• Latest
  • Trending
  • All
  • न्यूज
  • बिजनेस
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • जीवन शैली
  • राज्य
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘जन शक्ति से जल शक्ति’ के आह्वान को छत्तीसगढ़ ने जनभागीदारी से जमीन पर उतारा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

September 9, 2026
यूपी में योगी को सत्ता से बेदखल कर दिल्ली की ओर बढ़ेंगे: मेरठ में गरजे असदुद्दीन ओवैसी, विपक्ष पर भी साधा निशाना

November 16, 2026
यूपी में ‘शोले’ जैसा हाईवोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से निकाह की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चली मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू

बलिया में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार पेड़ से टकराई, चार युवकों की मौत से मचा कोहराम

अंडर-19 एशिया कप फाइनल के हीरो मनाल चौहान के घर जश्न: पाकिस्तान के खिलाफ हारा हुआ मैच जिताने के बाद गूंजे जीत के नारे

2027 में भाजपा का पत्ता साफ करेगा दलित समाज: आगरा में गरजे अखिलेश यादव, पीडीए की ताकत पर किया बड़ा दावा

2027 की सियासी रणभेरी: क्यों यूपी चुनाव से पहले हॉट सीट बना औरैया, बीजेपी-सपा के बीच होगी आर-पार की लड़ाई!

युवाओं के सशक्तिकरण को नई रफ्तार: सीएम योगी का बड़ा कदम, रविवार को 25 लाख और युवाओं को मिलेंगे टैबलेट

संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर में, महिला आरक्षण पर संविधान संशोधन विधेयक लाने की तैयारी

November 15, 2026
463 किलोमीटर तक बिना ब्रेक दौड़ती रही वंदे भारत ट्रेन, रेलवे में मचा हड़कंप

शिवराज सिंह चौहान इंदौर में किरार कुंभ कार्यक्रम में हुए शामिल

ICC का बड़ा ऐलान: भारत को 2029 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी

कुटरू धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों में दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी, किसानों को मिल रहा उपज का उचित मूल्य…..

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Monday, November 16, 2026
Swatantra Baat
  • होम
  • न्यूज
    • All
    • crime
    • देश
    • बिजनेस
    • राजनीति
    • विदेश
    यूपी में योगी को सत्ता से बेदखल कर दिल्ली की ओर बढ़ेंगे: मेरठ में गरजे असदुद्दीन ओवैसी, विपक्ष पर भी साधा निशाना

    यूपी में योगी को सत्ता से बेदखल कर दिल्ली की ओर बढ़ेंगे: मेरठ में गरजे असदुद्दीन ओवैसी, विपक्ष पर भी साधा निशाना

    यूपी में ‘शोले’ जैसा हाईवोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से निकाह की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चली मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू

    यूपी में ‘शोले’ जैसा हाईवोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से निकाह की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चली मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू

    बलिया में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार पेड़ से टकराई, चार युवकों की मौत से मचा कोहराम

    बलिया में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार पेड़ से टकराई, चार युवकों की मौत से मचा कोहराम

    अंडर-19 एशिया कप फाइनल के हीरो मनाल चौहान के घर जश्न: पाकिस्तान के खिलाफ हारा हुआ मैच जिताने के बाद गूंजे जीत के नारे

    अंडर-19 एशिया कप फाइनल के हीरो मनाल चौहान के घर जश्न: पाकिस्तान के खिलाफ हारा हुआ मैच जिताने के बाद गूंजे जीत के नारे

    2027 में भाजपा का पत्ता साफ करेगा दलित समाज: आगरा में गरजे अखिलेश यादव, पीडीए की ताकत पर किया बड़ा दावा

    2027 में भाजपा का पत्ता साफ करेगा दलित समाज: आगरा में गरजे अखिलेश यादव, पीडीए की ताकत पर किया बड़ा दावा

    2027 की सियासी रणभेरी: क्यों यूपी चुनाव से पहले हॉट सीट बना औरैया, बीजेपी-सपा के बीच होगी आर-पार की लड़ाई!

    2027 की सियासी रणभेरी: क्यों यूपी चुनाव से पहले हॉट सीट बना औरैया, बीजेपी-सपा के बीच होगी आर-पार की लड़ाई!

    युवाओं के सशक्तिकरण को नई रफ्तार: सीएम योगी का बड़ा कदम, रविवार को 25 लाख और युवाओं को मिलेंगे टैबलेट

    युवाओं के सशक्तिकरण को नई रफ्तार: सीएम योगी का बड़ा कदम, रविवार को 25 लाख और युवाओं को मिलेंगे टैबलेट

    संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर में, महिला आरक्षण पर संविधान संशोधन विधेयक लाने की तैयारी

    संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर में, महिला आरक्षण पर संविधान संशोधन विधेयक लाने की तैयारी

    463 किलोमीटर तक बिना ब्रेक दौड़ती रही वंदे भारत ट्रेन, रेलवे में मचा हड़कंप

    463 किलोमीटर तक बिना ब्रेक दौड़ती रही वंदे भारत ट्रेन, रेलवे में मचा हड़कंप

    शिवराज सिंह चौहान इंदौर में किरार कुंभ कार्यक्रम में हुए शामिल

    शिवराज सिंह चौहान इंदौर में किरार कुंभ कार्यक्रम में हुए शामिल

  • राज्य
    • All
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    यूपी में योगी को सत्ता से बेदखल कर दिल्ली की ओर बढ़ेंगे: मेरठ में गरजे असदुद्दीन ओवैसी, विपक्ष पर भी साधा निशाना

    यूपी में योगी को सत्ता से बेदखल कर दिल्ली की ओर बढ़ेंगे: मेरठ में गरजे असदुद्दीन ओवैसी, विपक्ष पर भी साधा निशाना

    यूपी में ‘शोले’ जैसा हाईवोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से निकाह की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चली मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू

    यूपी में ‘शोले’ जैसा हाईवोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से निकाह की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चली मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू

    बलिया में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार पेड़ से टकराई, चार युवकों की मौत से मचा कोहराम

    बलिया में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार पेड़ से टकराई, चार युवकों की मौत से मचा कोहराम

    अंडर-19 एशिया कप फाइनल के हीरो मनाल चौहान के घर जश्न: पाकिस्तान के खिलाफ हारा हुआ मैच जिताने के बाद गूंजे जीत के नारे

    अंडर-19 एशिया कप फाइनल के हीरो मनाल चौहान के घर जश्न: पाकिस्तान के खिलाफ हारा हुआ मैच जिताने के बाद गूंजे जीत के नारे

    2027 में भाजपा का पत्ता साफ करेगा दलित समाज: आगरा में गरजे अखिलेश यादव, पीडीए की ताकत पर किया बड़ा दावा

    2027 में भाजपा का पत्ता साफ करेगा दलित समाज: आगरा में गरजे अखिलेश यादव, पीडीए की ताकत पर किया बड़ा दावा

    2027 की सियासी रणभेरी: क्यों यूपी चुनाव से पहले हॉट सीट बना औरैया, बीजेपी-सपा के बीच होगी आर-पार की लड़ाई!

    2027 की सियासी रणभेरी: क्यों यूपी चुनाव से पहले हॉट सीट बना औरैया, बीजेपी-सपा के बीच होगी आर-पार की लड़ाई!

    युवाओं के सशक्तिकरण को नई रफ्तार: सीएम योगी का बड़ा कदम, रविवार को 25 लाख और युवाओं को मिलेंगे टैबलेट

    युवाओं के सशक्तिकरण को नई रफ्तार: सीएम योगी का बड़ा कदम, रविवार को 25 लाख और युवाओं को मिलेंगे टैबलेट

    दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल का नया सफर: 16 नवंबर से पटरी पर दौड़ेंगी ‘नमो भारत’ की सुपरफास्ट ट्रेनें, आनंद विहार से गाजियाबाद की दूरी अब महज 8 मिनट में

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा में जहरीली हवा का कहर: जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़, सांस और छाती के संक्रमण के मामलों में 20% तक उछाल

    ग्राम्य विकास योजनाओं में फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कड़ा निर्देश, हर कार्य का होगा डिजिटल सत्यापन

  • मनोरंजन
    • All
    • खेल
    ICC का बड़ा ऐलान: भारत को 2029 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी

    ICC का बड़ा ऐलान: भारत को 2029 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी

    U-19 एशिया कप फाइनल के हीरो मोहित उल्वा की चमकी किस्मत, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मिला मौका

    भारत ने न्यूजीलैंड को 22 रन से हराया, 3-1 से वनडे सीरीज पर किया कब्जा

    अंडर-19 एशिया कप में भारत की जीत पर गदगद हुए पीएम मोदी, युवा खिलाड़ियों से बोले- आप पर गर्व है

    पाकिस्तान से 2025 की हार का भारत ने लिया बदला, अंडर-19 एशिया कप में 9वीं बार बना चैंपियन

    विराट कोहली से बातचीत के बाद बदली विल यंग की बल्लेबाजी, जड़ दिया करियर का सबसे बड़ा वनडे शतक

    फिल्म में पाकिस्तानी बना भारतीय एक्टर, डायरेक्टर ने पूछ लिया- पाकिस्तान के किस राज्य से हैं आप?

    IPL ट्रेड में बड़ा उलटफेर! राजस्थान और लखनऊ के बीच मोहम्मद शमी-सैम करन की अदला-बदली की चर्चा

    वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में बने दुनिया के सबसे युवा टी20 कप्तान

    U19 एशिया कप में बांग्लादेशी खिलाड़ी ने चूमा पाकिस्तानी झंडा, 1971 के नरसंहार को लेकर भड़के लोग

    U19 एशिया कप में बांग्लादेशी खिलाड़ी ने चूमा पाकिस्तानी झंडा, 1971 के नरसंहार को लेकर भड़के लोग

  • जीवन शैली
    AI CEO का बड़ा दावा, 10 साल में कैंसर का इलाज बन सकता है हकीकत

    पुरुषों में भी तेजी से बढ़ रही इनफर्टिलिटी, इन बीमारियों के चलते अस्पतालों के चक्कर काट रहे लोग

    सर्दियों में मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी रूखी रहती है त्वचा? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 9 गलतियां

    ठंडा-गर्म खाते ही दांतों में क्यों होती है झनझनाहट? जानें सेंसिटिविटी के कारण और बचाव

    अलसी और नींबू से घर पर बनाएं नेचुरल स्किन जेल, झुर्रियों और फाइन लाइन्स से पाएं छुटकारा

    5 मिनट की टैपिंग थेरेपी से कम होगा तनाव? जानें EFT तकनीक कैसे सुधार सकती है मूड और मानसिक शांति

    सर्दियों में चेहरे पर कौन सा तेल लगाना सही? नारियल से रोजहिप ऑयल तक, जानें डर्मेटोलॉजिस्ट की राय

    सोते समय लोग क्यों करते हैं बड़बड़ाना? जानें Sleep Talking के पीछे की वजह और कब सतर्क होना जरूरी

  • धर्म संसार
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Swatantra Baat
No Result
View All Result
Home न्यूज देश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘जन शक्ति से जल शक्ति’ के आह्वान को छत्तीसगढ़ ने जनभागीदारी से जमीन पर उतारा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

by News Desk
September 9, 2026
in देश, न्यूज
0
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘जन शक्ति से जल शक्ति’ के आह्वान को छत्तीसगढ़ ने जनभागीदारी से जमीन पर उतारा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on Facebook

रायपुर: जल संरक्षण और भूजल प्रबंधन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश में अब एक भी विकासखंड भूजल दोहन की ‘क्रिटिकल’ श्रेणी में नहीं है। भूजल संसाधन आकलन-2026 में यह महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है। वर्ष 2020 में प्रदेश के 9 विकासखंड क्रिटिकल श्रेणी में थे और वर्ष 2025 तक भी 5 विकासखंड इस श्रेणी में बने हुए थे। वर्ष 2026 के आकलन में ये सभी पांच विकासखंड क्रिटिकल श्रेणी से बाहर आ गए हैं।

इतना ही नहीं, इस आकलन चक्र में प्रदेश के 12 विकासखंडों की भूजल श्रेणी में सुधार दर्ज किया गया है, जबकि एक भी विकासखंड की स्थिति नहीं बिगड़ी है। विकासखंडवार भूजल आकलन प्रारंभ होने के बाद यह छत्तीसगढ़ का अब तक का सबसे बड़ा एक-चक्रीय सुधार है। प्रदेश में सुरक्षित विकासखंडों की संख्या बढ़कर अब 127 हो गई है।

केंद्रीय भूमि जल बोर्ड और राज्य भूजल सर्वेक्षण मंडल द्वारा संयुक्त रूप से तैयार भूजल संसाधन आकलन-2026 को राज्य स्तरीय भूजल आकलन एवं प्रबंधन समिति द्वारा अनुमोदित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के ‘जन शक्ति से जल शक्ति’ के आह्वान और उनके द्वारा प्रारंभ किए गए ‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान ने प्रदेश में जल संरक्षण के प्रयासों को नई दिशा और व्यापकता प्रदान की है। शासन के विभिन्न विभागों, जिला प्रशासन, किसानों और आम नागरिकों की भागीदारी से जल संरक्षण का प्रयास आज एक व्यापक जन आंदोलन का स्वरूप ले चुका है।

*जनभागीदारी ने असंभव लगने वाले लक्ष्य को संभव बनाया : मुख्यमंत्री श्री साय*

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रदेश के किसानों, नागरिकों और मैदानी अमले को देते हुए कहा कि यह परिणाम केवल शासन की नीतियों का नहीं, बल्कि जनभागीदारी और सामूहिक संकल्प का परिणाम है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह उपलब्धि महानदी भवन में नहीं, बल्कि खेतों और गांवों में हासिल हुई है। इसका सबसे बड़ा श्रेय बेमेतरा और राजनांदगांव सहित प्रदेश के उन किसानों को जाता है, जिन्होंने आने वाली पीढ़ियों की जल सुरक्षा के लिए अपने खेती के तौर-तरीकों में बदलाव स्वीकार किया। हमारे मैदानी अमले ने भी मौसम-दर-मौसम किसानों के साथ मिलकर निरंतर काम किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘जन शक्ति से जल शक्ति’ के आह्वान पर छत्तीसगढ़ ने यह सिद्ध किया है कि जनभागीदारी से भूजल संरक्षण के क्षेत्र में बड़ा और स्थायी बदलाव लाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा शुरू किए गए जल संचय जन भागीदारी अभियान ने पूरे शासन तंत्र को एक साझा लक्ष्य के साथ कार्य करने का मजबूत आधार दिया। जल संरक्षण के लिए सरकार के प्रयासों के साथ जब किसानों और नागरिकों की भागीदारी जुड़ी, तब उसके परिणाम भूजल स्तर में हुए इस ऐतिहासिक सुधार के रूप में सामने आए हैं।

*भूजल रिचार्ज 14.65 BCM के ऐतिहासिक उच्च स्तर पर*

भूजल संसाधन आकलन-2026 के अनुसार प्रदेश में वार्षिक भूजल रिचार्ज बढ़कर 14.65 बिलियन घन मीटर (BCM) हो गया है, जो अब तक का सर्वोच्च स्तर है। वर्ष 2017 में प्रदेश का वार्षिक भूजल रिचार्ज 11.57 BCM था।

जल संरक्षण संरचनाओं के व्यापक निर्माण और पुनर्जीवन का सीधा प्रभाव भूजल रिचार्ज पर दिखाई दे रहा है। वर्ष 2020 की तुलना में तालाबों एवं पोखरों से होने वाले भूजल रिचार्ज में 266.9 प्रतिशत तथा अन्य जल संरक्षण संरचनाओं से होने वाले रिचार्ज में 202.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

वर्ष 2026 के भूजल आकलन के लिए प्रदेशभर में कुल 2 लाख 28 हजार 736 जल संरचनाएं दर्ज की गई हैं। जल संचय जन भागीदारी तथा जल शक्ति अभियान : कैच द रेन के अंतर्गत निर्मित और पुनर्जीवित जल संरचनाओं ने भूजल पुनर्भरण की क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

*रिकॉर्ड इतिहास में पहली बार भूजल दोहन में वार्षिक गिरावट*

आकलन का दूसरा महत्वपूर्ण पहलू यह है कि प्रदेश में भूजल दोहन में भी गिरावट आई है। वर्ष 2026 में कुल भूजल दोहन 6.21 BCM दर्ज किया गया है, जबकि पिछले आकलन चक्र में यह 6.30 BCM था। उपलब्ध आकलन रिकॉर्ड में यह पहली वार्षिक गिरावट है।

प्रदेश में भूजल दोहन का स्तर वर्ष 2022 में 49.5 प्रतिशत के उच्च स्तर पर पहुंच गया था, जो अब घटकर 46.37 प्रतिशत रह गया है। यह 70 प्रतिशत की सुरक्षित सीमा से काफी नीचे है।

यह सुधार केवल बेहतर वर्षा या भूजल रिचार्ज बढ़ने का परिणाम नहीं है। भूजल दोहन में वास्तविक कमी यह दर्शाती है कि प्रदेश में जल की मांग के बेहतर प्रबंधन, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण और किसानों की सहभागिता के प्रयास जमीनी स्तर पर प्रभावी हुए हैं।

*फसल विविधीकरण से बेमेतरा और राजनांदगांव में बड़ा बदलाव*

भूजल संसाधन आकलन में गर्मी के मौसम में धान के रकबे में आई कमी को भूजल दोहन घटाने का एक महत्वपूर्ण कारण माना गया है। विशेष रूप से बेमेतरा और राजनांदगांव जिलों में किसानों की सहभागिता से उल्लेखनीय परिणाम सामने आए हैं।

बेमेतरा जिले में गर्मी के धान का रकबा लगभग 26 हजार हेक्टेयर से घटकर 5 हजार हेक्टेयर रह गया है। इसी प्रकार राजनांदगांव में यह रकबा 9,400 हेक्टेयर से घटकर लगभग 2,800 हेक्टेयर हो गया। दोनों जिलों में मिलाकर गर्मी के धान के रकबे में लगभग 27,600 हेक्टेयर की कमी आई है।

इसका प्रभाव भूजल की स्थिति पर स्पष्ट रूप से दिखाई दिया है। बेमेतरा लगातार चार आकलन चक्रों के बाद क्रिटिकल श्रेणी से बाहर आया है। जिले में वर्ष 2023 की तुलना में कुल भूजल दोहन में लगभग 20 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

राजनांदगांव में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। वर्ष 2022 में यहां भूजल दोहन का स्तर 70.5 प्रतिशत तक पहुंच गया था। अब यह विकासखंड पूर्णतः सुरक्षित श्रेणी में आ गया है। यहां सिंचाई के लिए भूजल दोहन में वर्ष 2023 की तुलना में 16.4 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसानों द्वारा फसल पद्धति में किया गया यह बदलाव केवल आज के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की जल सुरक्षा के लिए किया गया महत्वपूर्ण योगदान है। किसानों ने दीर्घकालिक हित को प्राथमिकता देकर पूरे प्रदेश के सामने जल संरक्षण का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

*11 जिलों के 19 अर्ध-संकटग्रस्त विकासखंडों पर अब विशेष फोकस*

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश की उपलब्धि महत्वपूर्ण है, लेकिन जल सुरक्षा की दिशा में अभी आगे और काम करना है। वर्तमान में 11 जिलों के 19 विकासखंड अर्ध-संकटग्रस्त श्रेणी में हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2030 तक छत्तीसगढ़ का कोई भी विकासखंड भूजल तनावग्रस्त नहीं रहेगा। अब हमारा विशेष ध्यान अर्ध-संकटग्रस्त विकासखंडों पर होगा। जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण, फसल विविधीकरण और जनभागीदारी के माध्यम से इन्हें भी सुरक्षित श्रेणी में लाया जाएगा।

इस लक्ष्य की दिशा में वर्ष 2026-27 के दौरान बेमेतरा, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों के लगभग 5,442 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में NAQUIM 2.0 के अंतर्गत जलभृत मानचित्रण अध्ययन प्रस्तावित किया गया है। इससे भूजल की उपलब्धता, जलभृतों की स्थिति और क्षेत्रवार प्रबंधन की जरूरतों का अधिक वैज्ञानिक आकलन संभव होगा।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में भूजल की स्थिति में आया सुधार किसी एक विभाग के प्रयास का परिणाम नहीं है। जल संचय जन भागीदारी अभियान तथा जल शक्ति अभियान : कैच द रेन के अंतर्गत जल संसाधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सहित विभिन्न विभागों और जिला प्रशासन ने समन्वित रूप से कार्य किया है।

गांवों में जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण एवं पुनर्जीवन, वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण, जल के विवेकपूर्ण उपयोग, फसल विविधीकरण और किसानों को कम पानी वाली फसलों के लिए प्रेरित करने जैसे प्रयासों को एक साथ आगे बढ़ाया गया। इसी समग्र दृष्टिकोण ने भूजल रिचार्ज बढ़ाने के साथ-साथ भूजल दोहन को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

*राष्ट्रीय जल शिखर सम्मेलन के संकल्प के बाद बड़ी उपलब्धि*

यह उपलब्धि ऐसे समय सामने आई है, जब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाल ही में 1 और 2 सितंबर 2026 को आयोजित राष्ट्रीय जल शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण और जल सुरक्षा के क्षेत्र में हो रहे कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रस्तुत किया था।

प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ ने जल सुरक्षा से जुड़े लक्ष्यों को राष्ट्रीय समय-सीमा से पहले प्राप्त करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ने का संकल्प व्यक्त किया है। भूजल संसाधन आकलन-2026 के परिणाम इस दिशा में प्रदेश की प्रगति को रेखांकित करते हैं।

राज्य सरकार अब इस उपलब्धि को अगले चरण में ले जाते हुए वार्षिक ‘कैच द रेन’ योजना 2026-27 को विकासखंड स्तर के मासिक लक्ष्यों के साथ लागू करने की तैयारी कर रही है। इसके माध्यम से प्रत्येक क्षेत्र की भूजल स्थिति के अनुरूप संरक्षण एवं पुनर्भरण के कार्यों को और अधिक लक्षित तथा परिणामोन्मुख बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। जनभागीदारी से छत्तीसगढ़ ने क्रिटिकल विकासखंडों की संख्या शून्य तक पहुंचाई है और अब इसी सामूहिक शक्ति से वर्ष 2030 तक प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड को भूजल की दृष्टि से सुरक्षित बनाने के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे।

Share196Tweet123SendShareSend
News Desk

News Desk

Recent Posts

  • यूपी में योगी को सत्ता से बेदखल कर दिल्ली की ओर बढ़ेंगे: मेरठ में गरजे असदुद्दीन ओवैसी, विपक्ष पर भी साधा निशाना
  • यूपी में ‘शोले’ जैसा हाईवोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से निकाह की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चली मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू
  • बलिया में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार पेड़ से टकराई, चार युवकों की मौत से मचा कोहराम
  • अंडर-19 एशिया कप फाइनल के हीरो मनाल चौहान के घर जश्न: पाकिस्तान के खिलाफ हारा हुआ मैच जिताने के बाद गूंजे जीत के नारे
  • 2027 में भाजपा का पत्ता साफ करेगा दलित समाज: आगरा में गरजे अखिलेश यादव, पीडीए की ताकत पर किया बड़ा दावा

Recent Comments

No comments to show.
Swatantra Baat

© 2024 Swatantra Baat.

Navigation

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • खेल
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • फिल्म जगत
    • टेलिविज़न
  • जीवन शैली
    • फूड
    • फैशन
    • सेहत
    • पर्यटन
  • धर्म संसार
  • ई-पेपर

© 2024 Swatantra Baat.