नई दिल्ली
16 जुलाई 2026 की तारीख, भारतीय टीम कार्डिफ में इंग्लैंड के खिलाफ हारती हैं और खबर आने लगी कि रोहित शर्मा का लॉर्ड्स में 19 जुलाई को होने वाला मैच उनका आखिरी वनडे मैच होगा. यानी रोहित शर्मा के करियर पर फुलटॉप तय है, टी20 और टेस्ट क्रिकेट से वो पहले ही संन्यास ले चुके हैं.
सवाल यही कि आखिर रोहित शर्मा को लेकर फिर से क्यों चर्चा हो रही है, क्या वाकई उनका करियर 'अवसान' की ओर है. या उनको कंटीन्यू करना चाहिए? हालांकि रोहित के करियर के 'द एंड' को लेकर टीम इंडिया के मैनेजमेंट की ओर से जो बयान प्रेस कॉन्फ्रेंस में आ रहे हैं, वो तो यही कहते हैं कि रोहित अभी टीम में रहेंगे.
एक संभावना यह मान ली जाए कि रोहित शर्मा का लॉर्ड्स में होने वाला वनडे उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच होगा, तो क्या BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने उनके आंकड़े टटोलने की कोशिश की है? क्या वाकई रोहित अब वनडे के लिए फिट नहीं हैं?
हमने 1 जनवरी 2025 से लेकर अब तक टीम इंडिया के वनडे क्रिकेट के आंकड़े खंगाले, जहां सामने आया कि रोहित भारतीय टीम की ओर से रन बनाने के मामले में टॉप 3 बैटर हैं. शूभमन गिल और विराट कोहली उनसे आगे हैं. गिल ने इस दरम्यान 19 मैचों में 3 शतक के साथ 974 रन 64.93 के एवरेज और 99.89 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. विराट कोहली ने इस दौरान 4 शतक के साथ 18 मैचों में 961 रन 64.06 के एवरेज और 98.36 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं.
बात करें 'हिटमैन' रोहित शर्मा की उनके आंकड़े भी खराब नहीं हैं. रोहित ने इस दौरान 22 वनडे मैचों में 2 शतक के साथ 891 रन बना हैं, जहां उनका एवरेज 42.42 और स्ट्राइक रेट 96.95 है. यानी साफ है कि 891 रन के इस आंकड़े पर BCCI को जरूर गौर करना चाहिए.
हालिया सीरीज में रोहित के प्रदर्शन
रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के दो मैचों में 11 और 26 रनों की पारी खेल चुके हैं. उससे पहले अफगानिस्तान संग चनडे सीरीज में उन्होंने 16, 48, 79 की पारी खेली थी.
वहीं इस साल यानी साल 2026 के वनडे मैचों में प्रदर्शन की बात की जाए तो उसमें गिरावट है, इस साल खेले गए 8 मैचों में उन्होंने 241 रन 30.12 के एवरेज से बनाए हैं, इस साल रोहित के नाम महज एक अर्धशतक है.वहीं शुभमन गिल ने इस साल 8 मैचों में 484 रन 96.8 के एवरेज और 114.42 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. दूसरी ओर विराट कोहली ने इस साल 5 मैचों की 5 पारियों में 310 रन बनाए हैं. कोहली का एवरेज इस साल वनडे में 62 का और स्ट्राइक रेट 103.33 का है.
यानी यह साफ है कि रोहित का प्रदर्शन साल 2025 से अब तक देखें तो शानदार लगता है, लेकिन इस साल यानी 2026 में उनके आंकड़ों में गिरावट है. यशस्वी जायसवाल ने 2025 से अब तक के बीच 6 वनड मैचों में 285 रन 71.25 के एवरेज से बनाए हैं, इन 6 मैचों में उनके नाम दो शतक हैं. जो साफ तौर पर रोहित के लिए चुनौती हैं. माना जा रहा है कि टीम इंडिया का मैनेजमेंट लेफ्ट राइट के कॉम्बिनेशन के साथ चलना चाहता है, ऐसे में गिल और जायसवाल सबसे आदर्श जोड़ी आने वाले समय में लग रहे हैं.
फिर सितांशु कोटक और शुभमन गिल के बयान के क्या हैं मायने?
इंग्लैंड में वनडे सीरीज की शुरुआत में एजबेस्टन में पहले वनडे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली का खुलकर समर्थन किया था. उन्होंने कहा कि दोनों दिग्गज अब भी भारत की वनडे टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में हैं. गिल ने कहा था कि रोहित भाई और विराट भाई पिछले एक दशक से भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ रहे हैं, वे आज भी हमारी वनडे टीम का अभिन्न हिस्सा हैं. उनका अनुभव टीम के लिए बेहद मूल्यवान है, अनुभवी खिलाड़ी जब टीम में होते हैं फैसले लेना आसान हो जाता है. यानी साफ है कि शुभमन गिल रोहित को लेकर सीरीज के शुरुआत से ही सपोर्टिव हैं.
वहीं कार्डिफ वनडे के बाद जब रोहित के लॉर्ड्स में आखिरी वनडे खेलने की बारी आई तो तो एक बार फिर सितांशु कोटक ने बयान दिया और उनका समर्थन किया, इससे साफ है टीम मैनेजमेंट फिलहाल रोहित शर्मा के साथ खड़ा है. सितांशु कोटक ने साफ कर दिया कि रोहित पर कोई दबाव नहीं है और वह बड़े खिलाड़ी हैं, जो ऐसे हालात में भी वापसी करना जानते हैं.
लेकिन रोहित को लेकर अंतिम फैसला क्या होगा, इस पर से पर्दा 19 जुलाई को मैच के अंत के समय पता चल सकता है, क्या रोहित अपने करियर को लेकर कोई ऐलान करेंगे या आने वाली वनडे सीरीज से उनका नाम गायब रहेगा? लेकिन कुछ भी हो रोहित के 2 साल के आंकड़े BCCI को जरूर याद रखने चाहिए.
रोहित शर्मा का इंटरनेशनल करियर
159 टी20, 4231 रन, 32.05 एवरेज, 140.89 स्टाइक रेट
67 टेस्ट, 4301 रन, 40.57 एवरेज, 57.05 स्टाइक रेट
कुल 12 इंटरनेशनल विकेट भी रोहित के नाम हैं





















































