UK में बंद उत्तराखंड के कैप्टन को लेकर अपडेट: CM धामी के प्रयास रंग लाए, लंदन में भारतीय उच्चायोग सक्रिय
कमर्शियल सिलिंडर पर केंद्र का बड़ा फैसला, गैर-घरेलू पैक्ड LPG से हटे सभी प्रतिबंध
Uttarakhand News: जनहित और विकास कार्यों को धामी सरकार का बड़ा तोहफा, 42 करोड़ की दी स्वीकृति….
Uttarakhand News: जनहित और विकास कार्यों को धामी सरकार का बड़ा तोहफा, 42 करोड़ की दी स्वीकृति….
Uttarakhand News: UK में फंसे उत्तराखंड के कैप्टन अजय पंत के समर्थन में सक्रिय धामी सरकार, रिहाई के लिए भारतीय उच्चायोग से लगातार समन्वय…..
Uttarakhand News: UK में फंसे उत्तराखंड के कैप्टन अजय पंत के समर्थन में सक्रिय धामी सरकार, रिहाई के लिए भारतीय उच्चायोग से लगातार समन्वय…..
NCERT की कक्षा 9 की किताब में पहली बार ‘आपातकाल’ अध्याय शामिल, जयप्रकाश नारायण के आंदोलन को मिली जगह
अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए ‘प्रोजेक्ट हॉक आई’, जमीन से आसमान तक रहेगी कड़ी निगरानी
हाइड्रोपोनिक्स तकनीक : खेती का नया और स्मार्ट विकल्प….
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का किया भूमिपूजन….
संजय कपूर से बहुत कुछ सीखने को मिला, बोलीं निर्मित कौर अहलूवालिया
छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर होगी कार्रवाई….

उत्तराखंड में विकास को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने 42 करोड़ की परियोजनाओं को दी मंजूरी

491
SHARES
1.4k
VIEWS

प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, धार्मिक स्थलों के विकास, ग्रामीण संपर्क मार्गों के निर्माण, आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता तथा अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं को गति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करीब 42 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां प्रदान की हैं।

 

मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ जिले की धारचूला विधानसभा के ग्राम बौन स्थित श्री हयां गुरु देव एवं गैरेंग मंदिर के सुंदरीकरण और चारदीवारी निर्माण के लिए 85 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।

वहीं सल्ट क्षेत्र में कुलान्टेश्वर महादेव मेले के सुंदरीकरण कार्य को 50.08 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।

उन्होंने हरिद्वार जिले की पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के मेवड़ नागड़ स्थित श्मशान घाट में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 16.49 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

वहीं देहरादून जिले के ग्राम मझाड़ा-कार्लीगाड में दैवीय आपदा से प्रभावित 14 परिवारों को छह माह तक किराये के भवनों में रखने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 3.36 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

मुख्यमंत्री ने उधमसिंहनगर जिले के किच्छा विधानसभा क्षेत्र में नगला-लालपुर मोटर मार्ग से इंदरपुर (अंबेडकर कालोनी) तक सड़क के पुनर्निर्माण के लिए 85.49 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

इसके अलावा चंपावत विधानसभा क्षेत्र के टनकपुर और बनबसा के ग्रामीण क्षेत्रों में 20 किमी आंतरिक मार्गों के निर्माण हेतु 4.38 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

ऊर्जा क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री ने शासकीय भवनों पर 5.5 मेगावाट क्षमता के ग्रिड कनेक्टेड सोलर पावर प्लांट स्थापित करने के लिए 35.24 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर सोलर स्ट्रीट लाइट एवं सोलर हाइमास्ट संयंत्रों तथा सोलर वाटर हीटर परियोजनाओं के लिए भी धनराशि मंजूर की गई है।

उन्होंने आदि कैलास मंदिर क्षेत्र में बाह्य मार्ग और अन्य सुविधाओं के विकास के लिए 3.28 करोड़ रुपये की स्वीकृति देकर धार्मिक पर्यटन को भी मजबूती प्रदान की गई है।