• Latest
  • Trending
  • All
  • न्यूज
  • बिजनेस
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • जीवन शैली
  • राज्य
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में नीरज चमके, यशवीर ने इतिहास रचा, अरशद फेल रहे

August 1, 2026
तुषार कपूर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, मांगे 5 करोड़ रुपये

November 3, 2026
बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला, 3 गंभीर रूप से घायल

ओमान के पास भारतीय कार्गो शिप पर हमला, गुजरात के नाविक की मौत

नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, एक की मौत

Google का बड़ा खुलासा! 13 लाख एंड्रॉयड डिवाइस में मिला खतरनाक मैलवेयर

ED की बड़ी कार्रवाई, श्रीनगर में टेरर फंडिंग मामले में 4 ठिकानों पर छापेमारी

सिर्फ 1,758 रुपये में देहरादून से कुल्लू पहुंचें, एलाइंस एअर ने जारी किया फ्लाइट शेड्यूल

कार बाजार में Maruti का दबदबा कायम, Tata ने मारी बाजी! देखें टॉप-10 कंपनियों की लिस्ट

IND vs NZ: वनडे सीरीज में रोहित नहीं, विराट कोहली जड़ेंगे शतक! दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

November 3, 2026
दिवाली पर घर जाने वालों को राहत, HRTC चलाएगा 266 स्पेशल बसें; दिल्ली-चंडीगढ़ से मिलेगी सुविधा

पेंशनर्स को बड़ी राहत! अब मोबाइल पर चेहरा दिखाकर घर बैठे बनाएं डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

सहारनपुर में गरजे आकाश आनंद: अखिलेश यादव को बताया BJP की ‘बी-टीम’, बोले- UP की डबल इंजन सरकार पी रही ज्यादा तेल

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Tuesday, November 3, 2026
Swatantra Baat
  • होम
  • न्यूज
    • All
    • crime

    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली

    केजीएमयू में जबरन धर्मांतरण और प्रताड़ना के खेल पर शासन की टेढ़ी नजर: एसटीएफ की जांच रिपोर्ट के बाद दागी डॉक्टरों पर गिरेगी गाज

    जेल से रिहाई की दहलीज पर फिर लगा बड़ा झटका: सलाखों से बाहर आते ही आजम खान और अब्दुल्ला को ED ने दबोचा

    मतदाता सूची की सुरक्षा पर बड़ा एक्शन: पीलीभीत में पोर्टल से छेड़छाड़ के बाद यूपी के सभी ERO कंप्यूटर सहायकों की लॉगिन आईडी बंद

    मिशन 2027 के लिए बीजेपी ने कसी कमर: लखनऊ में शीर्ष नेतृत्व का बड़ा मंथन, हर बूथ को साधने की बनी खास रणनीति

    2027 में सैफई लौटेगी सपा की साइकिल, 30 वर्षों तक सत्ता की कोई गुंजाइश नहीं: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर सीधा प्रहार

    ‘मोदी अभिमन्यु नहीं अर्जुन हैं, 2029 में चौथी बार लेंगे PM पद की शपथ’: आचार्य प्रमोद कृष्णम का विपक्ष पर करारा प्रहार

    रेल क्रांति से संवरेगा यूपी का भविष्य: दिल्ली-वाराणसी के बीच वंदे भारत स्लीपर का आगाज, युवाओं को कौशल विकास की सौगात

    गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में फैब्रिकेशन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

    सिंगापुर की आधुनिक तकनीक और यूपी का औद्योगिक सामर्थ्य: एमओयू से मैन्युफैक्चरिंग तक का नया सफर

  • मनोरंजन
    • All
    • खेल
    तुषार कपूर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, मांगे 5 करोड़ रुपये

    तुषार कपूर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, मांगे 5 करोड़ रुपये

    IND vs NZ: वनडे सीरीज में रोहित नहीं, विराट कोहली जड़ेंगे शतक! दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

    नामीबिया ने रचा इतिहास, पहली बार फुल मेंबर टीम के खिलाफ जीती ODI सीरीज

    CSK का बड़ा फैसला! ₹14.2 करोड़ वाले प्रशांत वीर की हो सकती है छुट्टी

    वैभव सूर्यवंशी को लेकर बढ़ा सस्पेंस, न इधर के रहे न उधर के, कहां फंसा मामला?

    भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर सवाल, न्यूजीलैंड दौरे में सिर्फ 1 विकेट

    नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट की फटकार, सुकेश चंद्रशेखर केस में पेश न होने पर जताई नाराजगी

    फाइनल जीतने के बाद भी पाकिस्तान पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 5% लगा जुर्माना

    फाइनल जीतने के बाद भी पाकिस्तान पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 5% लगा जुर्माना

  • जीवन शैली
    ठंडा-गर्म खाते ही दांतों में क्यों होती है झनझनाहट? जानें सेंसिटिविटी के कारण और बचाव

    अलसी और नींबू से घर पर बनाएं नेचुरल स्किन जेल, झुर्रियों और फाइन लाइन्स से पाएं छुटकारा

    5 मिनट की टैपिंग थेरेपी से कम होगा तनाव? जानें EFT तकनीक कैसे सुधार सकती है मूड और मानसिक शांति

    सर्दियों में चेहरे पर कौन सा तेल लगाना सही? नारियल से रोजहिप ऑयल तक, जानें डर्मेटोलॉजिस्ट की राय

    सोते समय लोग क्यों करते हैं बड़बड़ाना? जानें Sleep Talking के पीछे की वजह और कब सतर्क होना जरूरी

    घर पर बनाएं नीम और एलोवेरा का होममेड जेल, पिंपल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा पाने में मिलेगी मदद

    दिवाली पर दमकेगा चेहरा, महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह अपनाएं ये 5 आसान स्किनकेयर टिप्स

    चेहरे की फोटो से पता चलेगी कैंसर मरीज की कितनी बची है जिंदगी? वैज्ञानिकों का बड़ा दावा

    किडनी की बीमारी से दिल पर कैसे पड़ता है असर? हाई BP से हार्ट फेल्योर तक, जानें पूरा कनेक्शन

  • धर्म संसार
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Swatantra Baat
No Result
View All Result
Home मनोरंजन खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में नीरज चमके, यशवीर ने इतिहास रचा, अरशद फेल रहे

by News Desk
August 1, 2026
in खेल, मनोरंजन
0
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में नीरज चमके, यशवीर ने इतिहास रचा, अरशद फेल रहे
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on Facebook

नई दिल्ली
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेन्स जैवलिन थ्रो स्पर्धा में भारत ने दो पदक जीते. श्रीलंका के युवा एथलीट रुमेश पाथिरागे ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि भारत के नीरज चोपड़ा ने सिल्वर और यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया. खिताबी मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा चर्चा नीरज चोपड़ा के उस बयान की रही, जिसमें उन्होंने अपने पदक से ज्यादा यशवीर सिंह की उपलब्धि को महत्व दिया l  

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने कहा कि यशवीर सिंह के साथ पोडियम पर खड़े होने का अहसास उनके लिए बेहद खास था. उनके मुताबिक भारतीय जैवलिन थ्रो का भविष्य बेहद उज्ज्वल है और यशवीर ने दबाव में जिस तरह का प्रदर्शन किया, वह काबिल-ए-तारीफ है l

नीरज चोपड़ा ने कहा, 'मुझे एशियन गेम्स की याद आ गई, जब मैं और किशोर जेना दोनों ने भारत के लिए पदक जीते थे. यशवीर ने सबसे महत्वपूर्ण समय पर अपना पर्सनल बेस्ट थ्रो किया. उनके साथ पोडियम साझा करना शानदार अनुभव है.' नीरज ने यह भी कहा कि कठिन मौसम के बावजूद उन्होंने अपना सीजन बेस्ट प्रदर्शन किया और उनकी वापसी सही दिशा में आगे बढ़ रही है l  

आखिरी थ्रो ने बदल दी किस्मत
कॉमनवेल्थ गेम्स में पदार्पण कर रहे यशवीर सिंह ने प्रतियोगिता का सबसे रोमांचक पल अपने नाम किया. पहले पांच प्रयासों तक वह पदक की दौड़ में पीछे थे, लेकिन छठे और आखिरी प्रयास में 85.41 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ (PB) थ्रो कर उन्होंने कांस्य पदक जीत लिया. इस थ्रो के साथ उन्होंने अपना पुराना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 83.72 मीटर भी तोड़ दिया. यश ने पूर्व विश्व चैम्पियन एंडरसन पीटर्स और मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन अरशद नदीम जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ा l  

यशवीर सिंह ने बताया कि शुरुआती पांच प्रयास उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे थे. यशवीर कहते हैं, 'शुरुआत में मेरा थ्रो करीब 81 मीटर तक ही जा रहा था. मैंने देखा कि ब्रॉन्ज मेडल की दूरी 82 मीटर के आसपास है. मैंने खुद से कहा कि मैं इससे आगे फेंक सकता हूं. पहले पांच थ्रो अच्छे नहीं रहे, इसलिए आखिरी प्रयास में मैंने पूरी ताकत झोंक दी. वही थ्रो मुझे पहला अंतरराष्ट्रीय पदक दिला गया l

यशवीर सिंह का ऐसा रहा है करियर
यशवीर सिंह 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा के गृह प्रदेश हरियाणा से आते हैं. साल 2022 में इंडियन अंडर-20 फेडरेशन कप में नीरज चोपड़ा का मीट रिकॉर्ड तोड़कर पहली बार सुर्खियां बटोरी थीं. इसी प्रतियोगिता में उन्होंने पहली बार 80 मीटर का आंकड़ा भी पार किया था. 2025 एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (गुमी) में यशवीर ने 82.57 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पांचवां स्थान हासिल किया था. इसके बाद जून 2025 में ताशकंद में आयोजित जी अर्जुमानोव मेमोरियल प्रतियोगिता में 78.29 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता l  

हालांकि नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 में यशवीर सिंह 79.65 मीटर के थ्रो के साथ आठवें स्थान पर रहे, जबकि भुवनेश्वर में आयोजित इंडियन ओपन वर्ल्ड एथलेटिक्स ब्रॉन्ज लेवल कॉन्टिनेंटल टूर में 78.53 मीटर के थ्रो के साथ छठे स्थान पर फिनिश किया. उसी साल टोक्यो में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में यशवीर 77.51 मीटर का थ्रो ही कर सके और फाइनल में जगह नहीं बना पाए. लगातार मेहनत का नतीजा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देखने को मिला, जहां उन्होंने अपने करियर का पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय पदक जीत लिया l

यह 2026 सीजन में नीरज चोपड़ा की सिर्फ दूसरी प्रतियोगिता थी. मुश्किल मौसम और तेज हवाओं के बीच उन्होंने दूसरे प्रयास में 85.83 मीटर का थ्रो किया, जो इस साल उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. हालांकि वह 2018 की तरह गोल्ड नहीं जीत सके, लेकिन इस सिल्वर के साथ उन्होंने अपने करियर में एक और बड़ा अंतरराष्ट्रीय पदक जोड़ लिया l

गोल्ड श्रीलंका के रुमेश पथिरागे के नाम रहा, जिन्होंने 89.75 मीटर का थ्रो किया, लेकिन भारत के लिए यह मुकाबला कई मायनों में यादगार बन गया. एक तरफ नीरज चोपड़ा ने अपने सीजन बेस्ट प्रदर्शन से शानदार वापसी के संकेत दिए, तो दूसरी तरफ यशवीर सिंह ने यह साबित कर दिया कि भारत के पास नीरज के बाद भी विश्व स्तर पर पदक जीतने वाले जैवलिन थ्रोअर तैयार हैं l  

ओलंपिक चैम्पियन अरशद नदीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेन्स जैवलिन थ्रो स्पर्धा में पाकिस्तान के स्टार एथलीट और मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन अरशद नदीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. बर्मिंघम 2022 में रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीतने वाले अरशद इस बार अपने खिताब का बचाव भी नहीं कर सके. तीन प्रयासों के बाद वह सिर्फ 77.41 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो ही कर पाए और नौवें स्थान पर रहकर टॉप-8 से बाहर हो गए l  

अरशद नदीम की शुरुआत ही खराब रही. उनका पहला प्रयास फाउल हो गया. दूसरे प्रयास में उन्होंने 77.41 मीटर का थ्रो किया, लेकिन तब तक नीरज चोपड़ा, रोहित यादव समेत कई खिलाड़ी 80 मीटर से आगे निकल चुके थे. तीसरे और आखिरी प्रयास में उन्हें वापसी की उम्मीद थी, लेकिन उनका भाला सिर्फ 75.39 मीटर दूर ही जा सका. इसके साथ ही वह शीर्ष-8 में जगह नहीं बना पाए और मुकाबले से बाहर हो गए l  

यही अरशद नदीम चार साल पहले कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 90.18 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो कर चैम्पियन बने थे. यह ना सिर्फ कॉमनवेल्थ गेम्स का नया रिकॉर्ड था, बल्कि किसी पाकिस्तानी जैवलिन थ्रोअर का बेस्ट प्रदर्शन भी था. वह 90 मीटर की दूरी पार करने वाले पहले साउथ एशियाई जैवलिन थ्रोअर भी बने थे. लेकिन ग्लासगो में वही अरशद अपनी पुरानी लय से कोसों दूर नजर आए l  

पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद से अरशद नदीम का करियर मुश्किल दौर से गुजर रहा है. फिटनेस समस्याओं के कारण उन्हें सर्जरी करानी पड़ी और वह लंबे समय तक प्रतियोगिताओं से बाहर रहे. 2026 सीजन में उनकी वापसी भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही l

Share196Tweet123SendShareSend
News Desk

News Desk

Recent Posts

  • तुषार कपूर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, मांगे 5 करोड़ रुपये
  • बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला, 3 गंभीर रूप से घायल
  • ओमान के पास भारतीय कार्गो शिप पर हमला, गुजरात के नाविक की मौत
  • नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, एक की मौत
  • Google का बड़ा खुलासा! 13 लाख एंड्रॉयड डिवाइस में मिला खतरनाक मैलवेयर

Recent Comments

No comments to show.
Swatantra Baat

© 2024 Swatantra Baat.

Navigation

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • खेल
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • फिल्म जगत
    • टेलिविज़न
  • जीवन शैली
    • फूड
    • फैशन
    • सेहत
    • पर्यटन
  • धर्म संसार
  • ई-पेपर

© 2024 Swatantra Baat.