• Latest
  • Trending
  • All
  • न्यूज
  • बिजनेस
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • जीवन शैली
  • राज्य
भवानीपुर से ज्यादा TMC को क्यों डरा रहा फलता का नतीजा? बंगाल की राजनीति में नए संकेत

May 26, 2026
यूपी-पंजाब समेत 17 राज्यों में अपडेट होगी वोटर लिस्ट

October 16, 2026
संघ समारोह में धनखड़ को न्योता, सियासी अटकलें तेज

October 15, 2026
27 अक्टूबर से गैरसैंण में गूंजेंगे जनहित के मुद्दे, 31 विधायकों ने लगाए 426 सवाल।

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, जान से मारने की साजिश का आरोप

हिंदू से इस्लाम अपनाने वालों को OBC आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं? सुप्रीम कोर्ट का अहम रुख

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने मांगी थी माफी या नहीं? सॉलिसिटर जनरल ने बताई कोर्टरूम की पूरी बात

CJP को CP में तिरंगा फहराने की मिल सकती है अनुमति, दिल्ली पुलिस ने रखी ये शर्त

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिलीं माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी की सदस्य, उप मुख्यमंत्री ने एनपीओपी प्रमाणन मिलने पर दी बधाई….

किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 17 राज्यों की वोटर लिस्ट में होगा विशेष संशोधन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से नागलोक क्षेत्र को बड़ी सौगात, समडमा में 2.91 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा विद्युत सब स्टेशन…..

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Friday, October 16, 2026
Swatantra Baat
  • होम
  • न्यूज
    • All
    • crime
    • देश
    • बिजनेस
    • राजनीति
    • विदेश
    यूपी-पंजाब समेत 17 राज्यों में अपडेट होगी वोटर लिस्ट

    यूपी-पंजाब समेत 17 राज्यों में अपडेट होगी वोटर लिस्ट

    संघ समारोह में धनखड़ को न्योता, सियासी अटकलें तेज

    संघ समारोह में धनखड़ को न्योता, सियासी अटकलें तेज

    27 अक्टूबर से गैरसैंण में गूंजेंगे जनहित के मुद्दे, 31 विधायकों ने लगाए 426 सवाल।

    27 अक्टूबर से गैरसैंण में गूंजेंगे जनहित के मुद्दे, 31 विधायकों ने लगाए 426 सवाल।

    उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, जान से मारने की साजिश का आरोप

    उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, जान से मारने की साजिश का आरोप

    उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, जान से मारने की साजिश का आरोप

    उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, जान से मारने की साजिश का आरोप

    हिंदू से इस्लाम अपनाने वालों को OBC आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं? सुप्रीम कोर्ट का अहम रुख

    हिंदू से इस्लाम अपनाने वालों को OBC आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं? सुप्रीम कोर्ट का अहम रुख

    सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने मांगी थी माफी या नहीं? सॉलिसिटर जनरल ने बताई कोर्टरूम की पूरी बात

    सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने मांगी थी माफी या नहीं? सॉलिसिटर जनरल ने बताई कोर्टरूम की पूरी बात

    CJP को CP में तिरंगा फहराने की मिल सकती है अनुमति, दिल्ली पुलिस ने रखी ये शर्त

    CJP को CP में तिरंगा फहराने की मिल सकती है अनुमति, दिल्ली पुलिस ने रखी ये शर्त

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिलीं माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी की सदस्य, उप मुख्यमंत्री ने एनपीओपी प्रमाणन मिलने पर दी बधाई….

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिलीं माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी की सदस्य, उप मुख्यमंत्री ने एनपीओपी प्रमाणन मिलने पर दी बधाई….

    किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

  • राज्य
    • All
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    ‘दूसरों की शादी में कब तक बनेंगे सहबाला?’ ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर सीधा प्रहार, कहा- 2027 में यूपी से मिट जाएगा सपा का वजूद

    मेरठ का चर्चित नीला ड्रम मर्डर केस: सौरभ राजपूत हत्याकांड में पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा

    यूपी पंचायत चुनाव पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का सख्त फैसला: 3 महीने में पूरी हो मतदान प्रक्रिया, मौजूदा प्रधान ही संभालेंगे प्रशासक का जिम्मा

    आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी निर्माण में 416 करोड़ के हेरफेर का खुलासा, यूपी पुलिस ने दर्ज किया नया केस

    मेरठ में दर्दनाक सड़क हादसा: नवजात की दवा लेकर लौट रहे दंपति को एलपीजी ट्रक ने रौंदा, मां और 8 दिन के मासूम की मौके पर मौत

    मैनपुरी में 14 वर्षीय दलित किशोरी से दरिंदगी: पॉक्सो कोर्ट ने 50 साल के महावीर यादव को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 1 लाख का जुर्माना

    नोएडा में करीब एक दर्जन नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, साइबर सेल और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    नवरात्र पर सीएम योगी का आह्वान: जब सुरक्षित और स्वावलंबी होगी नारी, तभी साकार होगा ‘विकसित उत्तर प्रदेश’

    लखनऊ में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे मंत्री एके शर्मा: ग्राउंड जीरो पर लिया जायजा, अफसरों को सख्त चेतावनी—’राहत कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं’

    यूपी में मिलावटखोरों पर शिकंजा: नवरात्रि से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का महाअभियान, 20 हजार किलो से अधिक खाद्य सामग्री जब्त

  • मनोरंजन
    • All
    • खेल
    टी20 इंटरनेशनल में छक्कों का महारिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम, भारत दूसरे नंबर पर; टॉप-5 टीमों की लिस्ट

    Imran Khan News: देश छोड़ने के नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट जाएंगे एक्टर, जानें क्या है पूरा मामला

    जसप्रीत बुमराह को लेकर टीम इंडिया का बड़ा प्लान, सिर्फ टेस्ट क्रिकेट पर करेंगे फोकस

    अभिषेक शर्मा ने T20I में रचा इतिहास, छक्कों के मामले में सूर्यकुमार यादव को पछाड़ा

    IPL 2027: रोहित शर्मा की फिर होगी मुंबई इंडियंस में वापसी? हार्दिक पंड्या की कप्तानी पर संकट

    रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की राष्ट्रपति भवन में होगी स्क्रीनिंग? फिल्म देखने पहुंचेंगे नेता

    IND vs WI T20: हैदराबाद में टीम इंडिया का धमाका, 297 रन का रिकॉर्ड; अब 300 के आंकड़े पर नजर

    अफगानिस्तान के पुछल्ले बल्लेबाजों का कमाल, बांग्लादेश के हाथ से फिसली जीत; टेस्ट मैच ड्रॉ

    IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजी कोच बने युवराज सिंह

    WTC पॉइंट्स टेबल: ऑस्ट्रेलिया नंबर-1, भारत बांग्लादेश से पीछे

    WTC पॉइंट्स टेबल: ऑस्ट्रेलिया नंबर-1, भारत बांग्लादेश से पीछे

  • जीवन शैली
    प्याज के छिलके फेंकने की गलती न करें, पौधों से लेकर किचन तक इन 5 तरीकों से आएंगे काम

    45 की उम्र में भी त्वचा दिखेगी जवां? घर पर बनाएं मुल्तानी मिट्टी का नेचुरल फेस पैक

    तंबाकू चबाने वालों के लिए बड़ा खतरा! 2.51 लाख मौतें, 24.1 करोड़ लोग प्रभावित

    फटे और रूखे होंठों से मिलेगा छुटकारा, घर पर ऐसे बनाएं चुकंदर का नेचुरल लिप बाम

    Gen Z ने शराब से बनाई दूरी, लेकिन सीनियर लोगों में बढ़ी खपत; रिसर्च में सामने आई वजह

    बारिश में तेजी से झड़ रहे बाल? प्याज के रस की ये ट्रिक करें, जड़ों से मजबूत होंगे बाल

    फटे होंठों से हैं परेशान? घर पर बनाएं 2 चीजों से नेचुरल लिप बाम

    बालों की चमक और सॉफ्टनेस के लिए लगाएं दही, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल

    घर पर बनाएं शुद्ध आंवला तेल, गिरते बाल और डैंड्रफ से मिलेगा छुटकारा

    ग्लोइंग स्किन के लिए बनाएं चुकंदर के आइस क्यूब्स, जानें बनाने और लगाने का तरीका

  • धर्म संसार
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Swatantra Baat
No Result
View All Result
Home न्यूज

भवानीपुर से ज्यादा TMC को क्यों डरा रहा फलता का नतीजा? बंगाल की राजनीति में नए संकेत

by News Desk
May 26, 2026
in न्यूज, राजनीति
0
भवानीपुर से ज्यादा TMC को क्यों डरा रहा फलता का नतीजा? बंगाल की राजनीति में नए संकेत
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on Facebook

कलकत्ता

पश्चिम बंगाल में फलता विधानसभा सीट पर हुए पुनर्मतदान के नतीजों ने पूरे राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार देबांशू पांडा ने इस सीट पर 1.09 लाख से भी ज्यादा वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की है. यह जीत सिर्फ भाजपा की मजबूती को नहीं दिखाती, बल्कि 15 साल सत्ता में बैठी रही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लिए एक ऐसा बड़ा झटका है जिसने पार्टी के भीतर एक गंभीर संकट का इशारा कर दिया है. जहां टीएमसी प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई. ये प्रत्याशी कोई और नहीं, टीएमसी संगठन में सबसे पावरफुल अभिषेक बनर्जी के राइट हैंड मैन कहे जाने वाले जहांगीर खान थे. जिन्होंने आखिरी वक्त मुकाबले से खुद को अलग कर लिया, और अपना वोट भी नहीं डाला। 

ऐसे में यह सवाल तो बनता है कि टीएमसी के लिए ममता बनर्जी की सीट भवानीपुर की हार ज्यादा गंभीर थी, या फलता का नतीजा? भवानीपुर में होने वाले किसी भी राजनैतिक उतार-चढ़ाव को लोग अक्सर ममता बनर्जी के पर्सनल जादू और शहर के वोटर्स के मिजाज से जोड़कर देखते हैं, जहां हार-जीत का अंतर कभी-कभी पार्टी की ढिलाई की वजह से बदल सकता है. लेकिन फलता की हार तृणमूल कांग्रेस की उस 'ग्रासरूट मशीनरी' यानी जमीनी संगठन की नाकामी को सामने लाती है, जिसके दम पर पार्टी पिछले कई सालों से बंगाल पर राज कर रही है. यह हार इसलिए भी ज्यादा चुभने वाली है क्योंकि फलता सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस के 'नंबर दो' और ममता के उत्तराधिकारी अभिषेक बनर्जी के लोकसभा क्षेत्र 'डायमंड हार्बर' का एक मुख्य हिस्सा है। 

इस क्षेत्र के पुराने इतिहास को देखें तो दक्षिण 24 परगना जिला हमेशा से टीएमसी का सबसे मजबूत और अभेद्य गढ़ रहा है. इस जिले ने हमेशा तृणमूल कांग्रेस का बढ़-चढ़कर साथ दिया है. साल 2024 के लोकसभा चुनावों में, जब अभिषेक बनर्जी ने डायमंड हार्बर सीट से रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की थी, तब इसी फलता विधानसभा क्षेत्र ने उन्हें अकेले 1.68 लाख वोटों की बड़ी लीड दी थी. उस चुनाव में अभिषेक बनर्जी का वोट शेयर फलता में लगभग 89% था, यानी  एकतरफा मुकाबला. लेकिन, सिर्फ दो साल के भीतर तृणमूल कांग्रेस का वोट शेयर गिरकर सिर्फ 3.7% पर आ जाना और पार्टी उम्मीदवार का चौथे नंबर पर खिसककर अपनी जमानत तक गंवा देना, किसी भी राजनैतिक पार्टी के लिए बहुत बड़ी नाकामी है. फलता सिर्फ एक विधानसभा सीट नहीं है, बल्कि यह वह इंडस्ट्रियल और ग्रामीण इलाका है जहां टीएमसी का बूथ मैनेजमेंट सबसे अचूक माना जाता था. इस सीट पर मिली करारी हार यह साफ करती है कि पार्टी का वह जमीनी ढांचा, जो कभी हर वोटर के घर तक पकड़ रखता था, अब पूरी तरह से बिखर चुका है। 

अभिषेक का 'डायमंड हार्बर मॉडल' ध्वस्त
यह हार सीधे तौर पर टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की राजनैतिक साख और उनकी लीडरशिप पर बड़ा सवालिया निशान लगाती है. अभिषेक बनर्जी लगातार खुद को पार्टी के मॉडर्नाइजेशन और पार्टी ऑर्गेनाइजेशन में खुद को नए के लीडर के रूप में पेश करते रहे हैं. उन्होंने बार-बार 'डायमंड हार्बर मॉडल' की तारीफ की है. एक ऐसा मॉडल जिसे वे अच्छे गवर्नेंस, तुरंत एक्शन और अचूक चुनावी रणनीति का प्रतीक बताते थे. चुनाव प्रचार के आखिरी दिनों में, 2 मई को अभिषेक बनर्जी ने केंद्रीय नेतृत्व और भाजपा को खुली चुनौती देते हुए कहा था कि भाजपा को उनके डायमंड हार्बर मॉडल में एक मामूली खरोंच लगाने के लिए भी 10 जन्म लेने होंगे, और अगर हिम्मत है तो दिल्ली से अपने नेताओं को बुलाकर फलता में मुकाबला करके दिखाएं. इस तरह की आक्रामक चुनौती के बाद जब नतीजे पूरी तरह उल्टे आते हैं, तो राजनैतिक नुकसान सिर्फ एक सीट का नहीं होता, बल्कि नेता की साख पूरी तरह प्रभावित हो जाती है। 

शुभेंदु अधिकारी ने इस नतीजे के तुरंत बाद तंज कसते हुए कहा कि कुख्यात 'डायमंड हार्बर' मॉडल अब तृणमूल के 'हार-बार' मॉडल में बदल चुका है. फलता की हार ने यह साबित कर दिया है कि केंद्रीय सुरक्षा बलों की 35 कंपनियों की तैनाती और कड़े इलेक्शन मैनेजमेंट के बीच, जब सरकारी मशीनरी का अनुकूल सहयोग मुमकिन नहीं हो पाता, तब संगठन की असली परीक्षा होती है. यह नतीजा अभिषेक बनर्जी के उस दावे को कमजोर करता है कि उनका संगठन बिना किसी अतिरिक्त मदद के भी अजेय है। 

अंतर्कलह का अंत नहीं
इसके साथ ही, फलता के नतीजे टीएमसी के भीतर पिछले काफी समय से चल रहे 'पुराने वफादार बनाम नए कॉर्पोरेट-शैली के रणनीतिकार' के अंदरूनी संघर्ष को और ज्यादा तेज करेंगे. ममता बनर्जी की राजनीति हमेशा से संघर्ष करने, सड़क पर उतरकर आंदोलन करने और जमीनी स्तर के पुराने नेताओं को साथ लेकर चलने पर टिकी रही है. इसके उलट, अभिषेक बनर्जी पर उन्हीं की पार्टी के लोग आरोप लगा रहे हैं कि उनका मॉडल कॉर्पोरेट इलेक्शन मैनेजमेंट, डेटा एनालिटिक्स और पारंपरिक नेताओं को दरकिनार कर नए चेहरों को आगे बढ़ाने की वकालत करता है. फलता की इस ऐतिहासिक पराजय से पार्टी के भीतर ममता बनर्जी के पुराने खेमे को अभिषेक के खिलाफ मुंह खोलने का एक और मौका मिल गया है. पार्टी के भीतर यह आवाजें उठने लगी हैं कि संगठन के फैसलों से पुराने और जमीनी नेताओं को साइडलाइन करने का नतीजा ही फलता में देखने को मिला है। 

ममता की चुनौती अभिषेक को बचाना
चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में टीएमसी उम्मीदवार का अचानक पीछे हटने की घोषणा करना यह इशारा करता है कि लोकल लीडरशिप और शीर्ष नेतृत्व के रणनीतिकारों के बीच गहरा अविश्वास था. ममता बनर्जी के लिए यह स्थिति बेहद पेचीदा है. एक तरफ उन्हें अपने घोषित उत्तराधिकारी की साख को बचाना है, तो दूसरी तरफ पार्टी के बिखरते जा रहे कार्यकर्ताओं और पुराने नेताओं की नाराजगी को दूर करना है. भवानीपुर की जीत या हार ममता के अपने कंट्रोल में होती है, लेकिन फलता का बिखरना यह दिखाता है कि पार्टी पर उनकी पकड़ के बावजूद ऑर्गेनाइजेशन पर कंट्रोल कमजोर हो रहा है। 

इस पूरे घटनाक्रम का सबसे चिंताजनक पहलू मतगणना के दिन तृणमूल की गैरमौजूदगी रही. टीएमसी जैसी मजबूत पार्टी का मतगणना केंद्रों पर अपने काउंटिंग एजेंट तक तैनात न कर पाना कार्यकर्ताओं के मनोबल के पूरी तरह टूटने का सबूत है. हालांकि अभिषेक बनर्जी ने हार के बाद इलेक्शन कमीशन पर गड़बड़ी का आरोप लगाया और दावा किया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं को परेशान किया गया. कार्यकर्ताओं के बीच संदेश यह गया है कि अगर लीडरशिप उनके अपने ही सबसे सुरक्षित गढ़ में उनकी सुरक्षा और राजनैतिक अस्तित्व पक्का नहीं कर सकती, तो आने वाले बड़े चुनावों में वे पूरी तरह असुरक्षित हैं. जब एक मजबूत किले में पार्टी का वोट शेयर 89% से गिरकर सिर्फ 3.7% हो जाता है, तो कार्यकर्ता इसे सिर्फ एक चुनावी हार नहीं, बल्कि नेतृत्व का सरेंडर मानते हैं. इससे दक्षिण 24 परगना सहित दूसरे जिलों में भी नीचे के स्तर के कार्यकर्ताओं में निष्क्रियता या पार्टी छोड़ने (दलबदल) की प्रवृत्ति बढ़ने की प्रबल आशंका है। 

लेफ्ट और कांग्रेस का उभार
फलता के नतीजों ने पश्चिम बंगाल की विपक्षी राजनीति के समीकरण को भी पूरी तरह से बदल दिया है. इस उपचुनाव में माकपा (सीपीआई-एम) का दूसरे स्थान पर आना और कांग्रेस का तीसरे स्थान पर रहना टीएमसी के कोर वोट बैंक में सेंधमारी का साफ संकेत है. टीएमसी की सत्ता मुस्लिम और ग्रामीण वोटों के एकतरफा ध्रुवीकरण पर टिकी रही. लेकिन, लेफ्ट और कांग्रेस का उभार यह दिखाता है कि सत्ता विरोधी (एंटी-इंकंबेंसी) मत अब केवल भाजपा तक सीमित नहीं हैं. बल्कि वे एक धर्मनिरपेक्ष विकल्प की ओर भी मुड़ रहे हैं. यह टीएमसी के लिए एक बड़ा रणनीतिक खतरा है. दूसरी ओर, भाजपा के लिए फलता की यह जीत एक संजीवनी बूटी की तरह है, जिसने उनके कार्यकर्ताओं में नया जोश फूंक दिया है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इस जीत को 'डराने-धमकाने पर लोकतंत्र की विजय' बताया है, जो यह दिखाता है कि भाजपा इस बेहद लोकल नतीजे का उपयोग राज्य स्तर पर टीएमसी के खिलाफ एक बड़े हथियार के रूप में करने जा रही है। 

आखिर में, भवानीपुर की हार या जीत केवल ममता बनर्जी के प्रभाव तक सीमित होती है, लेकिन फलता की हार टीएमसी की जमीनी मशीनरी की 'फेलियर' यानी ऑर्गेनाइजेशन की नाकामी का सबूत बन जाती है. यह नतीजा साबित करता है कि पार्टी का अंदरुनी सिस्टम भीतर से कमजोर हो रहा है और बीजेपी के कड़े इलेक्शन मैनेजमेंट के सामने टिकने में नाकाम है. यह हार एक बड़ी चेतावनी है कि राजनीति में सिर्फ आक्रामक बयानबाजी नहीं, बल्कि जमीनी वफादारी और संगठन में तालमेल ही पार्टी की साख को बचाए रखता है। 

Share197Tweet123SendShareSend
News Desk

News Desk

Recent Posts

  • यूपी-पंजाब समेत 17 राज्यों में अपडेट होगी वोटर लिस्ट
  • संघ समारोह में धनखड़ को न्योता, सियासी अटकलें तेज
  • 27 अक्टूबर से गैरसैंण में गूंजेंगे जनहित के मुद्दे, 31 विधायकों ने लगाए 426 सवाल।
  • उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, जान से मारने की साजिश का आरोप

Recent Comments

No comments to show.
Swatantra Baat

© 2024 Swatantra Baat.

Navigation

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • खेल
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • फिल्म जगत
    • टेलिविज़न
  • जीवन शैली
    • फूड
    • फैशन
    • सेहत
    • पर्यटन
  • धर्म संसार
  • ई-पेपर

© 2024 Swatantra Baat.