• Latest
  • Trending
  • All
  • न्यूज
  • बिजनेस
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • जीवन शैली
  • राज्य
BJP की राज्यसभा सूची में बड़ा उलटफेर: रवनीत बिट्टू-जार्ज कूरियन का टिकट कटा, तरुण चुग और सतीश पूनिया को मौका

BJP की राज्यसभा सूची में बड़ा उलटफेर: रवनीत बिट्टू-जार्ज कूरियन का टिकट कटा, तरुण चुग और सतीश पूनिया को मौका

June 5, 2026
सुदर्शन की एंट्री तय! अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

सुदर्शन की एंट्री तय! अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

June 5, 2026
मॉनसून ने दी दस्तक: 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी से बंगाल तक झमाझम बरसेंगे बादल

मॉनसून ने दी दस्तक: 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी से बंगाल तक झमाझम बरसेंगे बादल

June 5, 2026
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बोड़ला के सुशासन तिहार में हुए शामिल, सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं….

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बोड़ला के सुशासन तिहार में हुए शामिल, सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं….

June 5, 2026
सुशासन तिहार में उप मुख्यमंत्री अरुण साव निकले फील्ड पर, कार्यों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी….

सुशासन तिहार में उप मुख्यमंत्री अरुण साव निकले फील्ड पर, कार्यों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी….

June 5, 2026
लोक भवन में तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का समापन….

लोक भवन में तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का समापन….

June 5, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सहायता…..

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सहायता…..

June 5, 2026
शिक्षा के साथ कौशल विकास से बढ़ता है आत्मविश्वास : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

शिक्षा के साथ कौशल विकास से बढ़ता है आत्मविश्वास : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

June 5, 2026
एनएमडीसी ने मनाया पर्यावरण दिवस 2026

एनएमडीसी ने मनाया पर्यावरण दिवस 2026

June 5, 2026
विकसित छत्तीसगढ़ का नया विजन: पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर बढ़ते युवाओं के कदम….

विकसित छत्तीसगढ़ का नया विजन: पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर बढ़ते युवाओं के कदम….

June 5, 2026
क्या पाकिस्तान चीन के कंट्रोल में है? पुतिन ने दुनिया के सामने दिया साफ जवाब

क्या पाकिस्तान चीन के कंट्रोल में है? पुतिन ने दुनिया के सामने दिया साफ जवाब

June 5, 2026
बांग्लादेशी घुसपैठियों की वापसी पर बढ़ा तनाव, BGB के इनकार से बॉर्डर पर टकराव जैसे हालात

बांग्लादेशी घुसपैठियों की वापसी पर बढ़ा तनाव, BGB के इनकार से बॉर्डर पर टकराव जैसे हालात

June 5, 2026
भारत की अर्थव्यवस्था ने दिखाई दमदार रफ्तार: FY26 में 7.7% GDP ग्रोथ, अगले साल भी मजबूत रहने के संकेत

भारत की अर्थव्यवस्था ने दिखाई दमदार रफ्तार: FY26 में 7.7% GDP ग्रोथ, अगले साल भी मजबूत रहने के संकेत

June 5, 2026
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Friday, June 5, 2026
Swatantra Baat
  • होम
  • न्यूज
    • All
    • crime
    • देश
    • बिजनेस
    • राजनीति
    • विदेश
    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बोड़ला के सुशासन तिहार में हुए शामिल, सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं….

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बोड़ला के सुशासन तिहार में हुए शामिल, सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं….

    मॉनसून ने दी दस्तक: 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी से बंगाल तक झमाझम बरसेंगे बादल

    मॉनसून ने दी दस्तक: 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी से बंगाल तक झमाझम बरसेंगे बादल

    सुशासन तिहार में उप मुख्यमंत्री अरुण साव निकले फील्ड पर, कार्यों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी….

    सुशासन तिहार में उप मुख्यमंत्री अरुण साव निकले फील्ड पर, कार्यों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी….

    लोक भवन में तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का समापन….

    लोक भवन में तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का समापन….

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सहायता…..

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सहायता…..

    शिक्षा के साथ कौशल विकास से बढ़ता है आत्मविश्वास : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    शिक्षा के साथ कौशल विकास से बढ़ता है आत्मविश्वास : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    एनएमडीसी ने मनाया पर्यावरण दिवस 2026

    एनएमडीसी ने मनाया पर्यावरण दिवस 2026

    विकसित छत्तीसगढ़ का नया विजन: पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर बढ़ते युवाओं के कदम….

    विकसित छत्तीसगढ़ का नया विजन: पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर बढ़ते युवाओं के कदम….

    बांग्लादेशी घुसपैठियों की वापसी पर बढ़ा तनाव, BGB के इनकार से बॉर्डर पर टकराव जैसे हालात

    बांग्लादेशी घुसपैठियों की वापसी पर बढ़ा तनाव, BGB के इनकार से बॉर्डर पर टकराव जैसे हालात

    क्या पाकिस्तान चीन के कंट्रोल में है? पुतिन ने दुनिया के सामने दिया साफ जवाब

    क्या पाकिस्तान चीन के कंट्रोल में है? पुतिन ने दुनिया के सामने दिया साफ जवाब

  • राज्य
    • All
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    यूपी चुनाव 2027: 403 सीटों के ‘महासंग्राम’ की बिछने लगी बिसात, योगी की हैट्रिक या अखिलेश का PDA करेगा कमाल?

    यूपी चुनाव 2027: 403 सीटों के ‘महासंग्राम’ की बिछने लगी बिसात, योगी की हैट्रिक या अखिलेश का PDA करेगा कमाल?

    बरेली में बड़े बाल तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़: अविवाहित गर्भवती महिलाओं को शिकार बनाती थी ‘नर्स’, अब लगेगा गैंगस्टर एक्ट

    बरेली में बड़े बाल तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़: अविवाहित गर्भवती महिलाओं को शिकार बनाती थी ‘नर्स’, अब लगेगा गैंगस्टर एक्ट

    योगी आदित्यनाथ की गरज: ‘अपराधियों को उन्हीं की भाषा में समझाएंगे’, गीडा में 208 करोड़ की विकास योजनाओं का शंखनाद

    योगी आदित्यनाथ की गरज: ‘अपराधियों को उन्हीं की भाषा में समझाएंगे’, गीडा में 208 करोड़ की विकास योजनाओं का शंखनाद

    गाजीपुर एनकाउंटर: विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी 50 हजार का इनामी कमलेश बिंद पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    गाजीपुर एनकाउंटर: विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी 50 हजार का इनामी कमलेश बिंद पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    मुजफ्फरनगर में हैवानियत: रिश्वत के पैसे न मिलने पर डॉक्टर ने मरोड़कर तोड़ा बच्ची का पैर, डीएम का आदेश भी हुआ बेअसर

    मुजफ्फरनगर में हैवानियत: रिश्वत के पैसे न मिलने पर डॉक्टर ने मरोड़कर तोड़ा बच्ची का पैर, डीएम का आदेश भी हुआ बेअसर

    प्रयागराज में गुरु-शिष्या का रिश्ता तार-तार: सूनी कोचिंग पाकर 10 साल की मासूम से शिक्षक ने की अश्लील हरकत, लोगों ने जमकर पीटा

    प्रयागराज में गुरु-शिष्या का रिश्ता तार-तार: सूनी कोचिंग पाकर 10 साल की मासूम से शिक्षक ने की अश्लील हरकत, लोगों ने जमकर पीटा

    यूपी पुलिस महकमे में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल: योगी सरकार ने 65 जिलों के 206 पीपीएस अफसरों का किया तबादला

    यूपी पुलिस महकमे में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल: योगी सरकार ने 65 जिलों के 206 पीपीएस अफसरों का किया तबादला

    यूपी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का होगा कायाकल्प: 18 शहरों की सड़कों पर दौड़ेंगी 1725 नई एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

    यूपी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का होगा कायाकल्प: 18 शहरों की सड़कों पर दौड़ेंगी 1725 नई एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

    मथुरा में दरिंदगी की इंतहा: सोते समय 7 साल की मासूम का अपहरण, श्मशान घाट में ले जाकर किया घिनौना काम

    मथुरा में दरिंदगी की इंतहा: सोते समय 7 साल की मासूम का अपहरण, श्मशान घाट में ले जाकर किया घिनौना काम

    यूपी की फॉरेंसिक व्यवस्था पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी: वैज्ञानिक साक्ष्यों की कमी के चलते ‘भारी मन’ से रेप-मर्डर के आरोपी को दी जमानत

    यूपी की फॉरेंसिक व्यवस्था पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी: वैज्ञानिक साक्ष्यों की कमी के चलते ‘भारी मन’ से रेप-मर्डर के आरोपी को दी जमानत

  • मनोरंजन
    • All
    • खेल
    सुदर्शन की एंट्री तय! अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

    सुदर्शन की एंट्री तय! अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

    पाकिस्तान पर भारत की धमाकेदार जीत, U-18 हॉकी एशिया कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया; अब जापान से खिताबी मुकाबला

    पाकिस्तान पर भारत की धमाकेदार जीत, U-18 हॉकी एशिया कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया; अब जापान से खिताबी मुकाबला

    टीम इंडिया का नया सितारा! वैभव सूर्यवंशी का आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए चयन लगभग तय

    टीम इंडिया का नया सितारा! वैभव सूर्यवंशी का आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए चयन लगभग तय

    32 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेटर केएस भरत ने लिया संन्यास, कोहली-रोहित का जताया आभार

    32 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेटर केएस भरत ने लिया संन्यास, कोहली-रोहित का जताया आभार

    टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

    टी-20 टीम में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

    विनेश फोगाट मामले में सुप्रीम कोर्ट की दोटूक, एशियन गेम्स ट्रायल्स विवाद पर WFI को झटका

    विनेश फोगाट मामले में सुप्रीम कोर्ट की दोटूक, एशियन गेम्स ट्रायल्स विवाद पर WFI को झटका

    CBFC के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

    CBFC के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

    पूल में बिकिनी लुक में नजर आईं जॉर्जिया एंड्रियानी, ग्लैमरस अंदाज ने खींचा सबका ध्यान

    पूल में बिकिनी लुक में नजर आईं जॉर्जिया एंड्रियानी, ग्लैमरस अंदाज ने खींचा सबका ध्यान

    स्टेट में चमकी विंध्य की काव्या, अब नेशनल कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड पर नजर

    स्टेट में चमकी विंध्य की काव्या, अब नेशनल कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड पर नजर

    टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोटिल विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर

    टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोटिल विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर

  • जीवन शैली
    महंगा नारियल पानी नहीं! गर्मी में ये 5 सस्ते देसी ड्रिंक्स रखेंगे शरीर को हाइड्रेट

    महंगा नारियल पानी नहीं! गर्मी में ये 5 सस्ते देसी ड्रिंक्स रखेंगे शरीर को हाइड्रेट

    गर्मी से राहत का देसी सुपरड्रिंक: सत्तू शरबत की आसान रेसिपी

    गर्मी से राहत का देसी सुपरड्रिंक: सत्तू शरबत की आसान रेसिपी

    सोनाली चिकन: ब्रायलर और देसी मुर्गे के बीच का नया हेल्दी विकल्प

    सोनाली चिकन: ब्रायलर और देसी मुर्गे के बीच का नया हेल्दी विकल्प

    गर्मियों में टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं एलोवेरा और मिल्क पाउडर फेस पैक

    गर्मियों में टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं एलोवेरा और मिल्क पाउडर फेस पैक

    गर्मी से राहत दिलाने वाला गुलाब-मिश्री शरबत: घर पर बनाएं नेचुरल कूल ड्रिंक

    गर्मी से राहत दिलाने वाला गुलाब-मिश्री शरबत: घर पर बनाएं नेचुरल कूल ड्रिंक

    घर पर बनाएं देसी उबटन: बेसन, चंदन और केसर से पाएं ग्लोइंग स्किन

    घर पर बनाएं देसी उबटन: बेसन, चंदन और केसर से पाएं ग्लोइंग स्किन

    गर्मी में भी नहीं फटेंगे होंठ: अपनाएं ये 4 आसान घरेलू उपाय

    गर्मी में भी नहीं फटेंगे होंठ: अपनाएं ये 4 आसान घरेलू उपाय

    क्या सच में तेल लगाने से बढ़ते हैं बाल? जानें डर्मेटोलॉजिस्ट की राय

    क्या सच में तेल लगाने से बढ़ते हैं बाल? जानें डर्मेटोलॉजिस्ट की राय

    महाभारत काल में लंबी उम्र का रहस्य, भीष्म-द्रोणाचार्य कैसे रहते थे इतने दीर्घायु?

    महाभारत काल में लंबी उम्र का रहस्य, भीष्म-द्रोणाचार्य कैसे रहते थे इतने दीर्घायु?

    गर्मियों में ग्लोइंग स्किन के लिए चंदन, गुलाब जल और खीरे के आसान उपाय

    गर्मियों में ग्लोइंग स्किन के लिए चंदन, गुलाब जल और खीरे के आसान उपाय

  • धर्म संसार
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Swatantra Baat
No Result
View All Result
Home न्यूज

BJP की राज्यसभा सूची में बड़ा उलटफेर: रवनीत बिट्टू-जार्ज कूरियन का टिकट कटा, तरुण चुग और सतीश पूनिया को मौका

by News Desk
June 5, 2026
in न्यूज, राजनीति
0
BJP की राज्यसभा सूची में बड़ा उलटफेर: रवनीत बिट्टू-जार्ज कूरियन का टिकट कटा, तरुण चुग और सतीश पूनिया को मौका
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on Facebook

भोपाल/जयपुर/अहमदाबाद/दिल्ली

भाजपा और कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। मध्यप्रदेश की दो सीटों के लिए राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और उद्योगपति रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है। राजस्थान से पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया और डॉ. अलका गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस ने भी सात उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। पार्टी ने कर्नाटक से मल्लिकार्जुन खड़गे, पवन खेड़ा और मंसूर अली खान को उम्मीदवार बनाया है।

वहीं मध्य प्रदेश से मीनाक्षी नटराजन, राजस्थान से नीरज डांगी, तमिलनाडु से प्रवीण चक्रवर्ती और झारखंड से प्रणव झा को राज्यसभा चुनाव के लिए टिकट दिया गया है।

ओडिशा में 25 मई को देवाशीष सामंतराय ने बीजू जनता दल (BJD) और राज्यसभा से इस्तीफा देकर भाजपा जॉइन कर ली थी। इस तरह ओडिशा की इस सीट पर उपचुनाव होगा।

इसके लिए भाजपा ने देवाशीष को ही उम्मीदवार बनाया है। 13 राज्यों की 27 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को चुनाव होगा। नामांकन भरने की लास्ट डेट 8 जून है।

तमिलनाडु, मेघालय और मिजोरम में भी प्रत्याशी घोषित
    तमिलनाडु: CM विजय की पार्टी TVK ने राज्य की एक राज्यसभा सीट कांग्रेस को दी है। पार्टी ने यहां से प्रवीण चक्रवर्ती को उम्मीदवार बनाया है।

    मेघालय: मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस-II (MDA-II) ने नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के जेम्स पीके संगमा को सर्वसम्मति से उम्मीदवार बनाया है।

    मिजोरम: राज्य की एक सीट के लिए सत्ताधारी दल जोराम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) ने पार्टी प्रवक्ता के. लालतलुआंगकिमा को प्रत्याशी घोषित किया है।

NDA के पास 18 सीट

राज्यसभा की जिन 27 सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें से NDA के पास अभी 18 (आंध्र प्रदेश से 1, गुजरात से 4, कर्नाटक से 3, राजस्थान-मध्य प्रदेश से 2-2, झारखंड, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से एक-एक सीटे हैं)। वहीं कांग्रेस गठबंधन के पास 5 सीटे हैं। वहीं तीन अन्य सीटें YSRCP के खाते में हैं। एक बीजेडी के पास थी।

इन चुनावों में NDA को 17 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि कांग्रेस को पांच, JMM को दो और TVK को एक सीट मिलने की उम्मीद है। एक सीट मिजोरम में जोरम पीपल्स मूवमेंट जीत सकती है। YSRCP अपनी तीनों सीटें गंवा सकती है।

244 सदस्यों वाले उच्च सदन में NDA के पास अभी 149 सांसद हैं, जबकि विपक्ष के पास 78 और गैर-गठबंधन वाले क्षेत्रीय दलों के पास 17 सांसद हैं।

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और जॉर्ज कूरियन का कटा टिकट, मोदी कैबिनेट से विदाई तय

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. इस सूची के सामने आते ही सियासी गलियारों में सबसे बड़ी चर्चा दो केंद्रीय राज्य मंत्रियों रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कूरियन के नामों के कटने को लेकर शुरू हो गई है. उम्मीदवारों की सूची में जगह न मिलने के कारण अब दोनों ही मंत्रियों की मोदी मंत्रिपरिषद से छुट्टी तय मानी जा रही है। 

BJP की इस 11 संसदीय उम्मीदवारों की सूची में सबसे चौंकाने वाला  नाम रवनीत सिंह बिट्टू का है. वह राजस्थान कोटे से राज्यसभा सांसद हैं. केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को दोबारा मौका नहीं दिया गया है. पंजाब में सिखों के बड़े चेहरे के तौर पर स्थापित बिट्टू का 21 जून को कार्यकाल समाप्त हो रहा है. संसद का सदस्य न रहने की स्थिति में उनका मंत्री पद जाना अब लगभग तय है। 

वहीं, मध्य प्रदेश कोटे से राज्यसभा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कूरियन का नाम भी इस सूची से नदारद है. कूरियन का कार्यकाल भी आगामी 21 जून को समाप्त हो रहा है. उन्हें दोबारा राज्यसभा न भेजने के फैसले के बाद अब मोदी कैबिनेट में फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गई है। 

सांगठनिक धुरंधरों को मिला ईनाम पार्टी ने इस बार मंत्रियों को ड्रॉप करके संगठन में रात-दिन काम करने वाले जमीनी रणनीतिकारों पर बड़ा दांव खेला है। 
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और कई राज्यों के चुनावी प्रभारी तरुण चुघ को मध्य प्रदेश कोटे से उम्मीदवार बनाया गया है.चुघ को टिकट देकर पार्टी ने उनके संगठनात्मक कौशल को पुरस्कृत किया है. उनके साथ एमपी से प्रदेश मंत्री और लंबे समय से प्रदेश बीजेपी का प्रमुख चेहरा रहे रजनीश अग्रवाल को भी संसद भेजा जा रहा है। 

इसके अलावा, राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में हरियाणा बीजेपी के प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया को राजस्थान से टिकट मिला है. पूनिया की जमीनी और जाट समुदाय पर मजबूत पकड़ को देखते हुए इसे बड़ा फैसला माना जा रहा है। 

वहीं, बीजेपी की केंद्रीय सचिव डॉ. अलका गुर्जर को भी राजस्थान कोटे से राज्यसभा का टिकट दिया गया है, जो महिला और क्षेत्रीय संतुलन को मजबूत करेगा। 

गुजरात के 4 'सरप्राइज' नाम 
बीजेपी ने अपने अभेद्य किले गुजरात से चार ऐसे चेहरों को मैदान में उतारा है जिन्होंने राजनीतिक पंडितों को चौंका दिया है.इन नामों के पीछे RSS की पसंद और ओबीसी-आदिवासी सोशल इंजीनियरिंग साफ दिखाई देती है। 

राजूभाई शुक्ला: मेहसाणा के रहने वाले राजूभाई शुक्ला लंबे समय से पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता और मजबूत ब्राह्मण चेहरा हैं. वर्तमान में वे सुरेंद्रनगर के जिला प्रभारी हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से गहरा जुड़ाव रखते हैं. वे मेहसाणा जिला महामंत्री और कड़ी नगरपालिका के प्रमुख भी रह चुके हैं। 

मानसिंह परमार: युवा चेहरा मानसिंह परमार सोमनाथ जिले से आते हैं. वे ओबीसी मोर्चा के प्रमुख व पूर्व विधायक गोविंद परमार के भतीजे हैं और खुद भी पूर्व जिला अध्यक्ष के रूप में संगठन संभाल चुके हैं। 

जितेंद्र कंजारिया: देवभूमि द्वारका के खंभालिया से पूर्व विधायक मेघजी कंजारिया के बेटे जितेंद्र खुद भी ओबीसी समुदाय से आते हैं और क्षेत्र के बड़े जमीनी नेता हैं। 

मुकेशभाई राठवा: छोटा उदेपुर जिला महामंत्री मुकेश राठवा भारतीय जनता युवा मोर्चा से अपनी राजनीति शुरू कर चुके हैं. RSS के कैडर रहे मुकेश राठवा की गुजरात के आदिवासी समुदाय पर बेहद मजबूत पकड़ मानी जाती है। 

नॉर्थ-ईस्ट पर विशेष फोकस 
मणिपुर में जारी संवेदनशील और सामाजिक हालात के बीच भाजपा ने मणिपुर बीजेपी की प्रदेश अध्यक्ष  ए. शारदा देवी को राज्यसभा का टिकट दिया है. एक महिला और सांगठनिक अध्यक्ष को उच्च सदन में भेजना राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा संदेश माना जा रहा है। 

वहीं, अरुणाचल प्रदेश से पार्टी के वरिष्ठ और बेहद अनुभवी नेता ताई तगाक को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। 

ओडिशा उपचुनाव में देबाशीष सामंतराय को तोहफा
ओडिशा की एकमात्र राज्यसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए बीजेपी ने देबाशीष सामंतराय को अपना प्रत्याशी बनाया है. दिलचस्प बात यह है कि देबाशीष सामंतराय बीजू जनता दल (BJD) छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे. यह उपचुनाव उन्हीं के इस्तीफे के कारण खाली हुई सीट पर हो रहा है, जिस पर बीजेपी ने दोबारा उन्हीं पर भरोसा जताया है।  

ऐसे होता है राज्यसभा चुनाव

राज्यसभा सांसदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया दूसरे चुनावों से काफी अलग है। राज्यसभा के सदस्य अप्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं यानी जनता नहीं बल्कि विधायक इन्हें चुनते हैं। चुनाव हर दो साल में होते हैं, क्योंकि राज्यसभा एक स्थायी सदन है और इसके एक-तिहाई सदस्य हर दो साल में रिटायर होते हैं।

राज्यसभा सीटों की कुल संख्या 245 हैं। इनमें से 233 सीटों पर अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव होते हैं और 12 सदस्यों को राष्ट्रपति मनोनीत करते हैं।

राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए कितने वोटों की जरूरत होती है, ये पहले से ही तय होता है। वोटों की संख्या का कैलकुलेशन कुल विधायकों की संख्या और राज्यसभा सीटों की संख्या के आधार पर होता है। इसमें एक विधायक की वोट की वैल्यू 100 होती है।

महाराष्ट्र की 7 सीटों के उदाहरण से फॉर्मूला समझते हैं
राज्यसभा चुनाव में किसी भी उम्मीदवार को जीतने के लिए एक निश्चित संख्या में मतों की आवश्यकता होती है, जिसे जीतने का कोटा (Quota) कहा जाता है। महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 विधायक हैं। खाली हो रही सीटें 7 हैं।

कुल विधायकों की संख्या x 100/ (राज्यसभा की सीटें+1) = +1 288X100/(7+1)= +1 28800/8= +1 3600= +1 3601 चूंकि एक विधायक के वोट की वैल्यू 100 होती है। इसलिए महाराष्ट्र में अभी एक राज्यसभा सीट पर जीत के लिए कम से कम 36 विधायकों की जरूरत होगी।

Share196Tweet123SendShareSend
News Desk

News Desk

Recent Posts

  • सुदर्शन की एंट्री तय! अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11
  • मॉनसून ने दी दस्तक: 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी से बंगाल तक झमाझम बरसेंगे बादल
  • उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बोड़ला के सुशासन तिहार में हुए शामिल, सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं….
  • सुशासन तिहार में उप मुख्यमंत्री अरुण साव निकले फील्ड पर, कार्यों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी….
  • लोक भवन में तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का समापन….

Recent Comments

No comments to show.
Swatantra Baat

© 2024 Swatantra Baat.

Navigation

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • खेल
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • फिल्म जगत
    • टेलिविज़न
  • जीवन शैली
    • फूड
    • फैशन
    • सेहत
    • पर्यटन
  • धर्म संसार
  • ई-पेपर

© 2024 Swatantra Baat.