• Latest
  • Trending
  • All
  • न्यूज
  • बिजनेस
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • जीवन शैली
  • राज्य
युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

September 24, 2026
पत्र सूचना कार्यालय, भोपाल के नेतृत्व में जम्मू पहुंचे पत्रकारों के दल ने  रियासी में दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब   रेल  आर्च ब्रिज और अंजी ब्रिज का अवलोकन किया

पत्र सूचना कार्यालय, भोपाल के नेतृत्व में जम्मू पहुंचे पत्रकारों के दल ने रियासी में दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल आर्च ब्रिज और अंजी ब्रिज का अवलोकन किया

September 25, 2026
टिहरी झील के 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का बनेगा मास्टर प्लान।

टिहरी झील के 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का बनेगा मास्टर प्लान।

September 25, 2026
बैंक हड़ताल से पहले पेंशन-वेतन का भुगतान, 26 सितंबर तक खाते में आएगा पैसा।

बैंक हड़ताल से पहले पेंशन-वेतन का भुगतान, 26 सितंबर तक खाते में आएगा पैसा।

September 25, 2026
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का सचिवालय कूच।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का सचिवालय कूच।

September 25, 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त विवाद पर बोले धामी, कहा- बेवजह दिया जा रहा राजनीतिक तूल।

मुख्य चुनाव आयुक्त विवाद पर बोले धामी, कहा- बेवजह दिया जा रहा राजनीतिक तूल।

September 25, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका का लेजर हथियार, ड्रोन-मिसाइल तबाह

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका का लेजर हथियार, ड्रोन-मिसाइल तबाह

September 25, 2026
West Indies Cricket Crisis: खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट फीस में 25% कटौती, बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला

West Indies Cricket Crisis: खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट फीस में 25% कटौती, बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला

September 25, 2026
Uttarakhand News: CM धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर किया नमन, अंत्योदय को बताया समावेशी विकास का आधार….

Uttarakhand News: CM धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर किया नमन, अंत्योदय को बताया समावेशी विकास का आधार….

September 25, 2026
Uttarakhand News: खटीमा में स्वच्छता अभियान को मिली रफ्तार, CM धामी ने 15 कचरा कलेक्शन वाहनों को दिखाई हरी झंडी….

Uttarakhand News: खटीमा में स्वच्छता अभियान को मिली रफ्तार, CM धामी ने 15 कचरा कलेक्शन वाहनों को दिखाई हरी झंडी….

September 25, 2026
8th Pay Commission: पेंशनर्स ने ₹45 हजार न्यूनतम पेंशन की मांग उठाई

8th Pay Commission: पेंशनर्स ने ₹45 हजार न्यूनतम पेंशन की मांग उठाई

September 25, 2026

‘सेवा_संकल्प_अभियान’ : विकसित राज्य @2047: शिक्षा, नवाचार और युवा शक्ति से गढ़ी जा रही स्वर्णिम भारत की नई गाथा….

September 25, 2026

‘सेवा_संकल्प_अभियान’ : विकसित राज्य @2047: शिक्षा, नवाचार और युवा शक्ति से गढ़ी जा रही स्वर्णिम भारत की नई गाथा….

September 25, 2026
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Friday, September 25, 2026
Swatantra Baat
  • होम
  • न्यूज
    • All
    • crime
    • देश
    • बिजनेस
    • राजनीति
    • विदेश
    पत्र सूचना कार्यालय, भोपाल के नेतृत्व में जम्मू पहुंचे पत्रकारों के दल ने  रियासी में दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब   रेल  आर्च ब्रिज और अंजी ब्रिज का अवलोकन किया

    पत्र सूचना कार्यालय, भोपाल के नेतृत्व में जम्मू पहुंचे पत्रकारों के दल ने रियासी में दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल आर्च ब्रिज और अंजी ब्रिज का अवलोकन किया

    टिहरी झील के 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का बनेगा मास्टर प्लान।

    टिहरी झील के 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का बनेगा मास्टर प्लान।

    बैंक हड़ताल से पहले पेंशन-वेतन का भुगतान, 26 सितंबर तक खाते में आएगा पैसा।

    बैंक हड़ताल से पहले पेंशन-वेतन का भुगतान, 26 सितंबर तक खाते में आएगा पैसा।

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का सचिवालय कूच।

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का सचिवालय कूच।

    मुख्य चुनाव आयुक्त विवाद पर बोले धामी, कहा- बेवजह दिया जा रहा राजनीतिक तूल।

    मुख्य चुनाव आयुक्त विवाद पर बोले धामी, कहा- बेवजह दिया जा रहा राजनीतिक तूल।

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका का लेजर हथियार, ड्रोन-मिसाइल तबाह

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका का लेजर हथियार, ड्रोन-मिसाइल तबाह

    Uttarakhand News: CM धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर किया नमन, अंत्योदय को बताया समावेशी विकास का आधार….

    Uttarakhand News: CM धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर किया नमन, अंत्योदय को बताया समावेशी विकास का आधार….

    Uttarakhand News: खटीमा में स्वच्छता अभियान को मिली रफ्तार, CM धामी ने 15 कचरा कलेक्शन वाहनों को दिखाई हरी झंडी….

    Uttarakhand News: खटीमा में स्वच्छता अभियान को मिली रफ्तार, CM धामी ने 15 कचरा कलेक्शन वाहनों को दिखाई हरी झंडी….

    8th Pay Commission: पेंशनर्स ने ₹45 हजार न्यूनतम पेंशन की मांग उठाई

    8th Pay Commission: पेंशनर्स ने ₹45 हजार न्यूनतम पेंशन की मांग उठाई

    ‘सेवा_संकल्प_अभियान’ : विकसित राज्य @2047: शिक्षा, नवाचार और युवा शक्ति से गढ़ी जा रही स्वर्णिम भारत की नई गाथा….

  • राज्य
    • All
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    अमरोहा के फार्महाउस में युवती से दरिंदगी: UP पुलिस और CRPF के 4 जवान गिरफ्तार, बंद कमरे से पीड़िता ने डायल किया हेल्पलाइन नंबर

    अमरोहा के फार्महाउस में युवती से दरिंदगी: UP पुलिस और CRPF के 4 जवान गिरफ्तार, बंद कमरे से पीड़िता ने डायल किया हेल्पलाइन नंबर

    3 मासूमों की हत्या के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: फांसी की सजा पाई मां और देवर को किया बरी, चश्मदीद बच्चे की गवाही खारिज

    3 मासूमों की हत्या के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: फांसी की सजा पाई मां और देवर को किया बरी, चश्मदीद बच्चे की गवाही खारिज

    कासगंज में सनसनीखेज वारदात: घर से नकदी-गहने लेकर निकली युवती की रेलवे क्रॉसिंग के पास निर्मम हत्या, छत पर मिला शव

    कासगंज में सनसनीखेज वारदात: घर से नकदी-गहने लेकर निकली युवती की रेलवे क्रॉसिंग के पास निर्मम हत्या, छत पर मिला शव

    यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस बनी आग का गोला: 9 मुसाफिरों की दर्दनाक मौत, 20 से अधिक सुरक्षित निकाले गए, सरकार ने घोषित की सहायता राशि

    यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस बनी आग का गोला: 9 मुसाफिरों की दर्दनाक मौत, 20 से अधिक सुरक्षित निकाले गए, सरकार ने घोषित की सहायता राशि

    महोबा में नशे की सनक ने ली मां की जान: 60 रुपये न मिलने पर बेटे ने कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, दो घंटे तक शव के पास बैठा रहा आरोपी

    महोबा में नशे की सनक ने ली मां की जान: 60 रुपये न मिलने पर बेटे ने कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, दो घंटे तक शव के पास बैठा रहा आरोपी

    कानपुर दवा व्यापारी हत्याकांड: बेटे ने ही रची थी पिता के कत्ल की साजिश? सुपारी किलर से आमना-सामना होते ही सुब्रत मनोचा गिरफ्तार

    कानपुर दवा व्यापारी हत्याकांड: बेटे ने ही रची थी पिता के कत्ल की साजिश? सुपारी किलर से आमना-सामना होते ही सुब्रत मनोचा गिरफ्तार

    संत कबीर नगर में खूनी रंजिश: आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर जिला केसरी पहलवान ब्रह्मानंद की नृशंस हत्या, खलीलाबाद बाईपास पर फूटा गुस्सा

    संत कबीर नगर में खूनी रंजिश: आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर जिला केसरी पहलवान ब्रह्मानंद की नृशंस हत्या, खलीलाबाद बाईपास पर फूटा गुस्सा

    यूपी में ओला-उबर के वर्चस्व को चुनौती: शून्य कमीशन और ₹5 लाख के बीमा संग शुरू हुई ‘भारत टैक्सी’, किसानों के कर्ज पर भी भारी राहत

    यूपी में ओला-उबर के वर्चस्व को चुनौती: शून्य कमीशन और ₹5 लाख के बीमा संग शुरू हुई ‘भारत टैक्सी’, किसानों के कर्ज पर भी भारी राहत

    कानपुर देहात की टायर फैक्टरी में भीषण अग्निकांड: 30 फीट ऊंचे टैंक पर भड़की लपटें, जिंदा जलकर नीचे गिरे 2 मजदूर; मची अफरातफरी

    कानपुर देहात की टायर फैक्टरी में भीषण अग्निकांड: 30 फीट ऊंचे टैंक पर भड़की लपटें, जिंदा जलकर नीचे गिरे 2 मजदूर; मची अफरातफरी

    यूपी में आधी रात चला तबादला एक्सप्रेस: योगी सरकार ने 34 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर, कानपुर-मुरादाबाद समेत कई जिलों के DM बदले

    यूपी में आधी रात चला तबादला एक्सप्रेस: योगी सरकार ने 34 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर, कानपुर-मुरादाबाद समेत कई जिलों के DM बदले

  • मनोरंजन
    • All
    • खेल
    West Indies Cricket Crisis: खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट फीस में 25% कटौती, बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला

    West Indies Cricket Crisis: खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट फीस में 25% कटौती, बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला

    ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद मेकर्स से माफी मांग रहे बॉलीवुड के लोग, प्रोड्यूसर ने बताया कारण

    ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद मेकर्स से माफी मांग रहे बॉलीवुड के लोग, प्रोड्यूसर ने बताया कारण

    Asian Games 2026: जापान को 3-1 से हराकर भारत सेमीफाइनल में, लगातार चौथी जीत

    Asian Games 2026: भारत ने 2 मिनट में जीते 2 मेडल, शूटिंग में गोल्ड-सिल्वर

    Asian Games 2026: भारत ने 2 मिनट में जीते 2 मेडल, शूटिंग में गोल्ड-सिल्वर

    Asian Games 2026: सुचिका तारियाल ने विवादित हार पर कहा- एक राउंड और खिला देते

    Asian Games 2026: सुचिका तारियाल ने विवादित हार पर कहा- एक राउंड और खिला देते

    Asian Games 2026: भारत को 2 मिनट में मिले 2 मेडल, शूटिंग में गोल्ड-सिल्वर

    Asian Games 2026: भारत को 2 मिनट में मिले 2 मेडल, शूटिंग में गोल्ड-सिल्वर

    Asian Games 2026: नेपाल को 48-24 से हराकर महिला कबड्डी टीम फाइनल में

    Asian Games 2026: नेपाल को 48-24 से हराकर महिला कबड्डी टीम फाइनल में

    Asian Games: भारत को मिला दूसरा गोल्ड, शूटिंग में कमाल

    Asian Games: भारत को मिला दूसरा गोल्ड, शूटिंग में कमाल

    सुनील पाल का सलमान खान पर हमला, बोले- पहले ‘बिग बॉस’ बंद करिए, ये ‘गटर शो’ है

    सुनील पाल का सलमान खान पर हमला, बोले- पहले ‘बिग बॉस’ बंद करिए, ये ‘गटर शो’ है

  • जीवन शैली
    घर पर बनाएं शुद्ध आंवला तेल, गिरते बाल और डैंड्रफ से मिलेगा छुटकारा

    घर पर बनाएं शुद्ध आंवला तेल, गिरते बाल और डैंड्रफ से मिलेगा छुटकारा

    ग्लोइंग स्किन के लिए बनाएं चुकंदर के आइस क्यूब्स, जानें बनाने और लगाने का तरीका

    ग्लोइंग स्किन के लिए बनाएं चुकंदर के आइस क्यूब्स, जानें बनाने और लगाने का तरीका

    महंगे रेटिनॉल सीरम का देसी विकल्प, गाजर और एलोवेरा से बनाएं नेचुरल एंटी-एजिंग सीरम घर पर

    महंगे रेटिनॉल सीरम का देसी विकल्प, गाजर और एलोवेरा से बनाएं नेचुरल एंटी-एजिंग सीरम घर पर

    महंगे केराटिन-प्रोटीन ट्रीटमेंट छोड़िए! अंडे से बनाएं 5 होममेड हेयर मास्क, बाल होंगे मुलायम

    महंगे केराटिन-प्रोटीन ट्रीटमेंट छोड़िए! अंडे से बनाएं 5 होममेड हेयर मास्क, बाल होंगे मुलायम

    घर में उगाएं रीठे का पौधा, बालों से लेकर कपड़ों की सफाई तक आएगा काम

    घर में उगाएं रीठे का पौधा, बालों से लेकर कपड़ों की सफाई तक आएगा काम

    भाग्यश्री का ब्यूटी सीक्रेट: चेहरे पर लगाती हैं मलाई, जानें क्या हैं फायदे

    भाग्यश्री का ब्यूटी सीक्रेट: चेहरे पर लगाती हैं मलाई, जानें क्या हैं फायदे

    घर पर बनाएं एलोवेरा हर्बल साबुन, चेहरे को मिलेगा नेचुरल निखार

    घर पर बनाएं एलोवेरा हर्बल साबुन, चेहरे को मिलेगा नेचुरल निखार

    रातभर बालों में तेल लगाकर सोते हैं तो सावधान! जावेद हबीब ने बताया सही तरीका

    रातभर बालों में तेल लगाकर सोते हैं तो सावधान! जावेद हबीब ने बताया सही तरीका

    घर पर ऐसे बनाएं नीम का साबुन, पिंपल्स और एक्स्ट्रा ऑयल से मिलेगी राहत

    घर पर ऐसे बनाएं नीम का साबुन, पिंपल्स और एक्स्ट्रा ऑयल से मिलेगी राहत

    चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज की उम्मीद, बीमारी की पहचान के आधार पर तय होगा उपचार

    चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज की उम्मीद, बीमारी की पहचान के आधार पर तय होगा उपचार

  • धर्म संसार
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Swatantra Baat
No Result
View All Result
Home न्यूज देश

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

by News Desk
September 24, 2026
in देश, न्यूज
0
युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on Facebook

रायपुर: युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, नवाचार की क्षमता और सेवा भावना को सही दिशा देकर समाज और राष्ट्र में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है।

राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर सभी स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दीं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन उच्च शिक्षा विभाग के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा किया गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना आज देश के लाखों युवाओं को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने वाला व्यापक अभियान बन चुकी है। एनएसएस से जुड़ने वाला युवा केवल गतिविधियों में भाग नहीं लेता, बल्कि समाज और अपने आसपास की परिस्थितियों को अधिक संवेदनशीलता से समझना सीखता है। लोगों की समस्याओं को समझना, जिम्मेदारी लेना, टीम के साथ कार्य करना और समाधान के लिए स्वयं आगे आना – ये ऐसे संस्कार हैं, जो युवाओं को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सक्षम बनाते हैं।

उन्होंने कहा कि सेवा के किसी कार्य को छोटा नहीं समझना चाहिए। कई बार एक युवा द्वारा किया गया छोटा-सा प्रयास भी पूरे समाज को प्रेरित कर सकता है। किसी गांव में स्वच्छता के लिए पहल करना, जरूरतमंद के लिए रक्तदान करना, पौधा लगाकर उसकी देखभाल करना, जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करना अथवा किसी व्यक्ति को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना – ऐसे प्रयास समाज में बड़े परिवर्तन की नींव बनते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में और अधिक सक्रिय भागीदार बनाने के उद्देश्य से ‘मेरा युवा भारत’ जैसा व्यापक मंच तैयार किया गया है। इसके माध्यम से युवाओं को नेतृत्व, कौशल विकास और अनुभव आधारित सीख के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया का उल्लेख करते हुए कहा कि वे स्वयं अपने विद्यार्थी जीवन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक रहे हैं। यह इस बात का उदाहरण है कि एनएसएस से मिले सेवा और नेतृत्व के संस्कार जीवन में कितनी दूर तक साथ चलते हैं।

सेवा संकल्प अभियान में बड़ी भूमिका निभाएं युवा

मुख्यमंत्री श्री साय ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वर्तमान में प्रदेश में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि एनएसएस और सेवा संकल्प अभियान की मूल भावना एक ही है – सेवा के लिए स्वयं आगे आना और समाज को भी सेवा कार्यों से जोड़ना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उनके जन्मदिन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में एक माह का सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। एनएसएस के युवा स्वच्छता, रक्तदान, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, नशामुक्ति और स्वास्थ्य जागरूकता जैसे विषयों को जनआंदोलन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से अपने महाविद्यालय और विश्वविद्यालय परिसर के साथ-साथ गांवों, बस्तियों और शहरों में भी लोगों को इन अभियानों से जोड़ने का आग्रह किया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

उन्होंने कहा कि युवाओं में समाज को प्रेरित करने की अपार क्षमता है। जब युवा किसी अच्छे उद्देश्य के लिए आगे आते हैं तो उनके साथ परिवार, समाज और समुदाय भी जुड़ता है। इसलिए एनएसएस स्वयंसेवकों की एक छोटी पहल भी व्यापक और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बन सकती है।

युवाओं का भरोसा मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा सामर्थ्य यहां के युवा हैं। राज्य सरकार युवाओं की आकांक्षाओं के अनुरूप शिक्षा, शासकीय सेवा, रोजगार, उद्यमिता, खेल और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में अवसरों का लगातार विस्तार कर रही है।

उन्होंने कहा कि युवाओं के मन में भर्ती परीक्षाओं के प्रति भरोसा मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता रही है। तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल का गठन किया गया है। भर्ती परीक्षाओं में नकल और अनुचित साधनों के इस्तेमाल को रोकने के लिए सख्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि मेहनत और प्रतिभा के आधार पर योग्य युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस विभाग में लगभग 7 हजार युवाओं की भर्ती की गई है। व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षक के पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। बिजली कंपनियों में भी 1 हजार 235 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है, जिससे इंजीनियरिंग और तकनीकी शिक्षा सहित अलग-अलग योग्यताओं वाले युवाओं के लिए नए अवसर सृजित हो रहे हैं। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में 430 लैब अटेंडेंट को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है और वर्षाकाल के बाद रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा।

नई औद्योगिक नीति से युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य की नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 में निवेश के साथ-साथ रोजगार सृजन को विशेष प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने बताया कि विगत डेढ़ वर्षों में प्रदेश को 8 लाख 25 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं और अनेक परियोजनाओं में धरातल पर काम भी प्रारंभ हो चुका है।

उन्होंने कहा कि उद्योग नीति तैयार करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि प्रदेश में आने वाले निवेश का सीधा लाभ छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिले। स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए नीति में विशेष प्रावधान किए गए हैं। एक हजार स्थानीय लोगों को रोजगार देने वाले उद्यमों के लिए विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था की गई है। इससे आने वाले वर्षों में प्रदेश में बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर तैयार होंगे।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं को मिल रहा बेहतर वातावरण

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सरकार प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ने के लिए आवश्यक संसाधन और वातावरण उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान दे रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले जनजातीय युवाओं के लिए दिल्ली स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल की क्षमता बढ़ाकर 200 सीट की गई है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार हॉस्टल के 13 विद्यार्थियों ने यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अध्ययन वातावरण, पुस्तकें और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नालंदा परिसरों का निर्माण किया जा रहा है। सरकार की कोशिश है कि आर्थिक या भौगोलिक परिस्थितियां किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों के रास्ते में बाधा न बनें।

नौकरी मांगने वाले ही नहीं, रोजगार देने वाले बनें युवा

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बदलते समय में रोजगार को लेकर हमारी सोच भी व्यापक होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ के युवा केवल नौकरी पाने वाले न रहें, बल्कि अपने नवाचार, प्रतिभा और उद्यमशीलता के माध्यम से दूसरों को रोजगार देने वाले भी बनें। राज्य सरकार इसके लिए स्टार्टअप और उद्यमिता का अनुकूल वातावरण तैयार कर रही है।

उन्होंने कहा कि नवाचार एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति 2025-30 के अंतर्गत वर्ष 2030 तक प्रदेश में 5 हजार स्टार्टअप को बढ़ावा देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के माध्यम से युवाओं को उद्यमिता, कौशल और नई तकनीकों से जोड़ा जा रहा है। सरकार चाहती है कि प्रदेश के युवा अपने विचारों को उद्यम में बदलें और छत्तीसगढ़ की नई अर्थव्यवस्था के निर्माण में नेतृत्वकारी भूमिका निभाएं।

एआई सहित भविष्य की तकनीकों में आगे बढ़ेंगे छत्तीसगढ़ के युवा

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीकों की ओर बढ़ रही है। आने वाले समय में शिक्षा, उद्योग, स्वास्थ्य, कृषि और प्रशासन सहित लगभग हर क्षेत्र में इन तकनीकों की भूमिका बढ़ेगी। इसलिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री एआई मिशन के लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके अंतर्गत प्रदेश के छह लाख विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है। इससे विद्यार्थियों को नई तकनीक की समझ के साथ भविष्य के रोजगार और उद्यमिता के अवसरों के लिए तैयार होने में मदद मिलेगी।

खिलाड़ियों की प्रतिभा को भी मिल रहा सम्मान

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शिक्षा और रोजगार के साथ खेल के क्षेत्र में भी प्रतिभाशाली युवाओं के लिए अवसर बढ़ाए जा रहे हैं। प्रदेश के 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए शासकीय नौकरी का रास्ता साफ किया गया है। सरकार चाहती है कि मैदान में कड़ी मेहनत कर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के अनुरूप सम्मान और आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिलें।

विकसित भारत की यात्रा में युवा निभाएंगे निर्णायक भूमिका

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। विकसित भारत का यह लक्ष्य केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक और विशेष रूप से युवाओं का साझा संकल्प है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में विकसित छत्तीसगढ़ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। छत्तीसगढ़ के युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, परिश्रम, नवाचार और सेवा भावना इस यात्रा की सबसे बड़ी शक्ति है। आज एनएसएस के माध्यम से सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का जो संस्कार युवा अपने भीतर विकसित कर रहे हैं, वही आने वाले समय में उन्हें राष्ट्र निर्माण का सक्षम नेतृत्व प्रदान करेगा।

एनएसएस युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त मंच : उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा

उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू की गई है और शिक्षा को रोजगार तथा कौशल से जोड़ने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि किसी राज्य की वास्तविक शक्ति केवल उसकी भौतिक संपदा में नहीं, बल्कि उसके युवाओं की चेतना, ऊर्जा और समाज के प्रति संवेदनशीलता में निहित होती है। राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को अपनी ऊर्जा को सकारात्मक और रचनात्मक कार्यों में लगाने का अवसर प्रदान करती है। इससे उनमें नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित होता है तथा वे राष्ट्रभक्त एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में आगे बढ़ते हैं।

समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित कर उनके सेवा कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा सचिव श्री अविनाश चम्पावत, आयुक्त श्रीमती रीता यादव सहित राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े अधिकारी, विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्रतिनिधि, कार्यक्रम अधिकारी तथा बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Share196Tweet123SendShareSend
News Desk

News Desk

Recent Posts

  • पत्र सूचना कार्यालय, भोपाल के नेतृत्व में जम्मू पहुंचे पत्रकारों के दल ने रियासी में दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल आर्च ब्रिज और अंजी ब्रिज का अवलोकन किया
  • टिहरी झील के 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का बनेगा मास्टर प्लान।
  • बैंक हड़ताल से पहले पेंशन-वेतन का भुगतान, 26 सितंबर तक खाते में आएगा पैसा।
  • ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का सचिवालय कूच।
  • मुख्य चुनाव आयुक्त विवाद पर बोले धामी, कहा- बेवजह दिया जा रहा राजनीतिक तूल।

Recent Comments

No comments to show.
Swatantra Baat

© 2024 Swatantra Baat.

Navigation

  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • खेल
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • फिल्म जगत
    • टेलिविज़न
  • जीवन शैली
    • फूड
    • फैशन
    • सेहत
    • पर्यटन
  • धर्म संसार
  • ई-पेपर

© 2024 Swatantra Baat.