• Latest
  • Trending
  • All
  • न्यूज
  • बिजनेस
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • जीवन शैली
  • राज्य
गांव की बिजली से गांव का विकास, यही ग्रामीण आत्मनिर्भरता का नया मॉडल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

November 28, 2026
स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी को दी श्रद्धांजलि….

छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बना छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव समारोह में हुए शामिल….

राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब, रामसर साइट के रूप में विकसित करने तेज हुए प्रयास …..

रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

राज्यपाल रमेन डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की…

दूरस्थ अंचलों के हर गांव तक विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष

रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा

नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी

बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी

मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Saturday, November 28, 2026
Swatantra Baat
  • होम
  • न्यूज
    • All
    • crime

    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    केसरिया रंग और एकरूपता से चमका गोरखपुर का हेरिटेज कॉरिडोर, स्थानीय नागरिकों ने सराहा बदलाव

    बलरामपुर के देवीपाटन शक्तिपीठ से सीएम योगी का बड़ा संदेश: भाषणों से नहीं, पुरुषार्थ और ईमानदारी से सशक्त बनेगा राष्ट्र

    नोएडा में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर प्रशासन सख्त, कम फॉर्म जमा करने वाले बीएलओ के काम की होगी जमीनी जांच

    काशी की संस्कृति से प्रभावित हुईं मैक्सिको की दो विदेशी मेहमान, मुमुक्षु भवन के बुजुर्गों के लिए दान किया एक माह का राशन

    1,594 युवाओं को मिलने जा रहा नियुक्ति का तोहफा, गोंडा में 46,800 छात्रों को टैबलेट सौगात; सीएम योगी ने बताया डबल इंजन का संकल्प

    सपा के घोषणापत्र पर भाजपा और जदयू का पलटवार: ‘पूरा सैफई भी नाम लिख दे तो नहीं मानेगी जनता’, 2027 में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार

    लखनऊ की महारैली में ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का हुंकार: ‘बुलडोजर नहीं, संविधान देगा इंसाफ’; 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान

    यूपी चुनाव 2027 का शंखनाद: जनसत्ता दल ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, कुंडा से फिर ताल ठोकेंगे राजा भैया

    लखनऊ में अखिलेश यादव का भाजपा पर करारा प्रहार, कहा- बुरे दिन जाने वाले हैं और देश किसी के ‘मन-विधान’ से नहीं बल्कि संविधान से चलेगा

    2027 के चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा दांव: पुरानी पेंशन बहाली, 5 रुपये में खाना और 10 लाख नौकरियों का वादा

  • मनोरंजन
    • All
    • खेल
    274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष

    274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष

    रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा

    रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा

    ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा

    अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी से गुपचुप शादी का दिलचस्प किस्सा सुनाया

    KBC 18 में अमिताभ बच्चन का मजेदार खुलासा, बोले- घर के सारे कमरे जया के, मेरे हिस्से छोटा कमरा

    भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में पहुंची, सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से रौंदा

    अलकराज के बिना स्पेन ने ऑस्ट्रिया हराया, डेविस कप सेमीफाइनल में बनाई जगह

    ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, WTC में 89 छक्कों के साथ बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड तोड़ा

    WWE को बड़ा झटका, 38 साल की उम्र में दिग्गज रेसलर ब्रॉनसन रीड का निधन

    भारत की पहली पारी लड़खड़ाई, न्यूजीलैंड से अब भी 240 रन पीछे; आकाश दीप ने पहली पारी में झटके पांच विकेट

    नाइट शिफ्ट करने वालों के दिल में दिखे बदलाव, 42 हजार लोगों पर हुआ अध्ययन

    सर्दियों में चेहरे का रूखापन होगा दूर, घर पर बनाएं स्ट्रॉबेरी और ओट्स का फेस पैक

    घर पर बनाएं आलू और एलोवेरा वाला नेचुरल साबुन, त्वचा को मिलेगी नमी और ताजगी

    मां बनने के बाद हर तीसरी महिला जूझती है शारीरिक-मानसिक समस्याओं से, इलाज क्यों नहीं मिलता?

    महंगे फेशियल छोड़ें, चुकंदर-गाजर और टमाटर का सूप त्वचा को देगा पोषण

    अचानक बेहोश होना मिर्गी का दौरा नहीं, जानिए लो बीपी और सामान्य बेहोशी से कैसे पहचानें अंतर

    30-35 की उम्र में ही IVF का सहारा क्यों ले रहे कपल्स? जानिए तेजी से घटती फर्टिलिटी की बड़ी वजहें

    महंगे हेयर स्पा पर खर्च करने की जरूरत नहीं, दही में मिलाएं ये 6 चीजें

    हार्ट ब्लॉकेज का बिना स्टेंट भी होगा इलाज, ड्रग कोटेड बैलून से 60 सेकंड में पहुंचेगी दवा

    सर्दियों में इम्युनिटी और चेहरे का निखार बढ़ाएगा तुलसी-पान रसम, जानिए बनाने की आसान रेसिपी

  • धर्म संसार
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Swatantra Baat
No Result
View All Result
Home न्यूज देश

गांव की बिजली से गांव का विकास, यही ग्रामीण आत्मनिर्भरता का नया मॉडल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

by News Desk
November 28, 2026
in देश, न्यूज
0
गांव की बिजली से गांव का विकास, यही ग्रामीण आत्मनिर्भरता का नया मॉडल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on Facebook

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि गांवों की वास्तविक आत्मनिर्भरता तभी संभव है, जब ग्राम पंचायतों के पास विकास कार्यों के लिए आय के अपने स्थायी स्रोत हों। जशपुर जिले की ग्राम पंचायत कुंजारा ने सौर ऊर्जा के माध्यम से इस दिशा में एक नई मिसाल प्रस्तुत की है। अब कुंजारा न केवल बिजली का उत्पादन करेगा, बल्कि उससे होने वाली आय का उपयोग गांव के विकास में भी कर सकेगा। यह पहल प्रदेश की अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणादायी बनेगी।

मुख्यमंत्री श्री साय आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंजारा में 2 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित 280 किलोवाट क्षमता के ऑन-ग्रिड सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण कर रहे थे। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत स्थापित यह छत्तीसगढ़ की अपनी तरह की पहली परियोजना है, जिसमें सौर ऊर्जा उत्पादन के माध्यम से ग्राम पंचायत को नियमित आय उपलब्ध कराकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की व्यवस्था की गई है।

सौर ऊर्जा बनेगी ग्राम पंचायतों की समृद्धि और आत्मनिर्भरता का आधार : मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रामवासियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि कुंजारा अब बिजली उत्पादन के साथ आय अर्जित करने वाली ग्राम पंचायत के रूप में नई पहचान बनाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सौर ऊर्जा के माध्यम से देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का जो संकल्प लिया है, कुंजारा की यह परियोजना उसी संकल्प को गांव की धरती पर साकार करने का उदाहरण है।

ग्राम पंचायत को हर साल होगी लगभग 18.75 लाख रुपये की आय

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि
यह सौर ऊर्जा संयंत्र प्रतिवर्ष लगभग 4 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन करने में सक्षम होगा। संयंत्र से उत्पादित बिजली सीधे विद्युत ग्रिड में प्रवाहित की जाएगी। वर्चुअल नेट मीटरिंग के माध्यम से इस बिजली का समायोजन जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों की विद्युत खपत से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंजारा को 5 रुपये प्रति यूनिट की दर से लाभांश प्राप्त होगा। इससे ग्राम पंचायत को सालाना अनुमानित 18.75 लाख रुपये की आय होगी। इस राशि का उपयोग ग्राम सभा के प्रस्ताव के आधार पर गांव की आवश्यकताओं, अधोसंरचना निर्माण और स्थानीय विकास कार्यों में किया जा सकेगा।

सौर ऊर्जा बनेगी ग्राम पंचायतों की समृद्धि और आत्मनिर्भरता का आधार : मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना ग्राम पंचायतों को  अपनी आय के स्रोत विकसित करने की नई दिशा दिखाएगी। आने वाले समय में कुंजारा प्रदेश की अन्य पंचायतों के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का रोल मॉडल बनेगा।

मुख्यमंत्री ने की सीसी सड़क और दो सामुदायिक भवनों की घोषणा

मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में ग्रामवासियों की मांगों पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने ग्राम पंचायत कुंजारा में 20 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क निर्माण, श्री टोली में सामुदायिक भवन निर्माण तथा कुंजारा में शिव मंदिर के समीप सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और गांवों को विकास के नए अवसरों से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सड़क, सामुदायिक भवन और अन्य आवश्यक अधोसंरचनाओं के विकास से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने की अपील

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सौर ऊर्जा भविष्य की ऊर्जा है। इससे जहां पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है, वहीं बिजली पर होने वाले खर्च में भी बचत होती है। उन्होंने ग्रामीणों से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ते अवसरों का लाभ गांवों और आम नागरिकों तक पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। कुंजारा की यह पहल दर्शाती है कि आधुनिक तकनीक और स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती दी जा सकती है।

वर्चुअल नेट मीटरिंग से शासकीय कार्यालयों के बिजली बिल में होगी बचत

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिला पंचायत जशपुर के प्रस्ताव पर कुंजारा में 2 करोड़ रुपये की लागत से 280 किलोवाट क्षमता का ऑन-ग्रिड सौर ऊर्जा संयंत्र स्वीकृत किया गया है। इस संयंत्र की स्थापना छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा उच्च दक्षता वाली आधुनिक तकनीक के माध्यम से की गई है।

सौर ऊर्जा बनेगी ग्राम पंचायतों की समृद्धि और आत्मनिर्भरता का आधार : मुख्यमंत्री श्री साय

परियोजना के अंतर्गत सौर संयंत्र से उत्पादित बिजली सीधे ग्रिड में प्रवाहित होगी। उत्पादन की गणना के लिए संयंत्र स्थल पर नेट मीटर लगाया गया है, जिससे प्रतिदिन उत्पादित विद्युत यूनिटों का लेखा-जोखा रखा जाएगा।

जशपुर जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों के विद्युत मीटरों को वर्चुअल नेट मीटरिंग व्यवस्था के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड से अनुबंधित किया गया है। इस व्यवस्था से सौर संयंत्र द्वारा ग्रिड में प्रवाहित बिजली का समायोजन संबंधित शासकीय कार्यालयों की विद्युत खपत के साथ किया जाएगा।

इससे शासकीय कार्यालयों के बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आएगी। इस बचत में से निर्धारित लाभांश 5 रुपये प्रति यूनिट की दर से ग्राम पंचायत कुंजारा के खाते में नियमित रूप से जमा किया जाएगा। परियोजना के संचालन एवं लाभांश वितरण के संबंध में विद्युत विभाग, ग्राम पंचायत कुंजारा और जनपद पंचायत कुनकुरी के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) भी किया गया।

अन्य ग्राम पंचायतों के लिए रोल मॉडल बनेगा कुंजारा

कुंजारा में स्थापित यह सौर ऊर्जा संयंत्र ग्राम पंचायतों की आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक अभिनव प्रयोग है। अब तक ग्राम पंचायतों को अधिकांश विकास कार्यों के लिए शासकीय अनुदान एवं विभिन्न योजनाओं से प्राप्त राशि पर निर्भर रहना पड़ता था। इस परियोजना से ग्राम पंचायत को नियमित आय का एक स्थायी स्रोत उपलब्ध होगा।

सौर ऊर्जा से अर्जित आय का उपयोग ग्राम सभा की सहमति से स्थानीय विकास और जनसुविधाओं के विस्तार में किया जा सकेगा। इससे पंचायत की वित्तीय क्षमता मजबूत होगी और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति मिलेगी।

कुंजारा की इस पहल की सफलता से प्रदेश की अन्य ग्राम पंचायतों को भी सौर ऊर्जा उत्पादन के माध्यम से आय के नए स्रोत विकसित करने की प्रेरणा मिलेगी। यह मॉडल भविष्य में ग्रामीण स्वावलंबन और विकेंद्रीकृत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, पूर्व विधायक श्री रोहित साय, श्री उपेंद्र यादव, ग्राम पंचायत कुंजारा के सरपंच, पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार सहित जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Share196Tweet123SendShareSend
News Desk

News Desk

Recent Posts

  • स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..
  • शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी को दी श्रद्धांजलि….
  • छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बना छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव समारोह में हुए शामिल….
  • राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब, रामसर साइट के रूप में विकसित करने तेज हुए प्रयास …..
  • रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

Recent Comments

No comments to show.
Swatantra Baat

© 2024 Swatantra Baat.

Navigation

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • खेल
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • फिल्म जगत
    • टेलिविज़न
  • जीवन शैली
    • फूड
    • फैशन
    • सेहत
    • पर्यटन
  • धर्म संसार
  • ई-पेपर

© 2024 Swatantra Baat.