• Latest
  • Trending
  • All
  • न्यूज
  • बिजनेस
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • जीवन शैली
  • राज्य
नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

November 15, 2026
वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ में छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य में हुए शामिल….

स्वनिधि महोत्सव बना जीरो वेस्ट आयोजन की मिसाल, बांस की प्लेटों और लकड़ी के चम्मचों से परोसा भोजन, पानी के लिए भी प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था….

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन, जनजातीय गौरव दिवस पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की….

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 33 जिलों के 1,606 केंद्रों में शुरू हुआ उपार्जन, अब तक 1.98 लाख क्विंटल धान की खरीदी…..

कोलपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में आठ आतंकवादी ढेर; भारी मात्रा में हथियार बरामद

अहमदाबाद में घर के तहखाने में चल रही थी MD ड्रग्स फैक्ट्री, पत्नी समेत आरोपी गिरफ्तार

कम उपज पर भी किसानों को पूरा संबल, कृषक उन्नति योजना से बढ़ा भरोसा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्णय से कोरबा के किसानों में खुशी….

पश्चिम बंगाल में अल्पसंख्यकों को लेकर शुभेंदु अधिकारी का बयान, TMC पर लगाया बड़ा आरोप

धान खरीदी के पहले दिन किसान पहुँचने लगे खरीदी केन्द्र, जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बड़ेमारेंगा धान उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण….

ईरान से ट्रंप की जान को खतरा! मोसाद ने CIA को दी ड्रोन हमले की चेतावनी, कई मंत्री सुरक्षित ठिकानों पर शिफ्ट

धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना….

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Sunday, November 15, 2026
Swatantra Baat
  • होम
  • न्यूज
    • All
    • crime
    • देश
    • बिजनेस
    • राजनीति
    • विदेश
    वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ में छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य में हुए शामिल….

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ में छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य में हुए शामिल….

    स्वनिधि महोत्सव बना जीरो वेस्ट आयोजन की मिसाल, बांस की प्लेटों और लकड़ी के चम्मचों से परोसा भोजन, पानी के लिए भी प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था….

    स्वनिधि महोत्सव बना जीरो वेस्ट आयोजन की मिसाल, बांस की प्लेटों और लकड़ी के चम्मचों से परोसा भोजन, पानी के लिए भी प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था….

    भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन, जनजातीय गौरव दिवस पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…..

    भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन, जनजातीय गौरव दिवस पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…..

    नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की….

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की….

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 33 जिलों के 1,606 केंद्रों में शुरू हुआ उपार्जन, अब तक 1.98 लाख क्विंटल धान की खरीदी…..

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 33 जिलों के 1,606 केंद्रों में शुरू हुआ उपार्जन, अब तक 1.98 लाख क्विंटल धान की खरीदी…..

    कोलपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में आठ आतंकवादी ढेर; भारी मात्रा में हथियार बरामद

    कोलपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में आठ आतंकवादी ढेर; भारी मात्रा में हथियार बरामद

    अहमदाबाद में घर के तहखाने में चल रही थी MD ड्रग्स फैक्ट्री, पत्नी समेत आरोपी गिरफ्तार

    अहमदाबाद में घर के तहखाने में चल रही थी MD ड्रग्स फैक्ट्री, पत्नी समेत आरोपी गिरफ्तार

    कम उपज पर भी किसानों को पूरा संबल, कृषक उन्नति योजना से बढ़ा भरोसा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्णय से कोरबा के किसानों में खुशी….

    कम उपज पर भी किसानों को पूरा संबल, कृषक उन्नति योजना से बढ़ा भरोसा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्णय से कोरबा के किसानों में खुशी….

    पश्चिम बंगाल में अल्पसंख्यकों को लेकर शुभेंदु अधिकारी का बयान, TMC पर लगाया बड़ा आरोप

    पश्चिम बंगाल में अल्पसंख्यकों को लेकर शुभेंदु अधिकारी का बयान, TMC पर लगाया बड़ा आरोप

  • राज्य
    • All
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल का नया सफर: 16 नवंबर से पटरी पर दौड़ेंगी ‘नमो भारत’ की सुपरफास्ट ट्रेनें, आनंद विहार से गाजियाबाद की दूरी अब महज 8 मिनट में

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा में जहरीली हवा का कहर: जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़, सांस और छाती के संक्रमण के मामलों में 20% तक उछाल

    ग्राम्य विकास योजनाओं में फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कड़ा निर्देश, हर कार्य का होगा डिजिटल सत्यापन

    यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर नपेंगे बीएलओ से ईआरओ तक: निर्वाचन आयोग सख्त, लापरवाही मिली तो कटेगा दो महीने तक का मानदेय

    उत्तर प्रदेश के वीर जवानों और शहीद परिवारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा: वीरता पुरस्कारों की राशि दोगुनी, घर के पास मिलेगी नौकरी और स्टांप ड्यूटी में बंपर छूट

    गाजियाबाद के औद्योगिक क्षेत्र में हैंडल निर्माण इकाई में भड़की आग, दमकल विभाग की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

    यूपी चुनाव 2027: असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की नई सियासी चाल, ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ के तहत सभी 403 सीटों पर ताल ठोकने का ऐलान

    त्योहारी मिठास में घुला जहर: सिद्धार्थनगर में गोलगप्पे खाने से 150 से अधिक ग्रामीण बीमार, 18 मासूम पीआईसीयू में भर्ती

    लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क दुर्घटना: बेकाबू होकर पलटी तेज रफ्तार बस, 3 मुसाफिरों की दर्दनाक मौत, 44 घायल अस्पताल में भर्ती

  • मनोरंजन
    • All
    • खेल
    U-19 एशिया कप फाइनल के हीरो मोहित उल्वा की चमकी किस्मत, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मिला मौका

    भारत ने न्यूजीलैंड को 22 रन से हराया, 3-1 से वनडे सीरीज पर किया कब्जा

    अंडर-19 एशिया कप में भारत की जीत पर गदगद हुए पीएम मोदी, युवा खिलाड़ियों से बोले- आप पर गर्व है

    पाकिस्तान से 2025 की हार का भारत ने लिया बदला, अंडर-19 एशिया कप में 9वीं बार बना चैंपियन

    विराट कोहली से बातचीत के बाद बदली विल यंग की बल्लेबाजी, जड़ दिया करियर का सबसे बड़ा वनडे शतक

    फिल्म में पाकिस्तानी बना भारतीय एक्टर, डायरेक्टर ने पूछ लिया- पाकिस्तान के किस राज्य से हैं आप?

    IPL ट्रेड में बड़ा उलटफेर! राजस्थान और लखनऊ के बीच मोहम्मद शमी-सैम करन की अदला-बदली की चर्चा

    वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में बने दुनिया के सबसे युवा टी20 कप्तान

    U19 एशिया कप में बांग्लादेशी खिलाड़ी ने चूमा पाकिस्तानी झंडा, 1971 के नरसंहार को लेकर भड़के लोग

    BCCI का बड़ा फैसला: न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से बाहर हुए कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़ को मौका

    BCCI का बड़ा फैसला: न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से बाहर हुए कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़ को मौका

  • जीवन शैली
    AI CEO का बड़ा दावा, 10 साल में कैंसर का इलाज बन सकता है हकीकत

    पुरुषों में भी तेजी से बढ़ रही इनफर्टिलिटी, इन बीमारियों के चलते अस्पतालों के चक्कर काट रहे लोग

    सर्दियों में मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी रूखी रहती है त्वचा? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 9 गलतियां

    ठंडा-गर्म खाते ही दांतों में क्यों होती है झनझनाहट? जानें सेंसिटिविटी के कारण और बचाव

    अलसी और नींबू से घर पर बनाएं नेचुरल स्किन जेल, झुर्रियों और फाइन लाइन्स से पाएं छुटकारा

    5 मिनट की टैपिंग थेरेपी से कम होगा तनाव? जानें EFT तकनीक कैसे सुधार सकती है मूड और मानसिक शांति

    सर्दियों में चेहरे पर कौन सा तेल लगाना सही? नारियल से रोजहिप ऑयल तक, जानें डर्मेटोलॉजिस्ट की राय

    सोते समय लोग क्यों करते हैं बड़बड़ाना? जानें Sleep Talking के पीछे की वजह और कब सतर्क होना जरूरी

  • धर्म संसार
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Swatantra Baat
No Result
View All Result
Home न्यूज देश

नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

by News Desk
November 15, 2026
in देश, न्यूज
0
नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on Facebook

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले की ग्राम पंचायत आरा में नर्सिंग कौशल कॉलेज का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। आरा में स्थापित यह संस्थान विशेष रूप से जनजातीय एवं सामाजिक-आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों की बेटियों के लिए आत्मनिर्भरता और उज्ज्वल भविष्य की नई राह खोलेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नर्सिंग केवल नौकरी या रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य है। मरीजों की देखभाल, उनके उपचार और जीवन की रक्षा में डॉक्टरों के साथ नर्सिंग कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं से पूरी लगन, अनुशासन, संवेदनशीलता और सेवाभाव के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया।

स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़ शासन और पैन आईआईटी एलुमनी रीच फॉर इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त उद्यम प्रचेत फाउंडेशन के माध्यम से स्थापित इस संस्थान में दो वर्षीय एएनएम नर्सिंग पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कॉलेज की सभी 120 सीटों पर छात्राओं का प्रवेश पूर्ण हो चुका है। विशेष बात यह है कि यहां अध्ययनरत लगभग 90 प्रतिशत छात्राएं जनजातीय एवं सामाजिक-आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों से हैं। आधुनिक प्रयोगशालाओं, छात्रावास और अन्य आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित इस संस्थान में छात्राओं को सैद्धांतिक शिक्षा के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद छात्राओं को प्रतिष्ठित अस्पतालों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।

जनजातीय गौरव दिवस और छठ महापर्व के पावन अवसर पर बेटियों को मिली नई सौगात

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज का दिन दो महत्वपूर्ण पर्वों के कारण विशेष और पावन है। आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने के उद्देश्य से उनकी जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की पहल की है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में राज्यस्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्चुअल माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया।

स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं देते हुए छठ महापर्व की भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि सूर्यदेव और छठी मैया की उपासना का यह महान पर्व आस्था, श्रद्धा, तपस्या और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। ऐसे पावन अवसर पर नर्सिंग कौशल कॉलेज का शुभारंभ होना अत्यंत सुखद और सौभाग्य का विषय है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस महत्वपूर्ण संस्थान की स्थापना और संचालन में योगदान देने वाले पैन आईआईटी एलुमनी के चेयरमैन एवं सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रथम बैच की सभी 120 छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह संस्थान उनके सपनों को साकार करने और जीवन में आगे बढ़ने का सशक्त माध्यम बनेगा।

स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण में नर्सिंग सेवाओं का महत्वपूर्ण योगदान

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वास्थ्य ही मनुष्य की सबसे बड़ी संपत्ति है। स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ समाज और समृद्ध प्रदेश का आधार होते हैं। छत्तीसगढ़ को विकसित और समृद्ध राज्य बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना आवश्यक है। राज्य सरकार इसी संकल्प के साथ स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के समय प्रदेश में केवल एक मेडिकल कॉलेज था। पिछले 25 वर्षों में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है और मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 15 से अधिक हो गई है। इस वर्ष एक साथ पांच नए मेडिकल कॉलेज प्रारंभ किए जा रहे हैं। इससे प्रदेश के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के अधिक अवसर मिलेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों के उपचार के दौरान नर्सिंग कर्मी निरंतर उनकी देखभाल करते हैं। उनकी संवेदनशीलता, सेवाभाव और समर्पण मरीजों के स्वस्थ होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे प्रशिक्षण के दौरान केवल तकनीकी दक्षता ही प्राप्त न करें, बल्कि मरीजों के प्रति करुणा, सहानुभूति और सेवा की भावना भी विकसित करें। यही गुण उन्हें एक सफल और आदर्श नर्सिंग कर्मी बनाएंगे।

विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए मिशन मोड में कार्य

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप छत्तीसगढ़ को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लिए सरकार ने विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, अधोसंरचना और रोजगार सहित सभी क्षेत्रों में मिशन मोड में कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध प्रदेश है। यहां की खनिज संपदा, विशाल वन क्षेत्र, बहुमूल्य वनोपज, उपजाऊ भूमि और मेहनतकश जनता हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। धान के कटोरे के रूप में प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ में विकास की अपार संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं का पूरा लाभ प्रदेशवासियों तक पहुंचाने के लिए सरकार योजनाबद्ध ढंग से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ लंबे समय तक नक्सलवाद की चुनौती से प्रभावित रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की दृढ़ इच्छाशक्ति से नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई लड़ी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शांति, सुरक्षा और विकास का वातावरण मजबूत होने से दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों में भी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेशवासियों के सहयोग और आशीर्वाद से विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प अवश्य साकार होगा तथा विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ महत्वपूर्ण योगदान देगा।

मोदी की गारंटी के सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार मोदी की गारंटी के अंतर्गत किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और समाज के सभी वर्गों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन लगभग 1600 प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण किया जा रहा है। इससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों का पक्के आवास का सपना साकार हो रहा है। किसानों की सुविधा के लिए इस वर्ष 360 नए धान खरीदी केंद्र प्रारंभ किए गए हैं। अब प्रदेश में लगभग 3100 धान खरीदी केंद्रों के माध्यम से किसानों से धान का उपार्जन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार श्सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयासश् के मूलमंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। सरकार का लक्ष्य विकास की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और प्रत्येक परिवार को सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर जीवन के अवसर उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने नर्सिंग कौशल कॉलेज के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की और प्रशिक्षण प्राप्त कर रही सभी छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जनजातीय एवं वंचित वर्गों के सशक्तीकरण के लिए महत्वपूर्ण पहल

उल्लेखनीय है कि प्रचेत फाउंडेशन का गठन छत्तीसगढ़ शासन एवं पैन आईआईटी एलुमनी रीच फॉर इंडिया फाउंडेशन के बीच गैर-लाभकारी संयुक्त उद्यम कंपनी के रूप में किया गया है। इसका उद्देश्य प्रदेश के जनजातीय समूहों सहित अन्य वंचित वर्गों के गरीब युवाओं, महिलाओं एवं तृतीय लिंग समुदाय के लोगों का कौशल विकास और संस्थागत सशक्तीकरण करना है।

आरा में स्थापित नर्सिंग कौशल कॉलेज इसी उद्देश्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यहां छात्राओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इससे न केवल बेटियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा, बल्कि प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की उपलब्धता बढ़ने से स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष जशपुर श्री गंगाराम भगत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, संस्था के पदाधिकारी, प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राएं एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Share196Tweet123SendShareSend
News Desk

News Desk

Recent Posts

  • वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ में छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य में हुए शामिल….
  • स्वनिधि महोत्सव बना जीरो वेस्ट आयोजन की मिसाल, बांस की प्लेटों और लकड़ी के चम्मचों से परोसा भोजन, पानी के लिए भी प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था….
  • भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन, जनजातीय गौरव दिवस पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…..
  • नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की….

Recent Comments

No comments to show.
Swatantra Baat

© 2024 Swatantra Baat.

Navigation

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • खेल
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • फिल्म जगत
    • टेलिविज़न
  • जीवन शैली
    • फूड
    • फैशन
    • सेहत
    • पर्यटन
  • धर्म संसार
  • ई-पेपर

© 2024 Swatantra Baat.