• Latest
  • Trending
  • All
  • न्यूज
  • बिजनेस
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • जीवन शैली
  • राज्य
मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

October 13, 2026
37 की उम्र में विराट कोहली का नया डेब्यू, पहला पोस्ट वायरल

पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर निशाना, CEC को कैबिनेट पद और दूसरे को पद्म विभूषण मिलने का उठाया मुद्दा

भारत ने भी अमेरिका को नहीं दिखाए अपने फाइटर जेट के सीक्रेट, Su-30MKI के रडार की ऐसे की सुरक्षा

ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश? साड़ी में छिपाकर लाए चाकू

NHAI का नया नियम लागू, 500 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए ठेकेदारों की बढ़ी मुश्किलें

शाह का राहुल पर हमला, बोले- 2029 में हार के लिए रहें तैयार

पराली प्रबंधन को लेकर शिवराज सिंह चौहान और  भूपेंद्र यादव ने की साझा समीक्षा

वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर, वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण….

आजादी के बाद पहली बार ग्राम चांगेर में पहुंची विकास की रोशनी, विद्युतीकरण से रोशन हुआ ग्राम चांगेर के 23 घर….

सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर सूरजपुर में दौड़े 800 प्रतिभागी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बाइक रैली में हुए शामिल….

सेवा संकल्प अभियान : बंगोली में जनचौपाल लगाकर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं….

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Tuesday, October 13, 2026
Swatantra Baat
  • होम
  • न्यूज
    • All
    • crime
    • देश
    • बिजनेस
    • राजनीति
    • विदेश
    पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर निशाना, CEC को कैबिनेट पद और दूसरे को पद्म विभूषण मिलने का उठाया मुद्दा

    पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर निशाना, CEC को कैबिनेट पद और दूसरे को पद्म विभूषण मिलने का उठाया मुद्दा

    भारत ने भी अमेरिका को नहीं दिखाए अपने फाइटर जेट के सीक्रेट, Su-30MKI के रडार की ऐसे की सुरक्षा

    भारत ने भी अमेरिका को नहीं दिखाए अपने फाइटर जेट के सीक्रेट, Su-30MKI के रडार की ऐसे की सुरक्षा

    ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश? साड़ी में छिपाकर लाए चाकू

    ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश? साड़ी में छिपाकर लाए चाकू

    NHAI का नया नियम लागू, 500 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए ठेकेदारों की बढ़ी मुश्किलें

    NHAI का नया नियम लागू, 500 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए ठेकेदारों की बढ़ी मुश्किलें

    शाह का राहुल पर हमला, बोले- 2029 में हार के लिए रहें तैयार

    शाह का राहुल पर हमला, बोले- 2029 में हार के लिए रहें तैयार

    पराली प्रबंधन को लेकर शिवराज सिंह चौहान और  भूपेंद्र यादव ने की साझा समीक्षा

    पराली प्रबंधन को लेकर शिवराज सिंह चौहान और भूपेंद्र यादव ने की साझा समीक्षा

    मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर, वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण….

    वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर, वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण….

    वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर, वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण….

    वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर, वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण….

    आजादी के बाद पहली बार ग्राम चांगेर में पहुंची विकास की रोशनी, विद्युतीकरण से रोशन हुआ ग्राम चांगेर के 23 घर….

    आजादी के बाद पहली बार ग्राम चांगेर में पहुंची विकास की रोशनी, विद्युतीकरण से रोशन हुआ ग्राम चांगेर के 23 घर….

  • राज्य
    • All
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    नोएडा में करीब एक दर्जन नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, साइबर सेल और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    नवरात्र पर सीएम योगी का आह्वान: जब सुरक्षित और स्वावलंबी होगी नारी, तभी साकार होगा ‘विकसित उत्तर प्रदेश’

    लखनऊ में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे मंत्री एके शर्मा: ग्राउंड जीरो पर लिया जायजा, अफसरों को सख्त चेतावनी—’राहत कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं’

    यूपी में मिलावटखोरों पर शिकंजा: नवरात्रि से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का महाअभियान, 20 हजार किलो से अधिक खाद्य सामग्री जब्त

    ‘सामने आकर लड़ें, चेलों से क्या मुकाबला’: सीएम योगी ने अखिलेश यादव को दिया अयोध्या से सीधी चुनावी भिड़ंत का खुला चैलेंज

    झाँसी में सनसनीखेज हत्याकांड: सिरफिरे आशिक के एनकाउंटर के बाद भी नहीं बुझी मां की आग, बोली- ‘कातिल की लाश दिखाओ’

    सपा के पीडीए पर बड़ा सियासी हमला: तीन बार के विधायक राकेश प्रताप सिंह ने छोड़ी पार्टी, 14 अक्टूबर को थामेंगे बीजेपी का दामन

    शराब पीने के बाद उपजा विवाद: गुस्से में नाले में कूदा युवक, SDRF और NDRF की टीमों द्वारा तलाश जारी

    ग्रेटर नोएडा के दनकौर में कॉलेज की जमीन पर कब्जा विवाद, छात्रों ने ढहाई बाउंड्रीवॉल और मचल गई खलबली

    मैनपुरी में खाकी और बदमाशों के बीच सनसनीखेज मुठभेड़, चेन स्नेचर ढेर होने से बचा; पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

  • मनोरंजन
    • All
    • खेल
    37 की उम्र में विराट कोहली का नया डेब्यू, पहला पोस्ट वायरल

    37 की उम्र में विराट कोहली का नया डेब्यू, पहला पोस्ट वायरल

    ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, जोफ्रा आर्चर और जैकब बेथेल की वापसी

    ‘ब्रेकिंग बैड’ फेम आरजे मिट्टे के निधन की खबर से हलचल, मौत से पहले का वीडियो वायरल

    डेनमार्क ओपन में पीवी सिंधू के सामने वर्ल्ड नंबर-1 एन से यंग की चुनौती, लक्ष्य सेन भी मुश्किल में

    72 साल के कोच और रोनाल्डो के बीच विवाद, दो बार धोखा मिलने का दावा

    शुभमन गिल और शेफाली वर्मा बने ICC प्लेयर ऑफ द मंथ, सितंबर में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम

    जिस रणजी से बनते हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी, उसी के कार्यक्रम पर उठे सवाल; BCCI पर बढ़ा दबाव

    पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल का फिर जुड़ा रिश्ता, सगाई टूटने के बाद लिया साथ रहने का फैसला

    चीन की झेंग क्निवेन ने रचा इतिहास, मीरा आंद्रिवा को हराकर पहली बार जीता चाइना ओपन खिताब

    संजू सैमसन की टीम इंडिया में जगह पर सवाल, क्या वेस्टइंडीज सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

    संजू सैमसन की टीम इंडिया में जगह पर सवाल, क्या वेस्टइंडीज सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

  • जीवन शैली
    प्याज के छिलके फेंकने की गलती न करें, पौधों से लेकर किचन तक इन 5 तरीकों से आएंगे काम

    45 की उम्र में भी त्वचा दिखेगी जवां? घर पर बनाएं मुल्तानी मिट्टी का नेचुरल फेस पैक

    तंबाकू चबाने वालों के लिए बड़ा खतरा! 2.51 लाख मौतें, 24.1 करोड़ लोग प्रभावित

    फटे और रूखे होंठों से मिलेगा छुटकारा, घर पर ऐसे बनाएं चुकंदर का नेचुरल लिप बाम

    Gen Z ने शराब से बनाई दूरी, लेकिन सीनियर लोगों में बढ़ी खपत; रिसर्च में सामने आई वजह

    बारिश में तेजी से झड़ रहे बाल? प्याज के रस की ये ट्रिक करें, जड़ों से मजबूत होंगे बाल

    फटे होंठों से हैं परेशान? घर पर बनाएं 2 चीजों से नेचुरल लिप बाम

    बालों की चमक और सॉफ्टनेस के लिए लगाएं दही, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल

    घर पर बनाएं शुद्ध आंवला तेल, गिरते बाल और डैंड्रफ से मिलेगा छुटकारा

    ग्लोइंग स्किन के लिए बनाएं चुकंदर के आइस क्यूब्स, जानें बनाने और लगाने का तरीका

  • धर्म संसार
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Swatantra Baat
No Result
View All Result
Home न्यूज देश

मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

by News Desk
October 13, 2026
in देश, न्यूज
0
मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on Facebook

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। राज्य का प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध जनजातीय संस्कृति, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक धरोहर और धार्मिक आस्था के केंद्र हमारी विशिष्ट पहचान हैं। इन खूबियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर प्रभावी रूप से स्थापित करते हुए पर्यटन को स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार सृजन और क्षेत्रीय विकास का मजबूत आधार बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज महानदी भवन मंत्रालय में पर्यटन विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पर्यटन का विकास केवल किसी स्थान के सौंदर्यीकरण या अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए। इसका सीधा लाभ स्थानीय लोगों को मिलना चाहिए। पर्यटन स्थलों के आसपास रहने वाले युवाओं, महिलाओं, हस्तशिल्पियों, कलाकारों और छोटे व्यवसायियों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर पैदा हों। स्थानीय खानपान, हस्तशिल्प, लोककला और संस्कृति को पर्यटन अर्थव्यवस्था से जोड़कर आय के स्थायी साधन विकसित किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘पर्यटन से समृद्धि’ इस मिशन की मूल भावना होगी। हमारा प्रयास ऐसा पर्यटन मॉडल विकसित करने का है, जिसमें पर्यटक छत्तीसगढ़ की प्रकृति और संस्कृति से जुड़ें तथा पर्यटन से होने वाली आर्थिक गतिविधियों का अधिकतम लाभ स्थानीय समुदायों तक पहुंचे।

*500 करोड़ रुपए की मिशन निधि प्रस्तावित*

बैठक में पर्यटन विभाग के सचिव ने मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा तैयार मिशन के अंतर्गत पर्यटन विकास के लिए 500 करोड़ रुपए की मूल मिशन निधि प्रस्तावित की गई है। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी), कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर), केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और विभागीय अभिसरण के माध्यम से 1,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जुटाने की कार्ययोजना तैयार की गई है।

चार प्रमुख और 15 मिनी पर्यटन सर्किट होंगे विकसित, डिजिटल तकनीक से आसान और सुविधाजनक होगा पर्यटकों का सफर

मुख्यमंत्री ने पर्यटन परियोजनाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय स्रोतों का प्रभावी उपयोग करने तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन परियोजनाओं की योजना बनाते समय उनकी दीर्घकालिक उपयोगिता, आर्थिक संभावनाओं और स्थानीय रोजगार पर पड़ने वाले प्रभाव को प्राथमिकता दी जाए।

*चित्रकोट, मैनपाट, सिरपुर सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों का होगा कायाकल्प*

मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन के अंतर्गत प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। प्रथम चरण में चित्रकोट जलप्रपात, मैनपाट, सिरपुर, हसदेव बांगो जलाशय और राजिम को उच्च प्रभाव वाले पर्यटन गंतव्यों के रूप में विकसित करने की योजना है।

इसके साथ ही मायाली-बगीचा, चंपारण, सतरेंगा, तीरथगढ़, देवरानी-जेठानी, कबीर चबूतरा, केंदई, महामाया और चिल्फी घाटी सहित अन्य महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में भी सुविधाओं के विस्तार की कार्ययोजना प्रस्तावित है।

इन स्थलों में बेहतर सड़क संपर्क, स्वच्छ पेयजल, आधुनिक शौचालय, सुव्यवस्थित पार्किंग, पर्यटक सहायता केंद्र, डिजिटल सूचना प्रणाली, प्राथमिक चिकित्सा और सुरक्षा जैसी आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ विकसित किया जाएगा। पर्यटन स्थलों की विशिष्टता को ध्यान में रखते हुए उनके विकास में स्थानीय वास्तुकला, संस्कृति और प्राकृतिक परिवेश के संरक्षण का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

*स्थानीय युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर*

मुख्यमंत्री श्री साय ने पर्यटन विकास में स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मिशन के अंतर्गत 1,000 नए पर्यटन उद्यमी तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही 250 महिला स्व-सहायता समूहों को पर्यटन आधारित आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने की योजना है। इसके अतिरिक्त 600 आतिथ्य एवं पर्यटक सहायता कर्मियों तथा 500 टूर गाइड और फ्रंटलाइन कर्मियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में होमस्टे, स्थानीय व्यंजन, पारंपरिक हस्तशिल्प, लोककला, पर्यटन मार्गदर्शन, परिवहन और अन्य सेवाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे पर्यटन से होने वाली आय का बड़ा हिस्सा स्थानीय अर्थव्यवस्था में पहुंचेगा और युवाओं को अपने क्षेत्र में ही रोजगार एवं उद्यमिता के अवसर प्राप्त होंगे।

*पर्यटकों की संख्या दोगुनी करने का लक्ष्य*

मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन के अंतर्गत प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों की संख्या को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। पर्यटकों के औसत प्रवास की अवधि बढ़ाकर दो दिन करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।

पर्यटकों के लिए पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण आवास सुविधा उपलब्ध कराने हेतु प्रदेश में 12 हजार अतिरिक्त कमरों की क्षमता विकसित करने की कार्ययोजना बनाई गई है। इसके लिए होटल, रिसॉर्ट, होमस्टे और अन्य आवासीय सुविधाओं में निजी निवेश को प्रोत्साहित किया जाएगा।

पर्यटन क्षेत्र में 10 से 20 सार्वजनिक-निजी भागीदारी परियोजनाएं विकसित करने का प्रस्ताव है, जिनके माध्यम से कम से कम 1,000 करोड़ रुपए की निजी पूंजी आकर्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे होटल, रिसॉर्ट, परिवहन, खानपान और अन्य पर्यटन आधारित सेवाओं के विस्तार के साथ स्थानीय बाजारों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

*चार प्रमुख और 15 मिनी पर्यटन सर्किट होंगे विकसित*

प्रदेश के अलग-अलग पर्यटन स्थलों को एक-दूसरे से जोड़कर पर्यटकों को बेहतर और विविध अनुभव उपलब्ध कराने के लिए मिशन के अंतर्गत चार प्रमुख पर्यटन सर्किट और 15 मिनी पर्यटन सर्किट विकसित करने की योजना है।

प्रमुख पर्यटन मार्गों पर लगभग 15 से 20 वे-साइड सुविधाएं तथा करीब 500 पर्यटन संकेतक स्थापित किए जाएंगे। इससे पर्यटकों को पर्यटन स्थलों तक पहुंचने और अपनी यात्रा को सुविधाजनक तरीके से नियोजित करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन सर्किट तैयार करते समय प्राकृतिक, धार्मिक, ऐतिहासिक, पुरातात्विक और जनजातीय पर्यटन स्थलों को इस तरह जोड़ा जाए कि पर्यटक एक ही यात्रा में छत्तीसगढ़ की विविधता का व्यापक अनुभव प्राप्त कर सकें।

*डिजिटल तकनीक से आसान होगा पर्यटकों का सफर*

पर्यटन सेवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए भी मिशन में व्यापक प्रावधान किए गए हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए बहुभाषी पर्यटन वेबसाइट, मोबाइल एप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित पर्यटन सूचना, डिजिटल बुकिंग, ऑनलाइन भुगतान और रियल टाइम नेविगेशन जैसी सुविधाएं विकसित करने की योजना है।

इन डिजिटल माध्यमों से पर्यटकों को पर्यटन स्थलों, आवास, परिवहन, स्थानीय आकर्षण, खानपान और अन्य आवश्यक सेवाओं की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

*जनजातीय संस्कृति और विरासत बनेगी छत्तीसगढ़ पर्यटन की विशिष्ट पहचान*

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति, लोककला, लोकनृत्य, पारंपरिक खानपान, हस्तशिल्प और जीवनशैली हमारी अमूल्य विरासत है। पर्यटन विकास के दौरान इनकी मौलिकता और गरिमा को संरक्षित रखते हुए इन्हें व्यापक पहचान दिलाई जानी चाहिए।

विशेष रूप से बस्तर और सरगुजा अंचल की प्राकृतिक सुंदरता और विशिष्ट जनजातीय संस्कृति को पर्यटन के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही धार्मिक, ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के स्थलों में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार कर श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर अनुभव उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पर्यटन स्थलों के विकास में पर्यावरण संरक्षण और सतत पर्यटन के सिद्धांतों का विशेष ध्यान रखा जाए। प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर विकास कार्य वहां के पर्यावरण और जैव विविधता के अनुरूप हों।

*‘पर्यटन से समृद्धि’ बनेगा मिशन का आधार*

मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन की मूल अवधारणा ‘पर्यटन से समृद्धि’ निर्धारित की गई है। मिशन के माध्यम से पर्यटन को केवल दर्शनीय स्थलों के विकास तक सीमित न रखते हुए इसे स्थानीय अर्थव्यवस्था, सांस्कृतिक संरक्षण, रोजगार सृजन, निवेश और क्षेत्रीय विकास से जोड़ा जाएगा।

मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन और नियमित निगरानी के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय मार्गदर्शक समिति तथा मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय संचालन समिति का प्रावधान किया गया है। पर्यटन, लोक निर्माण, वन, नगरीय प्रशासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, उद्योग, कौशल विकास सहित संबंधित विभागों के समन्वय से परियोजनाओं को चरणबद्ध रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मिशन की कार्ययोजना को परिणामोन्मुख बनाते हुए प्राथमिकता के आधार पर पर्यटन स्थलों का चयन किया जाए और प्रत्येक परियोजना के लिए स्पष्ट समय-सीमा तय की जाए। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ को ऐसा पर्यटन गंतव्य बनाना है, जहां आने वाला पर्यटक प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और आत्मीयता का यादगार अनुभव लेकर लौटे तथा पर्यटन की बढ़ती गतिविधियां स्थानीय लोगों की समृद्धि का माध्यम बनें।

बैठक में पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, मुख्य सचिव श्री विकासशील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत एवं श्री प्रभात मलिक, उद्योग विभाग के सचिव श्री रजत कुमार, पर्यटन सचिव श्री पी. दयानंद, पर्यावरण विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद, वित्त विभाग के सचिव श्री रोहित यादव, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के सचिव श्री एस. भारतीदासन, पीसीसीएफ श्री अरुण पांडेय, नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव श्री सोनमणि बोरा, जल संसाधन विभाग के सचिव श्री राजेश टोप्पो, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक श्री सौमिल रंजन चौबे सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share196Tweet123SendShareSend
News Desk

News Desk

Recent Posts

  • 37 की उम्र में विराट कोहली का नया डेब्यू, पहला पोस्ट वायरल
  • पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर निशाना, CEC को कैबिनेट पद और दूसरे को पद्म विभूषण मिलने का उठाया मुद्दा
  • भारत ने भी अमेरिका को नहीं दिखाए अपने फाइटर जेट के सीक्रेट, Su-30MKI के रडार की ऐसे की सुरक्षा
  • ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश? साड़ी में छिपाकर लाए चाकू
  • NHAI का नया नियम लागू, 500 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए ठेकेदारों की बढ़ी मुश्किलें

Recent Comments

No comments to show.
Swatantra Baat

© 2024 Swatantra Baat.

Navigation

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • खेल
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • फिल्म जगत
    • टेलिविज़न
  • जीवन शैली
    • फूड
    • फैशन
    • सेहत
    • पर्यटन
  • धर्म संसार
  • ई-पेपर

© 2024 Swatantra Baat.