तन की गाथा नहीं है, बल्कि उन असंख्य समुदायों के संघर्ष, त्याग, परंपराओं और जीवन मूल्यों की अमर कहानी भी है, जिन्होंने सदियों से इस राष्ट्र की सांस्कृतिक आत्मा को जीवंत बनाए रखा। भारतीय इतिहास के इस विराट स्वरूप में जनजातीय समाज का योगदान अत्यंत गौरवशाली और प्रेरणादायी रहा है। प्रकृति के साथ सहअस्तित्व, सामुदायिक जीवन की उदात्त परंपरा, स्वतंत्रता के प्रति अटूट समर्पण और अन्याय के विरुद्ध अदम्य प्रतिरोध जनजातीय जीवनदर्शन की विशिष्ट पहचान रहे हैं। इसी ऐतिहासिक चेतना को राष्ट्रीय सम्मान और नई पीढ़ी की स्मृतियों में प्रतिष्ठित करने का महत्वपूर्ण अवसर है—जनजातीय गौरव दिवस।

महान जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को देशभर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस वर्ष छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाला राज्य स्तरीय समारोह जनजातीय समाज की अस्मिता, सांस्कृतिक वैभव, ऐतिहासिक शौर्य और विकास की नई संभावनाओं का सशक्त प्रतीक बनेगा। वहीं 11 से 18 नवंबर तक आयोजित जनजातीय गौरव सप्ताह के माध्यम से प्रदेश की शैक्षणिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और विभिन्न विभागों की सहभागिता से जनजातीय इतिहास तथा सांस्कृतिक विरासत को व्यापक जनचेतना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ की धरती जनजातीय स्वाभिमान, संघर्ष और बलिदान की जीवंत पाठशाला रही है। यहां की पर्वत शृंखलाओं, घने वनों, नदियों और ग्राम्य जीवन में ऐसी असंख्य ऐतिहासिक स्मृतियां समाहित हैं, जो भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के व्यापक स्वरूप को समझने की नई दृष्टि प्रदान करती हैं। बस्तर से सरगुजा तक जनजातीय समाज ने अपनी विशिष्ट जीवनशैली, लोकपरंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित रखते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता को समृद्ध किया है।

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा का व्यक्तित्व एक ऐसे महानायक के रूप में प्रतिष्ठित है, जिन्होंने अल्पायु में ही औपनिवेशिक शासन, शोषण और सामाजिक अन्याय के विरुद्ध व्यापक जनचेतना का संचार किया। उनका ऐतिहासिक ‘उलगुलान’ केवल एक विद्रोह नहीं, बल्कि जल, जंगल, जमीन, सामाजिक अधिकार और आत्मसम्मान की रक्षा का जनांदोलन था। उन्होंने अपने समाज को संगठित कर स्वाभिमान, सांस्कृतिक पहचान और स्वतंत्र जीवन के लिए संघर्ष का मार्ग दिखाया। उनका जीवन इस सत्य का प्रमाण है कि राष्ट्रप्रेम और परिवर्तन की चेतना किसी पद, प्रतिष्ठा या संसाधन की मोहताज नहीं होती। दृढ़ संकल्प और जनविश्वास के बल पर साधारण परिस्थितियों में जन्मा व्यक्ति भी इतिहास की दिशा बदल सकता है।

छत्तीसगढ़ का जनजातीय इतिहास भी ऐसे ही असाधारण व्यक्तित्वों और जनसंघर्षों से आलोकित है। सोनाखान के अमर शहीद वीर नारायण सिंह ने अन्याय और औपनिवेशिक सत्ता के विरुद्ध संघर्ष करते हुए जनहित और स्वाभिमान का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। वर्ष 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में उनका बलिदान छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय चेतना का अमिट अध्याय है। इसी प्रकार बस्तर के महान जननायक वीर गुंडाधुर के नेतृत्व में वर्ष 1910 का ऐतिहासिक भूमकाल विद्रोह जनजातीय समाज के साहस, संगठन और प्रतिरोध की अद्वितीय मिसाल बना। इन महानायकों ने सिद्ध किया कि स्वतंत्रता केवल राजनीतिक अधिकार नहीं, बल्कि अपनी भूमि, संस्कृति, परंपरा और जीवन मूल्यों की रक्षा का भी संकल्प है।

जनजातीय गौरव दिवस का वास्तविक महत्व इसी ऐतिहासिक दृष्टिकोण में निहित है। यह अवसर उन संघर्षशील समुदायों के योगदान को राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में स्थापित करता है, जिनकी गौरवगाथाओं को इतिहास लेखन में अपेक्षित स्थान हमेशा नहीं मिल पाया। जनजातीय नायकों का स्मरण केवल अतीत के प्रति श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य को दिशा देने वाला सांस्कृतिक दायित्व है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के ऐतिहासिक योगदान को राष्ट्रीय पहचान देने की पहल ने इस गौरवशाली विरासत के प्रति व्यापक जागरूकता उत्पन्न की है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल ने जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, बलिदान और सांस्कृतिक योगदान को राष्ट्रीय चेतना में अधिक प्रमुखता से स्थापित करने का अवसर प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार भी जनजातीय समाज की सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, कौशल विकास और आर्थिक सशक्तिकरण को प्राथमिकता दे रही है। जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन इसी व्यापक दृष्टिकोण को अभिव्यक्त करता है, जहां ऐतिहासिक गौरव का सम्मान और आधुनिक विकास की आकांक्षाएं एक साथ दिखाई देंगी।

इस संदर्भ में नवा रायपुर अटल नगर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का विशेष महत्व है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 1 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर राष्ट्र को समर्पित यह संग्रहालय जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों की शौर्यगाथाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। यह केवल ऐतिहासिक स्मृतियों को सहेजने का स्थान नहीं, बल्कि उन महान बलिदानियों के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता का प्रतीक भी है, जिन्होंने स्वाधीनता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया।

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाला राज्य स्तरीय समारोह इस दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है कि यहां जनजातीय समाज की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के साथ विकास की बदलती तस्वीर भी प्रस्तुत की जाएगी। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले प्रदर्शनी स्टॉलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला एवं बाल विकास, वन, ऊर्जा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, उद्योग तथा रोजगार से संबंधित योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इन प्रदर्शनियों के माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों में संचालित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचेगी और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

विकास की सार्थकता केवल भौतिक अधोसंरचना के विस्तार में नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मानजनक जीवन, समान अवसर और आत्मनिर्भरता प्रदान करने में निहित है। जनजातीय समाज के संदर्भ में यह दृष्टिकोण और अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि उसकी सांस्कृतिक विशिष्टता, परंपरागत ज्ञान और प्राकृतिक संसाधनों के साथ गहरे संबंध को संरक्षित रखते हुए विकास की संभावनाओं का विस्तार करना आवश्यक है।

छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति भारतीय सांस्कृतिक विविधता का अनमोल अध्याय है। यहां के लोकगीतों की मधुरता, पारंपरिक वाद्ययंत्रों की लय, लोकनृत्यों की सामूहिकता, हस्तशिल्प की कलात्मकता और उत्सवों की जीवंत परंपरा में सदियों से संचित जीवनानुभव प्रतिबिंबित होते हैं। बस्तर का गौर नृत्य, सरगुजा अंचल की लोकपरंपराएं, जनजातीय चित्रकला, धातुशिल्प, बांस शिल्प और पारंपरिक कृषि पद्धतियां केवल सांस्कृतिक अभिव्यक्तियां नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ संतुलित जीवन जीने की समृद्ध ज्ञान परंपरा भी हैं।

आज जब संपूर्ण विश्व पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब जनजातीय समाज की प्रकृति-केंद्रित जीवनदृष्टि अत्यंत प्रासंगिक हो उठती है। जंगल को केवल संसाधन नहीं, बल्कि जीवन का आधार मानने वाली परंपरा; जलस्रोतों के संरक्षण की सामुदायिक चेतना और जैव विविधता के प्रति संवेदनशीलता आधुनिक विकास को मानवीय तथा पर्यावरणीय संतुलन प्रदान करने की क्षमता रखती है।

जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत प्रदेश के शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त और निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा अन्य शिक्षण संस्थानों में आयोजित होने वाली गतिविधियां इस आयोजन को विशेष अर्थ प्रदान करती हैं। निबंध लेखन, भाषण, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थी जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों, ऐतिहासिक आंदोलनों, लोकसंस्कृति और परंपरागत ज्ञान से परिचित होंगे।

इस पहल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इतिहास को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित रखने के बजाय उसे अनुभव, संवाद और रचनात्मक अभिव्यक्ति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जब कोई विद्यार्थी भगवान बिरसा मुंडा , वीर नारायण सिंह के बलिदान अथवा गुंडाधुर के भूमकाल आंदोलन के बारे में जानता है, तब वह केवल ऐतिहासिक घटनाओं से परिचित नहीं होता, बल्कि साहस, न्याय, समानता, नेतृत्व और राष्ट्रप्रेम जैसे जीवन मूल्यों को भी आत्मसात करता है।

नई पीढ़ी को यह समझाना आवश्यक है कि जनजातीय समाज भारतीय सभ्यता की परिधि पर स्थित कोई अलग इकाई नहीं, बल्कि उसकी मूल सांस्कृतिक चेतना का अभिन्न अंग है। उसकी भाषाएं, परंपराएं, सामाजिक व्यवस्थाएं, लोकविश्वास और ज्ञान प्रणालियां भारत की बहुलतावादी पहचान को समृद्ध करती हैं। इस विविधता का संरक्षण ही राष्ट्रीय एकता को वास्तविक शक्ति प्रदान करता है।

जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकात्मता का भी सशक्त संदेश देता है। यह हमें स्मरण कराता है कि भारत की स्वतंत्रता किसी एक क्षेत्र, समुदाय अथवा वर्ग के संघर्ष का परिणाम नहीं थी। इसमें देश के गांवों, वनों, पर्वतीय अंचलों और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले असंख्य वीरों का योगदान समाहित है। जनजातीय समाज के बलिदान और संघर्ष को उचित सम्मान देना भारतीय इतिहास के प्रति न्याय करने के साथ ही राष्ट्रीय कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर भी है।

आज छत्तीसगढ़ विकसित राज्य बनने की दिशा में अग्रसर है। ऐसे समय में जनजातीय समाज की भागीदारी को विकास की मुख्यधारा में सशक्त बनाना अत्यंत आवश्यक है। शिक्षा के विस्तार, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं, कौशल उन्नयन, स्थानीय उत्पादों के मूल्य संवर्धन, वन आधारित आजीविका, आधुनिक कृषि तकनीक और रोजगार के अवसरों से जनजातीय युवाओं तथा महिलाओं को जोड़ना समावेशी विकास की महत्वपूर्ण शर्त है।

इसके साथ ही विकास की प्रक्रिया में जनजातीय समुदायों की सांस्कृतिक पहचान, परंपरागत अधिकारों और स्थानीय आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है। वास्तविक प्रगति वही है, जिसमें आधुनिकता के अवसर और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण परस्पर पूरक बनें।

भगवान बिरसा मुंडा का जीवन हमें सिखाता है कि स्वाभिमान के बिना समृद्धि अधूरी है और सामाजिक न्याय के बिना विकास की अवधारणा पूर्ण नहीं हो सकती। उनकी संघर्षगाथा आज भी समाज को अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, सामूहिक हितों की रक्षा करने और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा देती है।

धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाला जनजातीय गौरव दिवस इसलिए केवल एक राज्य स्तरीय समारोह नहीं, बल्कि इतिहास, संस्कृति, सामाजिक चेतना और भविष्य की आकांक्षाओं का एक प्रेरक संगम है। यह आयोजन जनजातीय वीरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली विरासत से जोड़ने तथा विकास की यात्रा में जनजातीय समाज की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करने का अवसर प्रदान करेगा।

जनजातीय गौरव दिवस का सबसे बड़ा संदेश यही है कि जिस समाज ने सदियों तक अपनी संस्कृति, प्रकृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष किया, उसकी विरासत केवल अतीत की स्मृति बनकर नहीं रहनी चाहिए, बल्कि विकसित भारत के भविष्य की प्रेरक शक्ति बननी चाहिए।

भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह, वीर गुंडाधुर और असंख्य ज्ञात-अज्ञात जनजातीय महानायकों का संघर्ष हमें याद दिलाता है कि राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसकी सांस्कृतिक विविधता, सामूहिक चेतना और आत्मसम्मान में निहित है।

छत्तीसगढ़ की पावन धरा से जनजातीय गौरव दिवस पर उठने वाला स्वाभिमान का यह स्वर पूरे राष्ट्र को संदेश देगा कि जनजातीय समाज की गौरवशाली विरासत भारत के इतिहास का केवल एक अध्याय नहीं, बल्कि उसकी आत्मा, अस्मिता और उज्ज्वल भविष्य की अमूल्य आधारशिला है।

Share197Tweet123SendShareSend
News Desk

News Desk

Recent Posts

  • सिक्किम में बर्फबारी के बीच सेना का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 900 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला
  • Uttarakhand News: प्रवासी उत्तराखंडियों को पैतृक गांवों से जोड़ रही धामी सरकार, गांवों के विकास में निभा रहे अहम भूमिका…..
  • Uttarakhand News: प्रवासी उत्तराखंडियों की प्रतिभा और संसाधनों से संवरेगा प्रदेश, CM धामी बोले- विकास में निभाएं अपनी भागीदारी….
  • पाकिस्तान के मिलिट्री कैंप पर फिदायीन हमला, BLA ने 18 जवानों को मारने का किया दावा
  • दो लॉन्च फेल होने के बाद ISRO को मिली बड़ी सफलता, PSLV के थर्ड स्टेज मोटर का सफल परीक्षण

Recent Comments

No comments to show.
Swatantra Baat

© 2024 Swatantra Baat.

Navigation

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • खेल
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • फिल्म जगत
    • टेलिविज़न
  • जीवन शैली
    • फूड
    • फैशन
    • सेहत
    • पर्यटन
  • धर्म संसार
  • ई-पेपर

© 2024 Swatantra Baat.