• Latest
  • Trending
  • All
  • न्यूज
  • बिजनेस
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • जीवन शैली
  • राज्य
आधुनिक तकनीक और नवाचार से अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई दिशा : आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी….

October 27, 2026
Uttarakhand News : खटीमा में 12 नवंबर को जुटेंगे लोग, मध्य प्रदेश CM मोहन यादव करेंगे जनता से खुला संवाद…..

November 11, 2026
मोबाइल ऐप से बुकिंग और टोकन के आधार पर मिलेगा रासायनिक उर्वरक…..

महतारी वंदन योजना से सीमा चौहान को मिला आर्थिक संबल, आसान हुई परिवार की जरूरतें…..

टोकन शुरू होने के पहले दिन ही जशपुर में 462 किसानों ने तुंहर टोकन ऐप से लिया टोकन, समर्थन मूल्य पर धान बेचने जिले के 53,378 किसानों का पंजीयन….

खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत ग्राम पहांदा में कृषक जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न….

खैरागढ़ जिले में 21 नए धान उपार्जन केंद्र खुले, अब 72 केंद्रों में होगी समर्थन मूल्य पर खरीदी…..

लोईंग में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हेल्थ मेला शिविर का किया निरीक्षण, नशा मुक्ति केंद्र की सुविधाओं की दी जानकारी…..

जनजातीय लोक नृत्य और लोक कलाओं की प्रस्तुतियों से जीवंत हुई समृद्ध सांस्कृतिक विरासत…..

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक…..

स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत…

Microsoft ने Nvidia को पछाड़ा, बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

कोरोना के नए वेरिएंट PJ.2.1 ने बढ़ाई चिंता, जानिए कितना खतरनाक है यह वायरस

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Thursday, November 12, 2026
Swatantra Baat
  • होम
  • न्यूज
    • All
    • crime

    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    त्योहारी मिठास में घुला जहर: सिद्धार्थनगर में गोलगप्पे खाने से 150 से अधिक ग्रामीण बीमार, 18 मासूम पीआईसीयू में भर्ती

    लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क दुर्घटना: बेकाबू होकर पलटी तेज रफ्तार बस, 3 मुसाफिरों की दर्दनाक मौत, 44 घायल अस्पताल में भर्ती

    शाहजहांपुर में शराब के विवाद में उजड़ा परिवार: सनकी पति ने पत्नी का घोंटा गला, मासूम बेटी पर भी किया जानलेवा हमला, आरोपी हिरासत में

    गाजियाबाद के डासना गेट पर देर रात भड़की भीषण आग: ताला तोड़कर निकाले गए गैस सिलेंडर, अग्निशमन दस्ते की सूझबूझ से टला भयानक विस्फोट

    दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई जहरीली तो अखिलेश यादव ने बोला तीखा हमला: ‘झूठे आंकड़ों से सांसों का संकट नहीं छुपा सकती भाजपा सरकार’

    राम मंदिर पर फिर गरमाई यूपी की सियासत: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- ‘सच्चे सनातनी नहीं हैं अखिलेश’, दयाशंकर सिंह ने याद दिलाया कारसेवकों पर गोलीबारी का इतिहास

    खेतों में आग लगाने का झंझट खत्म: यूपी में बायोगैस ऊर्जा का जरिया बनी पराली, योगी सरकार के मॉडल से किसानों को मिली नई आय और मुफ्त जैविक खाद

    योगी सरकार का मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार: यूपी के सभी 18 मंडलों में शुरू हुईं हाईटेक लैब, अब चंद दिनों में बेनकाब होंगे नकली दवा और खाद्य कारोबारी

    मुसीबत में घिरे धीरेंद्र शास्त्री: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर यादव महासभा का फूटा गुस्सा, कथा कार्यक्रमों पर रोक और FIR की मांग

    यूपी सरकार का बड़ा फैसला: प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने पर मिलेंगे 8 लाख, फसल और पशुधन नुकसान के मुआवजे में भी भारी इजाफा

  • मनोरंजन
    • All
    • खेल
    IPL जैसी प्राइवेट क्रिकेट लीगों पर ICC का शिकंजा? 2035 तक के क्रिकेट का बनेगा रोडमैप

    पंजाब किंग्स में शामिल होते ही हार्दिक पंड्या का बयान, बोले- श्रेयस अय्यर ही मेरे कप्तान

    IPL 2027 से पहले बड़ा उलटफेर, हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत समेत 10 खिलाड़ियों की बदली टीमें

    शुभमन गिल नंबर-1 पर कायम, फिर भी हुआ नुकसान; रोहित शर्मा की रैंकिंग भी गिरी

    लाहौर में जहरीले स्मॉग का असर, पाकिस्तान-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच रावलपिंडी शिफ्ट

    जनवरी में हो सकता है IPL! हर्ष गोयनका ने किया ललित मोदी और जूही चावला की मांग का समर्थन

    हार्दिक पंड्या की MI से विदाई! पंजाब किंग्स में होंगे शामिल, अर्शदीप सिंह मुंबई के नए खिलाड़ी

    IPL 2028 में बड़ा बदलाव! पुणे और वडोदरा की हो सकती है एंट्री, 12 टीमों के बीच होगा मुकाबला

    उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा, केपटाउन से पहले पोर्ट एलिजाबेथ टेस्ट में भी हुई थी बॉल टेंपरिंग

    उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा, केपटाउन से पहले पोर्ट एलिजाबेथ टेस्ट में भी हुई थी बॉल टेंपरिंग

  • जीवन शैली
    पुरुषों में भी तेजी से बढ़ रही इनफर्टिलिटी, इन बीमारियों के चलते अस्पतालों के चक्कर काट रहे लोग

    सर्दियों में मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी रूखी रहती है त्वचा? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 9 गलतियां

    ठंडा-गर्म खाते ही दांतों में क्यों होती है झनझनाहट? जानें सेंसिटिविटी के कारण और बचाव

    अलसी और नींबू से घर पर बनाएं नेचुरल स्किन जेल, झुर्रियों और फाइन लाइन्स से पाएं छुटकारा

    5 मिनट की टैपिंग थेरेपी से कम होगा तनाव? जानें EFT तकनीक कैसे सुधार सकती है मूड और मानसिक शांति

    सर्दियों में चेहरे पर कौन सा तेल लगाना सही? नारियल से रोजहिप ऑयल तक, जानें डर्मेटोलॉजिस्ट की राय

    सोते समय लोग क्यों करते हैं बड़बड़ाना? जानें Sleep Talking के पीछे की वजह और कब सतर्क होना जरूरी

    घर पर बनाएं नीम और एलोवेरा का होममेड जेल, पिंपल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा पाने में मिलेगी मदद

  • धर्म संसार
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Swatantra Baat
No Result
View All Result
Home न्यूज देश

आधुनिक तकनीक और नवाचार से अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई दिशा : आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी….

by News Desk
October 27, 2026
in देश, न्यूज
0
आधुनिक तकनीक और नवाचार से अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई दिशा : आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी….
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on Facebook

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल को आधुनिक तकनीक, नवाचार और बेहतर प्रबंधन के माध्यम से आर्थिक रूप से सुदृढ़, आत्मनिर्भर तथा बहुआयामी अधोसंरचना विकास संस्था के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी उद्देश्य से मंडल द्वारा नवा रायपुर अटल नगर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद के ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रदेशभर से आए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आधुनिक निर्माण तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), वित्तीय प्रबंधन, संपदा प्रबंधन, टाउन प्लानिंग स्कीम तथा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) सहित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

आधुनिक तकनीक और नवाचार से अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई दिशा

कार्यशाला को संबोधित करते हुए आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि बदलते समय और विकास की बढ़ती आवश्यकताओं के अनुरूप मंडल को अपनी कार्यप्रणाली, तकनीकी दक्षता और कार्यक्षेत्र का विस्तार करना होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार मंडल को आर्थिक रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर संस्था के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, नवाचार, बेहतर वित्तीय प्रबंधन और परिणामोन्मुखी कार्यसंस्कृति अपनाकर मंडल प्रदेश में अधोसंरचना विकास को नई दिशा दे सकता है।

आधुनिक तकनीक और नवाचार से अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई दिशा

*आवास निर्माण के साथ अधोसंरचना विकास की बड़ी परियोजनाओं में भी अपनी पहचान बनाए मंडल : मंत्री श्री चौधरी*

मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के पास अनुभवी अभियंताओं, तकनीकी अधिकारियों और कर्मचारियों का बड़ा मानव संसाधन उपलब्ध है। इस विशेषज्ञता और अनुभव का उपयोग केवल आवास निर्माण तक सीमित नहीं रहना चाहिए। मंडल को सड़क, पुल-पुलिया, खेल परिसर, स्टेडियम, सार्वजनिक भवन, टाउन प्लानिंग तथा शहरी पुनर्विकास जैसी परियोजनाओं के निर्माण में भी विशेषज्ञ संस्था के रूप में अपनी पहचान स्थापित करनी होगी।

उन्होंने कहा कि मंडल को अपनी तकनीकी और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का विस्तार करते हुए अन्य राज्यों की निविदाओं में भी भागीदारी के अवसर तलाशने चाहिए। इसके लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को आधुनिक निर्माण तकनीकों, बेहतर परियोजना प्रबंधन, वित्तीय अनुशासन और गुणवत्ता नियंत्रण के क्षेत्र में निरंतर अपनी दक्षता बढ़ानी होगी।

मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि मंडल की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। राज्य सरकार के सहयोग से मंडल की लगभग 700 करोड़ रुपये की ऋण देनदारी समाप्त की गई है। इसके साथ ही वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस-2) योजना तथा प्रभावी विपणन प्रयासों के माध्यम से लंबे समय से रिक्त पड़ी आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियों के विक्रय को गति मिली है।

उन्होंने कहा कि भविष्य की आवासीय परियोजनाओं में वास्तविक मांग का आकलन, निर्माण की गुणवत्ता, वित्तीय व्यवहार्यता और नागरिक सुविधाओं को विशेष प्राथमिकता दी जानी चाहिए। सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी), टाउन प्लानिंग स्कीम तथा पुनर्विकास जैसे नवाचारी मॉडल अपनाकर मंडल अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में अपनी भूमिका का विस्तार कर सकता है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से नवाचार, आधुनिक तकनीक और परिणामोन्मुखी कार्यसंस्कृति को अपनाने का आह्वान किया।

*अधिनियम संशोधन से मंडल के कार्यक्षेत्र, सोच और जिम्मेदारियों में व्यापक बदलाव का अवसर : अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव*

मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के रूप में विस्तार संस्था के लिए एक महत्वपूर्ण परिवर्तन है। दिनांक 24 अप्रैल 2026 को छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित अधिनियम संशोधन के माध्यम से मंडल के नाम एवं कार्यक्षेत्र का विस्तार किया गया है। यह परिवर्तन केवल संस्था के नाम या अधिनियम में संशोधन तक सीमित नहीं है, बल्कि मंडल की कार्यशैली, सोच, जिम्मेदारियों और भविष्य की संभावनाओं में व्यापक बदलाव का अवसर है।

उन्होंने कहा कि मंडल को अब आवास निर्माण के साथ नगर विकास और विभिन्न अधोसंरचना परियोजनाओं के क्षेत्र में भी अपनी भूमिका बढ़ानी है। इस परिवर्तन को सफल बनाने के लिए प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को नई तकनीक, नवाचार, बेहतर प्रबंधन तथा परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण अपनाना होगा।

श्री सिंह देव ने कहा कि पिछले लगभग 18 महीनों में संपत्ति विक्रय, राजस्व अर्जन और नई परियोजनाओं के क्षेत्र में मंडल ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ओटीएस योजना और प्रभावी विपणन प्रयासों से लंबे समय से अविक्रित संपत्तियों के विक्रय में तेजी आई है। मंडल द्वारा बकायादारों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से विलंबित अवधि की ब्याज राशि में 50 प्रतिशत तथा जलकर पर भारित सरचार्ज राशि में भी 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बकाया राशि की वसूली के लिए फील्ड स्तर पर प्रभावी प्रयास किए जाएं तथा शून्य बकाया राशि के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में गंभीरता से कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि मंडल की आर्थिक सुदृढ़ता के लिए संपत्तियों का प्रभावी प्रबंधन, राजस्व अर्जन और बकाया वसूली अत्यंत आवश्यक है।

*पीपीपी, टाउन प्लानिंग और पुनर्विकास मॉडल से अधोसंरचना विकास को मिलेगी गति*

मंडल अध्यक्ष श्री सिंह देव ने कहा कि तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था में अधोसंरचना निर्माण की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए केवल सरकारी बजट पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। इसके लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी), टाउन प्लानिंग स्कीम (टीपीएस), पुनर्विकास तथा अन्य नवाचारी वित्तीय मॉडल अपनाने की आवश्यकता है। इन व्यवस्थाओं के माध्यम से मंडल नई परियोजनाओं को गति देने के साथ अपनी वित्तीय क्षमता का भी विस्तार कर सकता है।

उन्होंने कहा कि मंडल का उद्देश्य प्रदेश के सभी 33 जिलों में नागरिकों को बेहतर सुविधाओं से युक्त व्यवस्थित, सुरक्षित और आधुनिक आवासीय परिसर उपलब्ध कराना है। नई आवासीय योजनाओं में केवल भवन निर्माण ही नहीं, बल्कि उद्यान, बाजार, सामुदायिक सुविधाएं, पर्यावरण संरक्षण और इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन जैसी आधुनिक सुविधाओं के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

*प्रशिक्षण से बढ़ेगी अधिकारियों की तकनीकी दक्षता और कार्यक्षमता : आयुक्त श्री अवनीश कुमार शरण*

मंडल आयुक्त श्री अवनीश कुमार शरण ने कहा कि आधुनिक तकनीक और अधोसंरचना विकास की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप अधिकारियों एवं कर्मचारियों का निरंतर क्षमता विकास आवश्यक है। इस प्रकार की प्रशिक्षण कार्यशालाएं अधिकारियों को नवीन तकनीकों, प्रबंधन पद्धतियों और कार्यप्रणालियों से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

उन्होंने कहा कि कार्यशाला में प्राप्त ज्ञान का उपयोग अधिकारियों को अपने कार्यक्षेत्र में करना चाहिए, ताकि मंडल की परियोजनाओं में निर्माण गुणवत्ता, समयबद्धता, वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित आधुनिक तकनीकों का उचित उपयोग प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने में सहायक होगा।

श्री शरण ने अधिकारियों-कर्मचारियों से जिम्मेदारी, नवाचार और टीमवर्क की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को मंडल की कार्यक्षमता बढ़ाने तथा नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में सक्रिय योगदान देना चाहिए।

*आईआईएम, आईआईआईटी और एनआईटी के विशेषज्ञों ने सुशासन, एआई और आधुनिक निर्माण तकनीकों पर साझा किए विचार*

कार्यशाला में देश के प्रतिष्ठित तकनीकी एवं प्रबंधन संस्थानों के विशेषज्ञों ने विभिन्न विषयों पर अधिकारियों-कर्मचारियों का मार्गदर्शन किया।

आईआईएम रायपुर के निदेशक डॉ. संजीव पाराशर ने गुड गवर्नेंस अर्थात सुशासन और प्रभावी प्रशासनिक प्रबंधन पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने महाभारत के विभिन्न पात्रों का उल्लेख करते हुए राजधर्म और व्यक्ति के कर्तव्यों की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने प्रशासनिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और बेहतर प्रबंधन की आवश्यकता पर जोर दिया।

आईआईआईटी नवा रायपुर के प्रोफेसर डॉ. श्रीनिवास के.जी. ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और उसके व्यावहारिक उपयोग के संबंध में जानकारी दी। वहीं एनआईटी रायपुर के प्रोफेसर डॉ. जी.डी. रामटेकर ने स्ट्रक्चरल डिजाइन, आरसीसी संरचनाओं की मजबूती तथा आधुनिक निर्माण तकनीकों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यशाला में आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद तथा मंडल आयुक्त श्री अवनीश कुमार शरण ने मंडल की वर्तमान गतिविधियों, कार्यों के विस्तार और भविष्य की संभावनाओं से संबंधित विषयों पर अपने विचार साझा किए।

इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों तथा मंडल के विशेषज्ञों द्वारा नेतृत्व क्षमता, सुशासन, वित्तीय जोखिम प्रबंधन, संपदा प्रबंधन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आरसीसी संरचनाओं की मजबूती और आधुनिक परियोजना विपणन सहित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला का उद्देश्य मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रशासनिक प्रबंधन और अधोसंरचना विकास के नए अवसरों से परिचित कराते हुए उनकी तकनीकी दक्षता, निर्णय क्षमता और कार्यकुशलता को सुदृढ़ बनाना था।

इस अवसर पर आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद, मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव, आयुक्त श्री अवनीश कुमार शरण, अपर आयुक्त श्री हर्ष कुमार जोशी, श्री अजीत सिंह पटेल, श्री एम.डी. पनारिया, श्री एस.के. भगत, सीईओ श्री बी.बी. सिंह, सीएओ श्रीमती पूजा शुक्ला मिश्रा, स्टाफ ऑफिसर श्री अरुण कुमार वंजारी सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी, अभियंता, तकनीकी विशेषज्ञ तथा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share196Tweet123SendShareSend
News Desk

News Desk

Recent Posts

  • Uttarakhand News : खटीमा में 12 नवंबर को जुटेंगे लोग, मध्य प्रदेश CM मोहन यादव करेंगे जनता से खुला संवाद…..
  • मोबाइल ऐप से बुकिंग और टोकन के आधार पर मिलेगा रासायनिक उर्वरक…..
  • महतारी वंदन योजना से सीमा चौहान को मिला आर्थिक संबल, आसान हुई परिवार की जरूरतें…..
  • टोकन शुरू होने के पहले दिन ही जशपुर में 462 किसानों ने तुंहर टोकन ऐप से लिया टोकन, समर्थन मूल्य पर धान बेचने जिले के 53,378 किसानों का पंजीयन….
  • खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत ग्राम पहांदा में कृषक जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न….

Recent Comments

No comments to show.
Swatantra Baat

© 2024 Swatantra Baat.

Navigation

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • खेल
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • फिल्म जगत
    • टेलिविज़न
  • जीवन शैली
    • फूड
    • फैशन
    • सेहत
    • पर्यटन
  • धर्म संसार
  • ई-पेपर

© 2024 Swatantra Baat.