नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन
सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, शिवसेना नेताओं ने प्रतियां फाड़ीं; बैन की उठी मांग
ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत
इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया
दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब
सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां
सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता
भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा…..
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी…
विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम- राज्यपाल रमेन डेका….
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर….
Wednesday, November 18, 2026

धामी सरकार का ‘जन-जन के द्वार’ अभियान: हर समस्या का त्वरित समाधान

492
SHARES
1.4k
VIEWS
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घर-आंगन तक पहुंचकर करना है।

इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में चार जुलाई से 15 दिन का ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान संचालित किया जा रहा है।

अभियान के पहले तीन दिनों में ही हजारों लोगों ने जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर आयोजित विशेष शिविरों का लाभ उठाया।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयोजित इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौके पर ही जन शिकायतों का निस्तारण कर रहे हैं।

लाभार्थियों को समाज कल्याण पेंशन, आयुष्मान कार्ड, राजस्व विभाग के प्रमाणपत्र, कृषि उपकरण, बीज तथा स्वास्थ्य परीक्षण के बाद आवश्यक चिकित्सा उपकरण भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इसके साथ ही सड़क, बिजली, पेयजल और अन्य स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए भी संबंधित विभाग तत्काल कार्रवाई कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। विभागीय अधिकारी स्वयं लोगों तक पहुंचकर उनकी शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें, यही इस अभियान का मूल उद्देश्य है

पिछले अभियान में पांच लाख से अधिक लोगों की भागीदारी

प्रदेश सरकार ने गत दिसंबर में भी 45 दिनों का ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान चलाया था। इस दौरान प्रदेशभर में 681 शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 5.33 लाख से अधिक नागरिकों ने भागीदारी की।

अभियान के दौरान करीब 33 हजार जन शिकायतों का त्वरित समाधान किया गया। प्रभावी जनसेवा और सुशासन के इस मॉडल को गवर्नेंस की उत्कृष्ट पहल के रूप में भी सराहा गया।

“राज्य सरकार का उद्देश्य है कि जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के माध्यम से प्रशासन स्वयं लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहा है। साथ ही पात्र लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। हमारी सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मंत्र के साथ जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।”

– पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड