• Latest
  • Trending
  • All
  • न्यूज
  • बिजनेस
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • जीवन शैली
  • राज्य
प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया पौधरोपण, हरेली पर हरित जीपीएम का संकल्प…..

August 12, 2026
Uttarakhand News: ताइक्वांडो छात्रा के मामले पर सरकार ने दी सफाई, कहा- रिश्वत मांगने का दावा भ्रामक, मामला निजी संस्था से जुड़ा….

Uttarakhand News: CM धामी ने नेगी के गीतों की अंग्रेजी पुस्तक का किया विमोचन, बोले- लोक संस्कृति के पुरोधा हैं नरेंद्र नेगी…..

सुकमा में आयुष्मान महा अभियान 13 अगस्त को, 10 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य…..

अमृत सरोवरों के तट पर मनेगा स्वतंत्रता दिवस, जांजगीर-चांपा में होंगे विशेष आयोजन,जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और जनभागीदारी का दिया जाएगा संदेश….

बिहान से आत्मनिर्भर बनीं शकुंतला राजवाड़े, कम लागत की खेती से बढ़ा आय का आधार….

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची बाइक तिरंगा यात्रा…..

रायगढ़ में पत्रकारों हेतु क्षेत्रीय संवाद एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का सफल आयोजन

दुनिया में बजेगा भारत का डंका! SBI का बड़ा अनुमान, US-चीन को पीछे छोड़ सकता है भारतीय अर्थव्यवस्था का दम

फुटबॉल के बाद क्रिकेट में भी पुर्तगाल की एंट्री, खिलाड़ियों का ऐलान; ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बने कप्तान

OpenAI के दफ्तर में घुसे प्रदर्शनकारी, 13 गिरफ्तार; अमेरिका-यूरोप में क्यों बढ़ रहा AI का विरोध?

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Thursday, August 13, 2026
Swatantra Baat
  • होम
  • न्यूज
    • All
    • crime
    • देश
    • बिजनेस
    • राजनीति
    • विदेश
    Uttarakhand News: ताइक्वांडो छात्रा के मामले पर सरकार ने दी सफाई, कहा- रिश्वत मांगने का दावा भ्रामक, मामला निजी संस्था से जुड़ा….

    Uttarakhand News: ताइक्वांडो छात्रा के मामले पर सरकार ने दी सफाई, कहा- रिश्वत मांगने का दावा भ्रामक, मामला निजी संस्था से जुड़ा….

    Uttarakhand News: ताइक्वांडो छात्रा के मामले पर सरकार ने दी सफाई, कहा- रिश्वत मांगने का दावा भ्रामक, मामला निजी संस्था से जुड़ा….

    Uttarakhand News: ताइक्वांडो छात्रा के मामले पर सरकार ने दी सफाई, कहा- रिश्वत मांगने का दावा भ्रामक, मामला निजी संस्था से जुड़ा….

    Uttarakhand News: CM धामी ने नेगी के गीतों की अंग्रेजी पुस्तक का किया विमोचन, बोले- लोक संस्कृति के पुरोधा हैं नरेंद्र नेगी…..

    Uttarakhand News: CM धामी ने नेगी के गीतों की अंग्रेजी पुस्तक का किया विमोचन, बोले- लोक संस्कृति के पुरोधा हैं नरेंद्र नेगी…..

    Uttarakhand News: CM धामी ने नेगी के गीतों की अंग्रेजी पुस्तक का किया विमोचन, बोले- लोक संस्कृति के पुरोधा हैं नरेंद्र नेगी…..

    Uttarakhand News: CM धामी ने नेगी के गीतों की अंग्रेजी पुस्तक का किया विमोचन, बोले- लोक संस्कृति के पुरोधा हैं नरेंद्र नेगी…..

    सुकमा में आयुष्मान महा अभियान 13 अगस्त को, 10 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य…..

    सुकमा में आयुष्मान महा अभियान 13 अगस्त को, 10 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य…..

    अमृत सरोवरों के तट पर मनेगा स्वतंत्रता दिवस, जांजगीर-चांपा में होंगे विशेष आयोजन,जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और जनभागीदारी का दिया जाएगा संदेश….

    अमृत सरोवरों के तट पर मनेगा स्वतंत्रता दिवस, जांजगीर-चांपा में होंगे विशेष आयोजन,जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और जनभागीदारी का दिया जाएगा संदेश….

    प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया पौधरोपण, हरेली पर हरित जीपीएम का संकल्प…..

    प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया पौधरोपण, हरेली पर हरित जीपीएम का संकल्प…..

    बिहान से आत्मनिर्भर बनीं शकुंतला राजवाड़े, कम लागत की खेती से बढ़ा आय का आधार….

    बिहान से आत्मनिर्भर बनीं शकुंतला राजवाड़े, कम लागत की खेती से बढ़ा आय का आधार….

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची बाइक तिरंगा यात्रा…..

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची बाइक तिरंगा यात्रा…..

    रायगढ़ में पत्रकारों हेतु क्षेत्रीय संवाद एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का सफल आयोजन

    रायगढ़ में पत्रकारों हेतु क्षेत्रीय संवाद एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का सफल आयोजन

  • राज्य
    • All
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    राहुल गांधी को ‘अंकल’ कहने पर भड़की कांग्रेस: आकाश आनंद को दी नसीहत— ‘सिर्फ कम उम्र होने से कोई युवाओं का नेता नहीं बन जाता’

    प्रयागराज में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य बाइक रैली: अमर शहीदों की भूमि पर उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब

    नोएडा में ई-रिक्शा की बैटरी चुराने वाले शातिर गिरोह का भंडाफोड़: 4 शातिर चोर गिरफ्तार, भारी मात्रा में लीथियम बैटरी और सेल बरामद

    धर्मांतरण नेटवर्क और विदेशी फंडिंग के खिलाफ हिंदू महासभा का लखनऊ में प्रदर्शन: सीएम योगी से SIT जांच और सख्त कानून की मांग

    गोरखपुर को ₹70 करोड़ की 2-लेन सड़क की सौगात: मंच से सीएम योगी ने ली सांसद रवि किशन की चुटकी, पूछा— कितने लोगों ने देखी ‘कालीबाड़ी बाबा’ की फिल्म?

    छात्र आंदोलनों पर मायावती का बड़ा हमला: ‘जेन जी’ को दी सलाह— राजनीतिक दलों का मोहरा न बनें, स्वार्थी षड्यंत्रों से रहें सावधान

    स्वतंत्रता दिवस पर यूपी के मदरसों में लहराएगा तिरंगा, मुस्लिम धर्मगुरुओं ने खुले दिल से फैसले का किया स्वागत

    ‘भारत में रहकर देश के प्रतीकों का अपमान अब कतई बर्दाश्त नहीं’, काकोरी एक्शन की वर्षगांठ पर सीएम योगी की कड़क चेतावनी

    मेरठ में कांवड़ियों पर सीएम योगी ने बरसाए फूल: बोले- शिवभक्तों की सुरक्षा व सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

    बुलंदशहर में खौफ का पर्याय बना 50 हजारी इनामी ढेर: नाबालिग से दरिंदगी और हत्या के आरोपी का पुलिस मुठभेड़ में अंत

  • मनोरंजन
    • All
    • खेल
    फुटबॉल के बाद क्रिकेट में भी पुर्तगाल की एंट्री, खिलाड़ियों का ऐलान; ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बने कप्तान

    फुटबॉल के बाद क्रिकेट में भी पुर्तगाल की एंट्री, खिलाड़ियों का ऐलान; ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बने कप्तान

    बांग्लादेश को BCCI का बड़ा झटका! नहीं होगा क्रिकेट मैच, दौरे पर अटकी पूरी सीरीज

    41 की उम्र में दूल्हा बने Cristiano Ronaldo, 9 साल छोटी दुल्हन से रचाई शादी; कौन हैं Georgina Rodríguez?

    विराट कोहली का ये महारिकॉर्ड टूटेगा या रहेगा अमर? भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में दिग्गजों की नजर

    बैडमिंटन चैंपियनशिप में बंदर बनेंगे चुनौती, भगाने के लिए बुलाए गए ‘मंकी व्हिस्परर्स’

    रहाणे के संन्यास पर आया सचिन का पहला फोन, विराट-रोहित समेत इन खिलाड़ियों ने भेजे मैसेज

    अंडर-23 राष्ट्रमंडल तलवारबाजी में भारत का जलवा, चार स्वर्ण सहित जीते 17 पदक

    किंग्स कप सेपक टकराव में भारत ने जीता कांस्य, एशियन गेम्स से पहले बढ़ा आत्मविश्वास

    वेस्टइंडीज की बढ़ी मुश्किलें, 2027 वर्ल्ड कप में सीधे एंट्री नहीं, अब क्वालिफायर से बनानी होगी जगह

    IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा ने रेप और धमकी के गंभीर आरोप लगाए

    IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा ने रेप और धमकी के गंभीर आरोप लगाए

  • जीवन शैली
    बेसन-हल्दी से बनाएं नेचुरल फेस वॉश, चेहरे की गंदगी और ऑयल होगा कम

    बच्चों के कान-नाक छिदवाने की सही उम्र क्या? डॉक्टर ने बताई जरूरी सावधानियां

    शरीर दे रहा ये 6 संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

    जींस और डेनिम में क्या है फर्क? जानिए दोनों के नाम और इतिहास की दिलचस्प कहानी

    Likes-Comments नहीं मिले तो बिगड़ जाता है Gen Z का मूड! स्टडी में सोशल मीडिया को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

    Frozen Food से डायबिटीज का खतरा? 16 मामलों के बाद 11 कंपनियों पर केस, जानिए भारत में कितना है जोखिम

    नींबू के छिलके फेंकें नहीं, स्किन से सफाई तक आएंगे इतने काम

    हेपेटाइटिस को हल्के में न लें, समय पर इलाज नहीं हुआ तो लिवर को हो सकता है स्थायी नुकसान

    Fatty Liver को न करें नजरअंदाज! बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा, दिखें ये लक्षण तो तुरंत जाएं डॉक्टर के पास

    घर पर बनाएं एंटी-एजिंग कोलेजन जेल, पाए ग्लोइंग और जवां त्वचा

  • धर्म संसार
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Swatantra Baat
No Result
View All Result
Home न्यूज देश

प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया पौधरोपण, हरेली पर हरित जीपीएम का संकल्प…..

by News Desk
August 12, 2026
in देश, न्यूज
0
प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया पौधरोपण, हरेली पर हरित जीपीएम का संकल्प…..
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on Facebook

रायपुर: पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने हरेली तिहार के अवसर पर डोंगरिया के चारागाह स्थल में पौधरोपण कर जिलेवासियों को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली विस्तार का संदेश दिया। उन्होंने ‘हरित जीपीएम अभियान’ के तहत व्यापक जनभागीदारी से जिले में 3 लाख 36 हजार से अधिक पौधों के रोपण की पहल की सराहना करते हुए कहा कि हरेली जैसे प्रकृति और कृषि से जुड़े पर्व को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपरा को नई दिशा देने वाला कदम है।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय वृक्षारोपण एवं हरेली उत्सव का शुभारंभ पारंपरिक कृषि यंत्र नागर एवं कोपर की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। चारागाह स्थल डोंगरिया में वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डोंगरिया के सभागार में मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, विद्यार्थियों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं, अधिकारी-कर्मचारियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
हरेली की हरियाली को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना सराहनीय पहल
प्रभारी मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि हरेली तिहार छत्तीसगढ़ की कृषि, प्रकृति और लोकजीवन से गहराई से जुड़ा पर्व है। इस पावन अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा जनभागीदारी और जनसहयोग से जिले को हरा-भरा, स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाना अत्यंत सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण, हरियाली विस्तार और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य विरासत तैयार करेंगे। उन्होंने हरित जीपीएम अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन सहित जिलेवासियों को बधाई दी और रोपित पौधों की निरंतर देखभाल एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
हरेली पर पौधरोपण से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश
विधायक एवं मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री प्रणव कुमार मरपच्ची ने कहा कि हरेली तिहार खुशहाली, सुख-समृद्धि और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व है। इस अवसर पर पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करता है।
उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें बड़ा करना और उनकी सुरक्षा करना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
गांव से शहर तक चला हरित जीपीएम अभियान
कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने बताया कि हरित जीपीएम अभियान को जिले के सभी वर्गों की सहभागिता से व्यापक स्वरूप दिया गया है। अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों, नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, छात्रावास-आश्रमों, स्वास्थ्य केन्द्रों और शासकीय कार्यालय परिसरों सहित विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही गौठानों, चारागाहों, सड़क एवं नदी किनारे, अमृत सरोवरों तथा प्रधानमंत्री आवास परिसरों में भी पौधे रोपे गए। अभियान के तहत जिले में 3 लाख 36 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया गया है।
प्रभारी मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने किया पौधरोपण, हरेली पर हरित जीपीएम का संकल्प
कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने जिलेवासियों से अपील की कि पौधरोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण और संवर्धन को भी अभियान का अभिन्न हिस्सा बनाया जाए। उन्होंने कहा कि आज रोपा गया प्रत्येक पौधा आने वाले वर्षों में जिले की हरियाली, जैव विविधता और पर्यावरणीय संतुलन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
फलदार, छायादार और औषधीय प्रजातियों के पौधों का रोपण
हरित जीपीएम अभियान के अंतर्गत विभिन्न वानिकी, फलदार एवं औषधीय प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इनमें पाम, अशोक, आम, जामुन, अमरूद, नींबू, मुनगा, गुलाब जामुन, कटहल, हर्रा, बहेरा, करंज, आंवला, महुआ, सीताफल और बांस सहित अनेक प्रजातियां शामिल हैं।
इन पौधों के रोपण से जिले के हरित आवरण में वृद्धि के साथ स्थानीय स्तर पर फलदार एवं उपयोगी वृक्षों की उपलब्धता बढ़ेगी। वहीं औषधीय एवं वानिकी प्रजातियां पर्यावरणीय संतुलन और जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
पौधों की सुरक्षा और देखभाल का लिया सामूहिक संकल्प
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय ने रोपित पौधों को सुरक्षित रखने, नियमित देखभाल करने और उन्हें जीवित रखने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को केवल पौधरोपण तक सीमित न रखते हुए उसके संरक्षण और संवर्धन को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
हरेली के अवसर पर आयोजित यह आयोजन छत्तीसगढ़ की कृषि एवं लोकपरंपरा और पर्यावरण संरक्षण के बीच मजबूत संबंध को रेखांकित करता है। पारंपरिक कृषि यंत्रों की पूजा से शुरू हुआ कार्यक्रम पौधरोपण और उनके संरक्षण के सामूहिक संकल्प के साथ संपन्न हुआ। इस तरह हरेली तिहार के माध्यम से ‘हरित जीपीएम’ का संदेश गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने की सार्थक पहल की गई।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, उपाध्यक्ष राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह, नगर पालिका परिषद गौरेला के अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे, जनपद पंचायत मरवाही की अध्यक्ष श्रीमती जानकी कुशरो, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज खिलारी, वनमंडलाधिकारी श्री निशांत कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे सहित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी, स्व-सहायता समूहों की महिलाएं, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Share196Tweet123SendShareSend
News Desk

News Desk

Recent Posts

  • Uttarakhand News: ताइक्वांडो छात्रा के मामले पर सरकार ने दी सफाई, कहा- रिश्वत मांगने का दावा भ्रामक, मामला निजी संस्था से जुड़ा….

  • Uttarakhand News: CM धामी ने नेगी के गीतों की अंग्रेजी पुस्तक का किया विमोचन, बोले- लोक संस्कृति के पुरोधा हैं नरेंद्र नेगी…..

  • सुकमा में आयुष्मान महा अभियान 13 अगस्त को, 10 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य…..

Recent Comments

No comments to show.
Swatantra Baat

© 2024 Swatantra Baat.

Navigation

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • खेल
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • फिल्म जगत
    • टेलिविज़न
  • जीवन शैली
    • फूड
    • फैशन
    • सेहत
    • पर्यटन
  • धर्म संसार
  • ई-पेपर

© 2024 Swatantra Baat.