• Latest
  • Trending
  • All
  • न्यूज
  • बिजनेस
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • जीवन शैली
  • राज्य
उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा, केपटाउन से पहले पोर्ट एलिजाबेथ टेस्ट में भी हुई थी बॉल टेंपरिंग

November 10, 2026
IPL 2028 में बड़ा बदलाव! पुणे और वडोदरा की हो सकती है एंट्री, 12 टीमों के बीच होगा मुकाबला

फिर से नोटबंदी की तैयारी? चंद्रबाबू नायडू ने 500 और 2000 के नोट बंद करने की उठाई मांग

सोनिया गांधी की किताब में प्रणब मुखर्जी को लेकर खुलासा, बेटी शर्मिष्ठा ने दिया करारा जवाब

मनेंद्रगढ़ को मिली बड़ी सौगात: 8.68 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य नर्सिंग कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया शिलान्यास….

कवर्धा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सपरिवार मनाया गोवर्धन पूजा का पर्व, गौ माता को खिलाया प्रसाद….

Uttarakhand News: उत्तराखंड के 9 नगर निकायों को मिले देवभूमि रजत जयंती पार्क, CM धामी ने 36 करोड़ की 7 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास….

Uttarakhand News: CM धामी ने गोवर्धन पूजा पर की गौ माता की विधि-विधान से पूजा, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की….

इंदौर की अनादि तागड़े बनीं भारतीय अंडर-19 महिला A टीम की कप्तान, T20 ट्राई सीरीज में संभालेंगी कमान

हनीट्रैप से AI चिप्स तक… Nvidia CEO जेनसन हुआंग को लेकर ट्रंप का फोन, FBI करेगी जांच

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, मेडिकल कॉलेज की प्रगति का लिया जायजा….

हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’, लर्निंग लाइसेंस मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भेजा शुभकामना पत्र….

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर….

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Tuesday, November 10, 2026
Swatantra Baat
  • होम
  • न्यूज
    • All
    • crime

    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    मुसीबत में घिरे धीरेंद्र शास्त्री: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर यादव महासभा का फूटा गुस्सा, कथा कार्यक्रमों पर रोक और FIR की मांग

    यूपी सरकार का बड़ा फैसला: प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने पर मिलेंगे 8 लाख, फसल और पशुधन नुकसान के मुआवजे में भी भारी इजाफा

    सहारनपुर में ऐतिहासिक फैसला: थाने में गर्भवती से दरिंदगी करने वाले पूर्व सीओ और इंस्पेक्टर को 20-20 साल की जेल, लगा भारी जुर्माना

    अयोध्या दीपोत्सव का गौरवशाली दशक: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- यह सनातन पुनर्जागरण और सांस्कृतिक अस्मिता की पुनर्प्रतिष्ठा का स्वर्णिम काल

    अयोध्या दीपोत्सव 2026: रामनगरी में उमड़ा लोक कला का महाकुंभ, 30 लाख दीपकों और 2100 ड्रोन्स से सजेगा ऐतिहासिक उत्सव

    छठ और दीपावली पर प्रयागराज स्टेशन पर उमड़ा जनसैलाब: RPF के पुख्ता इंतजामों से आसान हुआ सफर, मुसाफिरों ने की खुले दिल से तारीफ

    कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा: दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलटी, मासूम समेत तीन यात्रियों की दर्दनाक मौत; कई गंभीर

    यूपी के लाखों कर्मचारियों की दीवाली हुई रोशन: योगी सरकार ने 5% बढ़ाया महंगाई भत्ता, अब मिलेगा 63 फीसदी डीए; एरियर पर भी बड़ा फैसला

    अयोध्या दीपोत्सव 2026: रामपथ पर जीवंत हुआ त्रेतायुग, 21 झांकियों में दिखा प्रभु श्रीराम का वैभव और उत्तर प्रदेश का विकास मॉडल

    अयोध्या दीपोत्सव: 30 लाख दीपों से जगमगाए सरयू के 56 घाट, 2100 ड्रोन्स ने रचा आकाश में रामलला का अद्भुत संसार

  • मनोरंजन
    • All
    • खेल
    IPL 2028 में बड़ा बदलाव! पुणे और वडोदरा की हो सकती है एंट्री, 12 टीमों के बीच होगा मुकाबला

    IPL 2028 में बड़ा बदलाव! पुणे और वडोदरा की हो सकती है एंट्री, 12 टीमों के बीच होगा मुकाबला

    उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा, केपटाउन से पहले पोर्ट एलिजाबेथ टेस्ट में भी हुई थी बॉल टेंपरिंग

    उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा, केपटाउन से पहले पोर्ट एलिजाबेथ टेस्ट में भी हुई थी बॉल टेंपरिंग

    इंदौर की अनादि तागड़े बनीं भारतीय अंडर-19 महिला A टीम की कप्तान, T20 ट्राई सीरीज में संभालेंगी कमान

    इंदौर की अनादि तागड़े बनीं भारतीय अंडर-19 महिला A टीम की कप्तान, T20 ट्राई सीरीज में संभालेंगी कमान

    अमिताभ बच्चन की KBC 18 में वापसी, 10 नवंबर से शुरू करेंगे शूटिंग; 16 नवंबर से आएंगे नए एपिसोड

    ‘रामायण’ में रावण बनने के लिए यश ने पहना 33 किलो का कॉस्ट्यूम, 1.8 किलो का था मुकुट

    IOA चुनाव में 30 खेल महासंघों को मिलेगा मतदान का अधिकार, मुक्केबाजी महासंघ सूची से बाहर

    Bigg Boss 20: कप्तानी टास्क में स्काउट ने यंग डीएसए को मारा धक्का, बिग बॉस ने सुनाई 4 बड़ी सजाएं

    संन्यास से एक दिन पहले विराट कोहली को किया था फोन, केन विलियमसन ने बताया क्यों लिया क्रिकेट छोड़ने का फैसला

    पाकिस्तान की उम्मीदों को झटका! बाबर आजम ने बीच WTC चक्र में ही मानी फाइनल की राह मुश्किल

    सूर्यकुमार यादव की कप्तान के रूप में वापसी, मुंबई को चैंपियन बनाने की मिली जिम्मेदारी

    सूर्यकुमार यादव की कप्तान के रूप में वापसी, मुंबई को चैंपियन बनाने की मिली जिम्मेदारी

  • जीवन शैली
    सर्दियों में मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी रूखी रहती है त्वचा? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 9 गलतियां

    ठंडा-गर्म खाते ही दांतों में क्यों होती है झनझनाहट? जानें सेंसिटिविटी के कारण और बचाव

    अलसी और नींबू से घर पर बनाएं नेचुरल स्किन जेल, झुर्रियों और फाइन लाइन्स से पाएं छुटकारा

    5 मिनट की टैपिंग थेरेपी से कम होगा तनाव? जानें EFT तकनीक कैसे सुधार सकती है मूड और मानसिक शांति

    सर्दियों में चेहरे पर कौन सा तेल लगाना सही? नारियल से रोजहिप ऑयल तक, जानें डर्मेटोलॉजिस्ट की राय

    सोते समय लोग क्यों करते हैं बड़बड़ाना? जानें Sleep Talking के पीछे की वजह और कब सतर्क होना जरूरी

    घर पर बनाएं नीम और एलोवेरा का होममेड जेल, पिंपल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा पाने में मिलेगी मदद

    दिवाली पर दमकेगा चेहरा, महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह अपनाएं ये 5 आसान स्किनकेयर टिप्स

  • धर्म संसार
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Swatantra Baat
No Result
View All Result
Home मनोरंजन खेल

उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा, केपटाउन से पहले पोर्ट एलिजाबेथ टेस्ट में भी हुई थी बॉल टेंपरिंग

by News Desk
November 10, 2026
in खेल, मनोरंजन
0
उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा, केपटाउन से पहले पोर्ट एलिजाबेथ टेस्ट में भी हुई थी बॉल टेंपरिंग
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on Facebook

नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अपनी आत्मकथा 'सब्र' में 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुई बॉल टेंपरिंग के बारे में विस्तार से बताया है। ख्वाजा के मुताबिक, केपटाउन टेस्ट में कैमरे पर पकड़े जाने से पहले भी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पोर्ट एलिजाबेथ टेस्ट में सैंडपेपर का इस्तेमाल करके गेंद के साथ छेड़छाड़ की थी। उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह गेंद खुरचने के बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को जबरदस्त रिवर्स स्विंग मिलने लगी थी। ख्वाजा ने लिखा कि उस गेंद की दोनों साइड में जमीन-आसमान का अंतर था, वह खुद भी उस गेंद को रिवर्स स्विंग करा सकते थे।

ख्वाजा ने अपनी किताब में पोर्ट एलिजाबेथ टेस्ट के दूसरे दिन का जिक्र किया है। यह सीरीज का दूसरा टेस्ट था। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 243 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अच्छी शुरुआत की थी। डीन एल्गर और हाशिम अमला के बीच दूसरे विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी हो चुकी थी। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 153 रन था। इसके बाद दिन के आखिरी सत्र से पहले ब्रेक हुआ। ख्वाजा के मुताबिक, इसी ब्रेक के दौरान कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने गेंद के साथ छेड़छाड़ की। उन्होंने मैदान पर अंपायरों द्वारा छोड़ी गई गेंद उठाई और उसे सैंडपेपर से खुरच दिया। इससे गेंद का एक हिस्सा काफी खुरदरा हो गया, जबकि दूसरा हिस्सा चमकदार बना रहा। इस तरह गेंद रिवर्स स्विंग होने लगी।

ब्रेक के बाद खराब की गेंद
ख्वाजा ने लिखा, 'अगले सत्र में हमने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को पूरी तरह से दबाव में डाल दिया। बैनक्रॉफ्ट ब्रेक के बाद मैदान पर आया। उसने वह गेंद उठाई, जिसे अंपायर मैदान पर छोड़ गए थे और उस पर कई बार सैंडपेपर रगड़ा। गेंद बिल्कुल सही हो गई थी। उसका चमकदार हिस्सा चमकदार था और सैंडपेपर की वजह से दूसरी तरफ का हिस्सा काफी खुरदरा और सूखा हो गया था।'
मैं भी उस गेंद को रिवर्स स्विंग करा सकता था
बॉल टेंपरिंग के बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को इसका फायदा मिलने लगा। गेंद तेजी से रिवर्स स्विंग होने लगी और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों के लिए उसे खेलना मुश्किल हो गया। ख्वाजा उस समय गली में फील्डिंग कर रहे थे। उनके पास जब भी गेंद आती, वह उसे देखते थे। उन्होंने अपनी किताब में लिखा, 'उस सत्र के दौरान जब भी गेंद मेरे पास गली में आती, मैं उसे देखता और सोचता कि वाह, इस गेंद को तो मैं भी रिवर्स स्विंग करा सकता हूं। यह वाकई हास्यास्पद था। इसके बाद गेंदबाजों ने अपना काम शुरू किया और शानदार गेंदबाजी की। गेंद चारों तरफ रिवर्स स्विंग हो रही थी। हमने 28 रन के अंदर चार विकेट हासिल कर लिए।'

टीम मीटिंग पर हुई चर्चा
ख्वाजा ने बताया कि गेंद इतनी ज्यादा स्विंग हो रही थी कि विकेट गिरने के बाद टीम की बैठक में एक गेंदबाज ने भी इस पर हैरानी जताई थी। उसने साथियों से कहा था कि गेंद अब बहुत ज्यादा स्विंग हो रही है और अब इसके साथ कुछ और करने की जरूरत नहीं है। ख्वाजा के मुताबिक, इस बात पर टीम के ज्यादातर खिलाड़ी हंसने लगे थे, क्योंकि गेंद के साथ छेड़छाड़ करके जो करना था, वह पहले ही किया जा चुका था।

पकड़े जाने से पहले भी हुई बॉल टेंपरिंग
ख्वाजा ने अपनी किताब में लिखा है कि बॉल टेंपरिंग की चर्चा हमेशा केपटाउन टेस्ट तक ही सीमित रही, लेकिन इसकी शुरुआत दूसरे टेस्ट से ही हो गई थी। 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे टेस्ट में केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर गेंद के साथ छेड़छाड़ करते हुए पकड़ी गई थी। उस दौरान कैमरून बैनक्रॉफ्ट को सैंडपेपर से गेंद को खराब करते कैमरे में देखा गया था। इस घटना के बाद कप्तान स्टीव स्मिथ, उपकप्तान डेविड वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट पर एक्शन हुआ था। स्मिथ और वॉर्नर को 12-12 महीने, जबकि बैनक्रॉफ्ट को 9 महीने के लिए क्रिकेट से बैन किया गया था।

दूसरे टेस्ट में भी हुई थी बॉल टेंपरिंग
ख्वाजा का दावा है कि यह सब पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए दूसरे टेस्ट में भी हो चुका था। उन्होंने अपनी किताब में लिखा, 'मुझे पता है कि आप अभी क्या सोच रहे होंगे। कि आप लोग केपटाउन में नहीं पकड़े गए थे, पोर्ट एलिजाबेथ में नहीं? हां, हम केपटाउन में पकड़े गए थे, लेकिन किसने कहा कि हमने उससे पहले वाले मैच में ऐसा नहीं किया था?'

दक्षिण अफ्रीका पर भी उठाए सवाल
ख्वाजा ने इस टेस्ट की एक और दिलचस्प बात बताई। उन्होंने लिखा कि दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले काफी जल्दी गेंद को रिवर्स स्विंग कराने में सफल हो रहे थे। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज 25 ओवर से भी कम समय में गेंद को रिवर्स स्विंग करा रहे थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया को ऐसा करने के लिए 40 से 50 ओवर लग रहे थे। ख्वाजा ने लिखा, पोर्ट एलिजाबेथ टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज गेंद को रिवर्स स्विंग कराने के मामले में दक्षिण अफ्रीका से काफी पीछे थे। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने बैनक्रॉफ्ट को आगाह किया था कि यह शेफील्ड शील्ड क्रिकेट नहीं है, जहां इतनी निगरानी नहीं होती। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मैदान पर हर तरफ कैमरे लगे होते हैं और इस तरह की हरकत आसानी से पकड़ी जा सकती है।

एबी डिविलियर्स की पारी ने ऑस्ट्रेलिया से छीन ली जीत
ख्वाजा ने बताया कि गेंद से छेड़छाड़ के बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका के चार विकेट सिर्फ 28 रन के अंदर जरूर हासिल कर लिए, लेकिन इसके बावजूद टीम मैच नहीं जीत सकी। दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 146 गेंदों में नाबाद 126 रन बनाए। उनकी इस पारी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में बढ़त हासिल कर ली।
डिविलियर्स ने बॉल टेंपरिंग के बावजूद हरा दिया

ख्वाजा ने डिविलियर्स की पारी को महान पारियों में से एक बताया। उन्होंने लिखा कि गेंद इतनी ज्यादा रिवर्स स्विंग होने के बावजूद डिविलियर्स को इस तरह बल्लेबाजी करते देखना शानदार था। ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी दूसरी पारी में 239 रन पर सिमट गई और दक्षिण अफ्रीका ने 101 रन का लक्ष्य हासिल करके छह विकेट से मुकाबला जीत लिया। ख्वाजा ने अपनी दूसरी पारी का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि उस पारी में दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज भी शानदार रिवर्स स्विंग करा रहे थे। करीब 21 ओवर के बाद गेंद तेजी से स्विंग होने लगी थी। ख्वाजा ने लिखा कि उन्हें नहीं पता था कि दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज गेंद के साथ क्या कर रहे थे, लेकिन इतना जरूर पता था कि वे ऑस्ट्रेलिया से बेहतर तरीके से रिवर्स स्विंग करा रहे थे, जबकि उनकी अपनी टीम सैंडपेपर का इस्तेमाल कर चुकी थी।

बॉल टेंपरिंग की जांच में ख्वाजा से नहीं हुई थी पूछताछ
ख्वाजा ने अपनी किताब में 2018 के बॉल टेंपरिंग कांड की जांच को लेकर भी नाराजगी जाहिर की है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले की जांच के बाद पाया था कि गेंद से छेड़छाड़ की जानकारी सिर्फ बैनक्रॉफ्ट, वॉर्नर और स्मिथ को थी। हालांकि, ख्वाजा का कहना है कि उनसे इस जांच के दौरान कभी पूछताछ ही नहीं की गई, जबकि वह केपटाउन टेस्ट में बैनक्रॉफ्ट के पास ही बैठे हुए थे। उन्होंने यह भी बताया कि बाद में एक गेंदबाज ने टीवी शो पर सीधे सवाल पूछे जाने के बावजूद बॉल टेंपरिंग की जानकारी होने से इनकार कर दिया था। इस बात से डेविड वॉर्नर काफी नाराज थे। ख्वाजा के मुताबिक, वॉर्नर ने उन्हें उस टीवी शो की क्लिप भी भेजी थी।

कोच ने भी नहीं सुनी बात
ख्वाजा ने बताया कि वह इस मामले पर खुलकर बोलना चाहते थे और चाहते थे कि पूरी टीम इसकी जिम्मेदारी ले। उन्होंने जोहानिसबर्ग में सीरीज के आखिरी टेस्ट से पहले तत्कालीन कोच डैरेन लेहमैन से भी इस बारे में बात की थी। हालांकि, लेहमैन ने उन्हें समझाया कि खिलाड़ियों पर सजा पहले ही सुनाई जा चुकी है और अब सार्वजनिक रूप से इस मुद्दे को उठाने से हालात और खराब हो सकते हैं।

एशेज सीरीज में भी गेंद के साथ छेड़छाड़ का किया जिक्र
ख्वाजा ने अपनी किताब में 2017-18 की एशेज सीरीज के दौरान गेंद से छेड़छाड़ का जिक्र किया है। उन्होंने पर्थ और एडिलेड टेस्ट का उदाहरण देते हुए बताया कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने गुलाबी गेंद के साथ भी रिवर्स स्विंग हासिल करने का तरीका खोज लिया था। उनके मुताबिक, टीम ने गेंद की सीम के आसपास मौजूद हिस्सों को उठाने का तरीका निकाला था, जिससे गेंद को रिवर्स स्विंग मिलने में मदद मिलती थी। उन्होंने लिखा कि टीम ने यह तरीका मिलकर खोजा था और उनका मानना था कि पूरी टीम के तौर पर सभी को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए, भले ही हर खिलाड़ी ने खुद इस काम को अंजाम न दिया हो।

Share196Tweet123SendShareSend
News Desk

News Desk

Recent Posts

  • IPL 2028 में बड़ा बदलाव! पुणे और वडोदरा की हो सकती है एंट्री, 12 टीमों के बीच होगा मुकाबला
  • फिर से नोटबंदी की तैयारी? चंद्रबाबू नायडू ने 500 और 2000 के नोट बंद करने की उठाई मांग
  • उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा, केपटाउन से पहले पोर्ट एलिजाबेथ टेस्ट में भी हुई थी बॉल टेंपरिंग
  • सोनिया गांधी की किताब में प्रणब मुखर्जी को लेकर खुलासा, बेटी शर्मिष्ठा ने दिया करारा जवाब
  • मनेंद्रगढ़ को मिली बड़ी सौगात: 8.68 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य नर्सिंग कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया शिलान्यास….

Recent Comments

No comments to show.
Swatantra Baat

© 2024 Swatantra Baat.

Navigation

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • खेल
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • फिल्म जगत
    • टेलिविज़न
  • जीवन शैली
    • फूड
    • फैशन
    • सेहत
    • पर्यटन
  • धर्म संसार
  • ई-पेपर

© 2024 Swatantra Baat.