Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..
Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..
​’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना ‘सेवा सेतु’, ​धमतरी की लोमेश्वरी साहू की जुबानी, डिजिटल सशक्तिकरण और भरोसे की अनकही कहानी….
मिडिल ईस्ट में फिर जंग की आहट! नेतन्याहू के ऐलान पर ईरान की जंगी धमकी, लेबनान बॉर्डर पर बढ़ा तनाव
नशा मुक्त भारत अभियान को मिला जनसहभागिता का संबल, जिला जेल में बंदियों ने ली नशामुक्त जीवन की शपथ, गीत-संगीत से दिया जागरूकता का संदेश…..
RBI का नया नियम: किन लोगों को मिलेंगे ₹25,000? जानिए कौन उठा सकेगा इस सुविधा का लाभ
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बोड़ागांव में ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर किया संवाद, कहा- अगले ढाई महीने में प्रत्येक ग्रामीण का हो बैंक खाता……
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से ‘सेवा सेतु’ बना ग्रामीणों का भरोसेमंद साथी, रायगढ़ के ग्राम सांगीतराई की दुर्गा सिदार को घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र…..
‘नीली क्रांति’ से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया आधार….
नवा रायपुर में वृक्षारोपण एवं पीपल प्लांटेशन कार्यों का मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया निरीक्षण….
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान, परिवहन विभाग की तत्पर कार्रवाई से आवेदक को मिली आवश्यक जानकारी, त्वरित समाधान से संतुष्ट हुआ शिकायतकर्ता…..
बस्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप…..

उत्तराखंड: पीएम सूर्य घर योजना के वेंडर्स पर कसेगा शिकंजा, लापरवाही या अधूरी फिटिंग पर बंद होगा पोर्टल अकाउंट

491
SHARES
1.4k
VIEWS
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत उत्तराखंड में सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है।

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के निर्देश पर पंजीकृत विक्रेताओं (वेंडर्स) के खिलाफ मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया जारी की गई है।

नई व्यवस्था लागू होने से राज्य में सोलर सिस्टम लगाने वाली कंपनियों और विक्रेताओं की जवाबदेही बढ़ेगी।

उत्तराखंड में पीएम सूर्य घर योजना के तहत बड़ी संख्या में घरों में रूफटाप सोलर संयंत्र लगाए जा रहे हैं। ऐसे में तकनीकी मानकों का पालन नहीं करने, अधूरी स्थापना, सुरक्षा खामियों और उपभोक्ता शिकायतों के मामलों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यदि किसी विक्रेता के खिलाफ सोलर पीवी माड्यूल, इंवर्टर या अन्य उपकरणों की निर्धारित तकनीकी विशिष्टताओं का पालन नहीं करने, शिकायतों पर प्रतिक्रिया नहीं देने, वारंटी एवं तकनीकी प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं कराने या भुगतान लेने के बाद कार्य अधूरा छोड़ने जैसी शिकायतें प्राप्त होती हैं तो उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी।

नई एसओपी के तहत शिकायत मिलने के बाद पहले संबंधित विक्रेता को ई-मेल के माध्यम से स्पष्टीकरण देने के लिए आठ दिन का समय दिया जाएगा। यदि जवाब नहीं मिलता है तो रिमाइंडर भेजा जाएगा।

कुल 15 दिनों के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नोटिस जारी किया जाएगा। यदि शिकायत सही पाई जाती है या जवाब असंतोषजनक रहता है तो संबंधित विक्रेता का पोर्टल अकाउंट एक माह के लिए निष्क्रिय कर दिया जाएगा।

नई व्यवस्था के तहत निष्क्रिय किए गए विक्रेताओं की सूची राष्ट्रीय पोर्टल पर सार्वजनिक की जाएगी, जिससे उत्तराखंड के उपभोक्ताओं को पारदर्शी जानकारी मिल सके और वे सोलर विक्रेता चुनते समय अधिक सतर्क रह सकें।

 

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.