• Latest
  • Trending
  • All
  • न्यूज
  • बिजनेस
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • जीवन शैली
  • राज्य
साइबर अपराधों पर कार्रवाई के साथ रोकथाम पर जोर, छत्तीसगढ़ पुलिस जनजागरूकता से बना रही सुरक्षा का मजबूत आधार…..

October 19, 2026
ईरान या हूतियों का डर? अमेरिका ने 11 देशों में जारी किया सिक्योरिटी अलर्ट

बाल धोने से पहले या बाद में कब लगाएं तेल? जानें मुलायम और चमकदार बालों के लिए सही तरीका

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद फिर चर्चा में सलमान खान, लॉरेंस गैंग ने दी थी दूरी बनाने की धमकी

BCCI में बड़ा फेरबदल: प्रज्ञान ओझा बने चयन समिति के चेयरमैन, रमेश पोवार को भी मिली जगह

के. अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, जल्द बनाएंगे अपनी नई राजनीतिक पार्टी

राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राष्ट्रीय बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर मध्यप्रदेश के लिए किया रवाना…..

गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

जल संरक्षण से बदलेगी दर्री की तस्वीर, 24 लाख 30 हजार लीटर वर्षा जल सहेजने की अनूठी पहल, मरवाही के डोंगरी टोला में निर्मित 3 हजार कंटूर ट्रेंच बनेंगे जल संरक्षण का मजबूत आधार, 250 परिवारों को मिलेगी राहत….

बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 23 अक्टूबर को सिरहासार भवन में होगा पारंपरिक मुरिया दरबार का आयोजन, बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को मिलेगा राष्ट्रीय गौरव…..

किरेन रिजिजू का बयान- ‘भारत को कभी नहीं तोड़ सकतीं विरोधी ताकतें’, कांग्रेस के झंडों पर विवाद

रणजी ट्रॉफी में रिंकू सिंह का धमाका, लगातार दो शतक जड़ने के बाद टीम इंडिया में वापसी की दावेदारी मजबूत

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय महिला टीम का धमाल, टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Monday, October 19, 2026
Swatantra Baat
  • होम
  • न्यूज
    • All
    • crime

    भारत में पहली बार डेंगू वैक्सीनेशन शुरू, दो डोज से 80% सुरक्षा का दावा

    भारत के विरोध के बाद जेडी वेंस की सफाई, H-1B वीजा धारकों को ‘बंधुआ मजदूर’ कहने पर जताई गलती

    भारत के विरोध के बाद जेडी वेंस की सफाई, H-1B वीजा धारकों को ‘बंधुआ मजदूर’ कहने पर जताई गलती

  • राज्य
    • All
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    ग्रेटर नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन: शातिर बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 12 चोरी की मोटरसाइकिल और फर्जी नंबर प्लेट के साथ दो गिरफ्तार

    ओपी राजभर का राहुल-अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- ‘ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने वाले दोनों नेता पहले अपने पदों से दें इस्तीफा’

    स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सख्त, मुरादाबाद जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

    ‘केस नंबर 2047’: सीएम योगी ने लखनऊ में अनोखे अंदाज में पेश किया ‘विकसित भारत’ का लीगल ब्लूप्रिंट, युवाओं को दिए बड़े मंत्र

    ‘दूसरों की शादी में कब तक बनेंगे सहबाला?’ ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर सीधा प्रहार, कहा- 2027 में यूपी से मिट जाएगा सपा का वजूद

    मेरठ का चर्चित नीला ड्रम मर्डर केस: सौरभ राजपूत हत्याकांड में पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा

    यूपी पंचायत चुनाव पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का सख्त फैसला: 3 महीने में पूरी हो मतदान प्रक्रिया, मौजूदा प्रधान ही संभालेंगे प्रशासक का जिम्मा

    आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी निर्माण में 416 करोड़ के हेरफेर का खुलासा, यूपी पुलिस ने दर्ज किया नया केस

    मेरठ में दर्दनाक सड़क हादसा: नवजात की दवा लेकर लौट रहे दंपति को एलपीजी ट्रक ने रौंदा, मां और 8 दिन के मासूम की मौके पर मौत

    मैनपुरी में 14 वर्षीय दलित किशोरी से दरिंदगी: पॉक्सो कोर्ट ने 50 साल के महावीर यादव को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 1 लाख का जुर्माना

  • मनोरंजन
    • All
    • खेल
    टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद फिर चर्चा में सलमान खान, लॉरेंस गैंग ने दी थी दूरी बनाने की धमकी

    टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद फिर चर्चा में सलमान खान, लॉरेंस गैंग ने दी थी दूरी बनाने की धमकी

    BCCI में बड़ा फेरबदल: प्रज्ञान ओझा बने चयन समिति के चेयरमैन, रमेश पोवार को भी मिली जगह

    BCCI में बड़ा फेरबदल: प्रज्ञान ओझा बने चयन समिति के चेयरमैन, रमेश पोवार को भी मिली जगह

    रणजी ट्रॉफी में रिंकू सिंह का धमाका, लगातार दो शतक जड़ने के बाद टीम इंडिया में वापसी की दावेदारी मजबूत

    रणजी ट्रॉफी में रिंकू सिंह का धमाका, लगातार दो शतक जड़ने के बाद टीम इंडिया में वापसी की दावेदारी मजबूत

    जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय महिला टीम का धमाल, टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

    जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय महिला टीम का धमाल, टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

    रणजी ट्रॉफी में चिन्मय सुतार का ऐतिहासिक धमाका, 400 रन बनाकर पृथ्वी शॉ का रिकॉर्ड तोड़ा

    एशियन पैरा गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, कोकिला ने जीता सिल्वर और कपिल परमार ने ब्रॉन्ज मेडल

    शेफाली वर्मा का धमाका, 25 गेंदों में ठोके नाबाद 55 रन; भारत ने 2-0 से जीती टी20 सीरीज

    रवि शास्त्री ने शमी की टीम इंडिया में वापसी की उठाई मांग, बुमराह के वर्कलोड पर भी दी सलाह

    एशियन पैरा गेम्स 2026: मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, अवनी लेखरा को मिला सिल्वर; भारत को दोहरी खुशी

    टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से बॉलीवुड में हड़कंप, AICWA ने CM देवेंद्र फडणवीस से की 5 बड़ी मांगें

    टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से बॉलीवुड में हड़कंप, AICWA ने CM देवेंद्र फडणवीस से की 5 बड़ी मांगें

  • जीवन शैली
    बाल धोने से पहले या बाद में कब लगाएं तेल? जानें मुलायम और चमकदार बालों के लिए सही तरीका

    बाल धोने से पहले या बाद में कब लगाएं तेल? जानें मुलायम और चमकदार बालों के लिए सही तरीका

    प्याज के छिलके फेंकने की गलती न करें, पौधों से लेकर किचन तक इन 5 तरीकों से आएंगे काम

    45 की उम्र में भी त्वचा दिखेगी जवां? घर पर बनाएं मुल्तानी मिट्टी का नेचुरल फेस पैक

    तंबाकू चबाने वालों के लिए बड़ा खतरा! 2.51 लाख मौतें, 24.1 करोड़ लोग प्रभावित

    फटे और रूखे होंठों से मिलेगा छुटकारा, घर पर ऐसे बनाएं चुकंदर का नेचुरल लिप बाम

    Gen Z ने शराब से बनाई दूरी, लेकिन सीनियर लोगों में बढ़ी खपत; रिसर्च में सामने आई वजह

    बारिश में तेजी से झड़ रहे बाल? प्याज के रस की ये ट्रिक करें, जड़ों से मजबूत होंगे बाल

    फटे होंठों से हैं परेशान? घर पर बनाएं 2 चीजों से नेचुरल लिप बाम

    बालों की चमक और सॉफ्टनेस के लिए लगाएं दही, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल

    घर पर बनाएं शुद्ध आंवला तेल, गिरते बाल और डैंड्रफ से मिलेगा छुटकारा

  • धर्म संसार
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Swatantra Baat
No Result
View All Result
Home न्यूज देश

साइबर अपराधों पर कार्रवाई के साथ रोकथाम पर जोर, छत्तीसगढ़ पुलिस जनजागरूकता से बना रही सुरक्षा का मजबूत आधार…..

by News Desk
October 19, 2026
in देश, न्यूज
0
साइबर अपराधों पर कार्रवाई के साथ रोकथाम पर जोर, छत्तीसगढ़ पुलिस जनजागरूकता से बना रही सुरक्षा का मजबूत आधार…..
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on Facebook

रायपुर: डिजिटल तकनीक के विस्तार ने आम नागरिकों के जीवन को जितना सुविधाजनक बनाया है, साइबर अपराधों ने उतनी ही नई चुनौतियां भी खड़ी की हैं। मोबाइल बैंकिंग, ऑनलाइन भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाएं अब शहरों से लेकर गांवों तक दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुकी हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, फर्जी निवेश, डिजिटल अरेस्ट और व्यक्तिगत जानकारियों के दुरुपयोग जैसे अपराधों के तरीके भी लगातार बदल रहे हैं। इन परिस्थितियों में साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई जितनी आवश्यक है, उससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण है नागरिकों को पहले से इतना जागरूक बनाना कि वे धोखाधड़ी के प्रयासों को पहचान सकें और अपराध का शिकार होने से बच सकें। छत्तीसगढ़ में साइबर सुरक्षा को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली में इसी सोच को विशेष महत्व दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पुलिस साइबर अपराधों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ उनकी रोकथाम के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित कर रही है। इसका उद्देश्य केवल अपराधियों को पकड़ना नहीं, बल्कि नागरिकों को साइबर अपराधों के तौर-तरीकों से परिचित कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सुरक्षित और सतर्क बनाना भी है। पुलिस का प्रयास है कि साइबर सुरक्षा की जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे, ताकि नागरिक स्वयं अपनी सुरक्षा करने के साथ दूसरों को भी जागरूक कर सकें।

’अपराध होने से पहले रोकथाम की दिशा में व्यापक पहल’

छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक संचालित सात सप्ताह का विशेष साइबर जागृति अभियान इसी दृष्टिकोण का उदाहरण है। प्रदेश की 34 पुलिस इकाइयों के माध्यम से चलाए गए इस अभियान में 5 लाख से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए और 1 करोड़ 70 लाख से अधिक नागरिकों तक सीधे साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया गया। अभियान में 5.5 लाख से अधिक जागरूकता सेल्फी के माध्यम से नागरिकों की सहभागिता भी दर्ज की गई।

विशेष लेख : साइबर अपराधों पर कार्रवाई के साथ रोकथाम पर जोर, छत्तीसगढ़ पुलिस जनजागरूकता से बना रही सुरक्षा का मजबूत आधार

’साइबर अपराधों के नए तरीकों की दी जानकारी’ 

इस अभियान की विशेषता इसकी व्यापक पहुंच और स्थानीय सहभागिता रही। पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रमों को केवल शहरों और शैक्षणिक संस्थानों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि ग्राम पंचायतों, ग्राम सभाओं, हाट-बाजारों, धार्मिक आयोजनों और सार्वजनिक स्थलों तक पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद किया। विद्यार्थियों, महिलाओं, ग्रामीणों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराधों के नए तरीकों की जानकारी दी गई।

’नकली निवेश योजनाओं और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए गए’

अभियान को सात विषय आधारित सप्ताहों में संचालित किया गया। इनमें डिजिटल सुरक्षा, यूपीआई एवं ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, महिलाओं की ऑनलाइन सुरक्षा, रोजगार संबंधी ठगी, डेटा गोपनीयता और सामूहिक साइबर सुरक्षा संकल्प जैसे विषय शामिल रहे। नागरिकों को संदिग्ध लिंक, फर्जी कॉल, नकली निवेश योजनाओं और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए गए। साथ ही ओटीपी, पासवर्ड और यूपीआई पिन जैसी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने तथा डिजिटल अरेस्ट के नाम पर धमकाने वालों से सावधान रहने के लिए जागरूक किया गया। यह प्रयास इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि साइबर अपराधों में कई बार अपराधी तकनीकी कमजोरियों से अधिक नागरिकों की जानकारी के अभाव और भय का लाभ उठाते हैं। ऐसे में समय रहते सही जानकारी मिलना किसी व्यक्ति को आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी से बचा सकता है।

’स्थानीय नवाचारों से गांवों और परिवारों तक पहुंची साइबर जागरूकता’

साइबर जागृति अभियान में विभिन्न जिलों ने स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप ऐसे नवाचार किए, जिनसे जागरूकता का संदेश सीधे समुदायों तक पहुंचा। मुंगेली जिले में ग्राम पंचायतों और विशेष ग्राम सभाओं के माध्यम से लगभग 15 हजार ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई। गरियाबंद में मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्व-सहायता समूहों की लगभग 493 महिलाओं को जागरूक कर उनके माध्यम से परिवारों तक संदेश पहुंचाने की पहल की गई। दुर्ग जिले में सुरक्षित दुर्ग, साइबर जागरूक दुर्ग अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटकों और अन्य गतिविधियों के माध्यम से 15 हजार से अधिक नागरिकों को जागरूक किया। जांजगीर-चांपा में एक राखी साइबर जागृति के नाम अभियान से लगभग 1 लाख 61 हजार लोगों तक संदेश पहुंचा। बिलासपुर में आकाशवाणी के लाइव फोन-इन कार्यक्रम के माध्यम से लगभग आठ लाख श्रोताओं को साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी मिली।

कोंडागांव में साइबर चेतना रथ, रायपुर में बिजली बिलों के माध्यम से साइबर ठगी संबंधी चेतावनी संदेश और रायगढ़ में लघु फिल्म प्रतियोगिता जैसे प्रयासों ने जागरूकता के नए माध्यम विकसित किए। इन पहलों से यह स्पष्ट हुआ कि साइबर सुरक्षा की जानकारी को स्थानीय परंपराओं, सामाजिक गतिविधियों और दैनिक जीवन से जोड़कर अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। विशेष रूप से महिलाओं, विद्यार्थियों और ग्रामीण समुदायों की भागीदारी ने अभियान को व्यापक स्वरूप दिया। इससे जागरूकता का संदेश केवल कार्यक्रम में उपस्थित व्यक्तियों तक सीमित न रहकर उनके परिवारों और आसपास के लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

’डिजिटल माध्यमों से भी व्यापक जागरूकता’

साइबर जागृति अभियान में सोशल मीडिया का भी प्रभावी उपयोग किया गया। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) के सहयोग से 3,100 से अधिक सोशल मीडिया पोस्ट साझा की गईं, जिन्हें 6.02 करोड़ से अधिक व्यूज प्राप्त हुए। रायपुर में आयोजित साइबर जागरूकता लघु फिल्म प्रतियोगिता में 11 राज्यों के 35 जिलों से 162 फिल्में प्राप्त हुईं। इन रचनात्मक प्रयासों के माध्यम से साइबर अपराधों के तरीकों और उनसे बचाव के संदेश को सरल तथा प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। युवाओं को साइबर प्रहरी के रूप में जोड़ने की पहल भी इसी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा रही। इसका उद्देश्य युवाओं को स्वयं जागरूक बनाने के साथ उन्हें अपने परिवार और समाज में साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित करना था।

’जागरूकता के साथ साइबर अपराधियों के नेटवर्क पर कार्रवाई’

छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम के प्रयासों के समानांतर अपराधियों के नेटवर्क के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है। साइबर ठगी में उपयोग होने वाले म्यूल बैंक खातों, ऐसे खाते खुलवाने में संलिप्त बैंककर्मियों और फर्जी सिम उपलब्ध कराने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

’राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के लिए किया जागरूक’
उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने 9 अक्टूबर को रायपुर में आयोजित साइबर जागृति अभियान के अभिनंदन समारोह में बताया कि साइबर अपराधियों के नेटवर्क के विरुद्ध की गई कार्रवाई से साइबर अपराधों से संबंधित एफआईआर में कमी आई है और ठगी गई राशि की रिकवरी दर में वृद्धि हुई है।

पुलिस द्वारा नागरिकों को साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। समय पर शिकायत से धोखाधड़ी की राशि को रोकने या वापस प्राप्त करने की संभावना बढ़ सकती है। इस प्रकार साइबर अपराधों के विरुद्ध कार्रवाई और अपराध होने से पहले नागरिकों को सतर्क करने के प्रयास एक-दूसरे के पूरक बन रहे हैं।

’साइबर जागरूकता को निरंतर जारी रखने पर जोर’

छत्तीसगढ़ पुलिस के साइबर जागृति अभियान की उपलब्धियों और जिलों के नवाचारों को प्रोत्साहित करने के लिए 9 अक्टूबर 2026 को रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्यस्तरीय अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा शामिल हुए। साइबर जागरूकता के क्षेत्र में अभिनव पहल करने वाले कोंडागांव, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, दुर्ग, गरियाबंद और मुंगेली जिलों को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि डिजिटल इंडिया के विस्तार के साथ साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक हो गई है। साइबर अपराधों से बचाव केवल पुलिस और शासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने साइबर जागृति अभियान को निरंतर जारी रखने और इसे जनआंदोलन का स्वरूप देने पर जोर देते हुए कहा कि सात सप्ताह के विशेष अभियान का समापन साइबर जागरूकता के प्रयासों का अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भी साइबर अपराधों के बदलते स्वरूप को देखते हुए नागरिकों को लगातार जागरूक करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि पुलिस धार्मिक आयोजनों, ग्राम सभाओं, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों तक पहुंचकर लोगों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दे रही है। अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ जनजागरूकता को बढ़ाना साइबर सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

’सतर्क नागरिक ही साइबर अपराधों के विरुद्ध सबसे मजबूत सुरक्षा’

साइबर अपराधों की प्रकृति लगातार बदल रही है। अपराधी नई तकनीकों और तरीकों का उपयोग कर लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाने का प्रयास करते हैं। ऐसे में अपराध होने के बाद जांच और कार्रवाई के साथ उसकी रोकथाम के लिए नागरिकों को पहले से तैयार करना आवश्यक है। छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान इसी दिशा में एक व्यापक प्रयास के रूप में सामने आया है। गांवों तक पुलिस की पहुंच, स्थानीय नवाचारों, महिलाओं और युवाओं की सहभागिता तथा डिजिटल माध्यमों के उपयोग से साइबर सुरक्षा की जानकारी को जनसामान्य तक पहुंचाया गया है।

साइबर अपराधों से प्रभावी सुरक्षा के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक नागरिक डिजिटल लेनदेन में सतर्कता बरते, संदिग्ध गतिविधियों को पहचाने और किसी भी धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल शिकायत करे। जागरूकता के ऐसे प्रयासों की निरंतरता से साइबर अपराधों की रोकथाम को मजबूती मिल सकती है। छत्तीसगढ़ में साइबर सुरक्षा को लेकर किए जा रहे प्रयासों का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष यही है कि पुलिस केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपराध होने से पहले ही नागरिकों को सावधान और सक्षम बनाने की दिशा में भी कार्य कर रही है। डिजिटल युग में सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए यही दृष्टिकोण आवश्यक है।

Share196Tweet123SendShareSend
News Desk

News Desk

Recent Posts

  • ईरान या हूतियों का डर? अमेरिका ने 11 देशों में जारी किया सिक्योरिटी अलर्ट
  • बाल धोने से पहले या बाद में कब लगाएं तेल? जानें मुलायम और चमकदार बालों के लिए सही तरीका
  • टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद फिर चर्चा में सलमान खान, लॉरेंस गैंग ने दी थी दूरी बनाने की धमकी
  • BCCI में बड़ा फेरबदल: प्रज्ञान ओझा बने चयन समिति के चेयरमैन, रमेश पोवार को भी मिली जगह
  • के. अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, जल्द बनाएंगे अपनी नई राजनीतिक पार्टी

Recent Comments

No comments to show.
Swatantra Baat

© 2024 Swatantra Baat.

Navigation

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • खेल
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • फिल्म जगत
    • टेलिविज़न
  • जीवन शैली
    • फूड
    • फैशन
    • सेहत
    • पर्यटन
  • धर्म संसार
  • ई-पेपर

© 2024 Swatantra Baat.