• Latest
  • Trending
  • All
  • न्यूज
  • बिजनेस
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • जीवन शैली
  • राज्य
जनजातीय नायकों की गौरवगाथा से प्रेरणा लेकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

November 17, 2026
अबूझमाड़ सहित नारायणपुर के दूरस्थ अंचलों में विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

कचरे से बनेगी स्वच्छ ऊर्जा और जैविक खाद : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया निर्माणाधीन सीबीजी संयंत्र का अवलोकन…..

शुभमन गिल ने खोला टीम इंडिया का बड़ा राज, प्लेइंग-11 को लेकर किया खुलासा

NDA के साथ आए 361 सांसद, मंत्री के बड़े ऐलान से सियासी हलचल तेज

अमित शाह के हाथ में दिखी आधुनिक CQB कार्बाइन, 300 मीटर तक है मारक क्षमता

IND vs NZ: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, मिचेल सेंटनर हुए बाहर

समंदर के बीच जहाज पर कैप्टन ने मनाया छठ महापर्व, वीडियो हुआ वायरल

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सोना-चांदी और रुपये में भी उछाल से निवेशक खुश

इलाज पर जेब से खर्च घटा, 10 साल में तीन गुना बढ़ा सरकार का स्वास्थ्य बजट

यूपी चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी पार्टियां, MP से 5 हजार नेता-कार्यकर्ता संभालेंगे मोर्चा

अमेरिका ने पश्चिम एशिया में उतारा ‘समुद्री दैत्य’, ईरान के सामने तैनात किया USS थियोडोर रूजवेल्ट

AI के दौर में युवाओं के लिए खुशखबरी, Cognizant 20% ज्यादा फ्रेशर्स को देगी नौकरी

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Tuesday, November 17, 2026
Swatantra Baat
  • होम
  • न्यूज
    • All
    • crime

    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    कानपुर में दर्दनाक हादसा: राधिका अपार्टमेंट की भीषण आग में झुलसकर दो की मौत, 25 लोगों की बचाई गई जान

    यूपी में योगी को सत्ता से बेदखल कर दिल्ली की ओर बढ़ेंगे: मेरठ में गरजे असदुद्दीन ओवैसी, विपक्ष पर भी साधा निशाना

    यूपी में ‘शोले’ जैसा हाईवोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से निकाह की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चली मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू

    बलिया में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार पेड़ से टकराई, चार युवकों की मौत से मचा कोहराम

    अंडर-19 एशिया कप फाइनल के हीरो मनाल चौहान के घर जश्न: पाकिस्तान के खिलाफ हारा हुआ मैच जिताने के बाद गूंजे जीत के नारे

    2027 में भाजपा का पत्ता साफ करेगा दलित समाज: आगरा में गरजे अखिलेश यादव, पीडीए की ताकत पर किया बड़ा दावा

    2027 की सियासी रणभेरी: क्यों यूपी चुनाव से पहले हॉट सीट बना औरैया, बीजेपी-सपा के बीच होगी आर-पार की लड़ाई!

    युवाओं के सशक्तिकरण को नई रफ्तार: सीएम योगी का बड़ा कदम, रविवार को 25 लाख और युवाओं को मिलेंगे टैबलेट

    दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल का नया सफर: 16 नवंबर से पटरी पर दौड़ेंगी ‘नमो भारत’ की सुपरफास्ट ट्रेनें, आनंद विहार से गाजियाबाद की दूरी अब महज 8 मिनट में

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा में जहरीली हवा का कहर: जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़, सांस और छाती के संक्रमण के मामलों में 20% तक उछाल

  • मनोरंजन
    • All
    • खेल
    शुभमन गिल ने खोला टीम इंडिया का बड़ा राज, प्लेइंग-11 को लेकर किया खुलासा

    शुभमन गिल ने खोला टीम इंडिया का बड़ा राज, प्लेइंग-11 को लेकर किया खुलासा

    IND vs NZ: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, मिचेल सेंटनर हुए बाहर

    IND vs NZ: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, मिचेल सेंटनर हुए बाहर

    रजत पाटीदार का तूफानी शतक, 13 छक्के जड़कर रचा इतिहास; टीम ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर

    जय शाह लगातार दूसरी बार बने ICC चेयरमैन, 2028 ओलंपिक पर रहेगा खास फोकस

    उस्मान ख्वाजा का क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर बड़ा हमला, बोले- तीनों को बनाया गया बलि का बकरा

    ICC का बड़ा ऐलान: भारत को 2029 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी

    U-19 एशिया कप फाइनल के हीरो मोहित उल्वा की चमकी किस्मत, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मिला मौका

    भारत ने न्यूजीलैंड को 22 रन से हराया, 3-1 से वनडे सीरीज पर किया कब्जा

    अंडर-19 एशिया कप में भारत की जीत पर गदगद हुए पीएम मोदी, युवा खिलाड़ियों से बोले- आप पर गर्व है

    पाकिस्तान से 2025 की हार का भारत ने लिया बदला, अंडर-19 एशिया कप में 9वीं बार बना चैंपियन

    पाकिस्तान से 2025 की हार का भारत ने लिया बदला, अंडर-19 एशिया कप में 9वीं बार बना चैंपियन

  • जीवन शैली
    शादी से पहले स्लिम दिखने के लिए GLP-1 इंजेक्शन का बढ़ा चलन, भोपाल के डॉक्टरों ने दी चेतावनी

    AI CEO का बड़ा दावा, 10 साल में कैंसर का इलाज बन सकता है हकीकत

    पुरुषों में भी तेजी से बढ़ रही इनफर्टिलिटी, इन बीमारियों के चलते अस्पतालों के चक्कर काट रहे लोग

    सर्दियों में मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी रूखी रहती है त्वचा? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 9 गलतियां

    ठंडा-गर्म खाते ही दांतों में क्यों होती है झनझनाहट? जानें सेंसिटिविटी के कारण और बचाव

    अलसी और नींबू से घर पर बनाएं नेचुरल स्किन जेल, झुर्रियों और फाइन लाइन्स से पाएं छुटकारा

    5 मिनट की टैपिंग थेरेपी से कम होगा तनाव? जानें EFT तकनीक कैसे सुधार सकती है मूड और मानसिक शांति

    सर्दियों में चेहरे पर कौन सा तेल लगाना सही? नारियल से रोजहिप ऑयल तक, जानें डर्मेटोलॉजिस्ट की राय

  • धर्म संसार
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Swatantra Baat
No Result
View All Result
Home न्यूज देश

जनजातीय नायकों की गौरवगाथा से प्रेरणा लेकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

by News Desk
November 17, 2026
in देश, न्यूज
0
जनजातीय नायकों की गौरवगाथा से प्रेरणा लेकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on Facebook

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि जनजातीय समाज का गौरवशाली इतिहास साहस, स्वाभिमान, संघर्ष और अपनी संस्कृति एवं परंपराओं की रक्षा का इतिहास है। देश की स्वतंत्रता और समाज के अधिकारों के लिए जनजातीय नायकों ने जो त्याग और बलिदान दिया है, वह हमारी अमूल्य धरोहर है। हमें अपने महान जननायकों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर शिक्षा, आत्मनिर्भरता और विकास के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाना है तथा विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी है। मुख्यमंत्री श्री साय आज बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर लगभग 120 करोड़ रुपए की लागत के 16 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी को जनजातीय गौरव दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा सहित देश के महान जनजातीय नायकों को नमन किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अल्पायु में ही अंग्रेजी शासन की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध संघर्ष का बिगुल फूंका और जनजातीय समाज को अपनी संस्कृति, परंपराओं तथा अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित किया। उन्होंने तीर-कमान के बल पर अंग्रेजी सत्ता को चुनौती देकर साहस और स्वाभिमान का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत कर जनजातीय समाज के ऐतिहासिक योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए जनजातीय समाज ने 1857 की क्रांति से पहले ही संघर्ष शुरू कर दिया था। छत्तीसगढ़ के अमर शहीद वीर नारायण सिंह ने अकाल के समय भूख से व्याकुल लोगों की सहायता की और अन्याय एवं शोषण के विरुद्ध आवाज उठाई। ऐसे महान जननायकों का संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय में प्रदेश के जनजातीय नायकों के गौरवशाली इतिहास और उनके संघर्ष की स्मृतियों को संजोया गया है। मुख्यमंत्री ने नागरिकों, विशेषकर युवाओं से इस संग्रहालय का अवलोकन कर अपने महान पूर्वजों के योगदान को जानने और उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

जनजातीय समाज की गौरवशाली विरासत का संरक्षण और सर्वांगीण विकास हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने जनजातीय समाज के कल्याण के लिए पृथक जनजातीय कार्य मंत्रालय का गठन कर विकास को नई दिशा दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कर प्रदेशवासियों की वर्षों पुरानी आकांक्षाओं को भी साकार किया। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सम्मान, अधिकारों की रक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान जैसी योजनाओं के माध्यम से दूरस्थ जनजातीय अंचलों में आवास, सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। विशेष पिछड़ी जनजातियों की बसाहटों तक मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना और महतारी वंदन योजना जैसी जनकल्याणकारी पहलों से भी बड़ी संख्या में जनजातीय परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

शिक्षा और आत्मनिर्भरता से संवरेगा जनजातीय युवाओं का भविष्य

मुख्यमंत्री श्री साय ने शिक्षा को सामाजिक और आर्थिक विकास का मूलमंत्र बताते हुए कहा कि जनजातीय युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक कौशल और आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों और छात्रावास सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से जनजातीय विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। ओरछा और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी विकसित की जा रही हैं, ताकि दूरस्थ अंचलों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर मिल सकें।

जनजातीय समाज की गौरवशाली विरासत का संरक्षण और सर्वांगीण विकास हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसी समय नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा का वातावरण स्थापित होने से विकास की नई संभावनाएं साकार हो रही हैं। जिन क्षेत्रों में कभी भय और हिंसा के कारण विकास बाधित था, वहां अब शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और आजीविका की सुविधाएं पहुंच रही हैं। कृषि, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहित कर ग्रामीण एवं जनजातीय परिवारों की आय बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को अक्षुण्ण रखते हुए हर परिवार तक विकास के अवसर पहुंचाना ही राज्य सरकार का संकल्प है।

जनजातीय समाज का इतिहास देश के स्वाभिमान और बलिदान का गौरवशाली अध्याय

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय गौरव दिवस अपने महान पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का अवसर है। भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध संघर्ष किया। अमर शहीद वीर नारायण सिंह सहित छत्तीसगढ़ के अनेक जननायकों ने देश और समाज के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज ने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण में सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपने त्याग, तपस्या और संघर्ष से जनमानस के हृदय में विशेष स्थान बनाया है। जनजातीय गौरव दिवस उन महान नायकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जिन्होंने देश और समाज के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनजातीय समाज सहित सभी वर्गों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने और समाज की एकता को मजबूत बनाए रखने का आह्वान किया।

वनवासी कल्याण आश्रम के श्री योगेश बापट ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने लगभग 25 वर्ष के अल्प जीवनकाल में अपने संघर्ष और जनसेवा से जनमानस के हृदय में भगवान का स्थान प्राप्त किया। देश के विभिन्न अंचलों में जनजातीय नायकों ने स्वतंत्रता, स्वाभिमान और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उनके योगदान को व्यापक रूप से सामने लाने की आवश्यकता है। उन्होंने जनजातीय समाज की सामूहिक जीवनशैली, रीति-नीति और जड़ी-बूटियों के पारंपरिक ज्ञान को महत्वपूर्ण धरोहर बताते हुए इसके संरक्षण और प्रामाणिक इतिहास लेखन पर बल दिया। आदिवासी समाज के संरक्षक श्री वेद सिंह मरकाम ने भी समारोह को संबोधित किया।

जनजातीय संस्कृति की दिखी अनुपम झलक, 28 प्रतिभाओं का सम्मान

समारोह में जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की आकर्षक झलक देखने को मिली। भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और संघर्ष पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने जनजातीय जननायकों पर केंद्रित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनके ऐतिहासिक योगदान को नमन किया। सर्व आदिवासी समाज की ओर से विशाल गजमाला पहनाकर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

जनजातीय समाज की गौरवशाली विरासत का संरक्षण और सर्वांगीण विकास हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता के विजेता दलों को बधाई दी। शिक्षा, खेल, कला और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 28 प्रतिभाओं को आयोजन समिति की ओर से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी सम्मानित प्रतिभाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां समाज की नई पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी। उन्होंने समारोह के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई दी।

समारोह में विधायक श्री अमर अग्रवाल, श्री धरमलाल कौशिक, श्री सुशांत शुक्ला, श्री दिलीप लहरिया एवं श्री अटल श्रीवास्तव, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी, पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष श्री राजा पांडे, आयोजन समिति गोंडवाना गोंड महासभा के अध्यक्ष श्री शिशुपाल सिंह शोरी सहित विभिन्न जनजातीय समाजों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Share197Tweet123SendShareSend
News Desk

News Desk

Recent Posts

  • अबूझमाड़ सहित नारायणपुर के दूरस्थ अंचलों में विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
  • कचरे से बनेगी स्वच्छ ऊर्जा और जैविक खाद : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया निर्माणाधीन सीबीजी संयंत्र का अवलोकन…..
  • जनजातीय नायकों की गौरवगाथा से प्रेरणा लेकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
  • शुभमन गिल ने खोला टीम इंडिया का बड़ा राज, प्लेइंग-11 को लेकर किया खुलासा
  • NDA के साथ आए 361 सांसद, मंत्री के बड़े ऐलान से सियासी हलचल तेज

Recent Comments

No comments to show.
Swatantra Baat

© 2024 Swatantra Baat.

Navigation

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • खेल
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • फिल्म जगत
    • टेलिविज़न
  • जीवन शैली
    • फूड
    • फैशन
    • सेहत
    • पर्यटन
  • धर्म संसार
  • ई-पेपर

© 2024 Swatantra Baat.