• Latest
  • Trending
  • All
  • न्यूज
  • बिजनेस
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • जीवन शैली
  • राज्य
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

September 5, 2026
नेपाल की आपदा से सबक, उत्तराखंड की हिमनद झीलों पर नजर; वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वॉर्निंग सिस्टम

शिक्षक दिवस पर उत्तराखंड के 19 शिक्षक सम्मानित, मिला शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार

कैलिफोर्निया में भारतीय नागरिक के घर-पिज्जा आउटलेट पर छापा, 40 पाउंड से ज्यादा ड्रग्स बरामद

101 युवाओं को नियुक्ति पत्र, धामी बोले—मेहनत और प्रतिभा के आधार पर मिल रही सरकारी नौकरी

धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार हेमा मालिनी ने किया डांस, ‘राधा रास बिहारी’ से जीता दिल

‘हनुमान अंश’ में दिखी नीम करौली बाबा की आध्यात्मिक यात्रा, सीएम धामी ने देखी फिल्म

मदरसों में नई शिक्षा नीति की पहल, 26 संस्थानों को मिला प्रमाणपत्र

53 गेंदों में शतक, 20 साल की उम्र में लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने रचा इतिहास

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण स्वच्छता को मिल रही नई गति, रायगढ़ में 2,495 ग्रामीण परिवारों के घरों में बनेंगे शौचालय, 299.40 लाख रुपये की स्वीकृति…..

सीजीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर स्थिति की स्पष्ट….

AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका

Skoda Octavia RS की भारत में दमदार वापसी, लॉन्च से पहले ही बिक गई थीं सभी कारें

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Saturday, September 5, 2026
Swatantra Baat
  • होम
  • न्यूज
    • All
    • crime

    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    गायक अंकित बालियान हत्याकांड: पीड़ित परिजनों से मिले केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, बोले- ‘पूरी साजिश बेनकाब होगी, कानून पर रखें भरोसा’

    प्रयागराज-कौशांबी सीमा पर बारूद के ढेर में तब्दील हुई पटाखा फैक्ट्री: जोरदार धमाके में 2 मासूमों समेत 5 की दर्दनाक मौत, 15 गंभीर

    कासगंज में भीषण सड़क हादसा: अस्थि विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप ट्रक से टकराई, 3 की मौत और 23 घायल

    जनता दर्शन में भावुक पल: अयोध्या से आई बीमार बहन के लिए मसीहा बने सीएम योगी, तुरंत लोहिया अस्पताल में शुरू कराया इलाज

    यूपी चुनाव 2027 की तैयारी: मायावती ने फूंका चुनावी बिगुल, ‘मुफ्त की रेवड़ियों’ और झूठे वादों पर जनता को किया आगाह

    ‘मेक इन इंडिया’ की बुनियाद है ‘बिलीव इन इंडिया’: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- युवा शक्ति के सामर्थ्य से महाशक्ति बनने की राह पर अग्रसर है भारत

    अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान: सत्ता में लौटते ही बिना किसी कार्ड के मिलेगा मुफ्त इलाज और दवाएं, ‘PDA’ से घबराए विरोधियों पर साधा तीखा निशाना

    गाजियाबाद के साहिबाबाद में पेपर मार्ट में भड़की भीषण आग, दमकल विभाग ने जेसीबी बुलाकर टाला बड़ा औद्योगिक हादसा

    UP Elections: अखिलेश यादव का बड़ा चुनावी दांव, सपा सरकार बनने पर महिलाओं को मिलेंगे ₹40,000 सालाना, बेटियों को लैपटॉप और फ्री मेट्रो सफर

    UP News: ‘बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जेल या जहन्नुम तय’, CM योगी ने सपा को घेरा; बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा शुरू

  • मनोरंजन
    • All
    • खेल
    धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार हेमा मालिनी ने किया डांस, ‘राधा रास बिहारी’ से जीता दिल

    धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार हेमा मालिनी ने किया डांस, ‘राधा रास बिहारी’ से जीता दिल

    53 गेंदों में शतक, 20 साल की उम्र में लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने रचा इतिहास

    53 गेंदों में शतक, 20 साल की उम्र में लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने रचा इतिहास

    एशियाई खेलों में फिर धमाल मचाने को तैयार भारतीय निशानेबाज, भोपाल-दिल्ली में कैंप शुरू

    Bigg Boss 20 के प्रीमियर से पहले सलमान का दिखा गुस्सा, पैप्स की इस बात पर हुए इरिटेट

    OTT ने ठुकराई थी ‘हनुमान अंश’, थिएटर में मचा धमाल; 10 लाख की ओपनिंग से 80 करोड़ पार

    महिला एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, सेमीफाइनल से पहले जीत पर टीम इंडिया की नजर

    राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में MP के कृष्ण चंद्र ने बनाया मीट रिकॉर्ड, शिवानी पटेल ने जीता कांस्य

    एशियन गेम्स 2026 से पहले भोपाल में भारतीय निशानेबाजी टीम का अंतिम तैयारी शिविर

    महिला क्रिकेट के 10 हजार रन क्लब में सिर्फ 5 दिग्गज, स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास

    एशियन गेम्स में नया क्रिकेट मैदान, 65 मीटर की बाउंड्री और हाइब्रिड पिच पर होगी भारत-पाक की जंग

    एशियन गेम्स में नया क्रिकेट मैदान, 65 मीटर की बाउंड्री और हाइब्रिड पिच पर होगी भारत-पाक की जंग

  • जीवन शैली
    ग्लोइंग स्किन के लिए जरूरी है सही स्किनकेयर, जानें अपनी स्किन टाइप के हिसाब से रूटीन

    रूखे और बेजान हाथों को बनाएं मुलायम, चावल-ओट्स-चीनी से घर पर तैयार करें DIY बॉडी स्क्रब

    बालों का झड़ना और डैंड्रफ होगा कम? घर पर बनाएं रीठा-आंवला-शिकाकाई का नेचुरल शैंपू

    डायबिटीज का पुरुषों और महिलाओं पर अलग असर, नई रिसर्च में कई बीमारियों का बढ़ा खतरा

    लिवर को हेल्दी रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सब्जियां, गाजर से चुकंदर तक हैं फायदेमंद

    मध्यप्रदेश में सर्वाइकल कैंसर के मामले बढ़े, ग्वालियर में 5 साल में 1857 केस; जानें लक्षण

    पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, FDA ने ‘रासोंक’ को दी मंजूरी; मौत का खतरा हुआ कम

    Swine Flu का बढ़ रहा खतरा! बचाव के लिए लगवाएं ये वैक्सीन, जानें कैसे करती है फायदा

    पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में बड़ी सफलता, FDA ने पहली RAS टारगेटेड दवा को दी मंजूरी

    कोरियन लड़कियों जैसी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनाएं ये आसान स्किनकेयर रूटीन

  • धर्म संसार
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Swatantra Baat
No Result
View All Result
Home न्यूज देश

भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

by News Desk
September 5, 2026
in देश, न्यूज
0
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on Facebook

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए। भक्तिमय वातावरण के बीच मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं शंख अभिषेक किया और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों और उपस्थित श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का संपूर्ण जीवन मानव समाज को धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण ने कर्मयोग का जो संदेश दिया, वह आज भी मानवता को जीवन की चुनौतियों के बीच अपने कर्तव्य पथ पर दृढ़तापूर्वक आगे बढ़ने की दिशा दिखाता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जन्माष्टमी केवल भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य का उत्सव नहीं, बल्कि उनके जीवन-दर्शन और आदर्शों को आत्मसात करने का भी अवसर है। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने जीवन के माध्यम से अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, धर्म की रक्षा करने और समाज के कमजोर वर्ग के साथ खड़े रहने का संदेश दिया। उनके विचार युगों-युगों से भारतीय समाज को प्रेरित करते आ रहे हैं।

इस अवसर पर मंदिर परिसर ‘हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण, हरे हरे’ के महामंत्र से गुंजायमान रहा। मुख्यमंत्री श्री साय ने भी भक्तवृंद के साथ हरे कृष्ण महामंत्र का घोष किया और वृंदावन बिहारीलाल के प्राकट्य उत्सव पर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं के उत्साह और भक्तिभाव से पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया।

भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के दर्शन कर मुख्यमंत्री ने किया शंख अभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

*छत्तीसगढ़ की धार्मिक विरासत हमारी अमूल्य धरोहर*

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती प्राचीन काल से ही धर्म, अध्यात्म और संस्कृति की पुण्यभूमि रही है। यह माता कौशल्या का मायका और प्रभु श्रीराम का ननिहाल है। हमारे गांवों, नगरों, मंदिरों, तीर्थों और लोक परंपराओं में हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत जीवंत है। इस गौरवशाली धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को सहेजना, उसका संवर्धन करना तथा नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भोरमदेव, गंधेश्वर महादेव, मधेश्वर महादेव और कुलेश्वर महादेव जैसे प्रसिद्ध शिवधाम हैं, वहीं मां बमलेश्वरी, रतनपुर की मां महामाया, माता दंतेश्वरी और मां चंद्रहासिनी जैसे शक्तिपीठ एवं आस्था केंद्र प्रदेश की आध्यात्मिक पहचान को समृद्ध करते हैं। राज्य सरकार इन धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने और उन्हें भव्य स्वरूप देने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के भोरमदेव मंदिर क्षेत्र को प्रसाद योजना के अंतर्गत लगभग 150 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया जा रहा है। इसके माध्यम से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार और आजीविका के नए अवसर भी सृजित होंगे।

*हर श्रद्धालु को तीर्थ दर्शन का अवसर देने का प्रयास*

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आस्था हमारे समाज की बड़ी शक्ति है। आर्थिक अथवा अन्य कारणों से कोई श्रद्धालु तीर्थ दर्शन की अपनी अभिलाषा से वंचित न रहे, इस भावना के साथ राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद छत्तीसगढ़ के लोगों में अपने आराध्य के दर्शन को लेकर अपार उत्साह है। राज्य सरकार की श्रीरामलला दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं को अयोध्याधाम की यात्रा कराई जा रही है। अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालु इस योजना के माध्यम से प्रभु श्रीरामलला के दर्शन कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इसी प्रकार मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत प्रदेश के वृद्धजनों को देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। जीवन के इस पड़ाव पर तीर्थ दर्शन की उनकी अभिलाषा पूरी होते देखना सरकार के लिए भी संतोष का विषय है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन के विकास से हमारी विरासत का संरक्षण तो होता ही है, साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है। धार्मिक स्थलों पर सुविधाओं के विस्तार से पर्यटन बढ़ता है और स्थानीय युवाओं, स्व-सहायता समूहों, छोटे व्यवसायियों तथा कारीगरों के लिए रोजगार और आय के नए अवसर निर्मित होते हैं। सरकार का प्रयास है कि छत्तीसगढ़ के प्रमुख आस्था केंद्र राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाएं।

*भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा महा-महोत्सव*

उल्लेखनीय है कि इस्कॉन रायपुर के 26वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में 03 से 05 सितम्बर तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की आराधना, भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु महोत्सव में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, इस्कॉन रायपुर के पदाधिकारीगण, संतजन एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Share196Tweet123SendShareSend
News Desk

News Desk

Recent Posts

  • नेपाल की आपदा से सबक, उत्तराखंड की हिमनद झीलों पर नजर; वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वॉर्निंग सिस्टम
  • शिक्षक दिवस पर उत्तराखंड के 19 शिक्षक सम्मानित, मिला शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • कैलिफोर्निया में भारतीय नागरिक के घर-पिज्जा आउटलेट पर छापा, 40 पाउंड से ज्यादा ड्रग्स बरामद
  • 101 युवाओं को नियुक्ति पत्र, धामी बोले—मेहनत और प्रतिभा के आधार पर मिल रही सरकारी नौकरी
  • धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार हेमा मालिनी ने किया डांस, ‘राधा रास बिहारी’ से जीता दिल

Recent Comments

No comments to show.
Swatantra Baat

© 2024 Swatantra Baat.

Navigation

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • खेल
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • फिल्म जगत
    • टेलिविज़न
  • जीवन शैली
    • फूड
    • फैशन
    • सेहत
    • पर्यटन
  • धर्म संसार
  • ई-पेपर

© 2024 Swatantra Baat.