• Latest
  • Trending
  • All
  • न्यूज
  • बिजनेस
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • जीवन शैली
  • राज्य
ISI समर्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी पर बड़ा एक्शन, पाकिस्तान बॉर्डर से दिल्ली तक नेटवर्क ध्वस्त

May 14, 2026
कई रोगों की अचूक दवा है फलों और सब्जियों का रस

उम्र के अनुसार कितना जरूरी है Vitamin-D? जानिए कमी दूर करने वाले 5 असरदार फूड्स

खेल और पढ़ाई दोनों में चमकी गुरनूर कौर लुहारा, हैमर थ्रो चैंपियन ने 12वीं में हासिल किया देशभर में दूसरा स्थान

बंगाल के स्कूलों में अब अनिवार्य होगा वंदे मातरम, CM शुभेंदु ने जारी किए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’….

1 जुलाई से खत्म हो जाएगा मदरसा बोर्ड, उत्तराखंड के मदरसों पर रहेगी प्राधिकरण की कड़ी नजर

देवभूमि से दिल्ली तक Fuel Discipline, धामी सरकार ने लिए ये आठ फैसले

उत्तराखंड में जलविद्युत परियोजना विकास नीति में बदलाव को मंजूरी, छोटे प्रोजेक्ट्स को मिलेगा माइलेज

पीएम मोदी की ईंधन बचत की अपील, फिर भी उत्तराखंड में सरकारी गाड़ियों से स्कूल जा रहे ‘VIP बच्चे’

उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला, सौर ऊर्जा एवं विद्युत परियोजनाओं को 60 दिन में मंजूरी

उत्तराखंड की टिहरी झील बनेगी वैश्विक पर्यटन हब, कैबिनेट ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Thursday, May 14, 2026
Swatantra Baat
  • होम

    Gold-Silver Rate: दूसरे दिन भी चढ़ा सोना, लेकिन चांदी 5700 रुपये टूटी

    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो, कनाडा द्वारा सी.एम.एस.  छात्रा को 69,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

    संयुक्त राष्ट्र संघ के अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में  प्रतिभाग हेतु सी.एम.एस. छात्र अमेरिका आमन्त्रित

    बच्चों के बीच समानता का भाव विकसित करें अभिभावक व शिक्षक:श्रीमती बेबीरानी मौर्य, कैबिनेट मंत्री, उ.प्र.

    आपसी प्रेम सद्भावऔर भाईचारे का पर्व है ‘होली’!

    नेशनल कम्प्यूटर प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रों ने जीता गोल्ड मेडल

    एबेकस प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा चैम्पियन

    सी.एम.एस. के मेधावी छात्र सम्मानित

    सी.एम.एस. के मेधावी छात्र सम्मानित

    छात्रों के सर्वांगीण विकास से ही समाज में रचनात्मक परिवर्तन संभव: सुश्री अमृता पाण्डेय, स्पेशल जज, स्थायी लोक अदालत

    मुक्केबाजी में सी.एम.एस. छात्रों ने 3 गोल्ड मेडल समेत 11 पदक जीते

    विश्व की छठी सर्वश्रेष्ठ ‘यूनिवर्सिटी कालेज लंदन’ में सी.एम.एस. छात्रा चयनित

  • मनोरंजन
    • All
    • खेल
    खेल और पढ़ाई दोनों में चमकी गुरनूर कौर लुहारा, हैमर थ्रो चैंपियन ने 12वीं में हासिल किया देशभर में दूसरा स्थान

    खेल और पढ़ाई दोनों में चमकी गुरनूर कौर लुहारा, हैमर थ्रो चैंपियन ने 12वीं में हासिल किया देशभर में दूसरा स्थान

    380 विकेट-10 हजार रन… फिर भी अचानक रिटायर हुए SRH स्टार, IPL बीच में लिया बड़ा फैसला

    RCB vs KKR: विराट कोहली का ऐतिहासिक धमाका, रोहित-धोनी को छोड़ा पीछे

    विराट के विराट शतक से कांपी KKR, RCB ने छीनी नंबर-1 की कुर्सी

    कोलकाता ने बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का लक्ष्य, रिंकू अर्धशतक से चूके

    ‘धुरंधर’ को टक्कर देने आई पाकिस्तानी फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ पहले दिन ही फ्लॉप, बिके सिर्फ 22 टिकट

    कृष्णावतारम फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई, पहले हफ्ते में दर्शकों ने किया जमकर प्यार

    IPL 2026: PBKS बनाम MI – धर्मशाला में होगी रोमांचक टक्कर, PBKS को जीत जरूरी

    लगातार 4 हार के बाद भड़की पंजाब किंग्स, फेक नैरेटिव पर प्रीति जिंटा का तीखा जवाब

    RCB vs KKR: प्लेऑफ की जंग में आज कौन मारेगा बाजी?

    RCB vs KKR: प्लेऑफ की जंग में आज कौन मारेगा बाजी?

  • जीवन शैली
    कई रोगों की अचूक दवा है फलों और सब्जियों का रस

    कई रोगों की अचूक दवा है फलों और सब्जियों का रस

    उम्र के अनुसार कितना जरूरी है Vitamin-D? जानिए कमी दूर करने वाले 5 असरदार फूड्स

    उम्र के अनुसार कितना जरूरी है Vitamin-D? जानिए कमी दूर करने वाले 5 असरदार फूड्स

    प्याज-अदरक शैंपू नहीं रोकते बाल झड़ना, जावेद हबीब ने बताई असली वजह

    खरबूजे के बीज नहीं कचरा, जानें ‘मगज’ के फायदे और कीमत

    खांसी-जुकाम बढ़ा रही है आपकी डाइट? न्यूट्रिशनिस्ट बताएंगे कौन से फूड्स ना खाएं

  • धर्म संसार
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Swatantra Baat
No Result
View All Result
Home न्यूज देश

ISI समर्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी पर बड़ा एक्शन, पाकिस्तान बॉर्डर से दिल्ली तक नेटवर्क ध्वस्त

by News Desk
May 14, 2026
in देश, न्यूज
0
ISI समर्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी पर बड़ा एक्शन, पाकिस्तान बॉर्डर से दिल्ली तक नेटवर्क ध्वस्त
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on Facebook

नई दिल्ली
 पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित तौर पर जुड़े गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क को लेकर देशभर में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है. महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) समेत कई केंद्रीय और राज्य एजेंसियों ने महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों में व्यापक छापेमारी कर एक ऐसे कथित स्लीपर सेल मॉड्यूल का खुलासा किया है, जिसमें सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म और डार्क वेब के जरिए भारतीय युवाओं को जोड़ने की साजिश सामने आई है. पाकिस्‍तान बॉर्डर से लेकर दिल्‍ली, हरियाणा, मध्‍य प्रदेश , उत्‍तर प्रदेश समेत अन्‍य जगहों पर एक्‍शन लिया गया है। 

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई है.
सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र ATS ने मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक, नवी मुंबई, कल्याण, भंडारा और चंद्रपुर समेत राज्य के 9 जिलों में 50 से अधिक ठिकानों पर एक साथ दबिश दी. इस कार्रवाई में अब तक 57 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा रही है. जांच एजेंसियों का दावा है कि ये सभी युवक इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए शहजाद भट्टी गैंग के संपर्क में आए थे और कथित तौर पर उन्हें भारत के संवेदनशील ठिकानों से जुड़ी सूचनाएं जुटाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था. जांच एजेंसियों के अनुसार, संदिग्धों को सैन्य ठिकानों, महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों, सार्वजनिक स्थलों और अन्य संवेदनशील इंफ्रास्ट्रक्चर की फोटो और वीडियो जुटाने के टास्क दिए जाते थे. सूत्रों का कहना है कि इन सूचनाओं को सीमा पार बैठे हैंडलर्स तक पहुंचाने के बदले पैसे दिए जाते थे. एजेंसियों का दावा है कि कुछ युवाओं को भविष्य में युद्ध जैसी स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश भी दिए गए थे। 

सुरक्षा एजेंसियों से बचने का गजब तरीका
खुफिया सूत्रों के मुताबिक, यह नेटवर्क छोटे-छोटे मॉड्यूलर सेल्स में काम करता था. यानी एक समूह को दूसरे समूह की गतिविधियों या पहचान की जानकारी नहीं दी जाती थी, ताकि किसी एक सदस्य के पकड़े जाने पर पूरा नेटवर्क उजागर न हो सके. जांचकर्ताओं का मानना है कि इस स्‍ट्रक्‍चर का इस्तेमाल सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए किया गया. ATS की जांच में यह भी सामने आया है कि डार्क वेब ब्राउजर और ऑटो-डिलीट मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल कर बातचीत को छिपाया जाता था. कार्रवाई के दौरान कई मोबाइल फोन, लैपटॉप और डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए हैं. शुरुआती फॉरेंसिक जांच में कुछ उपकरणों में ऐसे ऐप्स मिले हैं, जिनमें संदेश पढ़ने के बाद खुद ही डिलीट हो जाते थे. अधिकारियों का मानना है कि इन तकनीकों का इस्तेमाल एजेंसियों की निगरानी से बचने के लिए किया जा रहा था। 

युवाओं को ऐसे करते थे ट्रेन
जांच एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली है कि ऑनलाइन गेमिंग सर्वरों के भीतर निजी चैट रूम बनाए गए थे. आरोप है कि इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए युवाओं को सुरक्षा व्यवस्था से बचने, मूवमेंट प्लानिंग और हथियारों के इस्तेमाल जैसी जानकारियां दी जा रही थीं. एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क का विस्तार महाराष्ट्र से बाहर किन राज्यों तक था और कितने लोग इसके संपर्क में आए थे. विदर्भ क्षेत्र के भंडारा और चंद्रपुर जिलों में कथित भर्ती अभियान चलाए जाने की बात भी सामने आई है. सूत्रों के अनुसार, भंडारा में एक मोबाइल दुकान के जरिए युवा लड़कों को इस नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश की जा रही थी. सोशल मीडिया के माध्यम से पहले संपर्क बनाया जाता था और फिर धीरे-धीरे उन्हें कथित तौर पर देश विरोधी गतिविधियों के लिए प्रेरित किया जाता था। 

हवाला नेटवर्क का इस्‍तेमाल
सूत्रों के मुताबिक, पैसों के लेन-देन के लिए हवाला नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया. जांच एजेंसियों को शक है कि कुछ स्थानीय व्यापारियों और कमीशन एजेंटों के बैंक खातों का उपयोग धन पहुंचाने के लिए किया गया. अब इन खातों की विस्तृत जांच की जा रही है. जांच में यह भी सामने आया है कि महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों की जनसंख्या, संवेदनशील इलाकों और स्थानीय गतिविधियों से जुड़ी जानकारियां भी साझा की जा रही थीं. एजेंसियों का कहना है कि नेटवर्क का एक हिस्सा लॉजिस्टिक सपोर्ट देने में लगा था. सूत्रों के अनुसार, डोगरा गैंग नाम से पहचाने जा रहे एक समूह पर संदिग्धों के ठिकाने तैयार करने, यात्रा की व्यवस्था करने और जरूरत पड़ने पर उन्हें राज्य से बाहर निकालने की जिम्मेदारी होने का संदेह है। 

पाकिस्‍तान बॉर्डर के आसपास भी एक्‍शन
देशभर में चल रही कार्रवाई के तहत केंद्रीय एजेंसियों ने महाराष्ट्र के अलावा मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में भी छापेमारी की है. सूत्रों के मुताबिक, 300 से अधिक संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया या राउंड-अप किया गया है. पंजाब में पाकिस्तान सीमा से सटे इलाकों से 40 से ज्यादा संदिग्धों को पकड़ा गया है. वहीं हरियाणा STF ने करीब 90 युवकों को हिरासत में लेकर उनके सोशल मीडिया अकाउंट हटवाए हैं और उनकी काउंसलिंग की जा रही है. दिल्ली पुलिस ने भी करीब 20 युवकों को राउंड-अप किया है. अधिकारियों का कहना है कि इन युवाओं को सोशल मीडिया के जरिए भड़काने और पैसों का लालच देकर कथित तौर पर नेटवर्क से जोड़ा गया था. कुछ मामलों में महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी और कॉन्ट्रैक्ट किलिंग जैसे टास्क दिए जाने की भी आशंका जताई जा रही है। 

500 से ज्‍यादा डिजिटल प्रोफाइल
सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय एजेंसियों को 500 से ज्यादा संदिग्ध मोबाइल नंबर और डिजिटल प्रोफाइल मिले थे, जिसके बाद यह बड़ा ऑपरेशन शुरू किया गया. जांच एजेंसियों का दावा है कि पाकिस्तान में बैठे आईएसआई से जुड़े कथित ऑपरेटिव आबिद जट्ट और अजमल गुजर सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं से संपर्क करते थे. शुरुआती बातचीत के बाद उन्हें गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जोड़ा जाता था, जो कथित तौर पर उन्हें पैसों और दूसरे लालच देकर अलग-अलग टास्क सौंपता था। 

महत्‍वपूर्ण जगहों को निशाना बनाने की साजिश
ATS की तकनीकी टीम को कुछ ऐसे डिजिटल संकेत भी मिले हैं, जिनसे आशंका जताई जा रही है कि आने वाले महीनों में महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर और संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने की साजिश रची जा रही थी. हालांकि जांच एजेंसियों ने अभी तक आधिकारिक तौर पर सभी जानकारियां सार्वजनिक नहीं की हैं. कई डिजिटल डिवाइस की फॉरेंसिक जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं। 

Share196Tweet123SendShareSend
News Desk

News Desk

Recent Posts

  • कई रोगों की अचूक दवा है फलों और सब्जियों का रस
  • उम्र के अनुसार कितना जरूरी है Vitamin-D? जानिए कमी दूर करने वाले 5 असरदार फूड्स
  • खेल और पढ़ाई दोनों में चमकी गुरनूर कौर लुहारा, हैमर थ्रो चैंपियन ने 12वीं में हासिल किया देशभर में दूसरा स्थान
  • बंगाल के स्कूलों में अब अनिवार्य होगा वंदे मातरम, CM शुभेंदु ने जारी किए सख्त निर्देश
  • मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’….

Recent Comments

No comments to show.
Swatantra Baat

© 2024 Swatantra Baat.

Navigation

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • खेल
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • फिल्म जगत
    • टेलिविज़न
  • जीवन शैली
    • फूड
    • फैशन
    • सेहत
    • पर्यटन
  • धर्म संसार
  • ई-पेपर

© 2024 Swatantra Baat.