• Latest
  • Trending
  • All
  • न्यूज
  • बिजनेस
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • जीवन शैली
  • राज्य
सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

August 8, 2026
विजय थलपति को बड़ा झटका, परिसीमन बैठक से 37 सांसद गायब; विपक्ष ने किया बायकॉट

विजय थलपति को बड़ा झटका, परिसीमन बैठक से 37 सांसद गायब; विपक्ष ने किया बायकॉट

August 8, 2026
Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी में फिर तेजी, 7 हफ्ते के हाई पर पहुंचा सोना

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी में फिर तेजी, 7 हफ्ते के हाई पर पहुंचा सोना

August 8, 2026
खत्म हो जाएगा मोबाइल पेमेंट… UPI चार्ज पर अशनीर ग्रोवर ने दी बड़ी चेतावनी

खत्म हो जाएगा मोबाइल पेमेंट… UPI चार्ज पर अशनीर ग्रोवर ने दी बड़ी चेतावनी

August 8, 2026
पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ…

पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ…

August 8, 2026
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया पौधारोपण, बोले हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी स्वस्थ और सुंदर बनेगा….

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया पौधारोपण, बोले हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी स्वस्थ और सुंदर बनेगा….

August 8, 2026
गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक, ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की प्रभावी सहभागिता, देशभर से पहुंचे पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने राज्य के पर्यटन वैभव को सराहा…..

भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर दूरदर्शी कार्ययोजना बनाएं, विकास कार्यों में तेजी और गुणवत्ता हो: उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर दूरदर्शी कार्ययोजना बनाएं, विकास कार्यों में तेजी और गुणवत्ता हो: उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

August 8, 2026
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से ग्लोबल ट्रैवल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट….

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से ग्लोबल ट्रैवल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट….

August 8, 2026
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम का किया शुभारंभ….

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम का किया शुभारंभ….

August 8, 2026
यशस्वी जायसवाल संग डेटिंग की खबरों पर मृणाल ठाकुर का वायरल कमेंट, जानें सच्चाई

यशस्वी जायसवाल संग डेटिंग की खबरों पर मृणाल ठाकुर का वायरल कमेंट, जानें सच्चाई

August 8, 2026
टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोट के चलते श्रीलंका सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन

टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोट के चलते श्रीलंका सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन

August 8, 2026
त्योहारों से पहले चीनी हुई महंगी, 9% तक बढ़े दाम; सरकार ने लगाई स्टॉक लिमिट

त्योहारों से पहले चीनी हुई महंगी, 9% तक बढ़े दाम; सरकार ने लगाई स्टॉक लिमिट

August 8, 2026
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Saturday, August 8, 2026
Swatantra Baat
  • होम
  • न्यूज
    • All
    • crime

    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    यूपी में हस्तशिल्प विश्वविद्यालय स्थापित करने की तैयारी: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बोलीं- बुनकरों और कारीगरों को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान

    यूपी में हस्तशिल्प विश्वविद्यालय स्थापित करने की तैयारी: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बोलीं- बुनकरों और कारीगरों को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान

    राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर बृजभूषण शरण सिंह का तंज: बोले- ‘छात्रों के मुद्दे सुलझ चुके, कांग्रेस को बस जूठन खाने की आदत’

    राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर बृजभूषण शरण सिंह का तंज: बोले- ‘छात्रों के मुद्दे सुलझ चुके, कांग्रेस को बस जूठन खाने की आदत’

    ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव पर सीधा प्रहार: बोले- ‘लोहिया के आदर्शों को भुलाकर परिवार को सत्ता दिलाने में जुटी सपा’

    ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव पर सीधा प्रहार: बोले- ‘लोहिया के आदर्शों को भुलाकर परिवार को सत्ता दिलाने में जुटी सपा’

    शाहजहांपुर में राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: स्वतंत्रता सेनानी की ऐतिहासिक कोठी पर कब्जे का आरोप, सिटी मजिस्ट्रेट से शिकायत

    शाहजहांपुर में राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: स्वतंत्रता सेनानी की ऐतिहासिक कोठी पर कब्जे का आरोप, सिटी मजिस्ट्रेट से शिकायत

    अखिलेश यादव का तीखा हमला: लखनऊ अग्निकांड का जिक्र कर कहा- ‘जनता माफ करने के मूड में नहीं, अब अलविदा!’

    अखिलेश यादव का तीखा हमला: लखनऊ अग्निकांड का जिक्र कर कहा- ‘जनता माफ करने के मूड में नहीं, अब अलविदा!’

    राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर केशव प्रसाद मौर्य का करारा तंज: बोले- ‘मोहब्बत का मुखौटा पहनकर नफरत की राजनीति फैलाने आ रहे हैं’

    राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर केशव प्रसाद मौर्य का करारा तंज: बोले- ‘मोहब्बत का मुखौटा पहनकर नफरत की राजनीति फैलाने आ रहे हैं’

    आगरा में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला: दवा दिलाने के बहाने लाकर गर्भवती बेटी को चंबल में डुबोया, फिर पानी में बहते शव के छुए पैर

    आगरा में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला: दवा दिलाने के बहाने लाकर गर्भवती बेटी को चंबल में डुबोया, फिर पानी में बहते शव के छुए पैर

    यूपी में मदरसा शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: योगी कैबिनेट ने दी नियमावली संशोधन को मंजूरी, अब केवल 12वीं तक ही होगी पढ़ाई

    यूपी में मदरसा शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: योगी कैबिनेट ने दी नियमावली संशोधन को मंजूरी, अब केवल 12वीं तक ही होगी पढ़ाई

    प्रतापगढ़ में बारिश का भीषण प्रकोप: एसी वाले कमरे में सो रहा था पूरा परिवार, 100 साल पुराना मकान ढहने से 6 की मौत

    प्रतापगढ़ में बारिश का भीषण प्रकोप: एसी वाले कमरे में सो रहा था पूरा परिवार, 100 साल पुराना मकान ढहने से 6 की मौत

    21 साल की शादी, 5 बच्चे और रोज-रोज के झगड़े… तंग आकर पति ने शिव मंदिर में पत्नी की प्रेमी से कराई शादी

    21 साल की शादी, 5 बच्चे और रोज-रोज के झगड़े… तंग आकर पति ने शिव मंदिर में पत्नी की प्रेमी से कराई शादी

  • मनोरंजन
    • All
    • खेल
    यशस्वी जायसवाल संग डेटिंग की खबरों पर मृणाल ठाकुर का वायरल कमेंट, जानें सच्चाई

    यशस्वी जायसवाल संग डेटिंग की खबरों पर मृणाल ठाकुर का वायरल कमेंट, जानें सच्चाई

    टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोट के चलते श्रीलंका सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन

    टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोट के चलते श्रीलंका सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन

    असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को समय रैना ने दिए 10 लाख, सीएम ने की तारीफ

    असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को समय रैना ने दिए 10 लाख, सीएम ने की तारीफ

    लोकेश कनगराज की ‘DC’ में एक्शन, रोमांस और बदले का खूनी खेल देखने को मिलेगा

    लोकेश कनगराज की ‘DC’ में एक्शन, रोमांस और बदले का खूनी खेल देखने को मिलेगा

    भारत से पहले विदेशों में रिलीज होगी ‘रामायणम्’, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताई वजह

    भारत से पहले विदेशों में रिलीज होगी ‘रामायणम्’, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताई वजह

    श्रीलंका टेस्ट सीरीज से साई सुदर्शन बाहर, टीम इंडिया को बड़ा झटका

    श्रीलंका टेस्ट सीरीज से साई सुदर्शन बाहर, टीम इंडिया को बड़ा झटका

    तीन दशक बाद विश्व कप में नहीं होगा एक भी भारतीय हॉकी अंपायर

    तीन दशक बाद विश्व कप में नहीं होगा एक भी भारतीय हॉकी अंपायर

    कोरिया मास्टर्स के फाइनल में पहुंचीं अश्मिता चालिहा, रक्षिता को हराया

    कोरिया मास्टर्स के फाइनल में पहुंचीं अश्मिता चालिहा, रक्षिता को हराया

    सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस: गुरुद्वारे में क्रिकेटर संग गुपचुप रचाई शादी, बाराती बने Arshdeep Singh

    सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस: गुरुद्वारे में क्रिकेटर संग गुपचुप रचाई शादी, बाराती बने Arshdeep Singh

    Afghanistan Qualifies for World Cup 2027: अफगानिस्तान ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालिफाई, वेस्टइंडीज पर मंडराया संकट!

    Afghanistan Qualifies for World Cup 2027: अफगानिस्तान ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालिफाई, वेस्टइंडीज पर मंडराया संकट!

  • जीवन शैली
    शरीर दे रहा ये 6 संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

    शरीर दे रहा ये 6 संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

    जींस और डेनिम में क्या है फर्क? जानिए दोनों के नाम और इतिहास की दिलचस्प कहानी

    जींस और डेनिम में क्या है फर्क? जानिए दोनों के नाम और इतिहास की दिलचस्प कहानी

    Likes-Comments नहीं मिले तो बिगड़ जाता है Gen Z का मूड! स्टडी में सोशल मीडिया को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

    Likes-Comments नहीं मिले तो बिगड़ जाता है Gen Z का मूड! स्टडी में सोशल मीडिया को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

    Frozen Food से डायबिटीज का खतरा? 16 मामलों के बाद 11 कंपनियों पर केस, जानिए भारत में कितना है जोखिम

    Frozen Food से डायबिटीज का खतरा? 16 मामलों के बाद 11 कंपनियों पर केस, जानिए भारत में कितना है जोखिम

    नींबू के छिलके फेंकें नहीं, स्किन से सफाई तक आएंगे इतने काम

    नींबू के छिलके फेंकें नहीं, स्किन से सफाई तक आएंगे इतने काम

    हेपेटाइटिस को हल्के में न लें, समय पर इलाज नहीं हुआ तो लिवर को हो सकता है स्थायी नुकसान

    हेपेटाइटिस को हल्के में न लें, समय पर इलाज नहीं हुआ तो लिवर को हो सकता है स्थायी नुकसान

    Fatty Liver को न करें नजरअंदाज! बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा, दिखें ये लक्षण तो तुरंत जाएं डॉक्टर के पास

    Fatty Liver को न करें नजरअंदाज! बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा, दिखें ये लक्षण तो तुरंत जाएं डॉक्टर के पास

    घर पर बनाएं एंटी-एजिंग कोलेजन जेल, पाए ग्लोइंग और जवां त्वचा

    घर पर बनाएं एंटी-एजिंग कोलेजन जेल, पाए ग्लोइंग और जवां त्वचा

    कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी

    कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी

    जंक फूड पर सरकार की बड़ी सख्ती! स्कूलों के बाहर बिक्री पर लगेगी रोक, जल्द लागू होंगे नए नियम

    जंक फूड पर सरकार की बड़ी सख्ती! स्कूलों के बाहर बिक्री पर लगेगी रोक, जल्द लागू होंगे नए नियम

  • धर्म संसार
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Swatantra Baat
No Result
View All Result
Home न्यूज देश

सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

by News Desk
August 8, 2026
in देश, न्यूज
0
सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on Facebook

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि सेन समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। इस समाज ने सदियों से भारतीय समाज की सामाजिक व्यवस्था, संस्कारों और समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारत रत्न जननायक श्री कर्पूरी ठाकुर जैसे महान नेता का इस समाज से होना पूरे सेन समाज के लिए गौरव की बात है।

सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

सेन समाज केवल अपनी पारंपरिक सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि जन्म से लेकर विवाह और मृत्यु तक समाज के प्रत्येक संस्कार में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। यह समाज सनातन परंपराओं और संस्कारों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर के चिकित्सा महाविद्यालय परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सेन समाज को सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की।

सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सेन समाज के कल्याण के लिए केश शिल्पी कल्याण बोर्ड का गठन पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में हुआ था। उन्होंने कहा कि सेन समाज और अन्य पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए उस समय अनेक महत्वपूर्ण पहल की गईं। सैलून संचालन के लिए सेन समाज के लोगों को किट, कुम्हारों को बैटरी चलित चाक और बढ़ई समाज के लोगों को कारपेंट्री किट देने की शुरुआत भी इसी दिशा में की गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेन समाज की आज की आवश्यकताओं और मांगों पर राज्य सरकार गंभीरता से विचार करेगी।

संत शिरोमणि सेन जी महाराज के नाम पर नया रायपुर में चौक का नामकरण

मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि संत शिरोमणि सेन जी महाराज के नाम पर नया रायपुर में चौक का नामकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में नामकरण के लिए कमेटी बनाई गई है। मुख्यमंत्री ने सेन समाज के विकास और कल्याण के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों को आगे बढ़ा रहा सेन समाज

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुनर और प्रतिभा का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर वंचित वर्गों के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष के प्रतीक रहे हैं। आज उनके सुपुत्र श्री रामनाथ ठाकुर केंद्र सरकार में मंत्री के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी सेन समाज से विधायक श्री रिकेश सेन और छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन समाज की सेवा और प्रदेश के विकास में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब केश शिल्प कल्याण बोर्ड को युवा नेतृत्व मिला है, निश्चित रूप श्री गौरी शंकर श्रीवास के नेतृत्व में सेन समाज को आगे बढ़ाने का काम तेजी से होगा।

‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के अनुरूप हो रहा विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर वर्ग को आगे बढ़ाने का कार्य हो रहा है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के माध्यम से पारंपरिक हुनर और छोटे-छोटे व्यवसायों से जुड़े लोगों को आर्थिक सहायता, ऋण और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ऐसे प्रतिभाशाली लोगों को भी सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने ग्रामीण और सामान्य परिवेश में रहकर उत्कृष्ट कार्य किया है। इससे देश में हुनर और श्रम के प्रति सम्मान की भावना मजबूत हुई है।

ढाई साल में मोदी की गारंटी के अधिकांश वादे पूरे किए

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले ढाई वर्षों में विधानसभा चुनाव के दौरान मोदी की गारंटी के तहत किए गए वादों को पूरा करने का काम तेजी से किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में 18 लाख आवास स्वीकृत हुए हैं और प्रतिदिन लगभग 1500 से 1600 मकानों का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान प्रदेश है और किसानों से किए गए वादों को भी पूरा किया गया है। प्रदेश में किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की जा रही है और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदा जा रहा है। दो वर्षों का बकाया धान बोनस भी किसानों को दिया गया है।

70 लाख माताओं-बहनों को हर माह मिल रहा महतारी वंदन का लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की लगभग 70 लाख माताओं-बहनों के खातों में हर महीने 1000 रुपए की राशि भेजी जा रही है। ढाई वर्षों में इस योजना के माध्यम से 19 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश की माताएं-बहनें आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।

50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया रामलला का दर्शन

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामलला दर्शन योजना के माध्यम से अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या जाकर प्रभु श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को भी पुनः शुरू किया गया है। प्रदेश के बुजुर्ग माता-पिता की तीर्थ यात्रा की इच्छा को पूरा करने के लिए सरकार अपने खर्च पर उन्हें देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा करा रही है।

भूमिहीन कृषि मजदूरों को सालाना 10 हजार रुपए की सहायता

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 5 लाख से अधिक भूमिहीन कृषि मजदूरों को सालाना 10 हजार रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए पारिश्रमिक में वृद्धि की गई है और चरण पादुका योजना को पुनः शुरू किया गया है।
उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न विभागों में 20 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जा चुकी है। पुलिस, बिजली और सहकारिता सहित विभिन्न विभागों में रोजगार के अवसर दिए गए हैं। शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है। नई उद्योग नीति के माध्यम से लगभग डेढ़ लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश को अब तक 8 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं और अनेक क्षेत्रों में काम शुरू हो गया है।

समाज के पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं

मुख्यमंत्री श्री साय ने सेन समाज के पदाधिकारियों और सामाजिक प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के पात्र लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि समाज के जो बेटे-बेटियां किसी योजना के लिए पात्र हैं, उन्हें उसका लाभ दिलाने में समाज की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

बिजली बिल समाधान योजना का लाभ लेने की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में बिजली बिलों का भुगतान नहीं होने के कारण कई परिवारों पर एक साथ बड़ी राशि का बिल आ गया है। ऐसे उपभोक्ताओं के लिए मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना लागू की गई है। इसके तहत पंजीयन कराने पर पात्र उपभोक्ताओं को बिजली बिल में बड़ी राहत दी जा रही है तथा सरचार्ज आदि भी माफ किया जा रहा है। उन्होंने पात्र लोगों से योजना का लाभ लेने की अपील की।

80 हजार घरों में लग चुके हैं सोलर सिस्टम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से प्रदेश में घरों की छतों पर सोलर सिस्टम लगाने का काम तेजी से चल रहा है। प्रदेश में अब तक लगभग 80 हजार घरों में सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं, जिनमें करीब 40 हजार घरों में बिजली बिल शून्य आ रहा है। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने का आग्रह किया।

सेवा सेतु से घर बैठे मिल रही 700 से अधिक सेवाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने नागरिकों की सुविधा के लिए सेवा सेतु शुरू किया है। इसमें 36 विभागों की 700 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। नागरिक घर बैठे मोबाइल के माध्यम से जाति, आय, निवास सहित विभिन्न प्रमाण पत्रों और अन्य सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से सीधे दर्ज करा सकते हैं शिकायत

मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शुरू की गई है। इसके माध्यम से लोग घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि तहसीलदार, इंजीनियर, थाना प्रभारी से लेकर सचिव स्तर तक के लगभग 8 हजार अधिकारी इस व्यवस्था से जुड़े हैं। शिकायतों के समाधान के लिए एल-1, एल-2, एल-3 और एल-4 स्तर पर व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि अब लोगों को अपनी समस्या के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सेन समाज के लिए श्री गौरीशंकर श्रीवास का चयन कर बहुत सही निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि संघर्ष का दूसरा नाम गौरीशंकर श्रीवास है। वे लगातार समाज के लिए कार्य कर रहे हैं और समाज को आगे बढ़ाने की ललक उनके भीतर है। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि विधायक श्री रिकेश सेन भी विधानसभा में सेन समाज और समाज के विभिन्न विषयों को सक्रियता के साथ उठाते हैं। उन्होंने कहा कि सेन समाज हजारों वर्षों से गांव और सामाजिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण धुरी रहा है। जन्म, विवाह और मृत्यु सहित जीवन के प्रत्येक संस्कार में सेन समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि सेन समाज के लोग केवल सेवा करने वाले नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा माने जाते हैं और समाज में उनका गहरा विश्वास और संबंध रहा है। उन्होंने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को वंचित वर्गों के संघर्ष का बड़ा प्रतीक बताते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि सेन शक्ति सम्मेलन सामाजिक एकता और समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सेन समाज के कौशल विकास के लिए कौशल विकास विभाग के माध्यम से विभिन्न प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने समाज के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे आवश्यकतानुसार नए ट्रेड और प्रशिक्षण को जोड़ने के सुझाव दें, ताकि समाज के युवाओं को अधिक से अधिक अवसर मिल सकें।

छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर श्रीवास ने कहा कि आज का दिन सेन समाज के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने केश शिल्पी कल्याण बोर्ड का गठन कर इसे सेन समाज को समर्पित किया था और अब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बोर्ड को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सेन समाज के लोगों ने निस्वार्थ भाव से सेवा की। उन्होंने समाज के उत्थान और कल्याण से जुड़ी विभिन्न आवश्यकताओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने सेन समाज प्रदेश भर से आए प्रशिक्षित युवाओं को किट वितरण किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, विधायक श्री रिकेश सेन, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन, छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर श्रीवास, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू, रजककार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक, खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल, कर्पूरी ठाकुर विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रघुवीर श्रीवास, संचालक समाज कल्याण श्री रणबीर शर्मा सहित बड़ी संख्या में सेन समाज के प्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित थे।

Share196Tweet123SendShareSend
News Desk

News Desk

Recent Posts

  • विजय थलपति को बड़ा झटका, परिसीमन बैठक से 37 सांसद गायब; विपक्ष ने किया बायकॉट
  • Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी में फिर तेजी, 7 हफ्ते के हाई पर पहुंचा सोना
  • खत्म हो जाएगा मोबाइल पेमेंट… UPI चार्ज पर अशनीर ग्रोवर ने दी बड़ी चेतावनी
  • पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ…
  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया पौधारोपण, बोले हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी स्वस्थ और सुंदर बनेगा….

Recent Comments

No comments to show.
Swatantra Baat

© 2024 Swatantra Baat.

Navigation

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • खेल
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • फिल्म जगत
    • टेलिविज़न
  • जीवन शैली
    • फूड
    • फैशन
    • सेहत
    • पर्यटन
  • धर्म संसार
  • ई-पेपर

© 2024 Swatantra Baat.