• Latest
  • Trending
  • All
  • न्यूज
  • बिजनेस
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • जीवन शैली
  • राज्य
बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

November 17, 2026
गोपाष्टमी पर अग्रसेन गौधाम कनबेरी पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश…..

गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल रमेन डेका…..

संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अवमानना मामले में नहीं मिली राहत; कोर्ट ने लगाई फटकार

Uttarakhand News: उत्तराखंड में दो भीषण सड़क हादसों से मचा हाहाकार, 12 की मौत और 32 घायल; PM मोदी और CM धामी ने जताया दुख…..

क्वाड समिट में ट्रंप ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, बोले- भारत के प्रधानमंत्री हैं टफ लीडर

Uttarakhand News: अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के दूरस्थ गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा, CM धामी ने दो ‘आरोग्य रथ’ को दिखाई हरी झंडी…..

Uttarakhand News: 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा का समापन, धामी बोले- प्रकृति संरक्षण हम सभी का संकल्प….

शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर: उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा….

होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय क्रू वाले LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज में सवार थे 24 भारतीय

’स्वस्थ मातृत्व और सुपोषित शिशु का संकल्प, गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटी पोषण की खुशियां’….

’जनजातीय समाज का सम्मान, अधिकारों की रक्षा और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता – मंत्री टंक राम वर्मा’……

मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Tuesday, November 17, 2026
Swatantra Baat
  • होम
  • न्यूज
    • All
    • crime
    • देश
    • बिजनेस
    • राजनीति
    • विदेश
    गोपाष्टमी पर अग्रसेन गौधाम कनबेरी पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश…..

    गोपाष्टमी पर अग्रसेन गौधाम कनबेरी पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश…..

    गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल रमेन डेका…..

    गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल रमेन डेका…..

    बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अवमानना मामले में नहीं मिली राहत; कोर्ट ने लगाई फटकार

    संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अवमानना मामले में नहीं मिली राहत; कोर्ट ने लगाई फटकार

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में दो भीषण सड़क हादसों से मचा हाहाकार, 12 की मौत और 32 घायल; PM मोदी और CM धामी ने जताया दुख…..

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में दो भीषण सड़क हादसों से मचा हाहाकार, 12 की मौत और 32 घायल; PM मोदी और CM धामी ने जताया दुख…..

    क्वाड समिट में ट्रंप ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, बोले- भारत के प्रधानमंत्री हैं टफ लीडर

    क्वाड समिट में ट्रंप ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, बोले- भारत के प्रधानमंत्री हैं टफ लीडर

    Uttarakhand News: अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के दूरस्थ गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा, CM धामी ने दो ‘आरोग्य रथ’ को दिखाई हरी झंडी…..

    Uttarakhand News: अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के दूरस्थ गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा, CM धामी ने दो ‘आरोग्य रथ’ को दिखाई हरी झंडी…..

    Uttarakhand News: 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा का समापन, धामी बोले- प्रकृति संरक्षण हम सभी का संकल्प….

    Uttarakhand News: 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा का समापन, धामी बोले- प्रकृति संरक्षण हम सभी का संकल्प….

    शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर: उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा….

    शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर: उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा….

    होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय क्रू वाले LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज में सवार थे 24 भारतीय

    होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय क्रू वाले LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज में सवार थे 24 भारतीय

  • राज्य
    • All
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    कानपुर में दर्दनाक हादसा: राधिका अपार्टमेंट की भीषण आग में झुलसकर दो की मौत, 25 लोगों की बचाई गई जान

    यूपी में योगी को सत्ता से बेदखल कर दिल्ली की ओर बढ़ेंगे: मेरठ में गरजे असदुद्दीन ओवैसी, विपक्ष पर भी साधा निशाना

    यूपी में ‘शोले’ जैसा हाईवोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से निकाह की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चली मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू

    बलिया में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार पेड़ से टकराई, चार युवकों की मौत से मचा कोहराम

    अंडर-19 एशिया कप फाइनल के हीरो मनाल चौहान के घर जश्न: पाकिस्तान के खिलाफ हारा हुआ मैच जिताने के बाद गूंजे जीत के नारे

    2027 में भाजपा का पत्ता साफ करेगा दलित समाज: आगरा में गरजे अखिलेश यादव, पीडीए की ताकत पर किया बड़ा दावा

    2027 की सियासी रणभेरी: क्यों यूपी चुनाव से पहले हॉट सीट बना औरैया, बीजेपी-सपा के बीच होगी आर-पार की लड़ाई!

    युवाओं के सशक्तिकरण को नई रफ्तार: सीएम योगी का बड़ा कदम, रविवार को 25 लाख और युवाओं को मिलेंगे टैबलेट

    दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल का नया सफर: 16 नवंबर से पटरी पर दौड़ेंगी ‘नमो भारत’ की सुपरफास्ट ट्रेनें, आनंद विहार से गाजियाबाद की दूरी अब महज 8 मिनट में

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा में जहरीली हवा का कहर: जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़, सांस और छाती के संक्रमण के मामलों में 20% तक उछाल

  • मनोरंजन
    • All
    • खेल
    धुरंधर को ग्रैमी में बड़ा झटका! बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद भी नहीं मिली जगह

    MS Dhoni Retirement: IPL से धोनी ने लिया संन्यास ! CSK में अब नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी

    हर्षल पटेल को SRH ने किया ट्रेड, IPL 2027 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे

    शुभमन गिल ने खोला टीम इंडिया का बड़ा राज, प्लेइंग-11 को लेकर किया खुलासा

    IND vs NZ: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, मिचेल सेंटनर हुए बाहर

    रजत पाटीदार का तूफानी शतक, 13 छक्के जड़कर रचा इतिहास; टीम ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर

    जय शाह लगातार दूसरी बार बने ICC चेयरमैन, 2028 ओलंपिक पर रहेगा खास फोकस

    उस्मान ख्वाजा का क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर बड़ा हमला, बोले- तीनों को बनाया गया बलि का बकरा

    ICC का बड़ा ऐलान: भारत को 2029 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी

    U-19 एशिया कप फाइनल के हीरो मोहित उल्वा की चमकी किस्मत, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मिला मौका

    U-19 एशिया कप फाइनल के हीरो मोहित उल्वा की चमकी किस्मत, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मिला मौका

  • जीवन शैली
    शादी से पहले स्लिम दिखने के लिए GLP-1 इंजेक्शन का बढ़ा चलन, भोपाल के डॉक्टरों ने दी चेतावनी

    AI CEO का बड़ा दावा, 10 साल में कैंसर का इलाज बन सकता है हकीकत

    पुरुषों में भी तेजी से बढ़ रही इनफर्टिलिटी, इन बीमारियों के चलते अस्पतालों के चक्कर काट रहे लोग

    सर्दियों में मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी रूखी रहती है त्वचा? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 9 गलतियां

    ठंडा-गर्म खाते ही दांतों में क्यों होती है झनझनाहट? जानें सेंसिटिविटी के कारण और बचाव

    अलसी और नींबू से घर पर बनाएं नेचुरल स्किन जेल, झुर्रियों और फाइन लाइन्स से पाएं छुटकारा

    5 मिनट की टैपिंग थेरेपी से कम होगा तनाव? जानें EFT तकनीक कैसे सुधार सकती है मूड और मानसिक शांति

    सर्दियों में चेहरे पर कौन सा तेल लगाना सही? नारियल से रोजहिप ऑयल तक, जानें डर्मेटोलॉजिस्ट की राय

  • धर्म संसार
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Swatantra Baat
No Result
View All Result
Home न्यूज देश

बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

by News Desk
November 17, 2026
in देश, न्यूज
0
बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on Facebook

रायपुर: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए बड़े सपने देखना, मजबूत संकल्प रखना और लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर निरंतर मेहनत करना आवश्यक है। कठिन परिस्थितियां और संसाधनों की कमी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकतीं, यदि व्यक्ति के भीतर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का दृढ़ विश्वास और जुनून हो। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें, सही दिशा में योजनाबद्ध तैयारी करें और असफलताओं से सीखते हुए निरंतर आगे बढ़ें। मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी ऊंचाई तक पहुंचा जा सकता है।

बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी

वित्त मंत्री श्री चौधरी आज बिलासपुर जिले के तखतपुर स्थित रामसदन में आयोजित शिलान्यास एवं भूमिपूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने लगभग 4 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 250 सीटर नालंदा परिसर का शिलान्यास तथा लगभग 1 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से परमेश्वरी तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। नालंदा परिसर का निर्माण शहर के जीएमपी स्कूल के समीप किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता तखतपुर विधायक श्री धरमजीत सिंह ने की।

*गांव के सरकारी स्कूल से आईएएस बनने तक का सफर विद्यार्थियों के लिए बना प्रेरणा*

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने विद्यार्थियों के साथ अपने जीवन के संघर्ष और सफलता की प्रेरक यात्रा साझा की। उन्होंने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा रायगढ़ जिले के एक गांव के सरकारी स्कूल में हुई। उस समय विद्यालय में शिक्षकों की कमी थी और पढ़ाई के लिए आवश्यक संसाधन भी सीमित थे। बारहवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद जब वे भिलाई पहुंचे, तब सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक किताबें जुटाना भी बड़ी चुनौती थी। कई महत्वपूर्ण किताबों की तलाश में उन्हें दिल्ली तक जाना पड़ा, लेकिन उन्होंने परिस्थितियों के सामने हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहे।

श्री चौधरी ने मसूरी स्थित प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी से जुड़ा एक प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए बताया कि एक बार वे अकादमी देखने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें भीतर प्रवेश नहीं मिल सका। उसी समय उन्होंने संकल्प लिया कि वे अब इस अकादमी में आईएएस अधिकारी बनकर ही आएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में परिस्थितियां कैसी भी हों, अपने सपनों को कभी छोटा नहीं करना चाहिए। मजबूत इच्छाशक्ति और निरंतर परिश्रम से कठिन से कठिन लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है।

बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी

*नालंदा परिसर युवाओं के सपनों को देगा नई उड़ान*

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि अध्ययन के दौरान किताबों और बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं की कमी को उन्होंने स्वयं अनुभव किया है। इसी अनुभव ने उन्हें युवाओं के लिए आधुनिक पुस्तकालय और अध्ययन केंद्र विकसित करने की प्रेरणा दी। रायपुर कलेक्टर के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने लगभग 19 करोड़ रुपए की लागत से नालंदा परिसर का निर्माण कराया था, जहां आज लगभग तीन हजार युवा अध्ययन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी गांव, शहर, प्रदेश और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए शिक्षा और पुस्तकालयों में निवेश अत्यंत आवश्यक है। नालंदा परिसर केवल अध्ययन का केंद्र नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को साकार करने और उनके भविष्य को नई दिशा देने का माध्यम है। तखतपुर में बनने वाला नालंदा परिसर भी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण और आधुनिक अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

श्री चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के 22 स्थानों पर नालंदा परिसर विकसित किए जा रहे हैं। तखतपुर में नालंदा परिसर की स्वीकृति के लिए विधायक श्री धरमजीत सिंह ने लगातार प्रयास किए। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के विभाग से प्रस्ताव आगे बढ़ने के बाद इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति मिली। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लगभग एक से डेढ़ वर्ष में परिसर तैयार होने से तखतपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को इसका लाभ मिलेगा।

*स्कूली जीवन से ही निर्धारित करें लक्ष्य, करियर मार्गदर्शन के लिए मिलेंगी एक हजार पुस्तकें*

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने विद्यार्थियों को करियर निर्माण के संबंध में मार्गदर्शन देते हुए कहा कि दसवीं और बारहवीं कक्षा के दौरान ही विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता और भविष्य की संभावनाओं को समझकर विषय एवं करियर का चयन करना चाहिए। उन्हें यह जानकारी होनी चाहिए कि आगे किस क्षेत्र में जाना है, उसके लिए कौन-सी परीक्षा देनी होगी और किस प्रकार की तैयारी आवश्यक है। आगामी चार-पांच वर्षों का लक्ष्य निर्धारित कर योजनाबद्ध तरीके से अध्ययन करने वाले विद्यार्थी बेहतर सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने छत्तीसगढ़ में उपलब्ध राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थानों, उच्च शिक्षा के अवसरों तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को इनका अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालयों में करियर काउंसिलिंग की आवश्यकता पर विशेष जोर देते हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, पाठ्यक्रमों और करियर विकल्पों की जानकारी देने वाली एक हजार पुस्तकें तखतपुर को उपलब्ध कराने की घोषणा की।

*शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना विकास से बदल रही तखतपुर की तस्वीर*

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक श्री धरमजीत सिंह ने कहा कि तखतपुर में नालंदा परिसर की स्थापना क्षेत्र के विद्यार्थियों और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।

बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी

श्री सिंह ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने लगभग 47 करोड़ रुपए की लागत से 50 बिस्तरीय अस्पताल की स्वीकृति, विद्युत उपकेंद्रों तथा उद्यानिकी महाविद्यालय सहित विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से तखतपुर और आसपास के क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी।

*सिंचाई परियोजनाओं को स्वीकृति दिलाने का भरोसा, किसानों से दलालों के बहकावे में नहीं आने की अपील*

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने क्षेत्र के किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नर्मदा व्यपवर्तन योजना सहित दो सिंचाई कार्यों को शीघ्र स्वीकृति दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे धान विक्रय के दौरान कोचियों और दलालों के बहकावे में न आएं। राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा और उन्हें उनकी उपज का उचित लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले किसानों को भी निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पूरी आदान सहायता राशि का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार किसानों की आर्थिक समृद्धि और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

*सही जवाब देने वाले छात्र आयुष जांगड़े को किया पुरस्कृत*

कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए सिविल सेवा और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न भी पूछे। एक प्रश्न का सही उत्तर देने वाले छात्र आयुष जांगड़े को उन्होंने एक हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान कर प्रोत्साहित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से जिज्ञासु बने रहने, नियमित अध्ययन करने और अपने ज्ञान को निरंतर बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पूजा मक्कड़, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता कश्यप, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Share196Tweet123SendShareSend
News Desk

News Desk

Recent Posts

  • गोपाष्टमी पर अग्रसेन गौधाम कनबेरी पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश…..
  • गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल रमेन डेका…..
  • बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
  • संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अवमानना मामले में नहीं मिली राहत; कोर्ट ने लगाई फटकार
  • Uttarakhand News: उत्तराखंड में दो भीषण सड़क हादसों से मचा हाहाकार, 12 की मौत और 32 घायल; PM मोदी और CM धामी ने जताया दुख…..

Recent Comments

No comments to show.
Swatantra Baat

© 2024 Swatantra Baat.

Navigation

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • खेल
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • फिल्म जगत
    • टेलिविज़न
  • जीवन शैली
    • फूड
    • फैशन
    • सेहत
    • पर्यटन
  • धर्म संसार
  • ई-पेपर

© 2024 Swatantra Baat.