• Latest
  • Trending
  • All
  • न्यूज
  • बिजनेस
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • जीवन शैली
  • राज्य
संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

November 26, 2026
Uttarakhand News: संविधान एवं विधि दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान, अभियोजन विभाग को दी 3 अहम सौगातें….

सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ में विकास का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर

PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन

मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस

नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ‘स्वावलंबी बस्तर अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की….

संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

कालसी में खाई में गिरी बोलेरो, दो की मौत, पांच घायल।।

नालेश्वर महादेव मंदिर बनेगा धार्मिक पर्यटन और विवाह समारोहों का केंद्र।

संविधान दिवस पर अभियोजन विभाग को 25 लाख रुपये देने की घोषणा।

चुनावी तैयारी में जुटी भाजपा, धामी सरकार ने पेश किया पांच साल का रिपोर्ट कार्ड।

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Thursday, November 26, 2026
Swatantra Baat
  • होम
  • न्यूज
    • All
    • crime
    • देश
    • बिजनेस
    • राजनीति
    • विदेश
    Uttarakhand News: संविधान एवं विधि दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान, अभियोजन विभाग को दी 3 अहम सौगातें….

    Uttarakhand News: संविधान एवं विधि दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान, अभियोजन विभाग को दी 3 अहम सौगातें….

    सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ में विकास का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ में विकास का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर

    बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर

    मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस

    मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस

    PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन

    PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन

    नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ‘स्वावलंबी बस्तर अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की….

    नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ‘स्वावलंबी बस्तर अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की….

    संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    कालसी में खाई में गिरी बोलेरो, दो की मौत, पांच घायल।।

    कालसी में खाई में गिरी बोलेरो, दो की मौत, पांच घायल।।

  • राज्य
    • All
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    मेरठ में ₹2,900 करोड़ के निवेश से लगेगी ‘बॉल कॉर्पोरेशन’ की मेगा यूनिट, सीएम योगी बोले- ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग का नया केंद्र बन रहा शहर

    मेरठ होटल कांड का आरोपी सलमान मुठभेड़ में दबोचा गया, पुल से गिरकर घायल; वीडियो में मांगी माफी

    चुनाव से पहले ही बिखर गई ‘दो लड़कों की जोड़ी’, सपा-कांग्रेस में चल रहा शह-मात का खेल: सीएम योगी

    चंदौली में रिहायशी मकान के भीतर चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़: पुलिस की बड़ी छापेमारी में 7 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार, 4 महिलाओं को कराया गया रेस्क्यू

    यूपी विधानसभा चुनाव से पहले गरमाई सियासत: कांग्रेस संग सीट बंटवारे की चर्चा के बीच सपा ने जारी की 5 उम्मीदवारों की पहली सूची, अखिलेश यादव ने लिखा खुला खत

    कार्तिक पूर्णिमा पर देशभर में उमड़ा आस्था का सैलाब: अयोध्या में सरयू स्नान के लिए तड़के जुटे हजारों भक्त, पुरी के श्रीजगन्नाथ मंदिर में दर्शन को लगी लंबी कतारें

    अयोध्या से जनकपुर धाम के बीच शुरू हुई ‘सरयू कमला एक्सप्रेस’, जयनगर स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही श्रद्धालुओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

    कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: खड़ी स्कूल बस को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 4 छात्रों की दर्दनाक मौत और दर्जनों घायल

    गाजियाबाद के साहिबाबाद में देर रात भीषण अग्निकांड: टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक; दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    नोएडा की पॉश सोसायटी में हृदयविदारक घटना: 19वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर 11वीं की छात्रा ने गंवाई जान, सामने आई तनाव की बात

  • मनोरंजन
    • All
    • खेल
    वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल

    Gen Z की प्लेलिस्ट में जरूर होने चाहिए किशोर कुमार के ये 10 सदाबहार गाने

    241 ओवर गेंदबाजी के बाद टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें, दूसरे टेस्ट में सिराज की वापसी संभव

    26/11 की बरसी पर मुंबई को बम धमाके की धमकी, अमिताभ का जलसा और दिलजीत का कॉन्सर्ट निशाने पर

    आईपीएल और टीम इंडिया में नहीं मिला मौका, बाबा अपराजित ने क्रिकेट को कहा अलविदा

    रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, ऑस्कर की टॉप 20 फिल्मों में बनाई जगह

    पाकिस्तानी वेब सीरीज पर भारत में विवाद, नेटफ्लिक्स को सरकार की एडवाइजरी, मंत्री अहसान इकबाल ने उठाए सवाल

    रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में पुष्पा 2 को पछाड़ा

    2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत आज IOC के सामने रखेगा अपना पक्ष

    मुंबई में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, अमिताभ बच्चन का घर उड़ाने की चेतावनी

    मुंबई में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, अमिताभ बच्चन का घर उड़ाने की चेतावनी

  • जीवन शैली
    मां बनने के बाद हर तीसरी महिला जूझती है शारीरिक-मानसिक समस्याओं से, इलाज क्यों नहीं मिलता?

    महंगे फेशियल छोड़ें, चुकंदर-गाजर और टमाटर का सूप त्वचा को देगा पोषण

    अचानक बेहोश होना मिर्गी का दौरा नहीं, जानिए लो बीपी और सामान्य बेहोशी से कैसे पहचानें अंतर

    30-35 की उम्र में ही IVF का सहारा क्यों ले रहे कपल्स? जानिए तेजी से घटती फर्टिलिटी की बड़ी वजहें

    महंगे हेयर स्पा पर खर्च करने की जरूरत नहीं, दही में मिलाएं ये 6 चीजें

    हार्ट ब्लॉकेज का बिना स्टेंट भी होगा इलाज, ड्रग कोटेड बैलून से 60 सेकंड में पहुंचेगी दवा

    सर्दियों में इम्युनिटी और चेहरे का निखार बढ़ाएगा तुलसी-पान रसम, जानिए बनाने की आसान रेसिपी

    शादी से पहले स्लिम दिखने के लिए GLP-1 इंजेक्शन का बढ़ा चलन, भोपाल के डॉक्टरों ने दी चेतावनी

    AI CEO का बड़ा दावा, 10 साल में कैंसर का इलाज बन सकता है हकीकत

    पुरुषों में भी तेजी से बढ़ रही इनफर्टिलिटी, इन बीमारियों के चलते अस्पतालों के चक्कर काट रहे लोग

  • धर्म संसार
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Swatantra Baat
No Result
View All Result
Home न्यूज देश

संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

by News Desk
November 26, 2026
in देश, न्यूज
0
संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on Facebook

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि हमारा संविधान केवल अधिकारों और कर्तव्यों का दस्तावेज नहीं, बल्कि न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के आदर्शों पर आधारित सशक्त राष्ट्र निर्माण का मार्गदर्शक है। संविधान निर्माताओं ने ऐसे भारत की कल्पना की थी, जहाँ प्रत्येक नागरिक को सम्मान, समान अवसर और विकास में भागीदारी मिले। हमारी सरकार इन्हीं संवैधानिक मूल्यों को सुशासन का आधार बनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में संविधान गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित सभी संविधान निर्माताओं के अमूल्य योगदान का स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बाबा साहेब के जीवन, विचारों और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन किया। साथ ही श्संविधान से सुशासन तक रू बाबा साहेब के सपनों का सशक्त छत्तीसगढ़श् पुस्तक का विमोचन किया।

रायपुर : संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

संविधान ने हर नागरिक को दिया समान अधिकार और आगे बढ़ने का अवसर

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत हमारा संविधान भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर वर्ष 2015 से संविधान दिवस का आयोजन प्रारंभ हुआ, जिससे नागरिकों, विशेषकर युवा पीढ़ी को संविधान के आदर्शों और अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को समझने का अवसर मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उसने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार, सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया। देश के सर्वाेच्च संवैधानिक पद पर जनजातीय समाज से आने वाली राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आसीन होना इसी भावना का सशक्त उदाहरण है। उनका जीवन संघर्ष, परिश्रम और लोकतंत्र में उपलब्ध समान अवसरों की प्रेरणादायी मिसाल है।

लोकतंत्र की रक्षा के लिए हुए संघर्षों को याद रखना जरूरी

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकार हमारे संविधान की अमूल्य देन हैं। उन्होंने वर्ष 1975 के आपातकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौर में नागरिक स्वतंत्रता और प्रेस की आजादी पर प्रतिबंध लगाए गए। लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले हजारों लोगों को जेल जाना पड़ा।

मुख्यमंत्री ने अपने पारिवारिक अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनके बड़े पिताजी श्री नरहरि साय लोकतंत्र सेनानी थे और आपातकाल के विरोध में उन्हें 19 महीने जेल में रहना पड़ा। इस दौरान परिवार को भी अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों का त्याग और संघर्ष हमें संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के प्रति सदैव सजग रहने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को आपातकाल के इतिहास से परिचित कराने के उद्देश्य से 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया जाता है। राज्य सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में पूर्व में बंद की गई सम्मान राशि को पुनः प्रारंभ किया है।

समान नागरिक संहिता से सुरक्षित रहेंगी जनजातीय परंपराएँ

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में समानता और नागरिक अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकांश प्रावधानों को निष्प्रभावी करने और तीन तलाक के विरुद्ध कानून बनाए जाने का उल्लेख किया।

रायपुर : संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में समिति का गठन किया गया है। उन्होंने जनजातीय समाज की आशंकाओं को दूर करते हुए स्पष्ट किया कि जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों का संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। समान नागरिक संहिता के प्रावधानों से इन परंपराओं को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

बस्तर में लोकतंत्र की मजबूती के साथ विकास का नया अध्याय

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नक्सलवाद ने लंबे समय तक बस्तर में लोकतांत्रिक व्यवस्था और विकास को चुनौती दी। नक्सली गणतंत्र के स्थान पर गनतंत्र स्थापित करना चाहते थे, लेकिन बस्तर की जनता ने लोकतंत्र के प्रति अपनी अटूट आस्था बनाए रखी। कठिन परिस्थितियों के बावजूद बड़ी संख्या में मतदान कर लोगों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपना विश्वास व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई हुई है। सुरक्षाबलों के साहस और सुनियोजित रणनीति से बस्तर में शांति, सुरक्षा और विकास के नए अवसर निर्मित हो रहे हैं। अब दूरस्थ क्षेत्रों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

संविधान की लोककल्याणकारी भावना को धरातल पर उतार रही सरकार

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संविधान निर्माताओं ने ऐसे लोककल्याणकारी राज्य की परिकल्पना की थी, जहाँ विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। इसी भावना के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं, श्रमिकों और जनजातीय समाज के सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य में किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी की जा रही है। कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों को आदान सहायता प्रदान की जा रही है। महतारी वंदन योजना से लाखों महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिल रही है। जनजातीय समाज को वनोपज का बेहतर मूल्य दिलाने, युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान की सार्थकता तभी है, जब उसके आदर्श हमारे निर्णयों और कार्यों में दिखाई दें। हमारी सरकार का संकल्प है कि विकास की यात्रा में कोई भी वर्ग और कोई भी क्षेत्र पीछे न छूटे। किसानों की समृद्धि, मातृशक्ति का सशक्तीकरण, युवाओं की प्रगति और वंचित वर्गों का उत्थान ही विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव बनेगा।

न्याय और सुशासन की भावना को मजबूत कर रही सरकार: मंत्री श्री गजेंद्र यादव

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कहा कि संविधान समय और समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप देश को आगे बढ़ने की दिशा देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय दंड संहिता के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता लागू करना न्याय व्यवस्था में दृष्टिकोण के परिवर्तन का प्रतीक है। सरकार का उद्देश्य ऐसी व्यवस्था विकसित करना है, जिसमें प्रत्येक नागरिक के अधिकार सुरक्षित हों और आमजन को सहजता से न्याय मिल सके।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार भी जनहितकारी, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन के माध्यम से संविधान की मूल भावना को साकार कर रही है।

बाबा साहेब की विरासत भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत: सांसद श्री संतोष पांडेय

राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पांडेय ने कहा कि संविधान गौरव दिवस प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और स्वाभिमान का अवसर है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की गौरवशाली विरासत और महान विभूतियों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए अनेक पहल की गई हैं। उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन से जुड़े पंचतीर्थों के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे उनके विचारों और योगदान को व्यापक पहचान मिली है।

संविधान के प्रति जागरूकता प्रत्येक नागरिक का दायित्व: पूर्व न्यायमूर्ति श्री गौतम भादुड़ी

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति श्री गौतम भादुड़ी ने कहा कि हमारा संविधान एक जीवंत दस्तावेज है, जो नागरिकों को मौलिक अधिकार प्रदान करने के साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक करता है। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता और संविधान निर्माण में योगदान देने वाले ज्ञात-अज्ञात महानायकों के संघर्ष और बलिदान से नई पीढ़ी को परिचित कराना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर विधायक श्री मोतीलाल साहू, विधायक श्री सुनील सोनी सहित जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Share196Tweet123SendShareSend
News Desk

News Desk

Recent Posts

  • Uttarakhand News: संविधान एवं विधि दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान, अभियोजन विभाग को दी 3 अहम सौगातें….
  • सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ में विकास का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
  • संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
  • बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर
  • PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन

Recent Comments

No comments to show.
Swatantra Baat

© 2024 Swatantra Baat.

Navigation

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • खेल
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • फिल्म जगत
    • टेलिविज़न
  • जीवन शैली
    • फूड
    • फैशन
    • सेहत
    • पर्यटन
  • धर्म संसार
  • ई-पेपर

© 2024 Swatantra Baat.