• Latest
  • Trending
  • All
  • न्यूज
  • बिजनेस
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • जीवन शैली
  • राज्य
सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

September 19, 2026
मेकेदातु बांध पर डीके शिवकुमार की PM मोदी से मांग, कांग्रेस के अंदर ही मचा घमासान

November 14, 2026
Microsoft की सेवाएं 36 घंटे बाद बहाल, Outlook और Teams ने फिर से करना शुरू किया काम

पुणे के मशहूर वैशाली और रूपाली रेस्टोरेंट पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किए लाइसेंस

महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज, सुनेत्रा पवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात; शरद पवार पर नजरें

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में बने दुनिया के सबसे युवा टी20 कप्तान

धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस, राज्यसभा सांसद नितिन नवीन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल…..

जनजातीय गौरव दिवस विशेष : जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास को नई गति, तीन वर्षों में प्रमुख योजनाओं पर 57 हजार 759 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधानित व्यय….

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े….

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट….

U19 एशिया कप में बांग्लादेशी खिलाड़ी ने चूमा पाकिस्तानी झंडा, 1971 के नरसंहार को लेकर भड़के लोग

मैक्रों को गले लगाना पड़ा भारी! आइसलैंड की PM पीछे हटीं, तस्वीर हुई वायरल

लखनऊ की एरा यूनिवर्सिटी में जुटे चिकित्सा विशेषज्ञ, पर्सनलाइज्ड मेडिसिन के 5वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Saturday, November 14, 2026
Swatantra Baat
  • होम
  • न्यूज
    • All
    • crime

    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली

    गाजियाबाद के औद्योगिक क्षेत्र में हैंडल निर्माण इकाई में भड़की आग, दमकल विभाग की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

    यूपी चुनाव 2027: असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की नई सियासी चाल, ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ के तहत सभी 403 सीटों पर ताल ठोकने का ऐलान

    त्योहारी मिठास में घुला जहर: सिद्धार्थनगर में गोलगप्पे खाने से 150 से अधिक ग्रामीण बीमार, 18 मासूम पीआईसीयू में भर्ती

    लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क दुर्घटना: बेकाबू होकर पलटी तेज रफ्तार बस, 3 मुसाफिरों की दर्दनाक मौत, 44 घायल अस्पताल में भर्ती

    शाहजहांपुर में शराब के विवाद में उजड़ा परिवार: सनकी पति ने पत्नी का घोंटा गला, मासूम बेटी पर भी किया जानलेवा हमला, आरोपी हिरासत में

    गाजियाबाद के डासना गेट पर देर रात भड़की भीषण आग: ताला तोड़कर निकाले गए गैस सिलेंडर, अग्निशमन दस्ते की सूझबूझ से टला भयानक विस्फोट

    दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई जहरीली तो अखिलेश यादव ने बोला तीखा हमला: ‘झूठे आंकड़ों से सांसों का संकट नहीं छुपा सकती भाजपा सरकार’

    राम मंदिर पर फिर गरमाई यूपी की सियासत: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- ‘सच्चे सनातनी नहीं हैं अखिलेश’, दयाशंकर सिंह ने याद दिलाया कारसेवकों पर गोलीबारी का इतिहास

    खेतों में आग लगाने का झंझट खत्म: यूपी में बायोगैस ऊर्जा का जरिया बनी पराली, योगी सरकार के मॉडल से किसानों को मिली नई आय और मुफ्त जैविक खाद

  • मनोरंजन
    • All
    • खेल
    वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में बने दुनिया के सबसे युवा टी20 कप्तान

    वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में बने दुनिया के सबसे युवा टी20 कप्तान

    U19 एशिया कप में बांग्लादेशी खिलाड़ी ने चूमा पाकिस्तानी झंडा, 1971 के नरसंहार को लेकर भड़के लोग

    U19 एशिया कप में बांग्लादेशी खिलाड़ी ने चूमा पाकिस्तानी झंडा, 1971 के नरसंहार को लेकर भड़के लोग

    BCCI का बड़ा फैसला: न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से बाहर हुए कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़ को मौका

    गुरनूर बरार की टेस्ट टीम में एंट्री, कुलदीप यादव न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर

    दुबई में शाहरुख खान के 50 करोड़ के पेंटहाउस लॉन्च होते ही बिके, गौरी खान ने किया डिजाइन

    सलमान खान की ‘मातृभूमि’ में कौन हैं चीनी मेजर? नेपाली सिनेमा के इस विलेन की जानें कहानी

    इयान हीली ने उस्मान ख्वाजा को बताया खराब टीममेट, चोट का बहाना बनाकर F1 देखने जाने का लगाया आरोप

    यूथ ओलंपिक 2026 में भारत का डंका, अंबेडकर और गुंजन ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

    मौसमी चटर्जी के पति जयंत मुखर्जी का निधन, 54 साल का साथ छूटा; परिवार में शोक

    भारत के सामने न्यूजीलैंड ने रखा 334 रनों का लक्ष्य, विल यंग के शतक से कीवी टीम का स्कोर 333 रन

    भारत के सामने न्यूजीलैंड ने रखा 334 रनों का लक्ष्य, विल यंग के शतक से कीवी टीम का स्कोर 333 रन

  • जीवन शैली
    AI CEO का बड़ा दावा, 10 साल में कैंसर का इलाज बन सकता है हकीकत

    पुरुषों में भी तेजी से बढ़ रही इनफर्टिलिटी, इन बीमारियों के चलते अस्पतालों के चक्कर काट रहे लोग

    सर्दियों में मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी रूखी रहती है त्वचा? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 9 गलतियां

    ठंडा-गर्म खाते ही दांतों में क्यों होती है झनझनाहट? जानें सेंसिटिविटी के कारण और बचाव

    अलसी और नींबू से घर पर बनाएं नेचुरल स्किन जेल, झुर्रियों और फाइन लाइन्स से पाएं छुटकारा

    5 मिनट की टैपिंग थेरेपी से कम होगा तनाव? जानें EFT तकनीक कैसे सुधार सकती है मूड और मानसिक शांति

    सर्दियों में चेहरे पर कौन सा तेल लगाना सही? नारियल से रोजहिप ऑयल तक, जानें डर्मेटोलॉजिस्ट की राय

    सोते समय लोग क्यों करते हैं बड़बड़ाना? जानें Sleep Talking के पीछे की वजह और कब सतर्क होना जरूरी

  • धर्म संसार
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Swatantra Baat
No Result
View All Result
Home न्यूज देश

सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

by News Desk
September 19, 2026
in देश, न्यूज
0
सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on Facebook

रायपुर: नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन की ‘सेवा सेतु’ पहल शासन और नागरिकों के बीच की दूरी कम करने का प्रभावी माध्यम बन रही है। विभिन्न विभागों की सेवाओं को एकीकृत डिजिटल मंच पर लाकर अब प्रदेशवासियों को 900 से अधिक शासकीय सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डिजिटल सुशासन को प्राथमिकता देते हुए सेवाओं की पहुंच शहरों के साथ-साथ गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों तक बढ़ाई जा रही है।

सेवा सेतु का मूल उद्देश्य केवल सरकारी सेवाओं का डिजिटलीकरण नहीं, बल्कि नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना और सेवा को नागरिक के घर अथवा उसके नजदीकी केंद्र तक पहुंचाना है। आवेदन, दस्तावेजों की प्रक्रिया, स्थिति की जानकारी और प्रमाण पत्र प्राप्त करने जैसी सुविधाओं को डिजिटल माध्यम से जोड़कर सेवा वितरण को अधिक सहज बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

डॉली गंधर की कहानी, सेवा सेतु की उपयोगिता का उदाहरण

अम्बिकापुर निवासी सुश्री डॉली गंधर का अनुभव सेवा सेतु की उपयोगिता को जमीन पर सामने लाता है। उनके आधार कार्ड में नाम संबंधी त्रुटि के कारण बैंक खाता खुलवाने में परेशानी आ रही थी। बैंक खाता नहीं होने के कारण छात्रवृत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही थी।

डॉली ने अपनी समस्या के समाधान के लिए सेवा सेतु केंद्र में आवेदन किया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद आधार कार्ड में नाम संबंधी त्रुटि का निराकरण किया गया। अब उनके लिए बैंक खाता खुलवाने और छात्रवृत्ति से संबंधित प्रक्रिया आगे बढ़ाना आसान हो गया है। समस्या के समाधान पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।

डॉली का अनुभव बताता है कि किसी दस्तावेज में छोटी सी त्रुटि भी नागरिक के लिए बैंकिंग, शिक्षा और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंच में बाधा बन सकती है। ऐसे मामलों में सेवा सेतु केंद्र नागरिक को समस्या से समाधान तक पहुंचाने का सरल माध्यम बन रहे हैं।

एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं

एक मंच पर अनेक सेवाएं, प्रक्रिया हुई आसान

सेवा सेतु के माध्यम से आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, भू-अभिलेख एवं राजस्व संबंधी सेवाएं, नाम संशोधन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा श्रम विभाग से जुड़ी विभिन्न सेवाओं सहित अनेक सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं।

नागरिक घर बैठे अथवा नजदीकी सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं और अपने आवेदन की स्थिति भी देख सकते हैं। डिजिटल प्रमाण पत्रों में क्यूआर आधारित सत्यापन, एसएमएस और व्हाट्सऐप अलर्ट जैसी सुविधाएं सेवा प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी बनाने में सहायक हैं।

इस व्यवस्था का लाभ यह है कि नागरिक को आवेदन की स्थिति जानने के लिए बार-बार संबंधित कार्यालय जाने की आवश्यकता कम होती है। डिजिटल माध्यम से प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध होने से सेवा वितरण में पारदर्शिता और जवाबदेही को भी बढ़ावा मिलता है।

गांव तक पहुंच रही डिजिटल सेवा

सेवा सेतु की महत्वपूर्ण विशेषता इसका ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक विस्तार है। ग्राम पंचायत स्तर पर भी विभिन्न नागरिक सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इनमें विवाह प्रमाण पत्र, भवन अनुज्ञा, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई व्यवस्था और नाम परिवर्तन जैसी सेवाएं शामिल हैं।

स्थानीय स्तर पर सेवा वितरण को मजबूत करने के लिए पंचायत सचिवों, सेवा सेतु केंद्र संचालकों और संबंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को छोटी-छोटी सेवाओं के लिए जिला या तहसील मुख्यालय जाने की आवश्यकता कम होगी।

इसका सीधा लाभ नागरिकों के समय, श्रम और आने-जाने के खर्च की बचत के रूप में सामने आएगा। गांव में ही डिजिटल माध्यम से सेवा उपलब्ध होने से शासन की सुविधाएं नागरिकों के और करीब पहुंचेंगी।

डिजिटल व्यवस्था से बढ़ी पारदर्शिता

ऑनलाइन आवेदन और ट्रैकिंग व्यवस्था नागरिकों को अपने आवेदन की प्रगति जानने का अवसर देती है। डिजिटल माध्यम से सेवा वितरण में मैनुअल प्रक्रिया को कम करने, जवाबदेही बढ़ाने और कागज रहित व्यवस्था को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में नागरिक सेवाओं के डिजिटलीकरण की यात्रा 2003 में ब्भ्व्प्ब्म् के माध्यम से शुरू हुई और वर्ष 2015 में ई-डिस्ट्रिक्ट के विस्तार के साथ आगे बढ़ी। सेवा सेतु इस यात्रा को एकीकृत स्वरूप देते हुए विभिन्न विभागों की सेवाओं को एक मंच पर लाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

इस क्रम में तकनीक केवल सुविधा का माध्यम नहीं रह जाती, बल्कि शासन की कार्यप्रणाली को नागरिक-केंद्रित बनाने का साधन बनती है। आवेदन की डिजिटल प्रक्रिया, ऑनलाइन स्थिति की जानकारी और डिजिटल प्रमाण पत्र जैसी व्यवस्थाएं नागरिकों को सेवा प्रक्रिया से सीधे जोड़ती हैं।

शासन और नागरिक के बीच दूरी कम करने की पहल

सेवा सेतु का व्यापक उद्देश्य केवल सेवाओं को ऑनलाइन करना नहीं, बल्कि शासन को नागरिक के और करीब लाना है। जब प्रमाण पत्र, पंजीयन, दस्तावेज संशोधन और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए नागरिक को बार-बार सरकारी कार्यालय नहीं जाना पड़े, तो यह व्यवस्था सुशासन के उस स्वरूप को सामने लाती है जिसमें प्रशासन नागरिक की सुविधा को केंद्र में रखकर काम करता है।

डॉली गंधर जैसे नागरिकों की समस्याओं का समाधान इस व्यवस्था की वास्तविक उपयोगिता को रेखांकित करता है। दस्तावेज संबंधी समस्या दूर होने से उनके लिए बैंक खाता और छात्रवृत्ति की राह आसान हुई। यह एक छोटे से दस्तावेज सुधार का मामला जरूर है, लेकिन इसके पीछे शिक्षा और वित्तीय सुविधा से जुड़ा बड़ा प्रभाव दिखाई देता है।

सेवा सेतु-तकनीक से सुविधा, सुविधा से विश्वास

सेवा सेतु के माध्यम से छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक को नागरिक सुविधा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। एक मंच पर 900 से अधिक सेवाओं की उपलब्धता, ऑनलाइन आवेदन और ट्रैकिंग, डिजिटल प्रमाण पत्र, क्यूआर आधारित सत्यापन तथा गांवों तक सेवाओं के विस्तार से सेवा वितरण की प्रक्रिया को अधिक सरल बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

सेवा सेतु की मूल भावना यही हैकृसेवा के लिए नागरिक को शासन तक पहुंचने की जरूरत कम हो और शासन स्वयं सेवा लेकर नागरिक के करीब पहुंचे। तकनीक के माध्यम से सेवा प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुलभ बनाते हुए यह पहल छत्तीसगढ़ में नागरिक-केंद्रित सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बन रही है।

Share197Tweet123SendShareSend
News Desk

News Desk

Recent Posts

  • मेकेदातु बांध पर डीके शिवकुमार की PM मोदी से मांग, कांग्रेस के अंदर ही मचा घमासान
  • Microsoft की सेवाएं 36 घंटे बाद बहाल, Outlook और Teams ने फिर से करना शुरू किया काम
  • पुणे के मशहूर वैशाली और रूपाली रेस्टोरेंट पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किए लाइसेंस
  • महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज, सुनेत्रा पवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात; शरद पवार पर नजरें
  • वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में बने दुनिया के सबसे युवा टी20 कप्तान

Recent Comments

No comments to show.
Swatantra Baat

© 2024 Swatantra Baat.

Navigation

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • खेल
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • फिल्म जगत
    • टेलिविज़न
  • जीवन शैली
    • फूड
    • फैशन
    • सेहत
    • पर्यटन
  • धर्म संसार
  • ई-पेपर

© 2024 Swatantra Baat.