एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया घोषित, हरमनप्रीत कौर संभालेंगी गोल्ड बचाने की कमान
नोएडा की ऊंची इमारतों में ‘विस्फोटक’ गर्मी: 21वीं मंजिल पर AC ब्लास्ट से तीन फ्लैट जलकर खाक, शहर में मचा हड़कंप
शुक्रताल में मातम: गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं पर टूटा दुखों का पहाड़, 10 साल की बच्ची समेत 3 की डूबने से दर्दनाक मौत
नाम बदलकर मंदिर में रचाई शादी, फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल: लखनऊ में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला
यूपी में आग से सुरक्षा पर CM योगी का ‘जीरो टॉलरेंस’: फायर NOC खत्म होने से पहले जारी होगा अलर्ट, अस्पतालों और होटलों पर विशेष निगरानी
FIFA World Cup 2026: ब्राजील बचा, जर्मनी-नीदरलैंड्स बाहर! नॉकआउट में दिग्गज टीमों का बड़ा पतन
एटा में शिक्षा का मंदिर बना कत्लगाह: कॉलेज क्लर्क की निर्मम हत्या, कार की डिग्गी में लावारिस मिली लाश, प्रिंसिपल गिरफ्तार
चीन ने बनाया दुनिया का सबसे ऊंचा डैम, 315 मीटर ऊंचे पावर स्टेशन से बनेगी 7.7 अरब यूनिट बिजली
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा दावा, स्टालिन बोले- थलपति विजय की सरकार बनने से पहले ही खत्म हो जाएगी चर्चा
तंबाकू कंपनी का बड़ा फैसला, 9,000 कर्मचारियों की होगी छंटनी! वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Wimbledon 2026: सेरेना विलियम्स की धमाकेदार वापसी, वाइल्ड कार्ड से मिली एंट्री; पहले दौर में 20 साल की खिलाड़ी से मुकाबला
PM मोदी की कैबिनेट में हो सकता है बड़ा फेरबदल, कौन होगा बाहर और किन नए चेहरों को मिल सकता है मौका?

Dehradun: मानकों के विपरीत संचालित 79 और होमस्टे के पंजीकरण निरस्त, अनियमितताओं पर अब तक 96 पर कार्रवाई

491
SHARES
1.4k
VIEWS

जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि अप्रैल में ऑपरेशन सफाई शुरू किया गया था। जिन होमस्टे के खिलाफ कार्रवाई की गई है उनके नाम वेबसाइट से भी हटाए जा रहे हैं। ताकि लोगों में किसी प्रकार का भ्रम न रहे। जिला प्रशासन की पांच मजिस्ट्रेट टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में अब तक 136 निरीक्षण किए हैं।

कई इकाइयां लीज और किराये पर संचालित

जांच में पाया गया कि कई होमस्टे नियमों के विपरीत होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की तरह संचालित किए जा रहे थे। पहले चरण में 17 और दूसरे चरण में अब 79 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त किए गए। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर अग्निशमन उपकरण नहीं मिले, खाद्य लाइसेंस अनुपलब्ध पाए गए और कई इकाइयां लीज और किराये पर संचालित होती मिलीं

कई होमस्टे में स्वामी का निवास भी नहीं पाया गया और निर्धारित क्षमता से अधिक कमरे संचालित किए जा रहे थे। कुछ होमस्टे में रातभर नियम विरुद्ध बार संचालन, तेज ध्वनि में डीजे और गैरकानूनी गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिली थीं।

इन स्थानों पर उपद्रवी प्रवृत्ति के लोगों के ठहरने, नशे की हालत में हुड़दंग, तेज रफ्तार वाहन चलाने और हथियारों से फायरिंग जैसी घटनाएं भी सामने आई थीं जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। जिलाधिकारी ने बताया कि होमस्टे योजना का मूल उद्देश्य स्थानीय संस्कृति, पारंपरिक व्यंजनों और स्थानीय लोगों की आय को बढ़ावा देना है, लेकिन कुछ लोग इसे व्यावसायिक होटल के रूप में चला रहे थे।